Current Affairs Quiz: 1-2 September, 2018
1. Who recently sworn in as the first woman Chief Justice of Pakistan High Court?
Answer: Tahira Safdar
Justice Tahira Safdar became the Chief Justice of Pakistan's Balochistan High Court, along with she became the first woman to become the Chief Justice of any court of Pakistan. He took oath during a function at the Governor House in Balochistan. Justice Tahir will replace Mohammad Noor Mascanki, Chief Justice of the Balochistan High Court, Justice Miskinkhai retired on August 31. Justice Tahira will continue to be the Chief Justice of the Balochistan High Court till October 5, 2019. Prior to this, Justice Tahira is the first woman citizen to be appointed in Balochistan. Justice Tahira is a member of the 3-member Special Court, which is hearing a case against former Pakistan President Pervez Musharraf.
Justice Tahira has received a Master's Degree in Urdu Literature from the University of Balochistan, and completed her statutory studies from Quetta Law College in 1980. He was appointed senior citizen justice in June, 1987. In February 1991, he was appointed Additional District and Sessions Judge.
हाल ही में किसने पाकिस्तान उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली?
उत्तर: ताहिरा सफ़दर
जस्टिस ताहिरा सफ़दर पाकिस्तान के बलोचिस्तान उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश बनी, इसके साथ ही वे पाकिस्तान के किसी भी न्यायालय की मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली महिला बनी। उन्होंने बलोचिस्तान में गवर्नर हाउस में एक समारोह के दौरान शपथ ली। जस्टिस ताहिरा बलोचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश मुहम्मद नूर मेस्कंजाई का स्थान लेंगी, जस्टिस मेस्कंजाई 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। जस्टिस ताहिरा बलोचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर 5 अक्टूबर, 2019 तक बनी रहेंगी। इससे पहले जस्टिस ताहिरा बलोचिस्तान में नियुक्त की जाने वाली पहली महिला नागरिक न्यायधीश हैं। जस्टिस ताहिरा 3 सदस्य विशेष कोर्ट की सदस्य हैं जिसके द्वारा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के विरुद्ध सुनवाई की जा रही है।
जस्टिस ताहिरा ने बलोचिस्तान विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है, उन्होंने अपनी क़ानून की पढाई क्वेट्टा लॉ कॉलेज से 1980 में पूरी की। उन्हें जून, 1987 में वरिष्ठ नागरिक न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। फरवरी, 1991 में उन्हें अतिरिक्त जिला व सेशन न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
2. Which country was organized by the fourth International Ayurvedic Congress of 2018?
Answer: Netherlands
The fourth International Ayurvedic Congress 2018 was organized in Lydden in the Netherlands, it was inaugurated on 1 September by the State's AYUSH Minister Shripad Nayak of India. In this Congress, the emphasis was on promoting Ayurveda in the Netherlands and its neighboring countries. This two-day Congress was organized by International Maharishi Ayurveda Foundation (Netherlands), All India Ayurvedic Congress (New Delhi) and International Ayurveda Academy (Pune). A special seminar was also organized in the Indian Embassy in the Netherlands in this episode.
चौथी अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदिक कांग्रेस 2018 का आयोजना किस देश द्वारा किया गया?
उत्तर: नीदरलैंड
चौथी अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदिक कांग्रेस 2018 का आयोजन नीदरलैंड के लाईदेन में किया गया, इसका उद्घाटन 1 सितम्बर को भारत के राज्य आयुष मंत्री श्रीपद नायक द्वारा किया गया। इस कांग्रेस में नीदरलैंड तथा इसके पड़ोसी देशों में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। इस दो दिवसीय कांग्रेस का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महर्षि आयुर्वेद फाउंडेशन (नीदरलैंड्स), अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस (नई दिल्ली) तथा अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद अकादमी (पुणे) द्वारा किया गया। इसी कड़ी में नीदरलैंड में भारतीय दूतावास में एक विशेष सेमीनार का आयोजन भी किया गया।
3. Which Indian Bridge doubles the history by winning the first gold medal for India at the Bridge in Asian Games?
Answer: Pranab Bardhan and Shibnath Sarkar
Pranab Bardhan (60) and Shibnath Sarkar (56), who created history, won the first gold medal at the Bridge in the Asian Games for India. He scored 384 points in the men's section of the Bridge in Jakarta Asian Games. In the event, Chinese duo Likin Yang and Gang Chen won the silver medal with a score of 378. While Indonesia's Henki Lasut and Freddie Eddie Manoppo won the bronze medal with a score of 374. The bridge has been included for the first time in the 2018 Asian Games.
किस भारतीय ब्रिज युगल ने एशियाई खेलों में ब्रिज में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा?
उत्तर: प्रणब बर्धन व शिबनाथ सरकार
प्रणब बर्धन (60) और शिबनाथ सरकार (56) ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए एशियाई खेलों में ब्रिज में पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों में ब्रिज के पुरुष वर्ग के फाइनल में 384 पॉइंट स्कोर किये। इस स्पर्धा में चीनी युगल लिक्सिन यांग और गंग चेन ने 378 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। जबकि इंडोनेशिया के हेन्की लासुत और फ्रेडी एडी मनोप्पो ने 374 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। ब्रिज को 2018 के एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है।
4. Who was appointed the new president of the Indian Bank Association?
Answer: Sunil Mehta
Punjab National Bank Managing Director Sunil Mehta has been elected as the new President of the Indian Bank Association. He has been elected president for the year 2018-19. Bank of India Managing Director Din Bandhu Mohapatra has been elected as the Vice President of the Indian Bank Association. Mashrek Bank Executive Officer Madhav Nair was elected the honorary secretary of the Indian Bank Association.
भारतीय बैंक एसोसिएशन के नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: सुनील मेहता
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता को भारतीय बैंक एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें वर्ष 2018-19 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशक दीन बंधू मोहपात्रा को भारतीय बैंक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। मशरेक बैंक कार्यकारी अधिकारी माधव नायर को भारतीय बैंक एसोसिएशन का मानद सचिव चुना गया।
5. Who was recently appointed the new Secretary of Steel?
Answer: Binoy Kumar
IAS officer of the 1983 batch of Telangana cadre, Mr. Benoy Kumar took charge as the new Secretary of Steel (Steel) on September 1, 2018. He was appointed as a privilege (OSD) in the Ministry of Steel from May 31, 2018. They will replace Aruna Sharma. Benoy Kumar has also worked as a special secretary for logistics in the Commerce Ministry. In addition, he also worked as DG (Supply and Settlement), during this time he played an important role in the development of the Government e-marketplace.
हाल ही में इस्पात मंत्रालय का नया सचिव किसे नियुक्त गया?
उत्तर: बिनॉय कुमार
तेलंगाना कैडर के 1983 बैच के आईएएस अफसर बिनॉय कुमार ने 1 सितम्बर, 2018 को इस्पात (स्टील) मंत्रालय के नए सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। वे 31 मई, 2018 से इस्पात मंत्रालय में विशेषाधिकार (OSD) के रूप में नियुक्त थे। वे अरुणा शर्मा का स्थान लेंगे। बिनॉय कुमार वाणिज्य मंत्रालय में लोजिस्टिक्स के लिए विशेष सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने महानिदेशक (आपूर्ति व निपटान) के रूप में भी कार्य किया, इस दौरान उन्होंने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
6. Which two Indians were awarded the 2018 Ramon Magsaysay Award?
Answer: Sonam Wangchuk and Bharat Vatwani
Sonam Wangchuk and Bharat Vatwani of India were awarded the Ramon Magsaysay award on August 31, 2018. The Ramon Magsaysay award was given to 6 people, it is also known as Asia's Nobel Prize. This time Raymond Magsaysay Award was awarded to Luq Chung of Cambodia, Maria de Lourdes Martins Cruz of East Timor, Hoard D of the Philippines and Vietnam's Hoang Yen. The winners were given a certificate, a medal with money from the Philippine leader Ramon Magsaysay and money. These honors were given to them in the Philippines.
Bharat Vativani is a psychiatrist, he treats mentally ill people living in the streets of Mumbai. Through the Ramon Magsaysay award, the commendable work of Bharat Vatwani is being honored.
Sonam Wangchuk is a well-known education reformer of Ladakh, who had established Students' Education and Cultural Movement of Ladakh in 1988 to teach the children of the poor families of Ladakh. Through this, the youth of Ladakh received many new opportunities and there was considerable change in their lives. Sonu Wangchuk is inspired by the character of Finsuk Vangdu in the three Idiots film.
किन दो भारतीयों को 2018 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर: सोनम वांगचुक और भरत वतवानी
भारत के सोनम वांगचुक और भरत वतवानी को 31 अगस्त, 2018 को रेमन मैगसेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। रेमन मैगसेसे अवार्ड कुल 6 लोगों को दिया गया, इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। इस बार रेमन मैगसेसे अवार्ड से कम्बोडिया के यूक छंग, ईस्ट तिमोर के मारिया डी लौर्देस मार्टिंस क्रूज़, फिलीपींस के होवार्ड डी और वियतनाम के वो थी होआंग येन को सम्मानित किया गया। विजेताओं को एक प्रमाण पत्र, फिलीपींस के नेता रेमन मैगसेसे के चित्र वाला मैडल और धन राशि दी गयी। यह सम्मान उन्हें फिलीपींस में दिया गया।
भारत वतवानी एक मनोरोग चिकित्सक हैं, वे मुंबई की गलियों में रहने वाले मानसिक रूप से बीमार लोगों का इलाज करते हैं। रेमन मैगसेसे अवार्ड के द्वारा भरत वतवानी के सराहनीय कार्य को सम्मानित किया जा रहा है।
सोनम वांगचुक लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक हैं, उन्होंने लद्दाख के निर्धन परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए 1988 में Students’ Education and Cultural Movement of Ladakh की स्थापना की थी। इसके द्वारा लद्दाख के युवाओं को काफी नए अवसरों की प्राप्त हुई और उनके जीवन में काफी परिवर्तन आया। थ्री इडियट्स फिल्म में फुन्सुक वांगडू का चरित्र सोनम वांगचुक से प्रेरित है।
7. Nepal-Bharat Mitri, Pashupati Dharamshala, which was recently in the limelight, is situated on the banks of which river?
Answer: Bagmatya R.
Prime Minister of India Narendra Modi and Prime Minister of Nepal KP Sharma Oli inaugurated the 400-bed Dharmsh in Kathmandu, Nepal's capital. This Dharamsala has been constructed with Indian assistance. All the facilities are available for devotees who visit the Pashupatinath temple in this Dharamsala.
हाल ही में सुर्ख़ियों में रही नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर: बागमती नदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में 400 बेड वाली धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस धर्मशाला का निर्माण भारतीय सहायता से किया गया है। इस धर्मशाला में पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएँ मौजूद हैं।
8. By what name is the discourse given by Jain Muni Tarun Sagar?
Answer: Bitter discourse
The discourses of famous Digambar Jain Muni Tarun Sagar were called bitter discourses; he passed away on September 1, 2018, at 51 years of age in New Delhi. His original name is Pawan Kumar Jain, he was born in 1967 in Damoh district of Madhya Pradesh. In 1981, he decided to follow Brahmacharyan throughout his life and live life as a monk. His discourses are mainly on family issues. He gave a message of peace and non-violence throughout life.
जैन मुनि तरुण सागर द्वारा दिए जाने वाले प्रवचनों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: कड़वे प्रवचन
प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि तरुण सागर के प्रवचनों को कड़वे प्रवचन कहा जाता था, उनका निधन 1 सितम्बर, 2018 को नई दिल्ली में 51 वर्ष की आयु में हुआ। उनका मूल नाम पवन कुमार जैन है, उनका जन्म 1967 में मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुए थे। उन्हें वर्ष 1981 में जीवन भर ब्रह्मचर्यं का पालन करने और सन्यासी के रूप में जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया। उनके प्रवचन मुख्य तौर पर पारिवारिक मुद्दों पर होते हैं। उन्होंने जीवन भर शान्ति व अहिंसा का सन्देश दिया।
9. Who won India's only gold medal in boxing in Asian Games 2018?
Answer: Amit Pangal
On September 1, 2018, Indian boxer Amit Pangal defeated the gold medalist of the Rio Olympics, Hansbon Dumstow and won the gold medal. Amit Pangal of Haryana won this medal in men's 49kg light flyweight category. This is India's only gold medal in Asian Games 2018. With this, Amit Panghal became the seventh player to win gold medal in Asian Games. Apart from Amit, Vikas Krishna Yadav won this bronze medal in 75 kg weight category this time. Vijender Singh and Vikas Krishna in the 2010 Asian Games won gold medals in boxing.
एशियाई खेल 2018 में मुक्केबाजी में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर: अमित पंघाल
1 सितम्बर, 2018 को भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने रियो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हसनबोय दुमस्तोव को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के अमित पंघाल ने पुरुषों के 49 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग में यह पदक जीता। एशियाई खेल 2018 में यह भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है। इसके साथ अमित पंघाल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सातवें खिलाड़ी बने। अमित के अलावा विकास कृष्ण यादव ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में इस बार कांस्य पदक जीता। 2010 एशियाई खेलों में विजेंदर सिंह और विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीते थे।
10. Dr. B.C. Who has been selected for the National Award for Roy Aminent Medical Person of the Year 2018?
Answer: Dr. Basant Kumar Mishra
Mumbai's Neurosurgeon B.K. Mishra was awarded the prestigious Dr. B. A national award of C. Roy Medical Person of the Year will be given. This is the highest honor in medical field in India, this award will be given to Dr. Mishra by President Ramnath Kovind on July 1, 2019 (National Doctor Day). It was established in 1976 by the Indian Medical Council in memory of the famous physician and former Chief Minister of West Bengal, Dr Bidhan Chandra Roy. Dr. B.K. Mishra P.D. of Mumbai Headquartered at the Hinduja Hospital, Surgery, Neurosurgery and Gamma Knife are the heads of radiosurgery department. He is the first doctor to perform Gamma Knife Radiosurgery in South Asia, he is the first surgeon to do awakened craniotomymic on brain tumors in the country.
डॉ. बी.सी. रॉय एमिनेंट मेडिकल पर्सन ऑफ़ द इयर 2018 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किसका चयन किया गया है?
उत्तर: डॉ. बसंत कुमार मिश्रा
मुंबई के न्यूरोसर्जन बी.के. मिश्रा को प्रतिष्ठित डॉ. बी. सी. रॉय मेडिकल पर्सन ऑफ़ द ईयर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा। यह भारत में मेडिकल क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है, डॉ. मिश्रा को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 1 जुलाई, 2019 (राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस) को प्रदान किया जायेगा। इसकी स्थापना 1976 में भारतीय मेडिकल परिषद् ने प्रसिद्ध फिजिशियन व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चन्द्र रॉय की याद में की थी। डॉ. बी.के. मिश्रा मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में शल्यचिकित्सा, न्यूरोसर्जरी व गामा नाइफ रेडियोसर्जरी विभाग के प्रमुख हैं। वे दक्षिण एशिया में गामा नाइफ रेडियोसर्जरी करने वाले पहले डॉक्टर हैं, वे देश में ब्रेन ट्यूमर पर जागृत क्रेनियोटोमी करने वाले पहले सर्जन हैं।
Current Top News 1-2 September, 2018:
1. India has won the 69 Medal in 2018 Asian Games.
भारत ने 2018 एशियाई खेलों में 69 पदक जीते है।
2. B. K. Misra has been named for the prestigious Dr B. C. Roy National Award for the year 2018 as an Eminent Medical Person of the Year.
बी के मिश्रा को वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित डॉ बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वर्ष का एक प्रमुख चिकित्सा व्यक्ति के रूप में नामित किया गया है।
3. Sunil Mehta has been elected as the Chairman of Indian Banks’ Association (IBA) for the year 2018-19.
सुनील मेहता को वर्ष 2018-19 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है।
4. Real Madrid and Croatia star Luka Modric received the accolade of UEFA Player of the Year in Monaco.
रियल मैड्रिड और क्रोएशिया स्टार लुका मोड्रिक ने मोनाको में यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान प्राप्त किया।
5. Sports Ministry has approved the participation of a Kho Kho team from India in the first International Kho Kho Championships.
खेल मंत्रालय ने पहले अंतर्राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में भारत से खो खो टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।
6. Prime Minister Narendra Modi has launched India Post Payments Bank (IPPB) on 1 September 2018 at New Delhi.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 को नई दिल्ली से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) लॉन्च किया है।
7. R Madhavan has taken charge as the Chairman and Managing Director of Hindustan Aeronautics Ltd.
आर माधवन ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
8. Binoy Kumar has taken charge as the Secretary in Steel Ministry.
बिनॉय कुमार ने इस्पात मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है।
8. According to a report by HDFC Bank, the economic growth is expected to rise to 7.6 percent in the April-June quarter of 2018-19.
एचडीएफसी बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है।
9. Department of Biotechnology (DBT), Ministry of Science and Technology, and the International Energy Agency (IEA) have signed MOU on Enhancing Innovation for Clean Energy Transition.
जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के लिए एन्हान्सिंग इनोवेशन पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
10. The merger of Vodafone India and Idea Cellular has been completed. This has created India’s largest telecom operator with over 400 million subscribers.
आइडिया सेल्यूलर और वोडाफोन इंडिया का विलय पूरा हो गया है। इसके साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी अस्तित्व में आयी है जिसके ग्राहकों की संख्या 40 करोड़ से ऊपर है।
11. The 4th BIMSTEC summit successfully concluded with Nepal Prime Minister K P Sharma Oli handing over the chairmanship of the grouping to Sri Lankan President Maithripala Sirisena.
नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली द्वारा बिम्स्टेक की अध्यक्षता श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना को सौंपे जाने के साथ ही बिम्स्टेक का चौथा शिखर सम्मेलन समाप्त हुआ।
12. 6th RCEP Trade Ministers’ Meeting has been started in Singapore.
6 वीं आरसीईपी व्यापार मंत्रियों की बैठक सिंगापुर में शुरू हुई है।
13. First South Asian Association for Regional Cooperation (SAARC) Agri Cooperative Business Forum was held in Kathmandu.
पहला दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) कृषि सहकारी व्यापार मंच काठमांडू में आयोजित हुआ है।
14. Lakshmi Vilas Bank (LVB) has tied up with HDFC Ergo to offer General Insurance Products.
लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) ने सामान्य बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए एचडीएफसी एर्गो के साथ करार किया है।
15. Defending champion Nitu (48kg) claimed her second successive gold at the world youth boxing championships.
गत चैम्पियन नीतू (48 किग्रा) ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
16. Jinson Johnson has won the gold medal in the men’s 1500m event in 2018 Asian Games.
जिन्सन जॉनसन ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों के 1500 मीटर प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
17. Indian 4x400m women’s relay team has won the gold medal in 2018 Asian Games.
भारतीय 4×400 मीटर महिला रिले टीम ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
18. Indian 4x400m men’s relay team has won the silver medal in 2018 Asian Games.
भारतीय 4×400 मीटर पुरुष रिले टीम ने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है।
19. Seema Punia has won the bronze medal in the women’s discus throw event in the 2018 Asian Games.
सीमा पूनिया ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
20. India’s Asian champion P U Chitra won a bronze in the women’s 1500m race in the Asian Games.
भारत की एशियाई चैंपियन पीयू चित्रा ने एशियाई खेलों की महिला 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
|