Current Affairs Quiz: 10 September, 2018
1. Will India's longest railway-road bridge be built on the river of "Bogiebele"?
Answer: Brahmaputra
Bougibil Bridge is a road and rail bridge, it is being constructed on Assam's Brahmaputra river. This bridge will be ready by the end of 2018. This bridge is about 17 kms from Dibrugarh. The length of this road-rail bridge is 4.9 kilometers. This bridge will promote connectivity between Eastern Assam and Arunachal Pradesh. This bridge is located approximately 32 meters above the water level of the Brahmaputra river. This bridge is built on the basis of a bridge between Denmark and Sweden. There is a three-lane road above this bridge, while it has double rail line. After the construction of this bridge, 'Bougibil bridge' will be India's longest road-rail bridge. This will be the second longest bridge after the Dhola-Saadia bridge on the Brahmaputra river, the length of Dhola-Sadia bridge is 9.15 kilometers.
भारत का सबसे लम्बा रेल-सड़क पुल “बोगीबील” की नदी पर बनाया जायेगा?
उत्तर: ब्रह्मपुत्र
बोगीबील पुल सड़क व रेल पुल है, इसका निर्माण असम पर ब्रह्मपुत्र नदी पर किया जा रहा है। यह पुल 2018 के अंत तक बन कर तैयार हो जायेगा। यह पुल डिब्रूगढ़ से लगभग 17 किलोमीटर दूर है। इस सड़क-रेल पुल की लम्बाई 4.9 किलोमीटर है। इस पुल से पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर से लगभग 32 मीटर ऊपर स्थित है। इस पुल को डेनमार्क और स्वीडन के बीच के एक पुल की तर्ज़ पर बनाया गया है। इस पुल के ऊपर तीन लेन वाली सड़क है, जबकि इसके नीचे डबल रेल लाइन है। इस पुल के निर्माण के बाद ‘बोगीबील पुल’ भारत का सबसे लम्बा सड़क-रेल पुल होगा। यह ब्रह्मपुत्र नदी पर ढोला-सादिया पुल के बाद दूसरा सबसे लम्बा पुल होगा, ढोला-सादिया पुल की लम्बाई 9.15 किलोमीटर है।
2. Who is the Chairman of the Committee constituted for the election of the new Chief Economic Advisor?
Answer: Bimal Jalan
The Government of India has constituted a Committee for the selection of new Chief Economic Advisor under the chairmanship of former Governor of the Reserve Bank of India Bimal Jalan. Other members of this committee are Secretary of the staff department C. Chandramouli and Economic Affairs Secretary Subhash Chandra Garg. This committee will evaluate the applications received and interview candidates. Recently, Arvind Subramanian resigned from the post of Chief Economic Advisor, whose term was to expire in May, 2019, he resigned for personal reasons. The Chief Economic Advisor works under the Ministry of Finance. Chief Economic Advisor is an ex officio member of the Cadre Controlling Authority of Indian Economic Service (IES).
नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के चुनाव के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: बिमल जालान
भारत सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अध्यक्षता में नए प्रमुख आर्थिक सलाहकार के चुनाव के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति के अन्य सदस्य कर्मचारी विभाग के सचिव सी.चन्द्रमौली और आर्थिक मामले सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग हैं। यह समिति प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन तथा उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। हाल ही में अरविन्द सुब्रमणियन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफ़ा दिया था, उनका कार्यकाल मई, 2019 में समाप्त होना था, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफ़ा दिया था। मुख्य आर्थिक सलाहकार वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार भारतीय आर्थिक सेवा (IES) के कैडर नियंत्रक प्राधिकरण का पदेन सदस्य होता है।
3. Who will represent India in the 67th Miss Universe 2018 in Bangkok?
Answer: Neha Chudasama
Neha Chudasama of Mumbai recently won the Miss Yamaha Fiso Miss Diva - Miss Universe India 2018 title. Now they will represent India in the 67th Miss Universe 2018 event in Bangkok. It will be organized in December, 2018. In the same event, Aditya Hyundia of Jaipur was given the Miss Diva - Superhanal 2018 title; Sharon Sharon was running runner-up in this event.
बैंकाक में 67वें मिस यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधत्व कौन करेंगी?
उत्तर: नेहा चूड़ासमा
मुंबई के नेहा चूड़ासमा ने हाल ही में यामाहा फसिनो मिस दिवा – मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 का ख़िताब जीता था। अब वे बैंकाक में होने वाली 67वीं मिस यूनिवर्स 2018 स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजन दिसम्बर, 2018 में किया जायेगा। इसी इवेंट में जयपुर की अदिति हुंदिया को मिस दिवा – सुपरनेशनल 2018 का खिताब दिया गया था, इस इवेंट में रौशनी शेरोन रनर-अप रहीं थीं।
4. U.S. Who won the men's singles title of the Open 2018?
Answer: Novak Djokovic
Novak Djokovic of Serbia The title of the Open 2018 men's singles category was named after them. In the final, he defeated Argentinean Juan Martin del Potro 6-3, 7-3, and 6-3 in straight sets. This is Djokovic's 14th Grand Slam title and the third US. Open title was. Along with that, he has equalized Peter Sampras's 14 Grand Slam. From now on, Rafael Nadal is behind 3 and Roger Federer is 6 Grand Slam behind.
यू.एस. ओपन 2018 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर: नोवाक जोकोविच
सर्बिया के नोवाक जोकिविच ने यू.एस. ओपन 2018 के पुरुष एकल वर्ग के ख़िताब को अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-3 और 6-3 के सीधे सेटों में हराया। यह जोकोविच का 14वां ग्रैंड स्लैम टाइटल व तीसरा यू.एस. ओपन ख़िताब था। इसके साथ ही उन्होंने पीटर सम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम की बराबरी कर ली है। अब से राफेल नडाल से 3 और रॉजर फेडरेर से 6 ग्रैंड स्लैम पीछे हैं।
5. In which city will the Aero India 2019 be organized?
Answer: Bengaluru
The 12th edition of Aero India will be organized in Bengaluru, Karnataka from February 20 to 24, 2019. Trade exhibition will be organized by the aerospace industry and defense industry in this five-day event. Investors of large defense industry around the world will also participate in this event. In this event, information related to information, ideas and defense and new activities of the aerospace industry will also be exchanged. This will also boost the government's 'Make in India' program.
एरो इंडिया 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर: बेंगलुरु
एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी, 2019 के बीच किया जायेगा। इस पांच दिवसीय इवेंट में एयरोस्पेस उद्योग तथा रक्षा उद्योग द्वारा व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया आयेगा। इस इवेंट में विश्व भर के बड़े रक्षा उद्योग के निवेशक भी हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में सूचना, विचारों तथा रक्षा व एयरोस्पेस उद्योग के नयी गतिविधियों से सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान भी किया जायेगा। इससे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा।
6. In which city is the Regional Conference organized on Good Governance?
Answer: Bhopal
Regional Conference on Good Governance with Focus on Aspirational Districts Conference was inaugurated on 10th September in Bhopal, Madhya Pradesh. The purpose of this conference is to provide a platform to share experiences with respect to better policy generation for citizens. The conference is being organized in collaboration with Madhya Pradesh Government by the Ministry of Administrative Reforms and Public Grievances. Representatives from 12 states and two Union Territories are participating in this conference. Five five technical sessions will be organized in this two-day conference.
सुशासन पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर: भोपाल
Regional Conference on Good Governance with Focus on Aspirational Districts सम्मेलन का आरम्भ मध्य प्रदेश के भोपाल में 10 सितम्बर को हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों के लिए बेहतर नीति निर्माण के सन्दर्भ में अनुभवों को साझा करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना है। इस सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस सम्मलेन में 12 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 5 पांच तकनीकी सत्र आयोजित किये जायेंगे।
7. Recently, which institute researchers have built an affordable organic solar cell using vitamin B12 derivatives?
Answer: IISER Bhopal
Researchers of Indian Science Education and Research Institute, Bhopal have utilized synthetic derivatives of Vitamin B12 to build flexible and affordable organic solar cells. Organic cells use 'donor' and 'accepter' material. The 'Donor' material absorbs the energy from the Sun, after which this energy is sent to the electrode with the help of 'Axaptor'.
In this research researchers used artificial synthesized carols, it absorbs energy like natural chlorophyll. Carroll is currently used in sensor, catalyst and bio-medical imaging.
हाल ही में किस संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं ने विटामिन बी-12 डेरीवेटिव का उपयोग करके सस्ती आर्गेनिक सोलर सेल का निर्माण किया है?
उत्तर: IISER भोपाल
भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसन्धान संस्थान भोपाल के अनुसंधानकर्ताओं में विटामिन बी-12 के संश्लेषित डेरीवेटिव का उपयोग करके लोचशील व सस्ती आर्गेनिक सोलर सेल का निर्माण किया है। आर्गेनिक सेल में ‘डोनर’ व ‘एक्सेप्टर’ मटेरियल का उपयोग किया जाता है। ‘डोनर’ मटेरियल सूर्य से प्राप्त होने वाली उर्जा का अवशोषण करता है, इसके बाद इस उर्जा को ‘एक्सेप्टर’ की सहायता से इलेक्ट्रोड को भेजा जाता है।
इस अनुसन्धान में अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम संश्लेषित कैर्रोल का उपयोग किया, यह प्राकृतिक क्लोरोफिल की भाँती उर्जा का अवशोषण करता है। वर्तमान में कैर्रोल का उपयोग सेंसर, कैटालिस्ट और बायो-मेडिकल इमेजिंग में किया जाता है।
8. Recently in the U.S. Who became the first Japanese player to win the Open Women's Singles Series title?
Answer: Naomi Osaka
Naomi Osaka became the first Japanese player to win the Grand Slam singles title. They Open title of 2018 Women's singles category was named after them. He beat Serena Williams of America 6-2, 6-4 in the final.
हाल ही में यू.एस. ओपन के महिला एकल वर्ग के ख़िताब को जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी कौन बनीं?
उत्तर: नाओमी ओसाका
नाओमी ओसाका ग्रैंड स्लैम सिंगल टाइटल जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी। उन्होंने यू.एस. ओपन 2018 के महिला एकल वर्ग के ख़िताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-2, 6-4 से हराया।
9. Which player made history by winning a medal in the IAAF Continental Cup?
Answer: Arpinder Singh
Triple jumper Arpinder Singh made history by winning a medal in the IAAF Continental Cup, he is the first Indian to win a medal in this competition. Arpinder Singh won the bronze medal with 16.59 meters in the IAAF Continental Cup. This event was representing the Asia-Pacific party, this event is organized after four years. Earlier, no Indian player had won the medal in the IAAF Continental Cup till date. Olympic and World Champion American Christian Taylor won gold medal at this event. Arpinder Singh won the gold medal in the recently concluded Asian Games 2018. Women and men participate in 37 contests in the IAAF Continental Cup.
किस खिलाड़ी ने IAAF कॉन्टिनेंटल कप में पदक जीतकर इतिहास रचा?
उत्तर: अरपिंदर सिंह
ट्रिपल जम्पर अरपिंदर सिंह ने IAAF कॉन्टिनेंटल कप में पदक जीतकर इतिहास रचा, वे इस प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। अरपिंदर सिंह ने IAAF कॉन्टिनेंटल कप में 16.59 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में एशिया-प्रशांत दल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, इस इवेंट का आयोजन चार वर्ष बाद किया जाता है। इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने IAAF कॉन्टिनेंटल कप में आज तक पदक नहीं जीता था। इस इवेंट में ओलिंपिक व विश्व चैंपियन अमेरिका के क्रिस्चियन टेलर ने स्वर्ण पदक जीता। अरपिंदर सिंह ने हाल ही में संपन्न एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता था। IAAF कॉन्टिनेंटल कप में 37 स्पर्धाओं में महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
10. International Literacy Day is celebrated?
Answer: 8 September
International Literacy Day is celebrated every year on 8th September. This year the theme of International Literacy Day is "Literacy and skill building". The objective of International Literacy Day is to make people aware about the importance of education in society.
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 8 सितम्बर
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम “साक्षरता व कौशल निर्माण” है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्त्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
Top Current News 10 September, 2018:
1. ‘Hazratganj Chauraha’ of Lucknow city will be renamed after former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee as ‘Atal Chowk’.
लखनऊ शहर के ‘हजरतगंज चौराहा’ का नाम बदलकर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल चौक’ रखा जाएगा।
2. India Blue has won the Duleep Trophy by defeating India Red at Dindigul, Tamil Nadu.
इंडिया ब्लू ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में इंडिया रेड को हराकर दिलीप ट्रॉफी जीती है।
3. India has agreed to supply 160 railway passenger coaches to Sri Lanka.
भारत श्रीलंका को 160 रेलवे यात्री कोच आपूर्ति करने पर सहमत हो गया है।
4. Prakash Javadekar inaugurated the 4th edition of World Summit on Accreditation in New Delhi.
प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में अक्रेडीटेसन पर विश्व शिखर सम्मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।
5. Government has doubled the monetary limit to 20 lakh rupees for filing loan recovery application in the Debt Recovery Tribunals (DRT) by banks and financial institutions.
बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) में ऋण वसूली आवेदन दाखिल करने के लिए सरकार ने मौद्रिक सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये कर दी है।
6. Regional Conference on Good Governance with Focus on Aspirational Districts was held in Bhopal.
विकास के आकांक्षी जिलों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सुशासन पर क्षेत्रीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया था।
7. Ayushman Bharat call centre has been formally inaugurated in Bengaluru by CEO of Ayushman Bharat Dr. Indu Bhushan.
आयुषमान भारत कॉल सेंटर औपचारिक रूप से आयुषमान भारत की सीईओ डॉ इंदु भूषण द्वारा बेंगलुरु में उद्घाटन किया गया है।
8. International Literacy Day is observed every year on 8th September.
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है।
|