Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 10 August, 2018


1. The newly elected Prime Minister of Pakistan, Imran Khan, has invited the people of India to take oath in the ceremony?

The newly elected Prime Minister of Pakistan, Imran Khan has invited Indian politician and former cricketer Navjot Singh Sidhu, Kapil Dev, Sunil Gavaskar. Imran Khan will swear in Pakistan's Rashtrapati Bhawan on August 11 as the 20th Prime Minister of Pakistan.

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के किन व्यक्तियों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है?

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल देव, सुनील गावस्कर को आमंत्रित किया है| इमरान खान पाकिस्तान के 20वें प्रधानमंत्री के रूप में 11 अगस्त को पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे।

2. In which state has the 'Chief Minister Yuva Nesth Yojana' launched for unemployed youth?

'Chief Minister Yuva Nestam Yojana' has been launched for unemployed youth in Andhra Pradesh. Under this scheme, unemployment allowance of 1000 rupees per month will be given to unemployed youth of Andhra Pradesh. This unemployment allowance will be deposited directly into the beneficiary's bank through biometric authentication in a transparent manner.

हाल ही में किस राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा नेस्तम योजना’ लांच की गई है?

आंध्र प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा नेस्तम योजना’ लांच की गई है| इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा| यह बेरोजगारी भत्ता सीधे पारदर्शी तरीके से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से चयनित लाभार्थी के बैंक में जमा कर दिया जायेगा|

3. In which country is the penalty for wearing a woman's mask?

In Denmark, a woman has been fined 10 thousand rupees for wearing a mask. In Denmark, it is forbidden to cover face in any way, and if someone does so, then there is a provision for fines. Under this rule a fine has been imposed on a woman. This new controversial law has become the first woman to be fined for violation.

हाल ही में किस देश में एक महिला के नकाब पहनने पर जुर्माना लगाया गया है?

डेनमार्क में एक महिला के नकाब पहनने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है| डेनमार्क में सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह से चेहरा ढकना प्रतिबंधित है और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर जुर्माना किए जाने का प्रावधान है। इसी नियम के तहत एक युवती पर जुर्माना लगाया गया है| इस नए विवादस्पद कानून का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरने वाली पहली महिला बन गई है|

4. How many platelets should a healthy person have in the body?

The amount of platelets in the body of a healthy person should be between one and a half to four lakhs in a square milliliters of blood platelets. The main function of these platelets is to prevent bleeding by speeding up the process of blood clotting in case of injury. Lowering platelets in the blood means that either they are becoming less in the body or they are being destroyed for some reason despite being in the right quantity. Normally this is destroyed by dengue or similar infection, but sometimes it can also be a basic disease in itself.

एक स्वस्थ इंसान के शरीर में कितनी प्लेटलेट्स होनी चाहिये?

एक स्वस्थ इंसान के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा एक वर्ग मिलीलीटर रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ से चार लाख तक होनी चाहिये| इन प्लेटलेट्स का मुख्य कार्य चोट लगने पर खून के जमने की प्रक्रिया को तेज करके ब्लीडिंग को रोकना है| खून में प्लेटलेट्स के कम होने का मतलब यह है कि या तो शरीर में ये कम बन रही हैं या फिर ठीक मात्रा में बनने के बावजूद शायद किसी कारण से नष्ट होती जा रही हैं| सामान्यतौर पर तो ये डेंगू या ऐसे ही किसी इन्फेक्शन से नष्ट होती हैं, लेकिन कभी कभी यह अपने आप में एक बुनियादी बीमारी भी हो सकती है|

5. What is the biggest highway in India?

India's largest highway is National Highway 7 (NH7), which connects Varanasi city of Uttar Pradesh with the town of Kanyakumari in southern corner of India, Tamilnadu. The length of this national highway is 2369 km.

भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (NH7) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है| इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 2369 किमी है|

6. What is the colonial system?

The system of appointment of judges in the courts of India is called the collegium system. The Collegium system was created in 1990 after two decisions of the Supreme Court. Under this system, the committee of senior judges discusses the names and appointments of the judges. The mention of the collegium system is neither in the original constitution nor in any amendment thereof.

कॉलेजियम प्रणाली क्या है?

भारत के न्यायालयों में न्यायधीशों की नियुक्ति की प्रणाली को कॉलेजियम प्रणाली कहते है| कॉलेजियम प्रणाली 1990 में सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों के बाद बनाई गई थी| इस प्रणाली के अंतर्गत वरिष्ठ न्यायाधीशों की समिति न्यायाधीशों के नाम तथा नियुक्ति पर विचार-विमर्श करती है| कॉलेजियम प्रणाली का उल्लेख न तो मूल संविधान में है और न ही उसके किसी संशोधन में है|

7. Who has won gold medal in 400 meters in the recent African Athletics Championships?

The gold medal of 400 meters in the African Athletics Championships is won by Castor Semenya of South Africa. They took 49.96 seconds time. Semenya broke the national record of 18 years old Haed Seylerling. Semenya participated in the 400 meter race of any major international event this year for the first time. Name of Semenya now In addition to 400 meters of Africa, there are national records of 800, 1000 and 1500 meters. Semenya is the world's 800 meter race and Olympic champion.

हाल ही में अफ्रीकन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर में गोल्ड मेडल किसने जीता है?

अफ्रीकन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर में गोल्ड मेडल दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या ने जीता है| इन्होनें 49.96 सेकंड का समय निकाला है। सेमेन्या ने 18 साल पुराना हाएड सेयेरलिंग का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है। सेमेन्या ने इस साल पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल इवेंट की 400 मीटर रेस में हिस्सा लिया था| सेमेन्या के नाम अब द. अफ्रीका के 400 मीटर के अलावा 800, 1000 और 1500 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड हैं। सेमेन्या 800 मीटर रेस की वर्ल्ड और ओलिंपिक चैंपियन हैं।

8. Where is Torres De Pen National Park situated?

Torres de Pen National Park is located in the Patagonia region of Chile. The blue iceberg and the golden grass, which are visible from the skyscraper and glaciers, are the hallmarks of this place. One of the best scenes here is the three granite towers which have been named after this park. Horny looking peaks are called 'querno payne pen'.

टॉरेस दे पेन नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?

टॉरेस दे पेन नेशनल पार्क चिली के पैटागोनिया रीजन में स्थित है| गगनचुंबी पहाड़ और ग्लेशियर्स के बीच से दिखने वाले नीले आइसबर्ग और सुनहरी घास इस जगह की पहचान है। यहां के सबसे बेहतरीन दृष्यों में से एक है वे तीन ग्रेनाइट के टावर है जिन पर इस पार्क का नाम रखा गया है। सींग जैसी दिखने वाली चोटियों को ‘क्वर्नो दे पेन’ पुकारा जाता है।

9. West When was King Nandkumar of Bengal hanged in the crime of fraud?

King Nandkumar of West Bengal was hanged in the crime of fraud on 5 August 1776. This was the last execution given by the British to India for the scandal. The charge of fraud on Nandkumar was absolutely false, for which to prove that the fake witnesses had been standing. The trial was heard seven days and in the end the verdict was against King Nandkumar.

प. बंगाल के राजा नंदकुमार को धोखाधड़ी के अपराध में फांसी कब दी गई थी?

प. बंगाल के राजा नंदकुमार को धोखाधड़ी के अपराध में फांसी 5 अगस्त 1776 में दी गई थी| यह ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखधड़ी के लिए दी गई अंतिम फांसी थी। नंदकुमार पर जालसाजी का इलजाम बिलकुल झूठा था, जिसको सिद्ध करने के लिए फर्जी गवाह खड़े किए गए थे। सात दिन इस मुकदमे की सुनवाई हुई और अंत में फैसला राजा नंदकुमार के खिलाफ चला गया था।

10. Hiroshima Day is celebrated?

Hiroshima Day is celebrated every year on August 6. On August 6, 1945, in the Second World War, America had a nuclear bomb 'Little Boy' Giria on Hiroshima of Japan. With the effect of this bomb 13 km² The devastation was over. Of Hiroshima's 3.5 million population, 1,40,000 people died in one stroke. This day is celebrated in memory of people killed in this bomb blast.

हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?

हिरोशिमा दिवस प्रतिवर्ष 6 अगस्त को मनाया जाता है| दूसरे विश्वयुद्ध में 6 अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम ‘लिटिल बॉय’ गिरिया था| इस बम के प्रभाव से 13 वर्ग किमी. में तबाही मच गई थी| हिरोशिमा की 3.5 लाख की आबादी में से 1,40,000 लोग एक झटके में ही मर गये थे| यह दिवस इस बम धमाके में मारे गये लोगों की याद में मनाया जाता है।

Top 10 Current News 10 August, 2018: 

1. According to the International Monetary Fund (IMF), India’s economic growth will increase to 7.5 per cent in the fiscal year 2019-2020.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार , भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2019-20 बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी।

2. The Khangchendzonga Biosphere Reserve, one of the highest ecosystems in the world, has been added to UNESCO’s list of World Network of Biosphere Reserve (WNBR). The Khangchendzonga reserve will be the 11th internationally designated WNBR.

दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई के पारिस्थिति तंत्रों में एक कंचनजंगा जैव संरक्षित क्षेत्र को यूनेस्को की विश्व जैवसंरक्षित क्षेत्र (डब्ल्यूएनबीआर) सूची में शामिल किया है। कंचनजंगा भारत का ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय डब्ल्यूएनबीआर नामित होगा।

3. UN Secretary-General Antonio Guterres nominated Chile’s twice-serving president and prominent women’s rights advocate Michelle Bachelet to be the global body’s next human rights chief.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चिली की दो बार राष्ट्रपति रहीं और प्रतिष्ठित महिला अधिकार समर्थक मिशेल बाचेलेत को विश्व निकाय के अगले मानवाधिकार प्रमुख के पद के लिए नामित किया।

4. Union Minister of Commerce & Industry and Aviation Suresh Prabhu launched Niryat Mitra – mobile App in New Delhi.

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्‍ली में निर्यात मित्र मोबाइल ऐप जारी किया।

5. Bridgestone India has announced a partnership with FICCI Women Organization (FLO) to promote women empowerment. This initiative of Bridgestone will make women of Maharashtra financially self-reliant and will provide them medical help training.

ब्रिजस्टोन इंडिया ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिये उद्योग मंडल फिक्की के महिला संगठन (एफएलओ) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ब्रिजस्टोन की यह पहल महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनायेगी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।

6. Bihar Chief Minister Nitish Kumar launched Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana for empowerment of women.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की।

7. Digital payments major Paytm has acquired Bengaluru-based savings management startup, Balance Technology.

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने बचत प्रबंधन स्टार्टअप कंपनी बैलेंस टेक्नोलॉजी का अधिग्रहण किया।

8. Australian golfer Jarrod Lyle has died. He was 36.

आस्ट्रेलियाई गोल्फर जारोड लिले का निधन हो गया। वह 36 वर्ष के थे।

9. Colombia recognised Palestine as a sovereign state.

कोलंबिया ने फलस्तीन को संप्रभु देश के रुप में मान्यता दी।