Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 11 October, 2018


1. Tushar Mehta has been appointed as the Solicitor General of India.

तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।

2. According to the Henley Passport Index, Japan’s passport has been named the most powerful in the world.

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, जापान के पासपोर्ट को विश्व में सबसे शक्तिशाली नामित किया गया है।

3. State Bank of India has signed a MoU with Kathmandu-based National Banking Institute (NBI) for the development of human resources of the latter.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने काठमांडो के नेशनल बैंकिंग इंस्टिट्यूट (एनबीआई) के मानव संसाधन के विकास में मदद के लिए एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

4. Rakesh Sharma, Former Managing Director and Chief Executive Officer (CEO) of Canara Bank, took over as the Managing Director and CEO of Public Sector IDBI Bank.

केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से सेवानिवृत्त हुए राकेश शर्मा ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पदभार संभाला।

5. Leading stock exchange NSE has signed a pact with the Uttarakhand government to provide access to capital to MSMEs, which will fuel growth of such entities in the state.

देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने उत्तराखंड सरकार के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को पूंजी सुलभ कराई जायेगी। इससे राज्य में छोटे उद्योगों की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

6. Union Cabinet has approved the signing of a MOU between India and Lebanon for cooperation in the field of agriculture and allied sectors.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और लेबनान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।

7. India shooter Saurabh Chaudhary clinched the gold medal in the 10m air pistol event at the Youth Olympic Games.

भारतीय निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने युवा ओलंपिक खेलों में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

8. Tech giant IBM has partnered with NITI Aayog to offer internship programme to top performing students selected by the Atal Innovation Mission.

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईबीएम ने अटल इनोवेशन मिशन के तहत चयनित बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के वास्ते प्रशिक्षु कार्यक्रम की पेशकश के लिये नीति आयोग के साथ हाथ मिलाया है।

9. UNICEF and NASSCOM have signed an MOU to strengthen the child rights.

 

यूनिसेफ और नैसकॉम ने बाल अधिकारों को मजबूती देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

10. World Wrestling Championships will be held in Budapest, Hungary.

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित होगी।

11. Jharkhand will be partner state at Goa International Film Festival.

गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में झारखंड भागीदार राज्य होगा।

12. Union Cabinet has given its approval to the MOU signed between India and Romania in the field of tourism.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यटन के क्षेत्र में भारत और रोमानिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

13. Union Cabinet has approved Memorandum of Cooperation between India and Finland on Environmental Cooperation.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यावरण योगदान के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

14. Former Pakistan left-arm spinner Abdur Rehman, who along with teammate Saeed Ajmal famously stunned England during a 3-0 defeat in 2012, announced his retirement from international cricket.

पाकिस्तान की 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बायें हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

Top Current News of 11 October, 2018:

1. हाल ही में गायक तथा संगीत निर्देशक किशोर गिरी का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?

उत्तर – असम
किशोर गिरी असम के निवासी थे, उनका निधन हाल ही में असम की राजधानी गुवाहाटी में 63 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों के लिए आवाज़ दी, वे गुवाहाटी की गलियों में विभिन्न सामाजिक बुराइयों का व्याख्यान संगीत के माध्यम से करते हैं। किशोर गिरी वायलिन, गिटार, मैन्डोलिन इत्यादि संगीत उपकरणों में महारत रखते थे। उन्होंने कई असमिया फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों के लिए संगीत की रचना की।
 

2. भारत का नया सॉलिसिटर जनरल किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – तुषार मेहता
वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को देश का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की गयी है, वे 30 जून, 2020 तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगे। वे वर्तमान में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर रहे हैं, वे 2014 से इस पद पर कार्यरत्त हैं। पिछले वर्ष रणजीत कुमार के इस्तीफे के बाद से सॉलिसिटर जनरल का पद खाली था।

तुषार मेहता ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1987 में वकील के रूप में की। 2007 में वे गुजरात उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। 2008 में वे गुजरात के अतिरिक्त महाधिवक्ता बने, उन्होंने कई कानूनी मामलों में गुजरात सरकार की पैरवी की। जून, 2018 में उन्हें देश का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था।

3. खेलों से सम्बंधित किस व्यक्ति को रामिनेनी फाउंडेशन के उत्कृष्ट व्यक्ति सम्मान से नवाज़ा गया? उत्तर – पुलेला गोपीचंद

बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को हाल ही में रामिनेनी फाउंडेशन के उत्कृष्ठ व्यक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया। उनके अलावा तेलुगु साहित्यकार नरसिम्हा राव, फिल्म निर्देशक नाग अश्विन रेड्डी तथा लेखक सी. वेंकटरमण को भी सम्मानित किया गया। रामिनेनी फाउंडेशन अमेरिका में बेस्ड है, इसकी स्थापना 1995 में की गयी है, यह फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करती है। इसके तहत उत्कृष्ट व्यक्ति पुरस्कार के लिए 2 लाख जबकि विशेष पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये की धनराशी दी जाती है।

4. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 11 अक्टूबर
11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है। विश्व भर में लगभग 21 मिलियन लड़कियों का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले ही हो जाता है जबकि 62 मिलियन बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती। अतः इस समस्याओं के समाधान के लिए इस दिवस के द्वारा बालिकाओं से जुड़े हुए मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के कार्य किया जाता है।

5. हाल ही में किस भारतीय संगठन ने नई दिल्ली में “बेस्ट प्रैक्टिसेज इन इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन” पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया?

उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायालय के साथ मिलकर नई दिल्ली में 10 अक्टूबर, 2018 को प्रैक्टिसेज इन इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन” पर वर्कशॉप का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विवाद समाधान मैकेनिज्म को मज़बूत बनाना तथा ‘मेक इन इंडिया’ के अलावा ‘रेज़ोल्व इन इंडिया’ को भी बढ़ावा देना है। इस कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के आधारभूत पहलुओं, मध्यस्थता में न्यायालयों की भूमिका इत्यादि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

6. हाल ही में “इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी” पहल को किस केन्द्रीय मंत्रालय ने लांच किया?

उत्तर – विदेश मामले मंत्रालय
9 अक्टूबर, 2018 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने “इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी” नामक पहल लांच की। इस पहल के तहत विश्व भर में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग वितरित किये जायेंगे। इस पहल को “भगवान् महावीर विकलांग सहायता समिति” नामक संस्था के साथ मिलकर लांच किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विश्व भर में दिव्यांग लोगों की सहायता करना है। “भगवान् महावीर विकलांग सहायता समिति” की स्थापना 1975 में की गयी थे, इसके जयपुर फुट के नाम से भी जाना जाता है। यह कृतिम अंग फिटमेंट के मामले में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है, यह आज तक 1.73 मिलियन दिव्यांग लोगों की सहायता कर चुकी है।

7. युवा ओलिंपिक खेल 2018 में भारत के लिए निशानेबाजी में पहला पदक किसने जीता?

उत्तर – मनु भाकर
भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने हाल में युवा ओलिंपिक खेल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता, इस इवेंट में उनका स्कोर 236.5 रहा। इसके साथ ही वे युवा ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला शूटर बन गयी हैं। इस इवेंट में रूस की लाना एनिना ने 235.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि जॉर्जिया की नीना खुत्सीबेरिद्ज़े ने 214.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। वे इन युवा ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक भी थीं।
मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले में गोरिया गाँव में हुआ था। वे एक निशानेबाज़ हैं। उन्होंने 2018 विश्व कप में भारत के प्रतिनिधित्व किया था, इस प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे। वे ISSF में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।

8. “द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर “द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” के लेखक है। इस पुस्तक के पांच अनुभाग हैं, इसमें 50 अध्याय हैं, इस पुस्तक को 26 अक्टूबर, 2018 को जारी किया जायेगा। इस पुस्तक में मोदी सरकार की कार्यशैली का विवरण दिया गया है। इसमें भारतीय समाज, संस्थानों, विदेश नीति तथा अर्थयवस्था पर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

9. हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत का रैंक कौन सा है?

उत्तर – 81वां
हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2018 में भारत को 81वां स्थान प्राप्त हुआ। इस इंडेक्स में पासपोर्ट के शक्तिशाली होने का अनुमान उन देशों की संख्या द्वारा लगाया जाता है, जो अमुक देश को निशुल्क पहुँच उपलब्ध करवाते हैं। भारत को 60 देशों में वीज़ा-फ्री तथा वीज़ा ऑन अराइवल प्राप्त है। भारतीय नागरिक 60 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं, इसमें भूटान, मॉरिशस, नेपाल, फिजी इत्यादि शामिल हैं। इस सूचकांक में जापान को पहला स्थान प्राप्त हुआ, जापानी नागरिकों को 190 स्थानों में वीज़ा-फ्री अथवा वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा प्राप्त है। इस सूची में जापान के बाद सिंगापुर, फ्रांस, जर्मनी तथा दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में अफ़ग़ानिस्तान और इराक सबसे नीचे हैं, इन दो देशों को केवल 30 देशों में ही वीज़ा-मुक्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है।

10. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने विश्व की पहली बायो-इलेक्ट्रॉनिक मेडिसिन का अविष्कार किया?

उत्तर – अमेरिका
हाल ही अमेरिकी वैज्ञानिकों ने विश्व की पहली बायोइलेक्ट्रॉनिक दवा का आविष्कार किया है, इस दवा को इम्प्लांट किया जा सकता है, यह एक बायोडिग्रेडेबल वायरलेस डिवाइस है जो तंत्रिकाओं के रीजनरेशन तथा क्षतिग्रस्त तंत्रिकाओं के उपचार में सहायक है। हालांकि अभी तक इस दवा का उपयोग मानव शरीर पर नहीं किया गया है, परन्तु चूहों पर इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। यह दवा भविष्य में तंत्रिका कोशिकाओं के उपचार के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

बायोइलेक्ट्रॉनिक दवा एक किस्म की वायरलेस डिवाइस होती है, इसे शरीर के बाहर एक ट्रांसमीटर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह दो सप्ताह तक शरीर के अन्दर कार्य कर सकती है, उसके बाद यह बायोइलेक्ट्रॉनिक मेडिसिन अपने आप शरीर में अवशोषित हो जाएगी। यह दवा एक छोटे सिक्के के आकर की है और इसकी मोटाई कागज़ की शीट के बराबर है।

चूहों में शियाटिक तंत्रिकाओं के उपचार के दौरान पाया गया कि यह बायोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सर्जिकल रिपेयर प्रक्रिया के बाद नियमित रूप से तंत्रिकाओं के क्षतिग्रस्त हिस्से को इलेक्ट्रिक इम्पल्स देती है। इससे उन चूहों की टांगों में तंत्रिका कोशिकाओं में पुनः वृद्धि हुई और बाद में उनकी मांसपेशी की मज़बूत व नियंत्रण में भी वृद्धि हुई।