Current Affairs Quiz: 12-13 August, 20181. In which state has the 'Rukura Medium' irrigation dam project has been launched recently? The 'Rukuka Medium' irrigation dam project has been launched in Orissa. Its height is 26 meters, the upper width is 6 meters, length is 1,133 meters and 666 hectares. Maximum flood discharge capacity is 1,442.50 cusecs. It has only one main canal, and its length is more than 10.872 km. हाल ही में किस राज्य में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है? उड़ीसा में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है| इसकी ऊंचाई 26 मीटर, ऊपरी चौड़ाई 6 मीटर, लंबाई 1,133 मीटर और 666 हेक्टेयर से अधिक है। इसमें अधिकतम बाढ़ निर्वहन क्षमता 1,442.50 क्यूसेक है। इसमें केवल एक मुख्य नहर है, और इसकी लंबाई 10.872 किमी से अधिक है। 2. Which country has recently given the Strategic Trade Authority-1 (STA-1)? America has given India Strategic Trade Authority-1 (STA-1). For this, exemption in export control has been provided to the sale of high-tech products to India. हाल ही में अमेरिका ने किस देश को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) दिया है? अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) दिया है| इसके लिए भारत को हाई-टेक प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की गई है| 3. Which of the Cricket Board has recently released the fund to pay the dues of the players and staff of the cricket board? The ICC has released funds to pay the dues of players and staff of the Zimbabwe Cricket Board. After getting the payment in time, the board had sought help from the ICC. हाल ही में आईसीसी ने किस क्रिकेट बोर्ड के खिलाडियों और स्टाफ के लोगों के बकाए का भुगतान करने के लिए फंड जारी किया है? आईसीसी ने जिम्बावे क्रिकेट बोर्ड के खिलाडियों और स्टाफ के लोगों के बकाए का भुगतान करने के लिए फंड जारी किया है| बोर्ड ने तय समय में भुगतान नहीं कर पाने के बाद आईसीसी से मदद मांगी थी| 4. What is the National Citizen Register (NRC)? National Citizen Register (NRC) is a citizenship list of citizens of Assam. It contains the names, addresses and photographs of all Indian nationals who have been living in Assam since March 25, 1971. Recently, the second and final draft of the National Register of Citizens (NRC) of Assam has been released between the security of the Assam government. It has been released so that people living illegally in Assam can be traced. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) क्या है? राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) असम के नागरिकों की नागरिकता सूची है| इसमें उन सभी भारतीय नागरिकों के नाम, पते और फोटोग्राफ हैं, जो 25 मार्च, 1971 से पहले से असम में रह रहे हैं| हाल ही में असम सरकार द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन्स – एनआरसी) के दूसरे एवं अंतिम मसौदा को जारी कर दिया है| इसे इसलिए जारी किया गया है, ताकि असम में अवैध तौर पर रह रहे लोगों का पता लगाया जा सके| 5. What is 'Online Services Index'? The online service index is based on data collected from an independent survey questionnaire conducted by UNDESA, which assesses the national online presence of all 193 UN member countries. It mainly assesses e-government development at the national level. It measures the use of countries' information and communication technologies to deliver public services. This index captures the scope and quality of online services, the state of telecommunications infrastructure and the existing human potential. ‘ऑनलाइन सेवा सूचकांक’ क्या है? ‘ऑनलाइन सेवा सूचकांक यूएनडीईएसए द्वारा आयोजित एक स्वतंत्र सर्वेक्षण प्रश्नावली से एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है, जो सभी 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की राष्ट्रीय ऑनलाइन उपस्थिति का आकलन करता है| यह मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर ई-सरकारी विकास का आकलन करता है| यह सार्वजनिक सेवाओं को वितरित करने के लिए देशों के सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग को मापता है| यह सूचकांक ऑनलाइन सेवाओं के दायरे और गुणवत्ता, दूरसंचार बुनियादी ढांचे की स्थिति और मौजूदा मानव क्षमता को कैप्चर करता है| 6. Who is Azharuddin Abdul Rahman? Azharuddin Abdul Rahman is the Chief of the Civil Aviation Authority of Malaysia. Recently, he has resigned as the head of the Civil Aviation Authority of Malaysia. Rahman has resigned from the post taking the responsibility of the MH370 aircraft disappeared four years before the Malaysian Airline. अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान कौन है? अजहरुद्दीन अब्दुल रहमान मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रमुख है| हाल ही में इन्होनें मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है| रहमान ने मलेशियन एयरलाइन के चार साल पहले एमएच 370 विमान के लापता होने के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया है| 7. Who has been awarded the 24th Rajiv Gandhi National Award recently? Mahatma Gandhi's proprietor and social worker Gopal Krishna Gandhi has been honored with the 24th Rajiv Gandhi National Award. This award has been given to Gopal Krishna Gandhi to promote harmony. हाल ही में 24वें राजीव गाँधी राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? 24वें राजीव गाँधी राष्ट्रीय पुरस्कार से महात्मा गाँधी के प्रपोत्र व समाज सेवक गोपाल कृष्ण गाँधी को सम्मानित किया गया है| गोपाल कृष्ण गाँधी को यह पुरस्कार सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है| 8. Where is the recently celebrated GulaugueAtza Festival? Gulaiguezza Festival is being celebrated in Mexico. People from different communities and tribes living across the country come to this festival. During this time people get an opportunity to watch their dance, music, costume, food and handicrafts. This festival is also known as Mandez on the Hill. हाल ही में ग्यूलाग्यूएट्जा फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है? ग्यूलाग्यूएट्जा फेस्टिवल मेक्सिको में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में देश भर में रहने वाले अलग-अलग समुदायों और कबीलों से लोग आते हैं। इस दौरान लोगों को इनके डांस, म्यूजिक, कॉस्ट्यूम, खाना और हैंडीक्राफ्ट्स देखने का मौका मिलता है। इस फेस्टिवल को मंडेज़ ऑन द हिल के नाम से भी जाना जाता है। 9. When was the Purchase Conservation Council established? The Defense Purchase Council was established by the Central Government on October 11, 2001. The Defense Purchase Council was established for the purchase and acquisition of the country for the protection and security of the country. रक्षा खरीद परिषद की स्थापना कब की गई थी? रक्षा खरीद परिषद की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 11 अक्टूबर 2001 में की गई थी| रक्षा खरीद परिषद की स्थापना देश की रक्षा एवं सुरक्षा में सुधार हेतु की जाने वाली खरीद और अधिग्रहण के लिए की गई थी। 10. Where is the Akshardham Temple situated? Akshardham Temple is located in New Delhi. This temple is dedicated to Lord Swaminarayan. This temple is also known as Swaminarayan Akshardham Temple. This temple reflects the country's culture, spirituality and architecture. This temple was constructed on November 6, 2005. अक्षरधाम मंदिर कहाँ पर स्थित है? अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली में स्थित है| यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है| इस मंदिर को स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है| यह मंदिर देश की संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को दर्शाता है| इस मंदिर का निर्माण 6 नवंबर 2005 में किया गया था। Top 10 Current Affairs: 12-13 Augsut, 2018:1. Justice M R Shah took oath as new Chief Justice of the Patna High Court. न्यायमूर्ति एम आर शाह ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 2. International Youth Day was observed on 12th August 2018. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2018 को मनाया गया। 3. Israel has opened Visa Application Centre in Kolkata. इजरायल ने कोलकाता में वीजा आवेदन केंद्र खोला है। 4. Ravi Shankar Prasad has released the ‘Digital North East Vision 2022’ in Guwahati. रवि शंकर प्रसाद ने गुवाहाटी में ‘डिजिटल नॉर्थ ईस्ट विजन 2022’ जारी किया है। 5. Nepal and Bangladesh have signed a Memorandum of Understanding (MoU) to enhance cooperation in the power sector. नेपाल और बांग्लादेश ने बिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 6. World Elephant Day was observed on 12th August 2018. विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त 2018 को मनाया गया। 7. Minister of State for Culture Mahesh Sharma has released three books. The books are titled Jewellery: A Scientific Study of Social Tradition, Ghats of Banaras and Untold Story of Broadcasting. संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने तीन किताबें जारी की हैं, किताबों का नाम ज्वैलरी: अ साइंटिफिक स्टडी ऑफ़ सोशल ट्रेडिशन, घाट ऑफ़ बनारस और अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ब्रॉडकास्टिंग। 8. Amazon has signed a MoU with the Uttar Pradesh government to support micro, small and medium (MSME) entrepreneurs in nine districts under the state’s flagship ‘One District, One Product’ (ODOP) scheme. अमेज़ॅन ने राज्य के प्रमुख ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत नौ जिलों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्यमियों का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। |
|