Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 12 October, 2018


1. India has been ranked 103rd in Global Hunger Index (GHI).

भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में 103 वें स्थान पर रखा है।

2. Famous environmentalist Professor G D Agarwal, who was on an indefinite hunger strike last 111 days for the protection of the river Ganga, died. He was 86.

गंगा नदी के संरक्षण को लेकर पिछले 111 दिनों से अनशन कर रहे जाने – माने पर्यावरणविद प्रोफेसर जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

3. According to report by UN Office for Disaster Risk Reduction, India suffered a USD 79.5 billion economic loss due to climate-related disasters in the last 20 years.

आपदा जोखिम में कमी के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में जलवायु से संबंधित आपदाओं के चलते भारत को 79.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।

4. Fintech platform MobiKwik announced its entry into the wealth management business with the acquisition of Clearfunds. Clearfunds is an online wealth management platform.

वित्तीय प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने क्लियरफंड्स का अधिग्रहण करके संपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरने की घोषणा की। क्लियरफंड ऑनलाइन संपत्ति प्रबंधन प्लेटफॉर्म है।

5. Parshottam Rupala inaugurated the 32nd world conference of World Union of Wholesale Markets, WUWM at Gurugram, Haryana.

पुरुषोत्तम रूपला ने हरियाणा के गुरुग्राम में थोक बाजार विश्व संघ, डब्लूयूडब्लूएम के 32 वें विश्व सम्मेलन का उद्घाटन किया ।

6. Mahesh Muralidhar Bhagwat has been awarded with 2018 IACP ‘Leadership in Human and Civil Rights’ individual award.

महेश मुरलीधर भागवत को 2018 आईएसीपी लीडरशिप इन ह्यूमन एंड सिविल राइट्स’ इंडिविजुअल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

7. President, Ram Nath Kovind will inaugurate the 13th Annual Convention of Central Information Commission (CIC) in New Delhi.

राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 13 वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

8. Defending champion Sharad Kumar smashed two records in men’s high jump event to win a gold in the Asian Para Games.

गत चैम्पियन शरद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में एशियाई पैरा खेलों में दो नये रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

9. Indian film trade expert Santosh Singh Jain passed away. He was 97.

भारतीय फिल्म बाजार एक्सपर्ट संतोष सिंह जैन निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

10. Rio Paralympics medallist Deepa Malik bagged her second medal as he clinched a bronze in the women’s F51/52/53s discus throw event at the Asian Para Games.

रियो परालंपिक की पदक विजेता दीपा मलिक ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं के एफ 51/52/53 चक्का फेंक में कांस्य पदक जीता।

Top Current News of 12 October, 2018: 

1. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2018 की थीम किया है?

उत्तर – बदलते हुए विश्व में युवा तथा मानसिक स्वास्थ्य
विश्व भर में मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के बारे में समाज में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में व्याप्त भ्रम को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “बदलते हुए विश्व में युवा तहत मानसिक स्वास्थ्य” हैं।

2. हाल ही में किस भारतीय सशस्त्र सेना ने “MedWatch” नामक मोबाइल स्वास्थ्य एप्प लांच की?

उत्तर – भारतीय वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में MedWatch नामक मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन लांच की है, इस एप्प पर यूजर्स को फर्स्ट ऐड, स्वास्थ्य तथा पोषण सम्बन्धी जानकारी मिलेगी। इस एप्प को भारतीय वायुसेना के स्थापना की 85वीं वर्षगाँठ के अवसर पर लांच किया गया। यह भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ओर से जारी इस प्रकार की पहली मोबाइल एप्लीकेशन है।

इस एप्प की अवधारणा भारतीय वायुसेना के चिकित्सकों द्वारा तैयार की गयी है, इस एप्प का विकास सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा किया गया है। इस एप्प का उपयोग वायु सैनिक तथा देश के आम नागरिक कर सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से यूजर्स को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस एप्प में फर्स्ट ऐड, स्वास्थ्य टॉपिक्स, पोषण सम्बन्धी जानकारी, स्वास्थ्य समीक्षा के लिए अनुस्मारक, टीकाकरण, हेल्थ रिकॉर्ड कार्ड, BMI कैलकुलेटर, हेल्पलाइन तथा वेब लिंक इत्यादि उपलब्ध हैं।

3. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2018 की थीम क्या है?

उत्तर – “विद हर – ए स्किल्ड गर्ल फ़ोर्स”

11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है। विश्व भर में लगभग 21 मिलियन लड़कियों का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले ही हो जाता है जबकि 62 मिलियन बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती। अतः इस समस्याओं के समाधान के लिए इस दिवस के द्वारा बालिकाओं से जुड़े हुए मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के कार्य किया जाता है।
4. भारत के किस राज्य में देश की पहली 2G एथेनॉल बायो-रिफाइनरी की स्थापना की जाएगी, जहाँ चावल के अवशेष से एथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा?

उत्तर – ओडिशा
भारत में पहला 2जी (द्वितीय पीढ़ी) की एथेनॉल बायो-रिफाइनरी ओडिशा के बारगढ़ जिले में स्थापित की जाएगी, इस रिफाइनरी को 2020 तक स्थापित कर किया जायेगा। इस रिफाइनरी में चावल के भूसे से एथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा। इस प्लांट की स्थापना भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमटेड द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। इस प्लांट के 10 अक्टूबर, 2018 को आधारशिला रखी गयी। इस प्लांट की फ्यूल ग्रेड एथेनॉल उत्पादन क्षमता 3 करोड़ लीटर प्रति वर्ष होगी, इसके लिए 2 लाख टन चावल के भूसे का उपयोग प्रतिवर्ष किया जायेगा। इसके लिए कच्चा माल निकट के भटली, अम्बभोना, अत्ताबिरा, सोहेला, बुर्ला तथा लखनपुर से प्राप्त किया जायेगा। इस प्लांट में इस्तेमाल किये जाने वाले पानी को रीसायकल किया जायेगा। एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर भी उपयोग किया जाता है, इससे जीवाश्म इंधन की अपेक्षा कम कार्बन उत्सर्जन होता है। ओडिशा के अतरिक्त BPCL मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इस प्रकार की बायो-रिफाइनरी की स्थापना करेगी। भारत की राष्ट्रीय बायो-फ्यूल पालिसी 2018 में 2030 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रहे गये हैं। वर्तमान में एथेनॉल की कमी के कारण पेट्रोल में केवल 3-4% एथेनॉल ही मिलाया जाता है।

5. ऑक्सफेम के विश्व असमानता सूचकांक 2018 में भारत का रैंक कौन सा है?

उत्तर – 147वां
ऑक्सफेम इंटरनेशनल ने हाल ही में विश्व असमानता सूचकांक 2018 हाल ही जारी किया, इस सूचकांक के अनुसार दक्षिण कोरिया, नामीबिया और उरुग्वे असामनता को कम करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस सूचकांक में भारत के कर ढाँचे को कागज़ पर प्रगतिशील बताया गया है, परन्तु उच्च आय वाले वर्ग का कराधान काफी कम है। इस सूचकांक में श्रम अधिकारों तथा कार्यस्थल में महिलाओं की स्थिति के मामले में भी भारत का प्रदर्शन ख़राब रहा। इस सूचकांक में पहले स्थान पर डेनमार्क है,उसके बाद जर्मनी, फ़िनलैंड, ऑस्ट्रिया तथा नॉर्वे का स्थान है।

6. हाल ही में IDBI बैंक का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर –राकेश शर्मा
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राकेश शर्मा को IDBI का नया सीईओ तथा एमडी नियुक्त किया। वे 6 माह तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे जुलाई, 2018 तक केनरा बैंक के सीईओ थे। उससे पहले वे लक्ष्मी विलास बैंक में कार्यरत्त थे। वे IDBI बैंक में बी. श्रीराम की जगह लेंगे। अगस्त, 2015 में सरकार ने दो बड़े बैंकों बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा केनरा बैंक के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने के निर्णय लिया था।

IDBI बैंक की स्थापना 1 जुलाई, 1964 को की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। यह एक सार्वजनिक क्षेत्र का राष्ट्रीयकृत बैंक है। इसकी स्थापना 1964 में संसद द्वारा पारित कानून के तहत की गयी थी। इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य भारतीय उद्योग के विकास के लिए ऋण तथा अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाना था। वर्तमान समय में IDBI का 85.96% सरकार के पास है।

7. युवा ओलिंपिक 2018 में पुरुषों को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर –सौरभ चौधरी
भारतीय युवा निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में युवा ओलिंपिक खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में उनका स्कोर 244.2 रहा। इस इवेंट में दक्षिण कोरिया के सुंग युन्हो (236.7) ने रजत पदक तथा स्विट्ज़रलैंड के सोलारी जेसन (215.6) ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस दौरान उनका स्कोर रिकॉर्ड 240.7 था।

सौरभ चौधरी उत्तर प्रदेश में मेरठ के कलिना गाँव के निवासी हैं, उनके पिताजी किसान हैं। सौरभ ने 15 वर्ष की आयु में मेरठ में शूटिंग की शुरुआत की। 2018 के एशियाई खेलों के लिए उन्होंने सीनियर शूटरों के साथ अभ्यास किया। जून 2018 में जर्मनी में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। दिसम्बर, 2017 में उन्होंने 10वें युवा ओलिंपिक क्वालिफिकेशन में स्वर्ण पदक जीता था।

8. जकार्ता एशियाई पैरा खेल 2018 में इंडिविजुअल रिकर्व में किसने स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – हरविंदर सिंह
भारत के धनुर्धर हरविंदर सिंह ने पुरुषों की इंडिविजुअल रिकर्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने चीन के झाओ लिक्षुए को 6-0 से हराया। उन्होंने यह पदक W2/ST श्रेणी में जीता, W2 श्रेणी में पैराप्लेजिया, डिपलेजिया को शामिल किया जाता है, श्रेणी के एथलीट व्हीलचेयर का उपयोग करते हैं। ट्रैक व फील्ड इवेंट में मोनू घंगास ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उनके आलावा मोहम्मद यासेर ने शॉटपुट इवेंट में कांस्य पदक जीता। अब तक इन खेलों में भारत 7 स्वर्ण पदकों सहित कुल 37 पदक जीत चुका है।

9. हाल ही में राज्य के कारागार विभाग ने स्मार्ट-विडियो कालिंग सुविधा शुरू की?

उत्तर –महाराष्ट्र
हाल ही में महाराष्ट्र कारागार विभाग ने महिला कैदियों तथा खुले जेलों में रह रहे कैदियों के लिए स्मार्ट-विडियो कालिंग सुविधा शुरू की। इसके लिए पुणे के येरवडा केंद्र जेल में पायलट बेसिस पर प्रोजेक्ट चलाया गया था, उसक पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद महाराष्ट्र सरकार ने व्यापक स्तर पर स्मार्ट विडियो कालिंग सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। इस सुविधा के तहत कैदी अपने परिवार के लोगों से 5 मिनट बात कर पायेंगे, इसके लिए 5 रुपये का शुल्क वसूला जायेगा। फेस-टू-फेस विडियो कालिंग केवल विभाग में पंजीकृत मोबाइल नंबर वाले पारिवारिक सदस्यों के द्वारा ही की जा सकती है। इन वार्तालाप को सुरक्षा की दृष्टि से कांस्टेबल द्वारा ट्रैक किया जायेगा। महाराष्ट्र में लगभग 28,000 कैदी हैं।

10. किस राज्य सरकार ने आतंकवाद विरोधी बल “कवच” की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – हरियाणा
हरियाणा राज्य सरकार ने “कवच” नामक आतंकवाद विरोधी बल स्थापना का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना है। इसके लिए हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। “कवच” का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित होगा, इसके अध्यक्ष इंस्पेक्टर जनरल अथवा अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल रैंक का पुलिस अधिकारी होगा। “कवच” में 150 पुलिस कर्मचारी होंगे, इन्हें 14 हफ़्तों तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा मानेसर में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।