Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 12 September, 2018


1. Which indigenous aircraft of Indian Air Force have just been refueling in the air?

Answer: Tejas
The Indian Air Force has successfully launched refueling in indigenous aircraft Tejas in the air. Tejas MK 1 fueled the air by the IL-78 MKI tanker. During this, an IL-78 tanker at 20,000 feet in the air filled the fuel in Tejas with 1900 kilograms of fuel. This tanker aircraft was launched from Agra, while Tejas aircraft was launched from Gwalior. Wing Commander Siddharth Singh was in the IL-78 tanker. The process of refueling in the air was monitored by Hindustan Aeronautics Limited and Aeronautical Development Agency at Ground station in Gwalior. With the process of refueling in the air Tejas has reached near the tag of 'Ready for War'. At the same time, India has joined the category of select countries, who have the technology to refuel in the air of the military aircraft.

हाल ही में भारतीय वायुसेना के किस स्वदेशी विमान में हवा में ही इंधन भरने का कारनामा किया गया?

उत्तर: तेजस
भारतीय वायुसेना ने हाल ही स्वदेशी एयरक्राफ्ट तेजस में हवा में ही सफलतापूर्वक इंधन भरने का कारनामा किया। तेजस MK 1 ने IL-78 MKI टैंकर द्वारा हवा में इंधन भरा गया। इस दौरान हवा में 20,000 फीट की ऊंचाई पर IL-78 टैंकर से तेजस में 1900 किलोग्राम इंधन भरा गया। इस टैंकर एयरक्राफ्ट को आगरा से लांच किया गया था, जबकि तेजस एयरक्राफ्ट को ग्वालियर से लांच किया गया था। IL-78 टैंकर में विंग कमांडर सिद्धार्थ सिंह सवार थे। हवा में इंधन भरने की प्रक्रिया की निगरानी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा ग्वालियर में ग्राउंड स्टेशन से की गयी। हवा में इंधन भरने की प्रक्रिया के साथ तेजस ‘युद्ध के लिए तैयार’ के टैग के निकट पहुँच गया है। इसके साथ ही भारत उन चुनिन्दा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास हवा में सैन्य एयरक्राफ्ट में इंधन भरने की तकनीक है।

2. Which Indian software company has signed an agreement to work as an official digital innovation partner at the Australian Open?

Answer: Infosys
India's leading IT company Infosys has signed a three-year partnership for working as a digital innovation partner in the Australian Open. This partnership will add a few new things to the Australian Open. Big data, artificial intelligence, virtual reality and Augmented Reality will be used in the broadcast to improve the Australian Open experience for admissions. The financial information of this transaction has not been made public.

किस भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी ने ऑस्ट्रलियन ओपन में आधिकारिक डिजिटल नवोन्मेष पार्टनर के रूप में कार्य करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?

उत्तर: इनफ़ोसिस
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी इनफ़ोसिस ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में डिजिटल नवोन्मेष पार्टनर के रूप में कार्य करने के लिए तीन वर्षीय पार्टनरशिप के लिए हस्ताक्षर किये हैं। इस पार्टनरशिप से ऑस्ट्रेलियाई ओपन के प्रसारण में कुछ एक नयी चीज़ें जोड़ी जाएँगी। प्रशसंकों के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रसारण में बिग डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग किया जायेगा। इस सौदे की वित्तीय जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

3. Which airport in India will become the first airport in Asia to use face recognition technology?

Answer: Bengaluru
Bangalore's Kempegoda International Airport will be the first airport in Asia to use Face Recognition Technology (passenger's face scanning technique) for boarding pass. It will be started in 2019. For this, the Bangalore International Airport has compromised Portuguese software company 'Vision Box'. Passengers can board flights with automated process using Face Recognition Technology. Face recognition technology will be used for boarding pass. This technology will be started at the Bangalore International Airport in the first quarter of 2019. It will be used by Jet Airways, Air Asia and SpiceJet Airlines. Using Face Recognition Technology, the boarding system will become simple and paperless. In different sections of the airport, verification will be done only from the passenger to the face. Therefore, there will be no need to present documents in the various sections in the airport. This will not require the passengers to stand in long queues.

भारत का कौन सा हवाईअड्डा फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने वाला एशिया का पहला हवाईअड्डा बनेगा?

उत्तर: बेंगलुरु
बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा एशिया का पहला एअरपोर्ट होगा जहाँ पर बोर्डिंग पास के लिए फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (यात्री का चेहरा स्कैन करने वाली तकनीक) का उपयोग किया जायेगा। इसकी शुरुआत 2019 में होगी। इसके लिए बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट ने पुर्तगाली सॉफ्टवेर कंपनी ‘विज़न बॉक्स’ से समझौता किया है। फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से यात्री आटोमेटिक प्रक्रिया से उड़ान को बोर्ड कर सकते हैं। बोर्डिंग पास के लिए फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा। इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट में 2019 की पहली तिमाही में किया जायेगा। इसका उपयोग जेट एयरवेज, एयर एशिया और स्पाइसजेट एयरलाइन्स द्वारा किया जायेगा। फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से बोर्डिंग सिस्टम सरल व पेपरलेस हो जायेगा। एअरपोर्ट के विभिन्न सेक्शन में केवल यात्री से चेहरे को स्कैन करने से ही वेरिफिकेशन हो जायेगा। इसलिए एअरपोर्ट में विभिन्न सेक्शन में दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों को लम्बी कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।

4. Which state government has recently signed an agreement with Indian Oil Corporation for ethanol plants?

Answer: Haryana
On September 11, 2018, the Haryana Government signed the MoU with the Indian Oil Corporation for setting up ethanol plants in Panipat. The ethanol plant will be built at a cost of Rs 900 crore. The capacity of this plant will be 100 kiloliter per day, in which the crop residues will be used. The State's Agriculture and Farmer Welfare Department will motivate farmers to provide crop residue plants within 50 km radius of the plant. This agreement is valid for one year.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने एथेनॉल प्लांट के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर: हरियाणा
11 सितम्बर, 2018 को हरियाणा सरकार ने इंडियन आयल कारपोरेशन के साथ पानीपत में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। इस एथेनॉल प्लांट को 900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा। इस प्लांट की क्षमता 100 किलोलीटर प्रति दिन होगी, इसमें फसल के अवशेष उपयोग किया जायेगा। राज्य का कृषि व किसान कल्याण विभाग प्लांट के 50 किलोमीटर के दायरे में किसानों को फसल अवशेष प्लांट को प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा। यह समझौता एक वर्ष के लिए वैध है।

5. What is the theme of World Suicide Prevention Day 2018?

Answer: Working together to stop suicide
Every year on September 10, the World Suicide Prevention Day is celebrated, as the name suggests is that its aim is to prevent suicides worldwide. According to one World Health Organization estimation, about 8,00,000 million people commit suicide each year in the world, i.e. one person commits suicide every 40 seconds. This year the Theme of World Suicide Prevention Day is "Working Together to Stop Suicide".

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2018 की थीम क्या है?

उत्तर: आत्महत्या रोकने के लिए एकजुट होकर कार्य करना
प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप मनाया जाता है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसका उद्देश्य विश्व भर में आत्महत्याओं को रोकना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक वर्ष विश्व में लगभग 8,00,000 लाख लोग आत्महत्या करते हैं, अर्थात प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “आत्महत्या रोकने के लिए एकजुट होकर कार्य करना” है।

6. Which city is being organized in the first BIMSTEC military exercise "MILEX-18"?

Answer: Pune
The first BIMSTEC military exercise "MILEX-18" is being organized in Pune, this war practice began on September 10, 2018. The purpose of this war practice is to promote military cooperation for terrorist operations by member countries. In this war practice, our experience and skills will be shared by the armies of member countries. In this war practice, discovery and cardonization operations, disabling IED and other activities will be done. In this war practice, all other BIMSTEC member countries are participating in Nepal. BIMSTEC is a regional organization, which includes Bangladesh, India, Myanmar, Sri Lanka, Thailand, Bhutan and Nepal. BIMSTEC represents 22% of the world's population, the combined GDP of its member countries is $ 2.8 trillion.

पहले बिम्सटेक सैन्य अभ्यास “MILEX-18” का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर: पुणे
पहले बिम्सटेक सैन्य अभ्यास “MILEX-18” का आयोजन पुणे में किया जा रहा है, यह युद्ध अभ्यास 10 सितम्बर, 2018 को शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश सदस्य देशों द्वारा आतंक विरोधी ऑपरेशन के लिए सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। इस युद्ध अभ्यास में सदस्य देशों की सेनाओं द्वारा अपने अनुभव तथा कौशल को साझा किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास में खोज व कार्डन ऑपरेशन, IED को निष्क्रिय करना तथा अन्य गतिविधियाँ की जाएँगी। इस युद्ध अभ्यास में नेपाल के अलावा अन्य सभी बिम्सटेक सदस्य देश भाग ले रहे हैं। बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है, इसमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं। बिम्सटेक विश्व की 22% जनसँख्या का प्रतिनिधित्व करता है, इसके सदस्य देशों की संयुक्त जीडीपी 2.8 ट्रिलियन डॉलर है।

7. In which city has the Rajasthan government decided to organize a conference for the protection of heritage property?

Answer: Bharatpur
Rajasthan Government has decided to organize a conference in Bharatpur to promote heritage property and promote heritage tourism. This conference will be organized in Bharatpur on 13-14 September, 2018. It is being organized by the Indian Heritage Hotel Association. In this conference, national and international experts will keep their views on heritage property. Through this convention, the 'War Zone Tourism' of Rajasthan will also be promoted, in which the concept of famous wars of Rajasthan will be prepared.

राजस्थान सरकार ने विरासत सम्पदा के संरक्षण के लिए किस शहर में सम्मेलन का आयोजन करने के निर्णय किया है?

उत्तर: भरतपुर
राजस्थान सरकार ने विरासत संपदा के संरक्षण और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरतपुर में सम्मेलन का आयोजन करने के निर्णय लिया है। इस सम्मेलन का आयोजन भरतपुर में 13-14 सितम्बर, 2018 को किया जायेगा। इसका आयोजन इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ विरासत संपदा पर अपने विचार रखेंगे। इस सम्मलेन के ज़रिये राजस्थान के ‘युद्ध क्षेत्र पर्यटन’ को भी बढ़ावा दिया जायेगा, इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध युद्धों की संकल्पना तैयार की जाएगी।

8. Which country is being organized by Global Summit on Climate Action 2018?

Answer: America
Global Summit on Climate Action 2018 is being organized in San Francisco, California, USA. Many leaders and officials from around the world are participating in this conference to discuss future action on climate change. In this conference, a comprehensive plan will be created to reduce climate change, during this time the goals of the Paris Agreement will also be discussed. Five areas will be promoted in this conference: Healthy energy systems, inclusive economic development, sustainable communities, land and ocean conservation and variable climate investment. In this conference, countries will be asked to intensify their activities in order to achieve the goals of the Paris Convention.

Global Summit on Climate Action 2018 का आयोजन किस देश द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर: अमेरिका
Global Summit on Climate Action 2018 का आयोजन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में सैन फ्रांसिस्को में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर भविष्य की कार्यवाही पर विचार करने के लिए विश्व भर से कई नेता व अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए वृहत योजना का निर्माण किया जायेगा, इस दौरान पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर भी चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में पांच क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जायेगा : स्वस्थ उर्जा प्रणाली, समावेशी आर्थिक विकास, धारणीय समुदाय, भूमि व महासागर संरक्षण तथा परिवर्तनशील जलवायु निवेश। इस सम्मेलन में पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देशों को अपनी गतिविधियाँ तीव्र करने के लिए कहा जायेगा।

9. Which cities have been signed for 'Mobilize Your City' by India and France?

Answer: Nagpur, Kochi and Ahmedabad
India signed the 'Mobilize Your City' agreement with France on 7 September. For emissions of greenhouse gases, this agreement will be implemented on pilot basis in Nagpur, Kochi and Ahmedabad. This Agreement was signed by the Ministry of Urban Housing and Urban Affairs and the French Development Agency (AfD). The aim of 'Mobilize Your City' is to reduce emissions of greenhouse gases emitted due to transportation in urban areas. For this, Nagpur, Kochi and Ahmedabad have been selected on pilot basis in the beginning. In these three cities technical assistance will be provided for policy formation and implementation related to transport system.

भारत और फ्रांस ने ‘मोबिलाइज योर सिटी’ में किन शहरों के लिए समझौता किया है?

उत्तर: नागपुर, कोच्ची और अहमदाबाद
भारत ने फ्रांस के साथ 7 सितम्बर को ‘मोबिलाईज योर सिटी’ समझौते पर हस्ताक्षर किये। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए इस समझौते को पायलट बेसिस पर नागपुर, कोच्ची और अहमदाबाद में लागू किया जायेगा। इस समझौते पर केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय तथा फ़्रांसिसी विकास एजेंसी (AfD) द्वारा हस्ताक्षर किये गये। ‘मोबिलाईज़ योर सिटी’ का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में परिवहन के कारण उत्सर्जित होने वाली ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करना है। इसके लिए आरम्भ में पायलट बेसिस पर नागपुर, कोच्ची और अहमदाबाद को चुना गया है। इन तीन शहरों में परिवहन व्यवस्था से सम्बंधित नीति निर्माण व क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।

10. Which celebrity was recently conferred with the Merrill Strip Award for Excellence?

Answer: Aishwarya Rai Bachchan
At the first WIFT (Women in Film and Television) India Award, actress Aishwarya Rai Bachchan was awarded the Merrill Strip Award for Excellence in Washington, USA. The award was instituted to honor talented women in Bollywood and Hollywood. WIFT India is part of WIFT International. WIFT works to promote professional development of women in the film industry, video and other screen-based media.

हाल ही में बॉलीवुड से सम्बंधित किस हस्ती को मेरिल स्ट्रीप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया?

उत्तर: ऐश्वर्या राय बच्चन
पहले WIFT (Women in Film and Television) इंडिया अवार्ड में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अमेरिका के वाशिंगटन में मेरिल स्ट्रीप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड की स्थापना बॉलीवुड और हॉलीवुड में प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए की गयी थी। WIFT इंडिया, WIFT इंटरनेशनल का हिस्सा है। WIFT इंटरनेशनल फिल्म उद्योग, विडियो तथा अन्य स्क्रीन-बेस्ड मीडिया में महिलाओं के प्रोफेशनल विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

Top Current News 13 September, 2018:

1. Indo-Mongolia joint exercise Nomadic Elephant-2018, commenced in Ullanbaatar, Mongolia.

भारत-मंगोलिया संयुक्त अभ्यास नोमैडिक एलीफैंट-2018, मंगोलिया के उलानबातार में शुरू हुआ।

2. Girish Radhakrishnan and Tajinder Mukherjee have been appointed chairmen-cum-managing directors of the United India Insurance Company and the National Insurance Company Limited respectively.

गिरीश राधाकृष्णन और तजिंदर मुखर्जी को क्रमशः यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

3. The World Economic Forum for the Association of Southeast Asian Nations (Asean) began in Vietnam.

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) का विश्व आर्थिक फोरम वियतनाम में शुरू हुआ।

4. Military Field Training Exercise for BIMSTEC nations named MILEX-18 has been started at Aundh Military Station in Pune, Maharashtra.

बिम्सटेक देशों के लिए मिलेक्स-18 नामक सैन्य क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास महाराष्ट्र के पुणे में औंध सैन्य स्टेशन में शुरू हुआ है।

5. Noted journalist and author Inderjit Badhwar will represent India as special moderator in the Prague Writers Festival.

प्रख्यात पत्रकार और लेखक इंद्रजीत बधवार प्राग राइटर्स फेस्टिवल में विशेष मध्यस्थ के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

6. Om Prakash Mishra has sworn-in as the Chief Justice of Nepal.

ओम प्रकाश मिश्रा ने नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

7. Reserve Bank of India has imposed a monetary penalty of ₹ 5.00 lakh on Konark Urban Co-operative Bank for violations of the instructions/guidelines relating to Director Related Loans.

भारतीय रिजर्व बैंक ने निदेशक संबंधित ऋण से संबंधित निर्देशों / दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए कोणार्क शहरी सहकारी बैंक पर ₹ 5.00 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

8. Kerala police will host an International Cyber Security Conference, titled COCON XI, in Kochi.

केरल पुलिस कोच्चि में कोकॉन इलेवन नामक अंतर्राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

9. The Indian junior men’s skeet team clinched a silver, while Gurnihal Singh Garcha picked up the individual bronze in the same event at the ISSF World Championships.

भारत की जूनियर पुरुष स्कीट टीम ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत जबकि इसी स्पर्धा में गुरनिहाल सिंह गार्चा ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता।