Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 14-15 August, 2018


1. Recently, how much percentage has the central government imposed on the import of solar cell from Malaysia and China?

Central Government has imposed 25% protection charge on import of solar cell from Malaysia and China. The purpose of this duty is to assist the home based solar cell manufacturer.

हाल ही में केंद्र सरकार ने मलेशिया और चीन से सोलर सेल के आयात पर कितना प्रतिशत शुल्क लगाया है?

केंद्र सरकार ने मलेशिया और चीन से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया गया है। इस शुल्क को लगाने का उद्देश्य घरेलु सोलर सेल निर्माता सेक्टर की सहायता करना है।

2. Which Indian woman has recently been appointed as the CEO of the Democratic National Committee?

Seema Nanda has been appointed as CEO of the Democratic National Committee. Seema Nanda is the first woman to be appointed as the CEO of the Democratic National Committee.

हाल ही में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के सीईओ के रूप में किस भारतीय महिला को नियुक्त किया गया है?

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के सीईओ के रूप में सीमा नंदा को नियुक्त किया गया है। सीमा नंदा डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के सीईओ के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।

3. Who is Abdul Rehman Ul-filing?

Abdul Rehman al-Filing is the commander of terrorist organization Lashkar-e-Taiba. Recently, the United States has declared Abdul Rahman as a global terrorist.

अब्दुल रहमान उल-दाखिल कौन है?

अब्दुल रहमान उल-दाखिल आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। हाल ही में अमेरिका ने अब्दुल रहमान को वैश्विक आंतकी के रूप में घोषित किया है।

4. In which country has the world's first art gallery opened recently?

The world's first art gallery has been opened in the sea of ​​Maldives. This art gallery has 30 artifacts inspired by coral rocks and aquatic organisms. 3 meters of this gallery is under water.

हाल ही में किस देश के समुद्र में दुनिया की पहली आर्ट गैलरी खोली गई है?

मालदीव के समुद्र में दुनिया की पहली आर्ट गैलरी खोली गई है। इस आर्ट गैलरी में मूंगे की चट्टानों और जलीय जीवों से प्रेरित 30 कलाकृतियां है। इस गैलरी का 3 मीटर हिस्सा पानी के अंदर है।

5. Who has recently been honored with the highest awards award?

The famous songwriter and shair Javed Akhtar has been honored with the highest award award. Famous as a strong signature in the Hindi world and mentor scholars working in a dedicated language in the field of Hindi language and literature, continuously in the development and promotion of the Hindi section, their respect for the rich and humane minds, In order to express the sense of respect, the Hindi Academy has awarded the Shalaka Award to one of the best writers every year. Gets. The Shalaka Award is the highest award given by the Hindi Academy.

हाल ही में सर्वोच्च शलाका पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

सर्वोच्च शलाका पुरस्कार से प्रसिद्ध गीतकार और शायर जावेद अख्तर को सम्मानित किया गया है। हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शलाका पुरस्कार हिंदी अकादमी की और से दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

6. What is "SLR"?

At which rate the bank holds its money with the government, it is called statutory liquidity ratio. It is used to control the liquidity of cash.

“एसएलआर” क्या है?

जिस दर पर बैंक अपना पैसा सरकार के पास रखते है, उसे एसएलआर (statutory liquidity ratio) कहते हैं। नकदी की तरलता को नियंत्रित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

7. When is the 'Rajiv Gandhi Sadbhavna Award' given?

Rajiv Gandhi Sadbhavna Award is given on the occasion of the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi. This award is given for the contributions made in the fight against peace, promotion of communal harmony and violence. This award has been honored by Mother Teresa, Ustad Bismillah Khan, Mohammad Yunus, Lata Mangeshkar, Sunil Dutt, Dilip Kumar, Kapila Vatsyan, Teesta Setalvad, Swami Agnivesh, KR Narayanan, Ustad Amjad Ali Khan, Muzaffar Ali and Shubha Mudgal ।

‘राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार’ कब दिया जाता है?

‘राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार’ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। यह पुरस्कार शांति, सांप्रदायिक सद्भाव के संवर्धन और हिंसा के विरुद्ध लड़ाई में दिये गये योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार से मदर टेरेसा, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मोहम्मद युनुस, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्सायन, तीस्ता सीतलवाड़, स्वामी अग्निवेश, केआर नारायणन, उस्ताद अमजद अली खान, मुजफ्फर अली और शुभा मुदगल को सम्मानित किया जा चुका है।

8. Who recently won the title of Under-19 European Football Championship?

The title of the Under-19 European Football Championship is won by Portugal. Portugal won the title by defeating Italy 4-3 in the finals of the Under-19 European Football Championship.

हाल ही में अंडर-19 यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

अंडर-19 यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप का ख़िताब पुर्तगाल ने जीता है। पुर्तगाल ने अंडर-19 यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में इटली को 4-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है।

9. When was Pakistan's announcement to make Islamabad the capital of Karachi?

Pakistan's announcement to make Islamabad the capital of Karachi was done on August 1, 1960. When Pakistan was formed after the partition, there were many reasons for making Karachi the capital, apart from being larger, there was also the harbor connected to the city, which was important for business. Being the country's capital, Karachi was a city rich in art and cultural form. However in spite of this, such a city was needed for the capital, where there would be enough buildings for the offices and the place for new buildings. In 1959 under the leadership of President Muhammad Ayub Khan, the area near Rawalpindi was elected to the capital, which was named Islamabad. One of the reasons for making Islamabad a capital was also that it was very close to the headquarters of Pakistan's army, Rawalpindi and the disputed area Kashmir.

पाकिस्तान में कराची की जगह इस्लामाबाद को राजधानी बनाने की घोषणा कब की गई थी?

पाकिस्तान में कराची की जगह इस्लामाबाद को राजधानी बनाने की घोषणा 1 अगस्त 1960 में की गई थी। जब विभाजन के बाद पाकिस्तान बना, तो कराची को राजधानी बनाने के कई कारण थे, बड़ा होने के अलावा शहर से लगा बंदरगाह भी था, जो व्यापार के लिए अहम था। देश की राजधानी होने के नाते कला और सांस्कृतिक रूप से भी कराची संपन्न शहर था। हालांकि इसके बावजूद राजधानी के लिए ऐसा शहर चाहिए था, जहां कार्यालयों के लिए पर्याप्त इमारतें और नई इमारतों के लिए जगह भी हो। 1959 में राष्ट्रपति मुहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में रावलपिंडी के पास के इलाके को राजधानी के लिए चुना गया, जिसका नाम इस्लामाबाद रखा गया था। इस्लामाबाद को राजधानी बनाने का एक कारण यह भी था कि यह पाकिस्तान की सेना के मुख्यालय, रावलपिंडी और विवादित इलाके कश्मीर से बेहद करीब था।

10. Where is the Kau Wang bridge built on?

Kau Wang Bridge is built in Da Nang of Central Vietnam. This bridge has been named the Golden Bridge. This bridge is 1400 meters above sea level and 150 meters long. Both hands of the bridge are painted in stone color. Lobelia chrysanthemon flowers have also been planted on both sides of the bridge.

काऊ वांग पुल कहाँ पर बनाया गया है?

काऊ वांग पुल मध्य वियतनाम के दा नांग में बनाया गया है। इस पुल को गोल्डन ब्रिज का नाम दिया गया है। यह पुल समुद्र तल से 1400 मीटर ऊपर और 150 मीटर लंबा है। ब्रिज के दोनों हाथों को पत्थर के रंग में रंगा गया है। ब्रिज के दोनों तरफ लोबेलिया क्राइसेंथेमन फूल भी लगाए गए है।

11. In which state has the 'Startup India Tour' started recently?

"Startup India Journey" has been started in Chhattisgarh. The start up scheme in Chhattisgarh has been started with the aim of connecting and benefiting the youth of the state. Startup India is a major initiative of the Government of India.

हाल ही में किस राज्य में ‘स्टार्टअप इंडिया यात्रा” शुरू की गई है?

छतीसगढ़ में “स्टार्टअप इंडिया यात्रा” शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में स्टार्ट अप योजना राज्य के युवाओं को जोड़ने और लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है।

12. What is 'reverse repo rate'?

'Reverse Repo Rate' is the rate at which the banks get interest on deposits deposited by them on the RBI. The reverse repo rate is used to control the liquidity of the markets. Whenever there is a lot of liquidity in the market, RBI raises the reverse repo rate so that the bank can deposit its money to make more interest.

‘रिवर्स रेपो रेट’ क्या है?

‘रिवर्स रेपो रेट’ वह दर होती है, जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है। बाजार में जब भी बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है तब आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दे।

13. Who is called 'CRR'?

Under the applicable banking rules in the country, each bank has to keep a certain portion of its total cash with the RBI. This is called the cash reserve ratio (CRR-cash reserve ratio).

‘सीआरआर’ किसे कहते है?

देश में लागू बैंकिंग नियमों के अंतर्गत प्रत्येक बैंक को अपनी कुल नकदी का एक निश्चित हिस्सा आरबीआई के पास रखना होता है। इसे ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर-cash reserve ratio) कहते हैं।

14. Who was Jalite Sherwani?

Jalesh Shervani was the dialogue writer and songwriter of Bollywood films. Jalash wrote songs from Salman Khan's movie Dabang, Wanted, Tiger is alive and proud, including many films. He has passed away recently.

जलीश शेरवानी कौन थे?

जलीश शेरवानी बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग राइटर व गीतकार थे। जलीश ने सलमान खान की फिल्म दबंग, वांटेड, टाइगर जिंदा है व गर्व समेत कई फिल्मों के गीत लिखे थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

15. Who is Talal Chowdhary?

Talal Chaudhary is the former Minister of State for Home Affairs of Pakistan. Recently, Talal Chowdhury has been convicted of contempt of Pakistan by the Supreme Court of Pakistan and has declared disqualification for public term for 5 years. Talal was found guilty of violating Article 204 of the Constitution. Talal delivered a speech in the rally in Jaranwala against the Supreme Court's decision in a rally in January. Talal demanded the removal of the judges of the Supreme Court, saying that they are doing injustice, but are doing injustice. On this, the Chief Justice took cognizance on February one and ordered the court's case of contempt of court against him.

तलाल चौधरी कौन है?

तलाल चौधरी पाकिस्तान के पूर्व गृह राज्य मंत्री है| हाल ही में तलाल चौधरी को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के लिए सार्वजिक पद के अयोग्य करार दिया है| तलाल को संविधान के अनुच्छेद 204 का उल्लंघन करने का दोषी पाया था। तलाल ने जनवरी में जारनवाला में एक रैली में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भाषण दिया था। तलाल ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को हटाने की मांग करते हुए कहा था कि वे न्याय नहीं, बल्कि अन्याय कर रहे हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने एक फरवरी को संज्ञान लिया और उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस चलाने का आदेश दिया था।

16. Who has recently been honored with the "Shikhar Samman" award?

M.K. from the "Shikhar Samman" Award Raina has been honored. Raina has been given this award for valuable contribution in the field of literature, culture, social service and journalism.

हाल ही में “शिखर सम्मान” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

“शिखर सम्मान” पुरस्कार से एम.के. रैना को सम्मानित किया गया है| रैना को यह पुरस्कार साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया गया है।

17. Which game is related to Saina Nehwal?

Saina Nehwal is related to badminton. Recently, Saina Nehwal has made it to the quarter-final of the World Badminton Championship. The 10th seed Saina defeated fourth seed Thailand Ratchanok Intanon 21-16, 21-19 in the quarter-finals. Saina Nehwal is the first woman player to make it to the eighth time in the quarterfinals of the championship.

साइना नेहवाल का संबंध किस खेल से है?

साइना नेहवाल का संबंध बैडमिंटन से है| हाल ही में साइना नेहवाल ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है| 10वीं सीड साइना ने चौथी सीड थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 21-16, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है| साइना नेहवाल लगातार आठवीं बार चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला खिलाडी है|।

18. Where has the recent Off-Road Race Silk Way Rally been organized?

Off-Road Race Silk Way Rally has been organized in Moscow. It is a 5947-km long cross country race, which starts from Jian (China) and ends in Moscow (Russia). In this, 1000 racers from 40 countries have participated. There are five league races in China and 5 league runs in Russia for two weeks. The distance to be reached in China is 3348 km and the distance to the stages in Russia is 2599 km. Modifiers and trucks participate in this. Riders have to cross the small mountain, sand dunes, the canal. This race ends at Moscow's Red Square.

हाल ही में ऑफ-रोड रेस सिल्क वे रैली कहाँ पर आयोजित की गई है?

ऑफ-रोड रेस सिल्क वे रैली मॉस्को में आयोजित की गई है| यह 5947 किमी लंबी क्रॉस कंट्री रेस है, जो जियान (चीन) से शुरू होकर मॉस्को (रूस) में खत्म होती है। इसमें 40 देशों के 1000 रेसरों ने हिस्सा लिया है। दो सप्ताह तक चलने वाली रेस के 5 लेग चीन और 5 लेग रूस में होते हैं। चीन में होने वाली स्टेज की दूरी 3348 किमी और रूस में होने वाली स्टेज की दूरी 2599 किमी होती है। इसमें मॉडिफाई कार और ट्रक हिस्सा लेते हैं। रेसर को छोटे पहाड़, रेत के टीले, नहर पार करने होते हैं। यह रेस मॉस्को के रेड स्क्वायर पर खत्म होती है।

19. Where is the Goodwill Festival being celebrated recently?

The Goodwill Festival is being celebrated in England. This five-day Horse Race Festival is also known as Glorious Goodwood.

हाल ही में गुडविल फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

गुडविल फेस्टिवल इंग्लैंड में मनाया जा रहा है| इस पांच दिवसीय हॉर्स रेस फेस्टिवल को ग्लोरियस गुडवुड के नाम से भी जाना जाता है।

20. When was the Santa Claus Land Amusement Park launched in Indiana, USA?

The Santa Claus Land Amusement Park was started in Indiana, Indiana on August 3, 1946. It was the world's first amusement park. The story of this park is very interesting. In 1941, Louis Coach was roaming with the Santa Claus car of Indiana. 9 Children's father was very unhappy with the fact that this place is just the name Santa Claus. There is no Santa Claus here. Then the coach imagined a place in Santa Claus where people came to any day in the year and had fun. In this way Santa Claus Land Amusement Park was born. There were guides and dolls, coaster rollers and restaurants for entertainment. In 1984, this park was named 'Holiday World'.

अमेरिका के इंडियाना में सांता क्लॉज लैंड एम्यूजमेंट पार्क को कब शुरू किया गया था?

अमेरिका के इंडियाना में सांता क्लॉज लैंड एम्यूजमेंट पार्क को 3 अगस्त 1946 में शुरू किया गया था| यह दुनिया का पहला एम्यूजमेंट पार्क था| इस पार्क के बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। 1941 में लुईस कोच इंडियाना के सांता क्लॉज कार से घूम रहे थे। 9 बच्चों के पिता इस बात से काफी नाखुश हुए कि यह जगह सिर्फ नाम की सांता क्लॉज है। यहां कोई सांता क्लॉज नहीं है। फिर कोच ने सांता क्लॉज में ऐसी जगह की कल्पना कि जहां लोग साल में किसी दिन भी आए और मस्ती करें। इस तरह सांता क्लॉज लैंड एम्यूजमेंट पार्क का जन्म हुआ। इसमें मनोरंजन के लिए गुड्‌डा-गुड़ियों के घर, कोस्टर रोलर और रेस्त्रां थे। 1984 में इस पार्क का नाम ‘हॉलीडे वर्ल्ड’ कर दिया गया था।

Top 10 Current News - 14-15 August, 2018:

1. Former Lok Sabha Speaker Somnath Chatterjee died. He was 89.

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

2. All India Football Federation senior vice president Subrata Dutta has been elected as a vice president of the newly formed South West Asian Football Federation.

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता को नवनिर्मित दक्षिण पश्चिम एशियाई फुटबाल महासंघ का उपाध्यक्ष चुना गया।

3. Rafael Nadal defeated Stefanos Tsitsipas to win the Torono Masters title.

रफेल नडाल ने स्टीफानोस सितसिपास को हराकर टोरंटो मास्टर्स का खिताब जीता।

4. Pune has been ranked first in the Ease of Living Index launched by Housing and Urban Affairs Ministry. Navi Mumbai has been ranked second and while Delhi at 65th place in the list.

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी जीवन सुगमता सूचकांक (ईज ऑफ लीविंग इन्डेक्स) में पुणे पहले स्थान पर है। इस सूची में नवी मुंबई दूसरे स्थान पर और नई दिल्ली 65 वें स्थान पर है।

5. Madappa became the youngest Indian to win Asian Tour title.

मादप्पा एशियाई टूर खिताब जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने।

6. Defence Minister Nirmala Sitharaman inaugurated a strategically important bridge in Hussainiwala village, Punjab.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब के हुसैनीवाला गाँव में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक पुल का उद्घाटन किया।

7. Bajaj Allianz General Insurance has signed a Bancassurance agreement with Vijaya Bank.

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने विजया बैंक के साथ एक बैंकाश्योरेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

8. A special meeting of Senior Officials of the Bay of Bengal Initiatives for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) was held in Kathmandu.

बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन (बिम्‍स्‍टेक) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष बैठक काठमांडू में आयोजित की गई।

9. Axis Bank has introduced iris authentication for Aadhaar-based transactions.

एक्सिस बैंक ने आधार आधारित लेनदेन के लिए आईरिस प्रमाणीकरण शुरू किया है।

10. All India Institute of Ayurveda (AIIA) has signed MOU with IIT-Delhi to boost research in traditional medicine.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) ने पारंपरिक चिकित्सा में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी-दिल्ली के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

11. Justice Vijaya Kamlesh Tahilramani was sworn in as the Chief Justice of the Madras High Court.

न्यायमूर्ति विजया कमलेश ताहिलरामानी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

12. According to the Kotak Wealth and Hurun report, Godrej Group’s Smita Crishna, HCL’s Roshni Nadar and Bennett Coleman’s Indu Jain are among the top 10 wealthiest women in India.

कोटक वेल्थ और हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

13. Asian Games gold medalist athlete, Hakam Singh passed away. He was 64.

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हाकम सिंह का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

14. Chhattisgarh Governor Balramji Dass Tandon died. He was 90.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

15. State-owned Power Finance Corporation (PFC) has appointed Praveen Kumar Singh as Director (Commercial) of the company.

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने प्रवीण कुमार सिंह को कंपनी का निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया है।

16. Justice Manjula Chellur took oath as the Chairperson of Appellate Tribunal for Electricity.

न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने बिजली मंत्रालय में विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्ष पद की शपथ ली।

17. Senior bureaucrat Ashish Kumar Bhutani has been appointed Chief Executive Officer (CEO) of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY).

वरिष्ठ नौकरशाह आशीष कुमार भूटानी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

18. All India Institute of Ayurveda (AIIA) has signed MOU with IIT-Delhi to boost research in traditional medicine.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) ने पारंपरिक चिकित्सा में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी-दिल्ली के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

19. Defence Minister Nirmala Sitharaman and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath have launched a defence industrial corridor in Aligarh.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक रक्षा औद्योगिक गलियारे की शुरुआत की है।