Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 15 September, 2018


1. In which state was the first Tribal Tourism Circuit Project organized in India?

North: Chhattisgarh
India's first Tribal Tourism Circuit was launched in Gangetri, Chhattisgarh under Swadesh Darshan scheme. This circuit includes 13 places of Chhattisgarh, Jashpur, Kunukuri, Mannapat, Kondagaon, Nathia Navagaon, Jagdalpur, Chitrakoot and Tirathgarh etc. The Union Ministry of Tourism has approved 4 Tribal Tourism Circuit Projects in Nagaland, Telangana and Chhattisgarh, for which an amount of Rs 380 crore will be spent. The Swadesh Darshan scheme was launched by the Union Ministry of Tourism to promote theme-based tourism in the country. For this, the country's major tourism circuits will be developed.

भारत के पहले जनजातीय पर्यटन सर्किट प्रोजेक्ट का आयोजन किस राज्य में किया गया?

उत्तर – छत्तीसगढ़
भारत के पहले जनजातीय पर्यटन सर्किट को स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ के गंगरेई में लांच किया गया। इस सर्किट में छत्तीसगढ़ के 13 स्थान जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, कोंडागांव, नथिया नवागांव, जगदलपुर, चित्रकूट और तीर्थगढ़ इत्यादि शामिल हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नागालैंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 4 जनजातीय पर्यटन सर्किट प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी हैं, इनके लिए 380 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना को केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने देश में थीम बेस्ड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लांच किया गया था। इसके लिए देश के प्रमुख पर्यटन सर्किट्स का विकास किया जायेगा।

2. Who is related to Bridge Katyal, who recently passed away?

Answer: Film Industry
Brij Katil was a film writer, he passed away on 13 September in Mumbai at the age of 86. He was one of the most influential writers of the film industry. He worked in films such as "When flower blooms", "Ajuba", "This night will not come again" etc. Apart from this, he also did writing work for several television serials.

ब्रिज कात्याल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – फिल्म उद्योग
ब्रिज कात्याल फिल्म लेखक थे, उनका निधन 13 सितम्बर को मुंबई में 86 वर्ष की आयु में हुआ। वे फिल्म उद्योग के सबसे प्रभावशाली लेखकों में से एक थे। उन्होंने “जब जब फूल खिले”, “अजूबा”, “यह रात फिर न आएगी” इत्यादि फिल्मों में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविज़न धारावाहिकों के लिए भी लेखन कार्य किया।

3. In which country did the Ministerial meeting of G-20 trade and investment 2018 be organized?

North - argentina
G-20 Business and Investment 2018 Ministerial Meeting was held in Mar del del Plata, Argentina on 12-13 September. This meeting was attended by the Union Commerce and Industry Minister Suresh Prabhu from India. In this meeting, discussions on increasing protectionism, global business growth and new industrial revolution were discussed. Recently many countries like America have increased customs duty on steel and aluminum products, this is causing trade war conditions. G-20 includes India, Argentina, Brazil, Canada, China, European Union, France, Germany, Indonesia, Japan, Mexico, Russia, South Africa, United Kingdom and America.

G-20 व्यापार व निवेश 2018 की मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन किस देश में किया गया?

उत्तर – अर्जेंटीना
G-20 व्यापार व निवेश 2018 मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन अर्जेंटीना के मार-डेल प्लाता में 12-13 सितम्बर को किया गया। इस बैठक में भारत की ओर से केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने भाग लिया। इस बैठक में बढ़ते हुए संरक्षणवाद, वैश्विक व्यापार की वृद्धि में चनौतियों तथा नई औद्योगिक क्रान्ति पर चर्चा की गयी। हाल ही में अमेरिका जैसे कई देशों ने स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर सीमा शुल्क में वृद्धि की है, इससे ट्रेड वॉर की स्थिति उत्पन्न हो रही है। G-20 भारत, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मेक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं।

4. When was the Hindi language of the state chosen?

Answer - 1949
National Hindi Day is celebrated every year on September 14. On September 14, 1949, the Constituent Assembly selected Hindi as the official language of India under Article 343. There are 22 scheduled languages ​​in the Constitution. In India Hindi and English are officially used for political work.

हिंदी को राज्य की संघ भाषा कब चुना गया था?

उत्तर – 1949
राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी अनुच्छेद 343 के तहत भारत की आधिकारिक भाषा चुना था। संविधान में कुल 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं। भारत में आधिकारिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी को राजकीय कार्य के लिए उपयोग किया जाता है।

5. In whose chair a committee has been formed to investigate the case of arrest and torture of former Ambassador of ISRO Nambi Narayanan?

Answer - D.K. Jain
Former Supreme Court judge D.K. A three-member committee has been constituted under the chairmanship of Jain. The committee will investigate the arrest and torture of the space scientists Nambi Narayanan in the case of 'ISRO spying case', 'ISRO detective case' was later proved to be fake. Under the chairmanship of Chief Justice Deepak Mishra, a three-member bench has given a decision to compensate Nambi Narayan with a compensation of Rs 50 lakh. This committee will suggest Nambi Narayanan on the way to get justice.

इसरो के पूर्व अन्तरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन की गिरफ्तारी व अत्याचार के मामले की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है?

उत्तर – डी. के. जैन
सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायधीश डी. के. जैन की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति ‘इसरो जासूसी काण्ड’ मामले में अन्तरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन की गिरफ्तारी व अत्याचार की जांच करेगी, ‘इसरो जासूसी काण्ड’ बाद में नकली साबित हुआ था। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय बेंच ने नम्बी नारायण को 50 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय सुनाया है। यह समिति नम्बी नारायणन को न्याय दिलाने के तरीके पर सुझाव देगी।

6. Under which paragraph did the President Ramnath Kovind appoint Justice Ranjan Gogoi as the 46th Chief Justice of India?

Answer: - Article 124
According to Article 124 of the Constitution, President Ramnath Kovind appointed Justice Ranjan Gogoi as 46th Chief Justice of India. They will replace Justice Deepak Mishra. They will work as Chief Justice from October 3, 2018 to November 17, 2019. According to the rules recommended by the Chief Justice of India, Deepak Mishra, according to the rules, the highest judge of the Supreme Court is appointed Chief Justice. Justice Ranjan Gogoi will be the first person to become Chief Justice of the country from north-eastern region. His tenure will be approximately 13 months.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगोई की भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्ति किस अनुच्छेद के तहत की?

उत्तर – अनुच्छेद 124
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 124 के अनुसार जस्टिस रंजन गोगोई की नियुक्ति भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश के रूप में की। वे जस्टिस दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। वे 3 अक्टूबर, 2018 से 17 नवम्बर, 2019 तक मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य करेंगे। उनके नाम की सिफारिश नियमानुसार वर्तमान मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा द्वारा की गयी, नियमानुसार सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश को मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया जाता है। जस्टिस रंजन गोगोई उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से देश के मुख्य न्यायधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उनका कार्यकाल लगभग 13 महीने का होगा।

7. Mehly Gobhai, who recently died, was related to which area?
Answe
r: Art

Mehli Gobhai passed away on September 13, 2018 in Mumbai. He was one of the leading painters of the country. He is a student of the Royal College of Art, London, Art Students League and Pratt Graphic Center. He worked for 20 years in New York, then came to Mumbai in the 1980s. He was a member of the Jahangir Nicholson Art Foundation Advisory Council in Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Museum of Mumbai.

मेहल्ली गोभई, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर
– कला

मेहल्ली गोभई का निधन 13 सितम्बर, 2018 को मुबंई में हुआ। वे देश के अग्रणी चित्रकारों में से एक थे। वे रॉयल कॉलेज ऑफ़ आर्ट, लन्दन, आर्ट स्टूडेंट्स लीग तथा प्रैट ग्राफ़िक सेंटर के छात्र रहे हैं। उन्होंने 20 वर्षों तक न्यूयॉर्क में कार्य किया, तत्पश्चात 1980 के दशक में वे मुंबई आये। वे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में जहाँगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन की सलाहकार परिषद् के सदस्य थे।

8. In which state is the beginning of the festival of agriculture festival?

North - Odisha
The beginning of the Naukhai Agricultural Festival began on September 13, 2018. Nua means new, while 'trench' means food. This festival is celebrated after cutting a new crop of rice. This festival is celebrated as a beacon of hope, it is celebrated after Ganesh Chaturthi. During this festival, offerings of Naban are offered to Goddesses in western Odisha. During this festival the dishes are prepared with new crop.

कृषि त्यौहार नुआखाई का आरम्भ किस राज्य में हुआ?

उत्तर – ओडिशा
नुआखाई कृषि त्यौहार का आरम्भ 13 सितम्बर, 2018 को हुआ। ‘नुआ’ का अर्थ नया, जबकि ‘खाई’ का अर्थ भोजन होता है। इस त्यौहार को चावल की नई फसल काटने के बाद मनाया जाता है। इस त्यौहार को आशा की किरण के रूप में मनाया जाता है, इसे गणेश चतुर्थी के बाद मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान पश्चिमी ओडिशा में देवी देवताओं को नबन्न का भोग चढ़ाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान नयी फसल से व्यंजन बनाये जाते हैं।

9. How much amount has been allocated for milk processing and infrastructure development fund scheme?

Answer - 10,881 million
Central Agriculture and Farmer Welfare Minister Radha Mohan Singh recently launched the Milk Processing and Infrastructure Development Fund Scheme in New Delhi. A sum of Rs 10,881 crore has been allocated for this scheme. This scheme will be implemented by National Dairy Development Board and National Co-operative Development Corporation. This scheme will benefit about 95 lakh farmers in 50,000 villages. Many skilled and unskilled people will get direct or indirect employment from this scheme. Through this scheme, milk processing of 126 lakh liters per day per day, 210 metric tonnes of milk drawing and 140 lakh liters per day will be prepared for milk chilling facility. Under this scheme financial assistance of Rs 8004 crore will be provided to milk cooperative.This help will be provided at the rate of 6.5% in the form of loans.

दुग्ध प्रसंस्करण व अधोसंरचना विकास फण्ड स्कीम के लिए कुल कितनी राशि आबंटित की गयी है?

उत्तर – 10,881 करोड़
केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने हाल ही में दुग्ध प्रसंस्करण व अधोसंरचना विकास फण्ड स्कीम को नई दिल्ली में लांच किया। इस योजना के लिए 10,881 करोड़ रुपये की राशी आबंटित की गयी है। इस स्कीम को राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड तथा राष्ट्रीय को-आपरेटिव विकास कारपोरेशन द्वारा क्रियान्वित किया जायेगा। इस स्कीम से 50,000 गाँवों में 95 लाख किसानों को लाभ होगा। इस स्कीम से कई कुशल व अकुशल लोगों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्राप्त होगा। इस स्कीम के द्वारा 126 लाख लीटर प्रति दिन दुग्ध प्रसंस्करण, 210 मीट्रिक टन मिल्क ड्राइंग तथा 140 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध शीतकरण की फैसिलिटी तैयार की जाएगी। इस स्कीम के तहत दुग्ध कोआपरेटिव को 8004 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।यह सहायता ऋण के रूप में 6.5% की दर पर प्रदान किया जायेगा।

10. Who is the author of the book 'Bastard Despatches: A Passage Through the Wilds'?

Answer: Narendra
Narendra is the author of the book 'Bastar Despatches: A Passage Through the Wilds'. This book describes the life of Abhujamad tribe of Bastar. This book describes his life style, co-ordination with the manifestation, language and festivals. This book is based on the experiences of the author's 30-year research program in Bastar.

'बस्तर डिस्पैचिज : ए पैसेज थ्रू द विल्ड्स’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – नरेंद्र
‘बस्तर डिस्पैचिज : ए पैसेज थ्रू द विल्ड्स’ नामक पुस्तक के लेखक नरेंद्र हैं। इस पुस्तक में बस्तर की अभुजमद जनजाति के जीवन का विवरण दिया गया है।इस पुस्तक में उनकी जीवन शैली, प्रकति के साथ समन्वय, भाषा व त्यौहारों का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक बस्तर में लेखक के 30 वर्षों के अनुसन्धान कार्यक्रम के अनुभवों पर आधारित है|

Top Current News 15 Sep, 2018:

1. President Ram Nath kovind has appointed Justice Ranjan Gogoi as the 46th Chief Justice of India.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

2. Veteran film writer Brij Katyal died. He was 86.

दिग्गज फिल्म लेखक बृज कात्याल का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

3. Award winning children’s writer Ramendra Kumar was honoured at the 36th International Board on Books for Young People (IBBY) Congress in Athens.

कई पुरस्कार से सम्मानित बाल साहित्य के अग्रणी लेखक रामेन्द्र कुमार को एथेंस में 36वें इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपुल (आईबीबीवाई) के महासम्मेलन में सम्मानित किया गया।

4. Mukhtar Abbas Naqvi has launched the country’s first “National Scholarship Portal Mobile App” (NSP Mobile App).

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने देश का पहला नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप (एनएसपी मोबाइल ऐप) लांच किया।

5. Mumbai-based artist, Mehlli Gobhai has passed away recently. He was 87.

मुंबई स्थित कलाकार मेहल्ली गोभाई का हाल ही में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

6. Former England Captain Paul Collingwood has announced his retirement from international cricket.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

7. Former CPI (M) MP Dinesh Chandra Joarder passed away. He was 91.

माकपा के पूर्व सांसद दिनेश चंद्र जोआरदार का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

8. US President Donald Trump has nominated Indian-American Bimal Patel as an Assistant Secretary of the Treasury for Financial Institutions.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी बिमल पटेल को वित्त मंत्रालय में वित्तीय संस्थाओं के सहायक मंत्री पद के लिए नामित किया है।

9. India’s 102 year-old athlete Man Kaur has won a gold medal at the World Masters Athletics Championships in Malaga, Spain.

भारत की 102 वर्षीय महिला एथलीट मन कौर ने स्पेन के मालागा में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

10. The Union Cabinet approved a new umbrella scheme ‘Pradhan Mantri Annadata Aay SanraksHan Abhiyan’ (PM-AASHA).

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई समग्र योजना ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम-आशा) को मंजूरी प्रदान की।

11. Sixteen year old Udhayveer Singh has won an individual Gold Medal in the Junior Men’s 25 metre pistol event in the World Shooting Championships in Changwon, South Korea.

सोलह वर्षीय उदयवीर सिंह ने दक्षिण कोरिया में विश्‍व निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरूषों की 25 मीटर जूनियर व्‍यक्तिगत पिस्‍टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता है।