Current Affairs Quiz: 18 September, 2018
1. In which city was the first specific park opened for dog?
North - Hyderabad
India's first dog park was opened in Hyderabad, the park spread over 1.3 acres. This park has been constructed by the Greater Hyderabad Municipal Corporation at a cost of Rs 1.1 crore. This park has dog training and exercise equipment, two lawn and many other amenities. According to a survey, there are 2.5 million pet in West Zone and East Zone near this park. People can bring their pets (stomach) to rotate in this park. This park has been certified by the Indian Kennel Club. It will be inaugurated after 10 days.
श्वान के लिए भारत में पहला विशिष्ट पार्क किस शहर में खोला गया?
उत्तर – हैदराबाद
भारत का पहला डॉग पार्क हैदराबाद में खोला गया, यह पार्क 1.3 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन ने 1.1 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया है। इस पार्क में श्वान प्रशिक्षण व व्यायाम उपकरण, दो लॉन तथा अन्य कई सुविधाएं मौजूद हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार इस पार्क के निकट वेस्ट जोन तथा ईस्ट जोन में 2.5 लाख पालतू पशु हैं। लोग अपने पालतू जानवरों (पेट) को इस पार्क में घुमाने के लिए ला सकते हैं। इस पार्क को भारतीय केनल क्लब द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसका उद्घाटन 10 दिन बाद किया जायेगा।
2. In which city is the 'Tourism Festival 2018' organized by the Ministry of Tourism?
Answer: New Delhi
The Ministry of Tourism is organizing 'Tourism Festival 2018' in New Delhi; It is being organized in association with other Central Ministries and State Governments. This festival will be held from September 17 to 27. Its purpose is to highlight the benefits of tourism and to showcase the cultural diversity of the country. This second edition of the tourism festival has three main parts - see your country, tourism for all and governance. 18 theme based pavilions have been created by the states in this tourist festival. During this time, craft markets, food courts, classical dance and music and dishes etc. will be the main centers of attraction.
पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘पर्यटन पर्व 2018’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
पर्यटन मंत्रालय ‘पर्यटन पर्व 2018’ का आयोजन नई दिल्ली में कर रहा है, इसका आयोजन अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के साथ मिलकर किया जा रहा है। यह पर्व 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलेगा। इसका उद्देश्य पर्यटन के लाभ पर प्रकाश डालना तथा देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करना है। पर्यटन पर्व के इस दूसरे संस्करण के तीन मुख्य भाग हैं – देखो अपना देश, टूरिज्म फॉर आल तथा गवर्नेंस। इस पर्यटन पर्व में राज्यों द्वारा 18 थीम बेस्ड पवेलियन बनाये गये हैं। इस दौरान क्राफ्ट बाज़ार, फ़ूड कोर्ट, शास्त्रीय नृत्य व संगीत तथा व्यंजन इत्यादि आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे।
3. Which is the highest mountain volcano in Asia?
North - mount davand
Recently, Indian Mountaineer Satyuput theory and Maasumi Khatua made history by successfully climbing Asia's highest volcanic mountain peak Mount Damavand. They had left for the campaign on September 6, 2018, in order to avoid sulfur leakage in front of them, it was a challenge to complete this climb in a short span of time. Sulfur leakage occurs at the peak of Mount Damavand, long exposure to it can cause a lot of damage to the body. This was the fourth successful campaign for the ascendant mountain climbing of the volcanic mountain peak. They have set a target of climbing three more volcanic mountain peaks till January 2019. If 7 volcanoes are able to climb peaks, then they will become the youngest person to do this. These 7 volcanic peaks are: Mount Sidley, Mount Gilovay, Mount Damwand, Pico de Oriiza, Mount Elbrus, Mount Kilimanjaro and Ozos del Salado.
एशिया का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत शिखर कौन सा है?
उत्तर – माउंट दमवंद
हाल ही में भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत तथा मौसुमी खातुआ ने एशिया के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत शिखर माउंट दमवंद पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके इतिहास रचा। वे 6 सितम्बर, 2018 को इस अभियान पर रवाना हुए थे, उनके सामने सल्फर के रिसाव से बचने के लिए इस चढ़ाई को बहुत कम समय में पूरा करने की चुनौती थी। माउंट दमवंद के शिखर में सल्फर का रिसाव होता है, लम्बे समय तक इसके संपर्क में रहने से शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। यह सत्यरूप सिद्धांत का ज्वालामुखी पर्वत शिखर की चढ़ाई का चौथा सफल अभियान था। उन्होंने जनवरी, 2019 तक तीन और ज्वालामुखी पर्वत शिखरों की चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है। यदि 7 ज्वालामुखी पर्वत शिखरों की चढ़ाई करने में सफल हो जाते हैं तो वे इस कारनामे को करने वाले सबसे युवा शख्स बन जायेंगे। यह 7 ज्वालामुखी शिखर हैं : माउंट सिडली, माउंट गिलुवे, माउंट दमवंद, पिको डी ओरिज्बा, माउंट एल्ब्रुस, माउंट किलिमंजारो तथा ओजोस देल सलादो।
4. Who has been awarded the Mira Award by Rajasthan Sahitya Akademi?
Answer - Sawai Singh Shekhawat
Poet and writer Sawai Singh Shekhawat will be conferred the Mira Award by Rajasthan Sahitya Akademi. This honor will be given to him for his contribution to Hindi literature. For this, the award function will be organized in October 2018. He published many books of poems, where his first Rajasthani translation of 'Koonpal' was also translated into Hindi, Telugu and Dogri. He has also worked as an editor for Bakht and Rajasthan Development Magazines.
राजस्थान साहित्य अकादमी ने मीरा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया?
उत्तर – सवाई सिंह शेखावत
कवि व लेखक सवाई सिंह शेखावत को राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा मीरा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया जायेगा। इसके लिए अक्टूबर 2018 में अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कविताओं के कई पुस्तकें प्रकाशित की, उनकी पहली राजस्थानी कहाँ ‘कूनपाल’ का हिंदी, तेलुगु और डोगरी में अनुवाद भी हुआ था। वे बखत और राजस्थान विकास पत्रिकाओं के लिए संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
5. Who recently sworn in as Sudan's new Prime Minister?
Answer: Death Musa Adallah
Death Musa Abdullah sworn in as Sudan's new prime minister recently He has taken charge of the Ministry of Finance for improving the country's weak economy. They will replace goat Hassan Saleh. Goat Hassan Saleh will now act as Deputy President There is a considerable lack of foreign exchange reserves in Sudan, and the inflation rate has reached more than 65% in the last few months.
हाल ही में किसने सूडान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर – मौतज़ मूसा अदाल्लाह
मौतज़ मूसा अब्दल्लाह ने हाल ही में सूडान के नए प्रधानमंत्री के रूप इ शपथ ली। उन्होंने देश की कमज़ोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने पास रखा है। वे बकरी हसन सालेह के जगह लेंगे। बकरी हसन सालेह अब उप-राष्ट्रपति के पद पर कार्य करेंगे। सुडान में विदेशी मुद्रा भंडार के काफी कमी है, और पिछले कुछ महीनों में मुद्रास्फीति दर 65% से अधिक पहुँच की गयी है।
6. Which launch vehicle of ISRO launches NovaSAR and S1-4 Satellite?
Answer: PSLV-C42
On September 16, 2018, ISRO launched the United Kingdom's NovaSAR and S1-4 satellites from Satish Dhawan Space Center in Sriharikota, Andhra Pradesh. PSLV C-42 installed these satellites at a height of 583 kilometers from Earth after a 17-minute and 45-second flight. The weight of these two satellites is 889 kilograms, which has been developed by Surrey Satellite Technologies Ltd of the United Kingdom. The use of NovaSAR will be used for mapping of forest areas, forest use and monitoring of snow covered area. S1-4 satellites will be used for resource surveys, environmental monitoring, urban management and monitoring of disaster. This mission was launched under the agreement between ISRO's Commercial Wing Entrepreneurs Corporation Limited and Surrey Satellite Technologies Limited. It was the 44th flight of ISRO.
इसरो के किस लांच व्हीकल के द्वारा NovaSAR और S1-4 सैटेलाइट को लांच किया?
उत्तर – PSLV-C42
16 सितम्बर, 2018 को इसरो ने यूनाइटेड किंगडम के NovaSAR और S1-4 सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र से लांच किया। PSLV C-42 ने इन सैटेलाइट को 17 मिनट और 45 सेकंड की उड़ान के बाद पृथ्वी से 583 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया। इन दोनों सैटेलाइट का भार 889 किलोग्राम है, इनका विकास यूनाइटेड किंगडम की सरे सैटेलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा किया गया है। NovaSAR का उपयोग उपयोग वन क्षेत्रफल की मैपिंग, वन उपयोग तथा बर्फ से ढके क्षेत्र की मोनिटरिंग के लिए किया जायेगा। S1-4 सैटेलाइट का उपयोग संसाधन सर्वेक्षण, पर्यावरण मोनिटरिंग, शहरी प्रबंधन तथा आपदा की मोनिटरिंग के लिए किया जायेगा। यह मिशन इसरो के कमर्शियल विंग एंट्रिक्स कारपोरेशन लिमिटेड और सरे सैटेलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बीच हुए समझौते के तहत लांच किया गया था। यह इसरो की 44वीं उड़ान थी।
7. Which state tourism department has won 2 Gold Award in the Pacific Asia Travel Association Award for the new marketing campaign?
North - Kerala
Kerala Tourism Department won two Gold Awards for the Pacific Asia Travel Association Award for Innovative Marketing Campaign. The award was presented during a ceremony held at the Pacific Asia Travel Association Travel Mart 2018 held in Malaysia. Kerala Tourism Department was given the first Gold Award for the print media campaign called "Yala Kerala" in the Gulf countries. While the second gold award was given for the poster designed for the Kochi-Mujiris biennial festival. Pacific Asia Travel Association Award is given in four main categories, it has four categories: Marketing, Education and Training, Environment, Heritage and Culture.
किस राज्य पर्यटन विभाग ने नवीन मार्केटिंग अभियान के लिए प्रशांत एशिया ट्रेवल एसोसिएशन अवार्ड में 2 गोल्ड अवार्ड जीते?
उत्तर – केरल
केरल पर्यटन विभाग ने नवीन मार्केटिंग अभियान के लिए प्रशांत एशिया ट्रेवल एसोसिएशन अवार्ड के दो गोल्ड अवार्ड जीते। यह अवार्ड मलेशिया में आयोजित प्रशांत एशिया ट्रेवल एसोसिएशन ट्रेवल मार्ट 2018 के एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। केरल पर्यटन विभाग को पहला गोल्ड अवार्ड खाड़ी देशों में “यल्ला केरल” नामक प्रिंट मीडिया अभियान के लिए दिया गया। जबकि दूसरा गोल्ड अवार्ड कोच्ची-मुज़िरिस द्विवार्षिक उत्सव के लिए डिजाईन किये गये पोस्टर के लिए दिया गया। प्रशांत एशिया ट्रेवल एसोसिएशन अवार्ड चार मुख्य श्रेणियों में दिए जाते हैं, यह चार श्रेणियां हैं : मार्केटिंग, शिक्षा व प्रशिक्षण, पर्यावरण, विरासत व संस्कृति।
8. Which country won the 2018 Saif Cup?
North - Maldives
Maldives has named its South Asian Football Association (Saif) Cup 2018. In the finals, Maldives defeated the winner of the last time India 2-1. Maldives won the title of Saif Cup for the first time in 2008. India has won this competition 7 times so far. Most of the Indian players were under-23 players, before the final, India was the only team in which there was no contest in the competition.
2018 सैफ कप को किस देश ने जीता?
उत्तर – मालदीव
दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ (सैफ) कप 2018 को मालदीव ने अपने नाम किया। फाइनल में मालदीव ने पिछली बार के विजेता भारत को 2-1 से हराया। मालदीव ने पहली बार 2008 में सैफ कप का खिताब जीता था। भारत अब तक 7 बार इस प्रतियोगिता को जीत चुका है। भारतीय टीम में अधिकतर अंडर-23 के खिलाड़ी थे, फाइनल से पहले भारत एक मात्र ऐसी टीम थी जिसमे प्रतियोगिता में एक भी मुकाबला नहीं हारा था।
9. ISRO launched the PolarMitri Doppler weather radar of which frequency in Sriharikota?
Answer: S-Band
ISRO Chairman Dr. K. Siwan launches S-Band Polarmidri Doppler Weather Radar at Satish Dhawan Space Center, Sriharikota Spaceport. This indigenous radar has been built by Bharat Electronics Limited. This is the 7th radar built under 'Make in India'. Doppler weather radar is used for the observation of the weather in the range of 500 kilometers. This radar provides detailed information about the flow and structure of air. This radar will increase the accuracy of rainfall forecast.
इसरो ने श्रीहरिकोटा में किस फ्रीक्वेंसी के पोलरमिट्री डोपलर मौसम राडार को लांच किया?
उत्तर – एस-बैंड
इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सीवान ने श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट के सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र में एस-बैंड पोलरमिट्री डोपलर मौसम राडार को लांच किया। इस स्वदेशी राडार का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। यह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निर्मित किया गया 7वां राडार है। डोपलर मौसम राडार का उपयोग 500 किलोमीटर की रेंज में मौसम के अवलोकन के लिए किया जाता है। इस राडार से वायु के बहाव व सरंचना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। इस राडार से वर्षा पूर्वानुमान की शुद्धता में वृद्धि होगी।
10. Former Asian champion Ganpat Rao Andalika died recently, which game was related to?
Answer - Wrestling
83-year-old Ganpat Rao Andalca passed away on September 17, 2018 in Pune, Maharashtra. He participated in the 1964 Tokyo Olympics. In 1960, he was named the prestigious 'Hind Kesari'. In the 1962 Jakarta Asian Games, he won gold and silver medals in two categories. In 1964, he was awarded the Arjuna Award. In 1982, the Maharashtra government honored him with 'Shiv Chhatrapati Puraskar'.
पूर्व एशियाई खेल चैंपियन गणपत राव अन्दल्का का हाल ही में निधन हुआ, वे किस खेल से सम्बंधित थे?
उत्तर – कुश्ती
83 वर्षीय गणपत राव अन्दल्का का निधन 17 सितम्बर, 2018 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। उन्होंने 1964 के टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। 1960 में उन्हें प्रतिष्ठित ‘हिन्द केसरी’ का ख़िताब दिया गया था। 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में उन्होंने दो श्रेणियों में स्वर्ण व रजत पदक जीते। 1964 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जबकि 1982 में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें ‘शिव छत्रपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।
Current News of 18 September, 2018:
1. Well-known wrestler Ganpatrao Andalkar died. He was 83.
विख्यात पहलवान गणपतराव आंदलकर का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
2. Indian cricket captain Virat Kohli and weightlifter Mirabai Chanu have been jointly recommended for this year’s Rajiv Gandhi Khel Ratna award.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को इस वर्ष के राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
3. The Indian Space Research Organisation (ISRO) launched the NovaSAR and S1-4 earth observation satellites of U.K from the spaceport and placed them in the designated orbit.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया और निर्दिष्ट कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
4. Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu has nominated academician Dr Ron Malka as the country’s next envoy to India.
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शिक्षाविद् डा. रॉन मल्का को भारत में अपने देश का अगला राजदूत मनोनीत किया है।
5. A successful flight test of the indigenously developed Man Portable Anti-Tank Guided Missile (MPATGM) was conducted for the second time from the Ahmednagar range.
स्वदेश निर्मित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का अहमदनगर रेंज से दूसरी बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया।
6. American media company Meredith Corp has sold the famous ‘Time’ magazine to Salesforce’s co-founder Marc Benioff and his wife for $ 19 million.
अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने मशहूर ‘टाइम’ पत्रिका सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनीऑफ और उनकी पत्नी को 19 करोड़ डॉलर में बेच दिया है।
7. Home Minister Rajnath Singh inaugurated the country’s first ‘smart fence’ pilot project along the India-Pakistan International Border in Jammu.
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में भारत-पाक सीमा पर देश की पहली ‘‘स्मार्ट फेंस’’ (बाड़बंदी) प्रायोगिक परियोजना की शुरूआत की।
8. 15th Pravasi Bharatiya Divas-2019 will be held at Varanasi in Uttar Pradesh.
15 वाँ प्रवासी भारतीय दिवस-2019 उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।
9. Famous Malayalam cinema actor Captain Raju, died. He was 68.
मलयाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता कैप्टन राजू का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
10. Japan’s Kento Momota defeated Thailand’s Khosit Phetpradab to win the Japan Open men’s singles badminton title.
जापान के केंतो मोमोता ने थाईलैंड के खोसित फेतप्रादाब को हराकर जापान ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता।
11. Former Union petroleum minister Satya Prakash Malaviya has passed away recently. He was 84.
पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सत्य प्रकाश मालविया का हाल ही में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
12. Moutaz Mousa Abdallah has become the Sudan’s new Prime Minister.
मुताज मूसा अब्दुल्ला सूडान के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।
13. Maldives has won the 2018 South Asian Football Federation (SAFF) Cup by defeating India.
मालदीव ने भारत को हराकर 2018 दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) कप जीता है।
14. Mercedes’ British Driver Lewis Hamilton has won the Singapore Grand Prix title.
मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता है।
|