Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 18 August, 2018


1. In which state has the mobile app launched 'Abhaym-181' recently?

A mobile app called 'Abhaym-181' has been launched in Gujarat. This mobile app has been launched for the protection of women. This app is helpful in providing help to women sometime in any crisis, in any state. Through this application, the Helpline Response Center will immediately know the exact location of women in the Google map when calling women from the spot. Based on this information, informing the nearest police station or helpline rescue van, along with the location of the woman, other information can be sent to her immediate family.

हाल ही में किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है?

गुजरात में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है। यह मोबाइल एप महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से लांच किया गया है। यह एप किसी भी राज्य में कही भी किसी भी मुसीबत के दौरान महिलाओं को कुछ ही देर में मदद उपलब्ध कराने में सहायक है। इस एप्लीकेशन के जरिए घटनास्थल से महिला के कॉल करने पर हेल्पलाइन रिस्पॉन्स सेंटर को फौरन गूगल के नक्शे में महिला की सटीक लोकेशन का पता चल जाएगा। इस जानकारी के आधार पर निकटवर्ती पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन को सूचित करने के साथ ही महिला की लोकेशन सहित अन्य जानकारी उसके परिजनों को तत्काल भेजी जा सकेगी।

2. Who has recently been appointed as the Vice Chancellor of the University of Kota?

Professor in the form of Vice Chancellor of Quota University Neelima Singh has been appointed. Nilima Singh is the first woman to be appointed to this post.

हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. नीलिमा सिंह को नियुक्त किया गया है। नीलिमा सिंह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।

3. Who was RK Dhawan?

RK Dhawan was the Private Secretary of India's former Prime Minister Indira Gandhi. Dhawan has also been a member of several parliamentary committees and MP from Rajya Sabha. Dhawan was the private secretary of Indira Gandhi from 1962 to 1984. It includes an emergency of 1975-77. Dhawan was a witness to Indira Gandhi's assassination. During Indira's reign she was considered the second or third most powerful person in the country. Information from the Prime Minister or anyone's access was possible only through him. He has passed away recently.

आरके धवन कौन थे?

आरके धवन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के निजी सचिव थे। धवन कई संसदीय समितियों के सदस्य तथा राज्यसभा के सांसद भी रह चुके है। धवन 1962 से 1984 तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे थे। इसमें आपातकाल का 1975-77 का दौर भी शामिल है। धवन इंदिरा गाँधी की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थे। इंदिरा के शासनकाल में उन्हें देश का दूसरा या तीसरा सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था। प्रधानमंत्री तक सूचना या किसी की पहुंच उनके जरिये ही संभव थी। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

4. Who is Indra Nooyi?

Indra Nooyi is the CEO of PepsiCo. Recently, he has resigned from his post. To change PepsiCo's cola brand image, Indra gave Fun for You, Better for You, Good For You formula. Nooyi was listed for the Forbes 100 list of the most powerful women from 2008 to 2017. He has been awarded the Padma Bhushan.

इंद्रा नूई कौन है?

इंद्रा नूई पेप्सिको की सीईओ है। हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेप्सीको की कोला ब्रांड इमेज बदलने के लिए इंद्रा ने फन फॉर यू, बेटर फॉर यू, गुड फॉर यू का फॉर्मूला दिया था। नूई 2008 से 2017 तक फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट शामिल रही थी। इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

5. Who recently won the title of City Open?

The title of City Open won Russia's Svetlana Kuznetsova. Svetlana won the title by defeating Croatia's Donna Wykich 4-6, 7-6, 6-2 in the final of the City Open. Svetlana is the lowest ranking player to win this title. Svetlana has won the first WTA title after two years of intervals. They had previously won the Kremlin Cup in 2016.

हाल ही में सिटी ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

सिटी ओपन का ख़िताब रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने जीता है। स्वेतलाना ने सिटी ओपन के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की डोना वेकिच को 4-6, 7-6-, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है। स्वेतलाना यह ख़िताब जीतने वाली सबसे कम रैंकिंग की खिलाडी है। स्वेतलाना ने दो साल के अन्तराल के बाद पहला डब्ल्यूटीए ख़िताब जीता है। इन्होनें इससे पहले 2016 में क्रेमलिन कप जीता था।

6. When was electronic calculator presented to Harvard Mark One?

The electronic calculator was presented at Harvard Mark One on August 7, 1944. This calculator was built by an electronic calculator by Harvard Mark. This calculator was 51 feet long, 8 feet high and weighing 5 tons.

इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क वन कब पेश किया गया था?

इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क वन 7 अगस्त 1944 में पेश किया गया था। इस कैलकुलेटर का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर हार्वर्ड मार्क द्वारा किया गया था। यह कैलकुलेटर 51 फीट लंबा, 8 फीट ऊँचा और 5 टन वजनी था।

7. Where is St. Death Celebration Recently Celebrated?

St. Death Celebration is being celebrated in Mexico. This celebration is celebrated in the memory of Saint Meerut. Saint Meet is considered as the incarnation of death.

हाल ही में सेंट डेथ सेलिब्रेशन कहाँ पर मनाया जा रहा है?

सेंट डेथ सेलिब्रेशन मेक्सिको में मनाया जा रहा है। यह सेलिब्रेशन संत म्यूरत की याद में मनाया जाता है। संत म्यूरत को मौत का अवतार माना जाता है।

8. Where is the celebrated Orchheli festival celebrated recently?

Orchalelei festival is being celebrated in Kerala. In this festival, farmers bring their animals, whose races are conducted.

हाल ही में मना ओरचाथेली उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है?

ओरचाथेली उत्सव केरल में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में किसान अपने पशु लेकर आते हैं, जिनकी रेस करवाई जाती है।

9. International Friendship Day is celebrated?

The International Friendship Day is celebrated on the first Sunday of August every year. The purpose of celebrating this day is to "respect friendship". This day commemorated as a symbol of friendship was started in 1919, which is credited to the Hallmark Card's founder, Josh Hall. People used to send Friendship Day cards to their friends in those days.

अन्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय मित्रता दिवस प्रतिवर्ष अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य “दोस्ती का सम्मान” करना है। दोस्ती के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन की शुरुआत 1919 में हुई थी, जिसका श्रेय हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉएस हॉल को जाता है। लोग उन दिनों अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे कार्ड भेजा करते थे।

10. Bandhavgarh National Park is located in which state?

Bandhavgarh National Park is located in Madhya Pradesh. This garden is famous for tigers around the world. The famous white leopard was discovered in this national park. In this National Park, 22 species of animals and 250 species of birds are found. This garden was declared as National Park in 1968.

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है। यह उद्यान बाघों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।प्रसिद्ध सफ़ेद चीते की खोज इसी राष्ट्रीय उद्यान में हुई थी। इस राष्ट्रीय उद्यान में पशुओं की 22 और पक्षियों की 250 प्रजातियां पाई जाती हैं। इस उद्यान को 1968 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था।

Top News of 18 August, 2018: 

1. According to NABARD All India Rural Financial Inclusion Survey (NAFIS), More than 88% of Rural Households now have Bank Accounts.

नाबार्ड अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण (एनएएफआईएस) के अनुसार, 88% से अधिक ग्रामीण परिवारों पास अब बैंक खाता हैं।

2. Rajasthan State Government will observe September as the “month of nutrition” to create awareness among people living in the state.

राजस्थान राज्य सरकार राज्य में रहने वाले लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सितम्बर को “पोषण का महीने” के रूप में मनाएगी।

3. Odisha Chief Minister Naveen Patnaik launched Biju Swasthya Kalyan Yojana (BSKY) on the occasion of the 72nd Independence Day.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेबाई) शुरू की।

4. National Payments Corporation of India (NPCI) has launched Unified Payments Interface (UPI) 2.0 with overdraft facility.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) 2.0 लॉन्च किया है।

5. ‘Queen of Soul’ Aretha Franklin has passed away recently. She was 76.

‘क्वीन ऑफ सोल’ अरेथा फ्रैंकलिन का हाल ही में निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थी।

6. According to the India Ratings report, the gross fiscal deficit of the states is expected to increase to 2.8 per cent of GDP in fiscal year 2018-19, which is 0.20 per cent more than the set budgetary target.

इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों का सकल राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2018-19 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो तय बजटीय लक्ष्य से 0.20 प्रतिशत अधिक होगा।

7. The 24th World Congress of Philosophy (WCP) was held in Beijing, China.

24 वीं विश्व कांग्रेस ऑफ फिलॉसफी (डब्ल्यूसीपी) का आयोजन चीन के बीजिंग में हुआ।

8. Amandeep Dral has won the title of the 11th leg of the Hero Women Pro Golf Tour.

अमनदीप द्राल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है।