Current Affairs Quiz: 19-20 August, 20181. Which country has recently banned trade and investment relations with Canada? Saudi Arabia has banned trade and investment relations with Canada. Saudi Arabia has imposed this ban after Canada's appeal, in which the demand for the release of a civilian officer arrested in Saudi Arabia was sought. हाल ही में किस देश ने कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधो पर रोक लगाई है? सऊदी अरब ने कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधो पर रोक लगाई है। सऊदी अरब ने यह रोक कनाडा की उस अपील के बाद लगाई है, जिसमें सऊदी अरब में गिरफ्तार किये गये नागरिक अधिकारी कार्यकर्ता की रिहाई की मांग की गई थी। 2. In which state the 'Jeevan Bima Yojna' has been started recently. 'Life Insurance Scheme' has been started in Telangana. 5 lakh rupees life insurance scheme has been started for farmers in Telangana. Under this scheme ten thousand rupees will be given to his family within 10 days of the death of the farmer. हाल ही में किस राज्य में ‘जीवन बीमा योजना’ शुरू की गई है। तेलंगाना में ‘जीवन बीमा योजना’ शुरू की गई है। तेलंगाना में किसानों के लिए 5 लाख रुपये की जीवन बीमा योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसान की मृत्यु होने के दस दिन के अंदर उसके परिवार को पांच लाख रुपये की रकम दे दी जायेगी। 3. Which country has successfully tested the Hypersogeneic Aircraft? China has successfully tested the hyperersonic plane. The name of this hyper-cyanic plane is 'Shingkong-2'. This aircraft is capable of carrying nuclear weapons. HyperSonic aircraft are those planes that can fly faster than the velocity of the sound. These fighter aircraft fly more than five times the velocity of sound velocity (more than 5 Mac). हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया है? चीन ने हाइपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया है। इस हाइपरसोनिक विमान का नाम ‘शिंगकोंग-2’ है। यह विमान परमाणु आयुधों को ले जाने में सक्षम है। हाइपरसोनिक एयरक्राफ्ट उन विमानों को कहते हैं जो ध्वनि के वेग से भी अधिक वेग से उड़ सकते हैं। यह लड़ाकू विमान ध्वनि के वेग के पाँच गुना से भी अधिक वेग (5 मैक से अधिक) से उड़ते हैं। 4. What is the National Backward Classes Commission? The National Backward Classes Commission is for socially and educationally backward classes. This commission examines the complaints related to the backward classes. This commission consists of one president, vice president and three other members, it must be at least one woman. The Commission acts as an autonomous body. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग क्या है? राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के लिए है। यह आयोग पिछड़े वर्गों से जुडी शिकायतों की जाँच करता है। इस आयोग में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य होते है, इसमें कम से कम एक महिला का होना अनिवार्य है। आयोग एक स्वायत्त संस्था के तौर पर कार्य करता है। 5. Who was M. Karunanidhi? M. Karunanidhi was the former Chief Minister of Tamil Nadu. Karunanidhi is known as author, playwright and screenwriter. Karunanidhi has served five times as Chief Minister of Tamil Nadu. In his 60-year political career, Karunanidhi won his seat in every election. They were never defeated by their seats. He has passed away recently. एम. करुणानिधि कौन थे? एम. करुणानिधि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। करुणानिधि को लेखक, नाटककार और पटकथा लेखक के रूप में जाना जाता है। करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है। अपने 60 वर्ष के राजनीतिक करियर में करुणानिधि ने हर चुनाव में अपनी सीट पर जीत हासिल की थी। वे कभी अपनी सीट से हारे नहीं थे। हाल ही में में इनका निधन हो गया है। 6. Which game is related to Asam Haldo? Asam Hala Haderee belongs to football. Hadari plays the goalkeeper in the Egyptian football team. Hadari's name is the record of playing World Cup at the highest age. Hadari has played 159 International matches. Recently, they have announced their retirement. एस्साम हल हैदरी का संबंध किस खेल से है? एस्साम हल हैदरी का संबंध फुटबॉल से है। हैदरी मिस्र की फुटबॉल टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाते है। हैदरी के नाम सबसे ज्यादा उम्र में वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। हैदरी ने 159 इंटरनेशनल मैच खेले है। हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है। 7. When did Gandhiji launch the Quit India Movement? Gandhiji started the Quit India Movement on August 8, 1942. At that time he had called people to do or die. However, he was arrested after this. This large civil disobedience movement was against the English Empire to liberate India soon. Hundreds were killed, thousands were injured and jailed in this movement. गांधीजी ने भारत छोडो आंदोलन कब शुरू किया था? गांधीजी ने भारत छोडो आंदोलन 8 अगस्त 1942 में शुरू किया था। उस समय उन्होंने लोगों से करो या मरो का आह्वान किया था। हालांकि इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। भारत को जल्द ही आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ ये बड़ा नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। इस आंदोलन में सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घायल हुए और जेल गए थे। 8. Where is 'Tunnel of Love' located? 'Tunnel of Love' is located in Ukraine. This tunnel is surrounded by trees and leaves of five kilometers and it is believed that the couples who pass through the tunnel fulfill their wishes. ‘टनल ऑफ़ लव’ कहाँ पर स्थित है? ‘टनल ऑफ़ लव’ यूक्रेन में स्थित है। पांच किलोमीटर लंबी यह सुरंग पेड़ के तनों और पत्तों से घिरी है और ऐसा माना जाता है कि जो कपल सुरंग से गुजरते हैं, उनकी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। 9. Where are the Bonalu celebrations being celebrated recently? Bonalu festival is being celebrated in Hyderabad. This festival is celebrated every year in the month of Ashadh and Shravan. People celebrate black mother at Mahakali temple in this festival. This festival lasts for 11 days. हाल ही में बोनालू उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है? बोनालू उत्सव हैदराबाद में मनाया जा रहा है। यह उत्सव प्रतिवर्ष आषाढ़ और श्रावण महीने में मनाया जाता है। इस उत्सव में लोग महाकाली मंदिर में काली माँ की पूजा करते है। यह उत्सव 11 दिनों तक चलता है। 10. When was the construction of the tilted tower of Pisa started? The construction work of Pisa's tilted tower was started on August 9, 1173. Only after the foundation of this tower was laid, this tower began to shrink. This tower, standing on sand soil, continued to lean for another 800 years. The idea of making this tower came from the will of a woman named Berta. Its foundation was laid in a round pit of about five feet deep and the soil, fine sand and sepia were filled in it. पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण कार्य कब शुरू किया गया था? पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण कार्य 9 अगस्त 1173 में शुरू किया गया था। इस मीनार की नींव रखे जाने के बाद ही इस मीनार का झुकना शुरू हो गया था। बलुआ मिट्टी पर खड़ी इस मीनार में अगले 800 सालों तक झुकाव बढ़ता ही गया। इस मीनार को बनाने का विचार बेर्टा नाम की एक महिला की वसीयत से आया था। इसकी नींव करीब पांच फीट गहरे एक गोल गड्ढे में रखी गई और उसमें मिट्टी, महीन बालू और सीपियां भरी गईं थी। Top Current News of 19-20 August, 2018:1. Indian swimmers, Sajjan Prakash and Shreeharri Natraj, were respectively at fifth and seventh place in the men’s 200 meters butterfly and 100 meter backstroke in the 18th Asian Games. भारतीय तैराक साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज 18वें एशियाई खेलों में क्रमश: पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाय और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में पांचवें और सातवें स्थान पर रहे । 2. The Indian Army and the Royal Thai Army completed a two-week-long platoon level annual joint military exercise. The exercise was named as “Exercise Maitree”. भारतीय सेना और थाईलैंड की शाही सेना के बीच दस्ता स्तर का दो हफ्ते का वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास पूरा हो गया। इस सैन्य अभ्यास को ‘‘मैत्री अभ्यास’’ नाम दिया गया था। 3. Usman Buzdar has been elected as the new Chief Minister of Pakistan’s Punjab. उस्मान बुजदार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नये मुख्यमंत्री बने। 4. World Humanitarian Day was observed on 19th August 2018. विश्व मानवता दिवस 19 अगस्त 2018 को मनाया गया। 5. K S Srinivas has taken charge as the Chairman of the Marine Products Export Development Authority (MPEDA). के एस श्रीनिवास ने समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। 6. Drag-flicker Gurjit Kaur scored a hat-trick as the Indian women’s hockey team thrashed lowly Indonesia 8-0 to begin its Asian Games campaign on a rousing note. ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने एशियाई खेलों के पहले मैच में आज इंडोनेशिया को 8 . 0 से हराकर शानदार शुरूआत की । 7. According to the Central Electricity Authority (CEA) data, India is still not power surplus as envisaged because peak power deficit in April-July was 0.9 per cent, while overall electricity deficit stood at 0.6 per cent during the 4-month period this fiscal. केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीईए) के ताजा बिजली आपूर्ति आंकड़ों के अनुसार, भारत अभी बिजली अधिशेष वाला देश नहीं बन पाया है। अप्रैल-जुलाई के दौरान देश में व्यस्त समय में बिजली की कमी 0.9 प्रतिशत रही। वहीं इन चार माह की अवधि में बिजली की कुल कमी 0.6 प्रतिशत की रही। 8. Kidambi Srikanth-led Indian badminton team got off to a solid start at Asian Games 2018 as they defeated Malaysia 3-0 in their opening match. किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में भारत ने एशियाई खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में शानदार आगाज करते हुए मालदीव को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। |
|