Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 2 October, 2018


1. India signed two loan agreements with Japan for construction of a Metro project in Kolkata and a high-speed rail project between Mumbai and Ahmedabad.

भारत ने जापान के साथ कोलकाता में मेट्रो परियोजना और मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए दो ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2. Senior music composer Vijay Patil will be awarded with the Maharashtra government’s ‘Lata Mangeshkar Award for Lifetime Achievement’ in the field of music.

वरिष्ठ संगीतकार विजय पाटिल को संगीत क्षेत्र से जुड़े महाराष्ट्र सरकार के ‘लता मंगेशकर अवॉर्ड फार लाइफटाइम अचीवमेंट’ से सम्मानित किया जाएगा।

3. India defeated Bangladesh by 3 wickets to win Asia Cup for the seventh time.

भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीता।

4. Former Ranji Trophy player Rajendra Shah died. He was 68.

पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी राजेंद्र शाह का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

5. Finance Ministry has approved the constitution of a seven-member Group of Ministers (GoM) to examine the issue regarding Modalities for Revenue Mobilisation in case of Natural Calamities and Disasters. It will be headed by Bihar Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi.

वित्त मंत्रालय ने प्राकृतिक आपदाओं और आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिए रूपरेखा के संबंध में इस मुद्दे की जांच के लिए मंत्रियों के एक सात सदस्यीय समूह (जीओएम) के गठन को मंजूरी दे दी है । बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

6. Jayant Mammen Mathew, Executive Editor of Malayala Manorama, has been elected as the president of the prestigious Indian Newspaper Society, an apex body of the country’s print media industry.

मलयाला मनोरमा के कार्यकारी संपादक जयंत मेमन मैथ्यू को देश के प्रिंट मीडिया उद्योग की शीर्ष इकाई इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आई एन एस) का अध्यक्ष चुना गया।

7. Noted Marathi writer and novelist Kavita Mahajan has passed away. She was 51.

प्रसिद्ध मराठी लेखक और उपन्यासकार कविता महाजन का निधन हो गया। वह 51 वर्ष की थीं।

8. A joint border conference was held between India and Bangladesh at Aizawl, Mizoram.

भारत और बांग्लादेश के बीच मिजोरम के आइजोल में एक संयुक्त सीमा सम्मेलन आयोजित हुआ।

9. Ravi Shankar Prasad launched Centre of Excellence for Data Analytics (CEDA) in New Delhi.

रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर डेटा एनालिटिक्स (सीइडीए) का शुभारंभ किया।

10. Hardeep Singh Puri has inaugurated International conference on plastics recycling and waste management in New Delhi.

हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और अपशिष्ट प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन किया है।

11. Ravin and Manish won the gold medals with 8 other wrestlers in the inaugural Under-23 National Wrestling Championship, taking place in Chittorgarh, Rajasthan.

रविन और मनीष ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चल रही शुरूआती अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में आठ अन्य पहलवानों के साथ स्वर्ण पदक जीते।

12. Minister of Railways and Coal, Piyush Goyal has launched “Rail Heritage Digitisation Project” of Indian Railways in collaboration with Google Arts & Culture through video-conferencing.

रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्‍ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गूगल आर्ट्स एंड कल्‍चर के सहयोग से भारतीय रेलवे की ‘रेल धरोहर डिजिटलीकरण परियोजना’ का शुभारंभ किया।

13. Vikram Misri has been appointed as the next Ambassador of India to China.

विक्रम मिश्री को चीन के लिए भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

14. E-commerce major Amazon has announced a new programme ‘Select’ in India to help emerging brands in the country get access to a suite of brand building tools and services.

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने देश में एक नए कार्यक्रम ‘सेलेक्ट’ की घोषणा की। इसके तहत कंपनी उभरते हुए ब्रांडों को वृद्धि करने में मदद करेगी और उन्हें ब्रांड खड़ा से जुड़़े उपकरण और सेवाएं मुहैया कराएगी।

15. Deepika Kumari has won the Bronze Medal in the Archery World Cup in Samsun, Turkey.

दीपिका कुमारी ने तुर्की के सैमसन में तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता है।

16. Mohd Mushtaque Ahmad has been named as the new President of Hockey India (HI) following the 8th Hockey India Congress and Elections.

मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हाकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हाकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया ।

17. Mercedes’ British Driver Lewis Hamilton has won the Russian Grand Prix title.

मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने रसियन ग्रां प्री का खिताब जीता है।

18. Niwari will become the 52nd district of Madhya Pradesh from October 1.

निवाड़ी, 1 अक्टूबर से मध्यप्रदेश का 52 वां जिला बन जाएगा।

19. Goa government has signed a MoU with Portugal in the field of water supply, waste water management and sanitation.

गोवा सरकार ने जल आपूर्ति, अपशिष्ट जल प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में पुर्तगाल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

20. Japanese qualifier Yoshihito Nishioka broke through for his maiden ATP singles title, outlasting seasoned Frenchman Pierre-Hugues Herbert 7-5, 2-6, 6-4 in the final at the Shenzhen Open.

जापान के क्वालीफायर योशिहितो निशियोका ने शेनझेन ओपन के फाइनल में फ्रांस के पियरे हुगेस हर्बर्ट को 7-5, 2-6, 6-4 से पराजित कर अपना पहला एटीपी एकल खिताब हासिल किया।

21. BJP MLA from Nighasan, Patel Ram Kumar Verma, passed away. He was 64.

लखीमपुर खीरी जिले की निघासन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पटेल राम कुमार वर्मा का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

22. Energy Efficiency Services Limited (EESL) has signed a memorandum of understanding with the Municipality of Tashkent City to implement energy-saving projects.

सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) ने ऊर्जा दक्षता परियोजनाएं शुरू करने के लिए ताशकंद नगर निकाय के साथ एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

23. Former Uttar Pradesh minister and parliamentarian Malti Sharma died. She was 89.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद मालती शर्मा का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं।

Top Current News of 2 October, 2018

1. हाल ही में कौन सा राज्य दुर्घटना में सहायता करने वाले लोगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने वाला पहला राज्य बना?

उत्तर – कर्नाटक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक गुड समारिटन एंड मेडिकल प्रोफेशनल (प्रोटेक्शन एंड रेगुलेशन ड्यूरिंग इमरजेंसी सिचुएशन) बिल, 2016 को संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत मंज़ूरी दी। इसके साथ कर्नाटक देश का ऐसा पहला राज्य बन गया जो दुर्घटना अथवा किसी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सहायता करने वाले अच्छे नागरिक (समारिटन) को कानूनी सुरक्षा प्रदान करेगा। इस कानून से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि मुश्किल स्थिति में लोगों की सहायता करने वाले अच्छे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी पेश न आये।

इस कानून के द्वारा अच्छे नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की जायेगी और सड़क दुर्घटना के पहले घंटे में पीड़ित की सहायता करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को दुर्घटना में दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।

इस कानून के अनुसार सरकारी व निजी अस्पतालों को घायल व्यक्ति का प्रारंभिक उपचार करना अनिवार्य है। इस कानून के द्वारा मेडिकल प्रोफेशनल को भी गवाह के रूप में सुरक्षा दी जाएगी। इस कानून के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद सहायता करने वाला व्यक्ति वहां से जा सकता है।

इस कानून के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नागरिक को कर्नाटक सरकार वित्तीय सहायता भी देगी। और उस सहायता करने वाले व्यक्ति को कोर्ट तथा पुलिस स्टेशन में बार-बार आने से भी छूट दी जाएगी। कोर्ट तथा पुलिस स्टेशन में जाने के लिए सहायता करने वाले व्यक्ति के व्यय के लिए गुड समारिटन फण्ड की स्थापना की जाएगी।

2. मस्कट में होने वाले एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2018 में भारतीय दल का प्रतिनिधत्व कौन करेगा?

उत्तर – मनप्रीत सिंह
भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के 5वें संस्करण के लिए 18 सदस्यीय भारतीय दल के कप्तान होंगे। यह हॉकी चैंपियनशिप ओमान के मस्कट में 18 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। सरदार सिंह के संन्यास के बाद यह भारत का पहला टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में मेज़बान देश ओमान, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान हिस्सा लेंगे।

3. सान्या रिचर्ड्स रोस एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के इवेंट एम्बेसडर होंगी, वे किस देश से हैं ?

उत्तर – अमेरिका
सान्या रिचर्ड्स रोस चार बार की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हैं। वे 21 अक्टूबर को होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की इवेंट एम्बेसडर होंगी। वे 400 मीटर की दौड़ में सबसे तेज़ अमेरिकी महिला हैं , उन्होंने 2006 में IAAF विश्व कप में 400 मीटर की दौड़ को 48.70 सेकंड में पूरा किया था। वे लगभग एक दशक तक 400 मीटर की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ धाविका थीं। वे 2005-2009 तथा 2012 में पहली रैंकिंग पर थी। ओलिंपिक उपलब्धियों के अलावा वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में 7 बार पदक जीत चुकी हैं, इनमे 5 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।

4. डॉ. इवान अतार अदहा 2018 UNHCR नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड के आधिकारिक विजेता हैं, वे किस देश से हैं?

उत्तर – दक्षिण सूडान
डॉ. इवान अतार अदहा उत्तर-पूर्वी सूडान के बुन्ज में एक अस्पताल में सर्जन तथा मेडिकल निदेशक हैं। उन्हें 20 वर्षों तक संघर्ष में रह रहे लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। वे स्थानीय लोगों के अलावा सूडान के ब्लू नील स्टेट से आने वाले शरणार्थियों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। दक्षिण सूडान में लगभग 3 लाख शरणार्थी हैं, इनमे से अधिकतर दक्षिण सूडान के साउथ कोर्दोफान तथा ब्लू नील क्षेत्र से आये हैं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी व्यक्ति अथवा संस्था को शरणार्थियों की सहायता के लिए दिए जाता है। इस अवार्ड का नाम नॉर्वे के ध्रुवीय एक्स्प्लोरर फ्रिद्त्जोफ़ नानसेन पर रखा गया है, वे लीग ऑफ़ नेशंस के दौरान शरणार्थियों के लिए पहले उच्चायुक्त थे। यह पुरस्कार 2018 में 1 अक्टूबर को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया।

5. जसदेव सिंह का हाल ही में निधन हुआ, वे दूरदर्शन के साथ 48 वर्षों से किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – हिंदी कमेंटेटर
जसदेव सिंह प्रसिद्ध हिंदी कमेंटेटर थे, वे मुख्य रूप से भारतीय खेलों पर कमेंटरी करते थे। उनका निधन 25 सितम्बर, 2018 को नई दिल्ली में हुआ था। वे हॉकी व क्रिकेट समेत सभी खेलों में कमेंटरी करते थे। उनके करियर की शुरुआत 1955 में आल इंडिया रेडियो के जयपुर स्टेशन से हुई। वे लम्बे समय तक AIR की आवाज़ रहे। 1963 से वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस परेड के आधिकारिक कमेंटेटर रहे। उन्होंने ओलिंपिक के 9 संस्करण कवर किये, इसके अतिरिक्त उन्होंने 8 हॉकी विश्व कप तथा 6 एशियाई गेम्स भी कवर की। ओलिंपिक में योगदान देने के लिए 1988 में सीओल में उन्हें IOC ने ओलिंपिक आर्डर से सम्मानित किया था। 1985 में उन्हें पद्मश्री तथा 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

6. हाल ही में अरुण कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया, RPF का आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर – सेवा व वफादारी
अरुण कुमार, 1985 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अफसर हैं, उन्हें रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे 30 जून, 2021 तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे। वे धर्मेन्द्र कुमार की जगह लेंगे। इससे पहले अरुण कुमार BSF के विशेष महानिदेशक थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीबीआई में भी संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य किया है। RPF रेलवे यात्रियों, यात्री क्षेत्र तथा भारतीय रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा का कार्य करती है। RPF के पास अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा उन पर मुकद्दमा चलाने की शक्ति है। RPF रेलवे मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, इसका आदर्श वाक्य ‘सेवा तथा वफादारी’ है।

7. हाल ही में भारत के किस शहर में फ्लड फोरकास्टिंग एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम (FFEWS) लांच किया गया?

उत्तर – कलकत्ता
कलकत्ता के मेयर ने हाल ही में भारत के पहले बाढ़ पूर्वानुमान व पूर्व चेतावनी प्रणाली (FFEWS) को कलकत्ता में लांच किया, इससे आपदा के दौरान नुकसान कम हो सकेगा। FFEWS के द्वारा बाढ़ के दौरान जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है। इस सिस्टम के डिजाईन व क्रियान्वयन के लिए एशियाई विकास बैंक अर्बन क्लाइमेट चेंज रेसिलिएंस ट्रस्ट फण्ड से ने 1 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की थी।

8. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कौन सी अल्कोहल नियंत्रण पहल शुरू की है?

उत्तर – SAFER
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में नयी अल्कोहल नियंत्रण पहल ‘SAFER’ शुरू की है, इसका उद्देश्य शराब के कारण होने वाली मौतों तथा योग्यता में कमी लाना है। इस पहल के तहत 5 उच्च प्रभाव वाली योजनायें सुझाई गयी हैं, जिनसे सरकार अल्कोहल से जुड़े हानिकारक प्रभावों को कम कर सकती है। यह पहल 2025 तक अल्कोहल के हानिकारक उपयोग को 10% कम करने लक्ष्य का हिस्सा है।

9. 2018 में फिजियोलॉजी अथवा औषधि में नोबेल पुरस्कार जम्पेस एलिसन तथा तासुको होंजो को किस कैंसर थेरेपी की खोज के लिए दिया गया?

उत्तर- इम्म्युनोथेरेपी
2018 में फिजियोलॉजी अथवा औषधि में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से अमेरिका के जेम्स पी. एलिसन तथा जापान के डॉ. तासुकों होंजो को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कैंसर थेरेपी के आविष्कार के लिए दिया गया है। यह दोनों वैज्ञानिक अलग-अलग कार्य कर रहे थे, इन्होने 1990 के दशक में यह स्पष्ट किया था कि किस प्रकार कुछ एक प्रोटीन इम्यून सिस्टम की टी-सेल में ब्रेक की भाँती कार्य करते हैं, इससे कैंसर से लड़ने में उन टी-सेल की क्षमता कम हो जाती है, यदि इन प्रोटीन का दमन किया जाए तो यह टी-सेल कैंसर से लड़ सकती हैं। कैंसर कोशिकाओं को पहचानने तथा उनके विरुद्ध लड़ने के लिए उन्होंने इम्म्युनोथेरेपी का उपयोग किया। इस उपचार में शरीर के इम्यून सिस्टम का उपयोग किया जाता है। कारोलिंसका इंस्टिट्यूट में नोबेल समिति ने इस उपचार को “कैंसर थेरेपी का एक अन्य सिद्धांत घोषित किया”।

10. UCTAD के ताज़ा रिपोर्ट “व्यापार व विकास रिपोर्ट” में 2018 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान कितना रखा गया है?

उत्तर – 7.0%
संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD) की रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.0% की दर से बढ़ेगी। “व्यापार व विकास” रिपोर्ट के अनुसार निजी उपभोग में विमुद्रीकरण के प्रभाव अभी भी दृश्यमान है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि थाईलैंड और भारत जैसे देशों में विदेशों निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू खाता घाटा के कारण भारत जैसे देशों के आयात में भी कमी आ रही है।