Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 2 August, 2018


1. Which state of India has been given the first place in the recently released Public Affairs Index list?

Kerala State has been given the first place in the Public Affairs Index list. In this list, Tamilnadu is second place followed by Kerala, Telangana at third place, Karnataka at fourth place and Gujarat at fifth position. The foundation of the Public Affairs Index was laid in 1994. Its aim is to improve the quality of governance in India. This report is based on the statistics of the performance of governance on the basis of the statistics of the socio-economic development of the states. This index is prepared on the basis of the state's infrastructure, helpful conditions in human development, social security, law and order, assessment of status of women and children.

हाल ही में जारी की गई पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स सूची में भारत के किस राज्य को पहला स्थान दिया गया है?

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स सूची में भारत के केरल राज्य को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में केरल के बाद दूसरे स्थान पर तमिलनाडु, तीसरे स्थान पर तेलंगाना, चौथे स्थान पर कर्नाटक और पांचवें स्थान पर गुजरात को रखा गया हैं| पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की नींव 1994 में रखी गई थी| इसका उद्देश्य भारत में शासन की गुणवत्ता में सुधार लाना है| इस रिपोर्ट में राज्यों के सामाजिक और आर्थिक विकास के आंकड़ों के आधार पर शासन-व्यवस्था के प्रदर्शन की रैंकिंग की जाती है| इस सूचकांक को राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास में मददगार परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिलाओं-बच्चों की स्थिति के आकलन के आधार पर तैयार किया जाता है|

2. In the Sukanya Samrudhi scheme recently, the minimum deposit amount has been reduced from Rs 1,000 to Rs.

In the Sukanya Samrudhi Yojana, the minimum deposit amount has been reduced from Rs. 1,000 to Rs. 250. Sukanya Prosperity Account Rules, 2016 has been amended. Its interest rate is fixed on quarterly basis.

हाल ही में सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा 1,000 रुपये से घटाकर कितनी कर दी गई है?

सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दी गई है| सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन किया गया है| इसकी ब्याज दर तिमाही के आधार पर तय होती है|

3. In which state has the 'MIS scheme' started for the purchase of apple?

'MIS Scheme' has been started for the purchase of apple in Himachal Pradesh. The purpose of starting this scheme is to curb excessive ups and downs in savings values.

हाल ही में किस राज्य में सेब खरीद के लिए ‘एमआईएस योजना’ शुरू की गई है?

हिमाचल प्रदेश में सेब खरीद के लिए ‘एमआईएस योजना’ शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य सेव मूल्यों में अत्यधिक उतार-चढाव पर अंकुश लगाना है|

4. What is "Delhi Dialogue"?

"Delhi Dialogue" is a major annual program. Its main purpose is to take forward political, security, economic and socio-cultural partnerships between India and ASEAN countries. The 'Delhi Dialogue' was started in 2009.

“दिल्ली संवाद” क्या है?

“दिल्ली संवाद” एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है| इसका मुख्य उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक भागीदारी को आगे ले जाना है| ‘दिल्ली संवाद’ की शुरुआत 2009 में की गई थी|

5. What is "no confidence motion"?

"No Objection Resolution" is a parliamentary motion. When a opposition party thinks that the government has lost a majority in the House, it brings a no-confidence motion. Article 75 of the Indian Constitution states that the Union Council of Ministers is accountable to the Lok Sabha, that is, the Council of Ministers can remain only after getting majority in this House. When the motion of motion is passed against it, the Prime Minister, including the Prime Minister, has to resign. The member, who has no confidence motion, has to ask for permission from the Speaker. To begin the process of non-confidence, it is necessary to have support of at least 50 members. If 50 MPs do not have support then the Chairman does not allow the proposal.

“अविश्वास प्रस्ताव” क्या होता है?

“अविश्वास प्रस्ताव” एक संसदीय प्रस्ताव है| जब लोकसभा में किसी विपक्षी पार्टी को लगता है कि सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है, तो वह अविश्वास प्रस्ताव लाती है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद-75 में कहा गया है कि केन्द्रीय मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति जवाबदेह है, अर्थात् इस सदन में बहुमत हासिल होने पर ही मंत्रीपरिषद बनी रह सकती है| इसके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर प्रधानमंत्री सहित मंत्रीपरिषद को इस्तीफा देना होता है| अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य को लोकसभा अध्यक्ष से इसके लिए अनुमति मांगनी पड़ती है| अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कम-से-कम 50 सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक है| यदि 50 सांसदो का समर्थन न हो तो अध्यक्ष प्रस्ताव रखने की अनुमति नही देते है|

6. What is "Play India Program"?

"Play India Program" is an Indian sports scholarship scheme, in which 1,000 talented young players are included each year in selected sports genres. Each player selected under this scheme is given an annual scholarship of five lakh rupees for eight consecutive years.

“खेलो इंडिया कार्यक्रम” क्या है?

“खेलो इंडिया कार्यक्रम” एक भारतीय खेल छात्रवृति योजना है, जिसमें चुनिंदा खेल विधाओं में से प्रत्येक वर्ष 1,000 प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को सम्मिलित किया जाता है| इस योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को लगातार आठ वर्षों के लिये पाँच लाख रुपए की वार्षिक छात्रवृति दी जाती है|

7. Who has been honored with the 'Fakhruddin Ali Ahmed' award recently?

Dr. Narendra Singh, a resident of Scientist and Chandigarh, has been honored with 'Fakhruddin Ali Ahmed' Award from Defense Research Development Organization (DRDO). This award has been given to Dr. Narendra Singh for inventing the technique of growing vegetables in the high hills and miners of Ladakh.

हाल ही में ‘फखरूदीन अली अहमद’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘फखरूदीन अली अहमद’ पुरस्कार से डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में साइंटिस्ट और चंडीगढ़ के रेजिडेंट डॉ. नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया है| डॉ. नरेंद्र सिंह को यह पुरस्कार लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों व माइनस टेम्प्रेचर में सब्जियां उगाने की तकनीक का अविष्कार करने के लिए दिया गया है|

8. Who has won the title of women's singles at the Singapore Open Badminton Tournament recently?

The women's singles title has been won by Japan's Sayaka Takahashi in the Singapore Open Badminton Tournament. Takahashi won the title in the Singapore Open badminton tournament by defeating Gao Fangji of China 25-23, 21-14 in the final of women's singles event. Sayaka is Japan's first female player to win the Open Badminton Tournaments.

हाल ही में सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जापान की सयाका ताकाहाशी ने जीता है| ताकाहाशी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की गाओ फांगजी को 25-23, 21-14 से हराकर यह ख़िताब जीता है| सयाका सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाडी है|

9. Which player has won the title of Hall of Fame Open Tennis Tournament recently?

The title of Hall of Fame Open Tennis Tournament is won by Steve Johnson. Johnson won the title by defeating Ramkumar Ramanathan of India 7-5, 3-6, 6-2 in the final of the Hall of Fame Open Tennis Tournament. Ramanathan is the first Indian player to reach the ATP Tournament Singles Final in seven years.

हाल ही में हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है?

हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब स्टीव जॉनसन ने जीता है| जॉनसन ने हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत के रामकुमार रामनाथन को 7-5, 3-6, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| रामनाथन सात साल में एटीपी टूर्नामेंट के सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाडी है|

10. Where is the Running of the Bulls Festival celebrated recently?

Running of the Bulls Festival is being celebrated in the Florida city of the US province. This festival is celebrated during the Ernst Hemingway Days Festival. Recently, Ernst Hemingway's 119th Birthday has been celebrated.

हाल ही में रनिंग ऑफ द बुल्स फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

रनिंग ऑफ द बुल्स फेस्टिवल अमेरिकी प्रांत के फ्लोरिडा शहर में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल अर्नस्ट हेमिंग्वे डेज फेस्टिवल के दौरान मनाया जाता है| हाल ही में अर्नस्ट हेमिंग्वे का 119वां जन्मदिवस मनाया गया है|

Current News: 2 August, 2018: 

1. The Reserve Bank of India has hiked repo rate by 25 basis points to 6.50 per cent in its third bi-monthly monetary policy review. With this, Reverse repo rate has become 6.25 percent and bank rate is 6.75 percent.

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर के 6.50 प्रतिशत किया। इसके साथ रिवर्स रेपो रेट अब 6.25 प्रतिशत और बैंक रेट 6.75 प्रतिशत हो गया है।

2. India and Germany signed an agreement on financial and technical cooperation, with a focus on sustainable urban development and renewable energy.

भारत और जर्मनी ने वित्तीय और तकनीकी सहयोग को लेकर आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसमें दीर्घकालिक शहरी विकास और अक्षय ऊर्जा पर जोर होगा।

3. The Union Cabinet approved the purchase of 51% stake of Life Insurance Corporation of India in IDBI Bank.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईडीबीआई बैंक में भारतीय जीवन बीमा निगम के 51% हिस्सेदारी खरीद को मंजूरी दे दी।

4. Deepak Parekh was re-appointed as a Non-Executive Director on the board of HDFC.

दीपक पारेख को पुनः एचडीएफसी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

5. President Ram Nath Kovind awarded Manipur Governor Najma Heptulla (2013), Lok Sabha member Hukumdev Narayan Yadav (2014), Leader of Opposition in the Rajya Sabha Ghulam Nabi Azad (2015), TMC MP Dinesh Trivedi (2016) and BJD MP Bhartruhari Mahtab (2017) with the Outstanding Parliamentarian award.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला (2013), लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव (2014), राज्य सभा में विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद (2015) , तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी (2016) और बीजद सांसद भृतुहरि महताब (2017) को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया।

6. The first India-Indonesia Interfaith Dialogue will be held in October 2018 in Yogyakarta.

भारत-इंडोनेशिया के बीच पहली अंतरधार्मिक वार्ता अक्तूबर 2018 में याग्याकार्टा में होगी।

7. Payments solution provider Razorpay has signed an agreement with Bharti Airtel. Under this agreement, Airtel customers make seamless online payments through Razorpay’s UPI (Unified Payment Interface) on the telecom firm’s website and mobile app.

डिजिटल भुगतान सेवा देने वाली कंपनी रेजरपे ने भारती एयरटेल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अब एयरटेल की वेबसाइट और मोबाइल एप पर उसके ग्राहक रेजरपे की यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) भुगतान सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

8. SBM Group has received Reserve Bank of India approval to operate in the country through a wholly owned subsidiary.

एसबीएम समूह को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से देश में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिली है।

9. Cybersecurity firm Symantec Corporation has opened a Security Operations Center (SOC) in Chennai.

साइबर सुरक्षा फर्म सिमेंटेक कारपोरेशन ने चेन्नई में एक सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी) खोला है।

10. Rajasthan has become the first State in the country to implement the national policy on biofuels unveiled by the Centre.

केंद्र द्वारा अनावरण किए गए जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।