Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 20 August, 2018


1. For the purpose of launching the 'e-seamless' portal recently?

Answer - Trade Clearance
Recently, Union Home Secretary Rajiv Gauba launched an online portal called 'E-Sahastra', this portal will be used to provide security clearance to the business units. Through this portal the applicants can submit their application online for security clearance and can see their status later. It will be used by a particular industry, licenses, permissions and contracts are issued for some industries, and security clearance is necessary for this.

हाल ही में ‘ई-सहज’ पोर्टल को किस उद्देश्य के लिए लांच किया गया है?

उत्तर – व्यापार को सुरक्षा क्लीयरेंस
हाल ही में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने ‘ई-सहज’ नामक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया, इस पोर्टल का उपयोग व्यापारिक इकाइयों को सुरक्षा क्लीयरेंस प्रदान करने के लिए किया जायेगा। इस पोर्टल के द्वारा आवेदक सुरक्षा क्लीयरेंस के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं और बाद में उसका स्टेटस भी देख सकते हैं। इसका उपयोग कुछ एक विशिष्ट उद्योगों द्वारा किया जायेगा, कुछ एक उद्योगों के लिए लाइसेंस, अनुमति तथा अनुबंध जारी किये जाते हैं तथा इसके लिए सुरक्षा क्लीयरेंस आवश्यक होती है।

2. To stop human trafficking, which state has launched an 'self-propelled' scheme?

Ans: West Bengal
West Bengal has launched an 'self-propelled' scheme to prevent human trafficking in different districts of the state. The objective of this scheme is to make child-girls aware about human trafficking and child marriage so that they can avoid these things. Autocomplete means 'self-reliant'. This scheme will be implemented by the West Bengal Police. According to the data released by NCRB, the highest cases of human trafficking have been registered in West Bengal.

मानव तस्करी को रोकने के लिए किस राज्य ने ‘स्वयंगसिद्ध’ योजना शुरू की है?

उत्तर – पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल ने राज्य के विभिन्न जिलों में मानव तस्करी को रोकने के लिए ‘स्वयंगसिद्ध’ योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को मानव तस्करी तथा बाल-विवाह के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे इन चीज़ों से बच सकें। स्वयंगसिद्ध का अर्थ ‘आत्मनिर्भर’ होता है। इस योजना का क्रियान्वयन पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा किया जायेगा। NCRB द्वारा जारी डाटा के अनुसार मानव तस्करी के सबसे ज्यादा मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गये हैं।

3. With which international organization did India launch green agriculture project?

Answer: Food and Agriculture Organization (FAO)
The Indian government, along with the Food and Agriculture Organization, launched the Green Agriculture Project. Its aim is to bring changes in the agriculture sector through biodiversity and forest conservation in the agricultural sector. Funding of $ 33.5 million for this project is being provided by the Global Environment Facility. It will be implemented by the Ministry of Agriculture and Environment of the Government of India. It will be started in five states of Madhya Pradesh, Mizoram, Odisha, Rajasthan and Uttarakhand. Under this project, biodiversity, land degradation, climate change and forest management will be produced by keeping an eye on agriculture.

भारत ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर हरित कृषि प्रोजेक्ट को लांच किया?

उत्तर – खाद्य व कृषि संगठन (FAO)
भारत सरकार ने खाद्य व कृषि संगठन के साथ मिलकर हरित कृषि प्रोजेक्ट लांच किया। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में जैव विविधता व वन संरक्षण के द्वारा कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाना है। इस प्रोजेक्ट के लिए 33.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी द्वारा प्रदान की जा रही है। इसका क्रियान्वयन भारत सरकार के कृषि व पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इसे पांच राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड में शुरू किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कृषि में जैव विविधता, भूमि ह्रास, जलवायु परिवर्तन तथा वन प्रबंधन को मध्य नज़र रखकर उत्पादन किया जायेगा।

4. Which country recently became the first country to create documents on the Cooling Action Plan?

Ans: India
The World Environment Minister Dr. Harshavardhana released a book titled 'Montreal Protocol - India's Success Story' and India's Cooling Action Plan - World Ozone Day 2018. With this, India has become the first country in the world to have prepared such a cooling action plan for this type of document. In this draft, detailed information about the cooling requirements of different sectors has been collected, in which list of all the activities has been made which reduces the demand for cooling, this will reduce direct and direct emissions.

The Montreal Protocol is an international treaty, it was created to preserve the ozone layer. The treaty was agreed on August 26, 1987 in Montreal of Montreal, this treaty was effective from August 26, 1989. After this treaty a meeting was held in Helsinki in May 1989. This meeting was discussed in reducing chlorofluorocarbons, CTC helon, methyl bromide, methyl chloroform and carbonatetrocloride. This proposal was passed by 197 countries around the world. This treaty is also quite successful.

हाल ही में कौन सा देश कूलिंग एक्शन प्लान पर दस्तावेज तैयार करने वाला पहला देश बना?

उत्तर – भारत
विश्व ओजोन दिवस 2018 को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘मोंट्रियल प्रोटोकॉल – इंडियाज़ सक्सेस स्टोरी’ नामक पुस्तक तथा भारत के कूलिंग एक्शन प्लान का मसौदा जारी किया। इसके साथ ही भारत विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने कूलिंग एक्शन प्लान फॉर इस प्रकार के दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। इस ड्राफ्ट में विभिन्न सेक्टर्स को कुलिंग आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित की गयी है, इसमें उन सब गतिविधियों की सूची बनायीं गयी है जिनसे कूलिंग की मांग में कमी की जा सकती है, इससे प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष उत्सर्जन में कमी आएगी।
मोंट्रियल प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, इसे ओजोन परत के संरक्षण के लिए बनाया गया था। इस संधि पर 26 अगस्त, 1987 को कनाडा के मोंट्रियल में सहमती प्रकट की गयी थी, यह संधि 26 अगस्त, 1989 से लागू हुई थी। इस संधि के बाद मई, 1989 में हेलसिंकी में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में क्लोरोफ्लोरोकार्बन, CTC हेलॉन, मिथाइल ब्रोमाइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म तथा कार्बनटेट्राक्लोराइड को कम करने पर चर्चा की गयी थे। इस प्रस्ताव के विश्व भर के 197 देशों द्वारा पारित किया गया था। यह संधि काफी सफल भी रही है।

5. Who has created an Ambassador for Skill India Program?

Answer: Varun Dhawan and Anushka Sharma
Bollywood star Varun Dhawan and Anushka Sharma were made the Ambassador of Skill India Campaign, they would propagate this campaign. Both of these new films are "Sui thread - Made in India", the film depicts the efficiency of craftsmen and skilled craftsmen of India. In this movie, Varun plays Dhawan Maoji as a tailor while Anushka Sharma plays his wife Mamta. This film has been directed by Sharat Kataria. Prime Minister Narendra Modi launched Skil India Mission in 2015. Under this mission, there are plans to train 40 million people by 2022.

स्किल इंडिया प्रोग्राम के लिए किसे एम्बेसडर बनाया गया है?

उत्तर – वरुण धवन और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को स्किल इंडिया अभियान का एम्बेसडर बनाया गया, वे इस अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे। इन दोनों की नयी फिल्म “सुई धागा – मेड इन इंडिया” है, इस फिल्म में भारत के शिल्पकारों तथा कुशल कारीगरों की कार्यकुशलता को दर्शाया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन मौजी नामक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी ममता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है। स्किल इंडिया मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में लांच किया था। इस मिशन के तहत 2022 तक 40 करोड़ लोगों को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है।

6. In which state did ISRO first launch Space Technology Incubation Center?

Ans- Tripura
ISRO launched the first Space Technology Incubation Center at the National Institute of Technology (NIT) in Agartala. ISRO Chairman Dr. K.K. V. Sivan and Tripura Chief Minister Bipal Kumar Deb launched. This incubation center is part of the first edition of Spastronix. Through Incubation, ISRO will assist in the development of start-ups. In the next 6 months, ISRO will start 5 incubation centers in Jalandhar, Bhubaneswar, Nagpur, Indore and Tiruchirappalli. Each incubation center will be built at a cost of Rs 2 crore. With the help of these incubation centers, start-ups will develop essential tools for ISRO. ISRO will provide ISRO guidance to these start-ups.

इसरो ने पहले स्पेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को किस राज्य में लांच किया?

उत्तर – त्रिपुरा
इसरो ने पहला स्पेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर को राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी संस्थान (NIT) अगरतला में लांच किया। इस केंद्र को इसरो के चेयरमैन डॉ. के. वी. सिवान तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने लांच किया। यह इन्क्यूबेशन सेंटर स्पेसट्रोनिक्स के पहले संस्करण का हिस्सा है। इन्क्यूबेशन के माध्यम से इसरो स्टार्ट-अप्स के विकास में सहायता करेगा। अगले 6 महीने में इसरो जालंधर, भुबनेश्वर, नागपुर, इंदौर और तिरुचिरापल्ली में 5 और इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू करेगा। प्रत्येक इन्क्यूबेशन सेंटर को 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जायेगा। इन इन्क्यूबेशन सेंटर की सहायता से स्टार्ट-अप्स इसरो के लिए आवश्यक उपकरण विकसित करेंगे। इसरो इन स्टार्ट-अप्स को इसरो मागदर्शन प्रदान करेगा।

7. Which country will be organized by Track Asia Cup Cycling Tournament 2018?

Ans: India

Track Asia Cup Cycling Tournament 2018 will be organized in India from 21 to 23 September 2018. It was announced by the Indian Cycling Association. This event will serve as a qualifying event for the World Cup, World Championships and the 2020 Tokyo Olympics. More than 150 cyclists from Asia and Australia will participate in this event. In this event, 17 junior and senior players of India will participate. The junior team will be led by Asobe Alban. Aso won 3 gold medals in February 2018 in the Asian Track Cycling Championships.

ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट 2018 का आयोजन किस देश द्वारा किया जायेगा?

उत्तर – भारत

ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट 2018 का आयोजन भारत में 21 से 23 सितम्बर, 2018 के दौरान किया जायेगा। इसकी घोषणा भारतीय साइकिलिंग संघ द्वारा की गयी। यह इवेंट विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप और 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में कार्य करेगा। इस इवेंट में एशिया और ऑस्ट्रेलिया से 150 से अधिक साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में भारत के 17 जूनियर व सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जूनियर टीम का नेतृत्व एसो अल्बेन द्वारा किया जायेगा। एसो ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में फरवरी, 2018 में 3 स्वर्ण पदक जीते थे।

8. India has signed a $ 74 million loan agreement for which international institution for the Uttarakhand Workforce Development Project?

Answer: World Bank
India signed a $ 74 million loan agreement with the World Bank for the Uttarakhand Workforce Development Project (UKWDP). The objective of this project is to improve the quality of training given under the Industrial Training Institute (ITI). The purpose of this project is to promote the quality and relevance of ITI training and increase the number of skilled workers. The grace period of this project is 5 years and maturity period is 17 years. The expiration date for this project is June 2023.

भारत ने उत्तराखंड वर्कफ़ोर्स विकास परियोजना के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के लिए 74 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – विश्व बैंक
भारत ने विश्व बैंक के साथ उत्तराखंड वर्कफ़ोर्स विकास परियोजना (UKWDP) के लिए 74 मिलियन डॉलर की ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस परियोजना का उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस परियोजना का उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा प्रासंगिकता को बढ़ावा देना व कुशल कामगारों की संख्या में वृद्धि करना है। इस प्रोजेक्ट का ग्रेस पीरियड 5 वर्ष तथा परिपक्वता पीरियड 17 वर्ष है। इस प्रोजेक्ट की समाप्ति तिथि जून 2023 है।

9. Who was the first Indian IAS officer after independence who died recently?

Answer: Anna Rajam Malhotra
Anna Rajam Malhotra was the first IAS officer of India after independence, he died in Mumbai on September 17, 2018. He was born in July 1927 in Ernakulam district of Kerala. He joined Civil Services in 1951. He was in-charge of the Asian Games held in Delhi in 1982. He also had an important role in making Nhava Sheva, the first computerized port of the country. He retired in 1996. He was awarded the Padma Bhushan in 1989.

स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अफसर कौन थी जिनका हाल ही में निधन हुआ?

उत्तर – अन्ना राजम मल्होत्रा
अन्ना राजम मल्होत्रा स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली आईएएस अफसर थीं, उनका निधन 17 सितम्बर, 2018 को मुंबई में हुआ। उनका जन्म केरल के एर्नाकुलम जिले में जुलाई, 1927 में हुआ था। वे 1951 में सिविल सेवाओं में शामिल हुई थीं। वे 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों की इन-चार्ज थी। देश के पहले कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह न्हावाशेवा बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे 1996 में सेवानिवृत्त हुई थी। 1989 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

10. Who has been appointed the Chairman of the Atomic Energy Commission?

Answer - Kamlesh Nilkanth Vyas
Eminent nuclear scientist Kamlesh Nilkanth Vyas has been appointed as the Secretary of the Department of Atomic Energy and Chairman of the Atomic Energy Commission. They will work on this post till May 3, 2021. They will replace Shekhar Basu. Kamlesh Vyas is currently working on the Bhabha Atomic Research Center (BARC), the post of director in Mumbai. The Prime Minister is in charge of the Department of Atomic Energy.

परमाणु उर्जा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त गया है?

उत्तर – कमलेश नीलकंठ व्यास
प्रतिष्ठित परमाणु वैज्ञानिक कमलेश नीलकंठ व्यास को परमाणु उर्जा विभाग का सचिव तथा परमाणु उर्जा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे 3 मई, 2021 तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे शेखर बासु की जगह लेंगे। वर्तमान में कमलेश व्यास भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC), मुंबई में निदेशक के पद पर कार्यरत्त है। परमाणु उर्जा विभाग का चार्ज प्रधानमंत्री के पास है|

Top Current 20 September, 2018:

1. Renowned scientist Kamlesh Nilkanth Vyas has been appointed the secretary of the Department of Atomic Energy and chairman of the Atomic Energy Commission.

प्रख्यात वैज्ञानिक कमलेश नीलकांत व्यास को परमाणु ऊर्जा विभाग का सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

2. India has signed Financing Loan Agreement with the World Bank for US$ 74 Million for Uttarakhand Workforce Development Project (UKWDP).

भारत ने उत्तराखंड कार्यबल विकास परियोजना (यूकेडब्ल्यूडीपी) के लिए 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लिए विश्व बैंक के साथ वित्तपोषण ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

3. Prime Minister Narendra Modi and his Bangladesh counterpart Sheikh Hasina jointly unveiled Bangladesh-India Friendship Pipeline via video conferencing.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिये बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

4. Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of India International Convention and Expo Centre, IICC, in New Delhi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र (आईआईसीसी) की आधारशिला रखेंगे।

5. Sajan Bhanwal was the first Indian to win two consecutive medals in junior world wrestling championship with silver medal in 77kg Greco Roman class in Taranavka, Slovakia.

साजन भानवाल स्लोवाकिया के तरनावा में 77 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक के साथ जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

6. India Post Payments Bank (IPPB) and Bajaj Allianz Life Insurance Co Ltd (BALIC) have entered into a strategic partnership to provide life insurance solutions.

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएएलआईसी) ने जीवन बीमा समाधान प्रदान करने के लिए रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है।

7. Former Odisha minister Dolagobinda Pradhan has passed away. He was 93.

ओडिशा के पूर्व मंत्री डॉलागोबिंदा प्रधान का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

8. India and Sri Lanka have signed a MoU for construction of a 5000-metric ton temperature controlled warehouse in Dambulla of Central Province.

भारत और श्रीलंका ने मध्य प्रांत के डंबुला में 5000 मीट्रिक टन तापमान नियंत्रित गोदाम के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

9. The Union Cabinet approved the Triple Talaq ordinance making the practice of instant divorce a punishable offence.

केंद्रीय कैबिनेट ने फौरी तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है।