Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 21 August, 2018


1. Who has recently been appointed as the Deputy Speaker of Rajya Sabha?

Harivansh Narayan has been appointed as the Deputy Speaker of the Rajya Sabha. Harivansh Narayan Janata Dal United Rajya Sabha MP. Harivansh has given his services as additional information advisor to the former Prime Minister Chandrasekhar.

हाल ही में राज्य सभा के उपसभापति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राज्य सभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण को नियुक्त किया गया है। हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद है। हरिवंश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है।

2. Which Indian American has recently been selected for the 'White House Correspondents Association' (WHCA) board?

Indian American Anita Kumar has been selected for the 'White House Correspondents Association' (WHCA) board. The White House Correspondents Association is a top association of journalists covering Presidential news in the US. The 'White House Correspondents Association' board has 9 members.

हाल ही में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ (डब्ल्यूएचसीए) बोर्ड के लिए किस भारतीय अमेरिकी का चयन किया गया है?

‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ (डब्ल्यूएचसीए) बोर्ड के लिए भारतीय अमेरिकी अनीता कुमार का चयन किया गया है। ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ अमेरिका में राष्ट्रपति संबंधी समाचारों को कवर करने वाला पत्रकारों का एक शीर्ष संघ है। ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ बोर्ड में 9 सदस्य है।

3. Where has the world's first thermal battery plant started recently?

The world's first thermal battery plant has been started in Amravati, Andhra Pradesh. The aim of this plant is to create new energy storage systems and to reduce the carbon emissions.

हाल ही में विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र कहाँ शुरू किया गया है?

विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र आंध्र प्रदेश के अमरावती में शुरू किया गया है। इस संयंत्र का उद्देश्य नवीन ऊर्जा भंडारण व्यवस्थाओं का निर्माण करना है तथा कम कार्बन उत्सर्जन करना है।

4. What is 'DND'?

DND (do-not-disturb) is a mobile app offering service. This mobile app allows consumers to register their mobile number in DND and to report unwanted calls and messages so that unauthorized calls (UCC) and telemarketing calls and messages can be complied with.

‘डीएनडी’ क्या है?

डीएनडी (डू-नॉट-डिस्टर्ब) सेवा देने वाला मोबाइल एप है। यह मोबाइल एप उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर डीएनडी में पंजीकृत करने और अवांछित कॉल और संदेशों की शिकायत करने की सुविधा देता है, ताकि अवांछित कॉल्स (यूसीसी) और टेलीमार्केटिंग कॉल्स और संदेशों की शिकायत की जा सके।

5. What is 'Tri-Mai-Call (TRAI)'?

'Tri-Mai-Call (TRAI)' is a mobile app. This is an easy and easy-to-use system based on people's support to monitor the quality of mobile app calls. This application provides the opportunity for consumers to share their experience of the quality of mobile call at the same time and help the TRAI to collect consumer experience and network statistics. After the call is finished, the customer is requested to tell the quality of the call through a pop-up window. Consumers choose their rating as the number of stars and inform that the call was done indoors, outside or in the way. Caller-scan also gives additional information such as noise, delay hearing, or information about call drop.

‘ट्राई मॉय-कॉल (TRAI)’ क्या है?

‘ट्राई मॉय-कॉल (TRAI)’ एक मोबाइल एप है। यह मोबाइल एप कॉल की गुणवत्ता पर निगरानी करने के लिये लोगों के सहयोग पर आधारित एक सहज और उपभोक्ता के लिये आसान प्रणाली है। यह एप्लीकेशन उपभोक्ताओं को मोबाइल कॉल की गुणवत्ता के बारे में उनके अनुभव को उसी समय साझा करने का अवसर उपलब्ध कराता है और उपभोक्ताओं के अनुभव और नेटवर्क के आंकड़े जुटाने में टीआरएआई की मदद करता है। कॉल समाप्त होने के बाद उपभोक्ता से एक पॉप-अप विंडो के जरिये कॉल की गुणवत्ता बताने का अनुरोध किया जाता है। उपभोक्ता अपनी रेटिंग को सितारों की संख्या के रूप में चुनते हैं और इस बात की जानकारी देते हैं कि कॉल को घर के अंदर, बाहर या रास्ते से किया गया था। कॉलर-स्कैन अतिरिक्त जानकारियां जैसे शोर, सुनाई देने में देरी या फिर कॉल ड्रॉप की सूचना भी देता है।

6. What is "Trade War"?

When two or more countries create obstacles in trade for each other with a sense of revenge, then it is called trade war. For this, a country imposes tariff or tax on goods coming from other countries or raises it. This increases the price of things to be imported, so that they can not compete in the domestic market, this reduces their sales. Recently, China has imposed a 25% duty on US products.

”ट्रेड वॉर” क्या है?

जब दो या दो से अधिक देश बदले की भावना से एक-दूसरे के लिए व्यापार में अड़चनें पैदा करते हैं तो उसे ट्रेड वॉर यानी व्यापार युद्ध कहा जाता है। इसके लिए एक देश दूसरे देश से आने वाले सामान पर टैरिफ या टैक्स लगा देता है या उसे बढ़ा देता है। इससे आयात होने वाली चीजों की कीमत बढ़ जाती हैं, जिससे वे घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती है, इससे उनकी बिक्री घट जाती है। हाल ही में चीन ने अमेरिका के उत्पादों पर 25% शुल्क लगा दिया है।

7. Who were Nicholas Bait?

Nicholas Bait was former World Champion of Kenya. Nicholas was the 400m hurdle champion. Nicholas won gold medal in the 400m Hurdles race in 2015 in the World Championship in Beijing. They were the first athlete to do this in Kenya. Nicholas also won two bronze medals in the African Championships. He has passed away recently.

निकोलस बैट कौन थे?

निकोलस बैट केन्या के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन थे। निकोलस 400 मीटर हर्डल चैम्पियन थे। निकोलस ने 2015 में बीजिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीता था। वे ऐसा करने वाले केन्या के पहले एथलीट थे। निकोलस ने अफ्रीकन चैम्पियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

8. In which country is National National Day celebrated?

National fitness day is celebrated in China. This day is celebrated on 8th August every year. This day is celebrated in the happiness of the 2008 Beijing Olympics. The National Fitness Day celebration was started in 2009.

हाल ही में किस देश में नेशनल फिटनेस डे मनाया जा रहा है?

चीन में नेशनल फिटनेस डे मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रतिवर्ष 8 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस 2008 के बीजिंग ओलिंपिक के सफल होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। नेशनल फिटनेस डे मनाने की शुरुआत 2009 में की गई थी।

9. When was the Indian Exporters' Federation established?

Indian Exporters' Federation was established in 1965. Indian Exporters Federation (Fio) represents the spirit of enterprise of Indian entrepreneurs in the global market. This is a top body of the Export Promotion Council, Commodity Board and Export Development Authority in India.

भारतीय निर्यातक महासंघ की स्थापना कब की गई थी?

भारतीय निर्यातक महासंघ की स्थापना 1965 में की गई थी। भारतीय निर्यातक महासंघ (फीओ) वैश्विक बाजार में भारतीय उद्यमियों की उद्यम की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। यह भारत में निर्यात पदोन्नति परिषद, कमोडिटी बोर्ड और निर्यात विकास प्राधिकरण का एक शीर्ष निकाय है।

10. National Handloom Day is celebrated?

National Handloom Day is celebrated on 7th August every year. This day is celebrated with the aim of promoting the handloom industry.

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस हथकरधा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Top Current News of 21 August, 2018:

1. Indigenously-developed guided bombs — Smart Anti-Airfield Weapons (SAAW) and anti-tank guided missile Helina were successfully flight tested at separate firing ranges in Rajasthan. 

देश में विकसित गाइडेड बम- स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वीपन (एसएएडब्ल्यू) और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल हेलिना का राजस्थान में अलग-अलग फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण हुआ।

2. Novak Djokovich defeated Roger Federer by 6-4, 6-4 to win the Cincinnati Masters title. 

नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को 6 – 4, 6 – 4 से हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीता।

3. Pakistani-origin Mehreen Faruqi took oath as Australia’s first Muslim woman Senator. 

पाकिस्तानी मूल की मेहरीन फारूकी ने ऑस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला सीनेटर के रूप में शपथ ग्रहण की।

4. Indian shooter Deepak Kumar claimed the silver medal in men’s 10m air rifle event in the 18th Asian Games. 

भारत के दीपक कुमार ने 18वें एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

5. Former Deputy Governor of the Reserve Bank of India (RBI) and senior banker, S.S. Mundra has been appointed as the Director of Indiabulls Housing Finance (IBHFL). 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व उप राज्यपाल और वरिष्ठ बैंकर, एस.एस. मुंद्रा को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (आईबीएचएफएल) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
 
6. Former Member of the Lok Sabha Patlolla Manik Reddy has passed away recently. He was 88. 

लोकसभा के पूर्व सदस्य पटलोला माणिक रेड्डी का हाल ही में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
 
7. Pension Fund and Regulatory Development Authority (PFRDA) has set up a standing committee to suggest steps to deal with cybersecurity challenges to protect the interest of subscribers. 

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए साइबर सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए कदमों का सुझाव देने के लिए एक स्थायी समिति की स्थापना की है।

8. Mitchell Johnson has announced his retirement from all forms of cricket. 

मिशेल जॉनसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्यास की घोषणा की है।
 
9. India has won the South Asian Football Federation (SAFF) Under-15 Women’s Championship title. 

भारत ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (एसएएफएफ) अंडर -15 महिला चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

10. Bajrang Punia has won the first gold medal for India in men’s freestyle 65kg category at the Asian Games 2018. 

बजरंग पूनिया ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

11. Apurvi Chandela and Ravi Kumar have won the bronze medal for India in 10m Air Rifle Mixed Team event at 18th Asian Games. 

अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 18 वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
 
12. Sujata Kumar, who played Sridevi’s sister in the film “English Vinglish”, has passed away. 

‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाने वाली कलाकार सुजाता कुमार का निधन हो गया।

13. The United States of America government has awarded the Legion of Merit (Degree of Commander) to the Former chief of the Indian Army staff, General Dalbir Singh Suhag (Retired). 

संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख, जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) को लीजन ऑफ़ मेरिट (डिग्री ऑफ़कमांडर) से सम्मानित किया है।