Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 22 August, 2018


1. Who has recently been appointed as the Governor of Jammu and Kashmir?

Rajiv Maharishi has been appointed as Governor of Jammu and Kashmir. Rajiv Maharishi is currently working as the Comptroller and Auditor General of India and Chairman of the Board of Auditors in the United Nations. Rajiv Maharishi has given his services to the former India Home Secretary and India's Finance Secretary. Rajiv Maharishi is a 1978 batch IAS officer.

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में राजीव महर्षि को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बोर्ड ऑफ़ ऑडिटर के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। राजीव महर्षि पूर्व भारत के गृह सचिव तथा भारत के वित्त सचिव पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है। राजीव महर्षि 1978 बैच के आईएएस अधिकारी है।

2. Who has recently been appointed as the Finance Secretary of India?

Hasmukh Adia has been appointed as the Finance Secretary of India. Currently, Hasmukh Adiya is working as Revenue Secretary. Adia played a key role in government decisions like GST and Direct Tax Correction. Hasmukh Adiya is a 1984 batch IAS officer.

हाल ही में भारत के वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के वित्त सचिव के रूप में हसमुख अडिया को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में हसमुख अडिया राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत है। अडिया ने जीएसटी और डायरेक्ट टैक्स सुधार जैसे सरकार के फैसलों में अहम भूमिका निभाई थी। हसमुख अडिया 1984 बैच के आईएएस अधिकारी है।

3. Who has been appointed as the Chairman of National Commission for Women recently?

Rekha Sharma has been appointed as the Chairman of the National Commission for Women. Linear Sharma is presently working as the Chairman of the Caretaker. Rekha Sharma has also launched several cyber awareness campaigns for women.

हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में रेखा शर्मा को नियुक्त किया गया है। रेखा शर्मा वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। रेखा शर्मा ने महिलाओं के लिए कई साइबर जागरूकता अभियान भी चलाये है।

4. Who is Ram Sevak Sharma?

Ram Sevak Sharma is the head of the Telecom Regulatory Authority (TRAI). Sharma had challenged the damage by tweeting his base number last day. Recently, his tenure has been extended to two years.

राम सेवक शर्मा कौन है?

राम सेवक शर्मा दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रमुख है। शर्मा ने पिछले दिनों अपना आधार नंबर ट्वीट कर नुकसान पहुंचाने की चुनौती दी थी। हाल ही में इनका कार्यकाल 2 वर्ष तक बढ़ा दिया गया है।

5. Which country has won the title of Footwhally World Cup recently?

The title of the Footwhally World Cup is won by Brazil. Brazil won the title by defeating Paraguay in the Final World Cup final. Footwali game is a combination of football and volleyball. Its rules have also been made by combining football and volleyball. It consists of two sets in one match. In this team which makes 18 points in both sets, he wins. If the match is tie, then there is a third set of 15 digits. This game started in the 60's. In this game, the player can touch the ball with any part of the body except the hand.

हाल ही में फुटवॉली वर्ल्ड कप का ख़िताब किस देश ने जीता है?

फुटवॉली वर्ल्ड कप का ख़िताब ब्राज़ील ने जीता है। ब्राज़ील ने फुटवॉली वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पराग्वे को हराकर यह ख़िताब जीता है। फुटवॉली खेल फुटबॉल और वॉलीबॉल का मिला-जुला रूप है। इसके नियम भी फुटबॉल और वॉलीबॉल को मिलाकर बनाए गए हैं। इसके एक मैच में दो सेट का होते है। इसमें जो टीम दोनों सेट में 18 अंक पहले बना लेती है, वह जीत जाती है। अगर मैच टाई होता है, तो 15 अंक का तीसरा सेट होता है। इस खेल की शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। इस खेल में खिलाड़ी गेंद को हाथ के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से से छू सकते हैं।

6. Where is the UN Day of Indigenous People program organized recently?

The UN Day of Indigenous People program has been organized in Bangladesh's Capital Dhaka. This program is organized to protect the rights of indigenous people around the world. This program was started in 1994.

हाल ही में यूएन डे ऑफ़ इंडिजनस पीपल कार्यक्रम कहाँ पर आयोजित किया गया है?

यूएन डे ऑफ़ इंडिजनस पीपल कार्यक्रम बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन दुनिया भर के स्वदेशी लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 1994 में की गई थी।

7. When was the Magellan spacecraft on Venus?

The Magellan spacecraft was on Venus on August 10, 1990. The spacecraft took 15 months to reach Venus. Upon landing on Venus, for a while, his contact was broken from the California-based operating center. Scientists expected that MGLAN could reveal many secrets about the closest home to the Earth. Although it was also believed that there is no sign of life on Venus, because its atmosphere is filled with carbon dioxide. The yellow cloud surrounding it is sulfuric acid and the surface is so hot that it melts the lead. Scientists were trying to know that there is no reason to believe that the temperature is too high due to global warming.

मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर कब गया था?

मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर 10 अगस्त 1990 में गया था। अंतरिक्ष यान को शुक्र तक पहुँचने के लिए 15 महीने का समय लगा था। शुक्र पर उतरते ही कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था। वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि मगैलन पृथ्वी से सबसे नजदीक मौजूद गृह के बारे में बहुत से रहस्य उजागर कर सकेगा। हालांकि ये भी माना जा रहा था कि शुक्र पर जीवन के कोई संकेत नहीं है, क्योंकि उसके वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड भरी हुई है। उसे घेरे रखनेवाला पीला बादल सलफ्यूरिक एसिड है और सतह इतनी गर्म है कि सीसे को पिघला दे। वैज्ञानिक ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि कहीं तापमान इतना ज्यादा होने की वजह ग्लोबल वार्मिंग तो नहीं है।

8. When was the establishment of the Louvre Museum in Paris?

The Louvre Museum in Paris was founded on 10 August 1793. 200 years old art history is recorded in this museum and one of them is Monalisa.

पेरिस में ल्रूव संग्रहालय की स्थापना कब की गई थी?

पेरिस में ल्रूव संग्रहालय की स्थापना 10 अगस्त 1793 में की गई थी। 200 साल पुरानी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है ओर इनमें से एक है मोनालीसा।

9. Dengue prevention day is celebrated?

Dengue Prevention Day is celebrated on 10th August every year. This day is celebrated with the aim of making people aware about dengue. Dengue fever is a dangerous infectious disease. Dengue is also known as 'bone break fever'. This disease spreads through mosquito bites.

डेंगू निरोधक दिवस कब मनाया जाता है?

डेंगू निरोधक दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस लोगों में डेंगू के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। डेंगू ज्वर एक खतरनाक संक्रामक रोग है। डेंगू को ‘हड्डी तोड़ बुखार’ के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग मच्छरों के काटने से फैलता है।

10. When is the World Human Day celebrated?

World Human Day is celebrated on 19th August every year. This day is celebrated for paying homage to people who lost their lives due to human work and humanitarian causes. The purpose of World Human Day is to identify those who are facing adverse conditions in helping others.

विश्व मानवीय दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व मानवीय दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस मानवीय कर्मियों ओर मानवीय कारणों की वजह से अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। विश्व मानवीय दिवस का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जो दूसरों की मदद करने में विपरीत परिस्थितियों को सामना कर रहे हैं।

Top Current News of 22 August, 2018:

1. Mukesh Ambani’s telecom unit Reliance Jio has been ranked as the top company globally on Fortune’s ‘Change the World’ list that ranked companies using the profit motive to help the planet and tackle social problems.

सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो फॉर्च्यून की ‘दुनिया को बदलो’ (चेंज द वर्ल्ड) सूची में शीर्ष पर रही है। इस सूची में मुनाफे के उद्देश्य से काम कर दुनिया को मदद करने और सामाजिक समस्याओं को हल करने में सहयोग करने वाली वैश्विक कंपनियों को रैंकिंग दी जाती है।

2. Indian shooter Sanjeev Rajput clinched a silver medal in the men’s 50m Rifle 3 Positions event at the 18th Asian Games.

भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने 18वें एशियाई खेलों में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक हासिल किया।

3. Former West Bengal Governor Gopalkrishna Gandhi has been conferred with Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award on the occasion of 74th birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi.

पूर्व पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 74 वीं जयंती के अवसर पर राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4. Saurabh Chaudhary has won a gold medal in the men’s 10m air pistol event at the Asian Games 2018.

सौरभ चौधरी ने 2018 एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

5. Young Indian shooter Lakshya has won the silver medal in the men’s trap event of the Asian Games 2018.

युवा भारतीय शूटर लक्ष्य ने 2018 एशियाई खेलों के पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

6. Vinesh Phogat has become the first Indian woman wrestler to win a gold medal at the Asian Games.

विनेश फोगट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है।

7. Sandeep Kumar has been appointed as the Ambassador of India to Ireland.

संदीप कुमार को आयरलैंड के लिए भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

8. Israeli journalist and peace activist Uri Avnery has passed away. He was 94.

इजरायली पत्रकार और शांति कार्यकर्ता उरी अवनीरी का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

9. Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has decided to form a three-member committee to look into the draft food labeling and display regulations. It will be led by B Sesikeran.

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य लेबलिंग और प्रदर्शन नियमों के मसौदे को देखने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया है।

10. S. K. Arora has been awarded the prestigious WHO World No Tobacco Day 2018 Award for his extraordinary contribution towards tobacco control.

एस के अरोड़ा को तम्बाकू नियंत्रण के प्रति अपने असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड नो तंबाकू दिवस 2018 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

11. Digital lending firm Capital Float has acquired Pune-based Walnut in a deal amounting to USD 30 million (about Rs 208.6 crore).

आनलाइन ऋण उपलब्ध कराने वाली कैपिटल फ्लोट ने पुणे की वॉलनट का 3 करोड़ डॉलर (करीब 208.6 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण किया है।