Current Affairs Quiz: 23 August, 20181. In which state has Navy introduced "Operation help" recently? Navy has started "Operation Help" in Kerala. Navy has started "Operation Help" to save the stranded people in the floods in Kerala. Due to this flood in Kerala, 5 Gate of Idukki dam has been opened. Thiruvananthapuram has received 620% more than normal, 594% more in Kolam and 430% more in Idukki. This flood has killed 29 people. 54 thousand people of about 12,500 families have become homeless. हाल ही में नेवी ने किस राज्य में “ऑपरेशन मदद” शुरू किया है? नेवी ने केरल में “ऑपरेशन मदद” शुरू किया है। नेवी ने “ऑपरेशन मदद” केरल में आई भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए शुरू किया है। केरल में आई इस बाढ़ के कारण इडुक्की बांध के 5 गेट खोले गये हैं। तिरुअनंतपुरम में सामान्य से 620% ज्यादा, कोलम में 594% ज्यादा और इडुक्की में 430% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस बाढ़ से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब साढ़े 12 हजार परिवारों के 54 हजार लोग बेघर हो गये हैं। 2. In which country has the Sindh Hindu Marriage (Amendment) Bill approved recently? The Sindh Hindu Marriage (Amendment) Bill has been approved in Pakistan. According to this bill, now divorced or divorced women in Pakistan can marry again. Before this, such women were not allowed to marry again. This law also prohibits child marriage in the Hindu community. हाल ही में किस देश में सिंध हिन्दू विवाह (संसोधन) विधेयक को मंजूरी दी गई है? पाकिस्तान में सिंध हिन्दू विवाह (संसोधन) विधेयक को मंजूरी दी गई है। इस विधेयक के अनुसार अब पाकिस्तान में तलाकशुदा या विधवा महिला दुबारा से विवाह कर सकती है। इसके पहले यहां ऐसी महिलाओं को दुबारा से विवाह की अनुमति नहीं थी। यह कानून हिंदू समुदाय में बाल विवाह पर भी रोक लगाता है। 3. Where on the new law has been made recently? A new law has been enacted in Nepal. Under this law, writing, tearing, burning and drawing on the note will be considered a criminal case. On doing so, a sentence of 5000 Nepalese rupees can be sent for 3 months as a jail or as a fine. हाल ही में कहाँ पर नोट को लेकर नया कानून बनाया गया है? नेपाल में नोट को लेकर नया कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत नोट पर कुछ लिखने, फाड़ने, जलाने ओर लाइन खींचने को आपराधिक मामला माना जायेगा। ऐसा करने पर 3 माह की जेल या जुर्माने के तौर पर 5000 नेपाली रुपये देने की सजा सुनाई जा सकती है। 4. What is 'Export Friend'? 'Export Friend' is a mobile app. With the help of this app, information about all the rules and regulations related to international trade can be obtained. It includes policies related to import export, rates of GST, concessions available for export, fees and necessary things to reach the markets. This app contains data from 87 countries. This app has been launched with the aim of encouraging artisans, cottage industries, micro, small and medium enterprises for export. ‘निर्यात मित्र’ क्या है? ‘निर्यात मित्र’ एक मोबाइल एप है। इस एप की मदद से अन्तराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित सभी नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा सकती है। इसमें आयात निर्यात से जुड़ी नीतियां, जीएसटी की दरें, निर्यात के लिए मिलने वाली रियायतें, शुल्क तथा बाजारों तक पहुंचने के लिए आवश्ययक बातें शामिल हैं। इस एप में 87 देशों का डाटा शामिल किया गया है। इस एप को कारीगरों, कुटीर उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लांच किया गया है। 5. Who is the author of 'Date Asare-Banaras' book? Maulana Abdusalam is the author of 'Date Asare-Banaras' book. This book describes the pilgrimages of mosques, madarsas, ghats and Hindu religion. ‘तारीख आसारे-बनारस’ पुस्तक के लेखक कौन है? ‘तारीख आसारे-बनारस’ पुस्तक के लेखक मौलाना अब्दुस्सलाम है। इस पुस्तक में मस्जिद, मदरसों, घाटों तथा हिन्दू धर्म के तीर्थगाहों का वर्णन किया गया है। 6. Who is the author of 'Ghats of Banaras' book? Dr. Sachchidanand Joshi is the author of the book 'Ghat of Banaras'. This book is based on the available documents on the Ghats of Banaras. ‘घाट्स ऑफ़ बनारस’ पुस्तक के लेखक कौन है? ‘घट्स ऑफ़ बनारस’ पुस्तक के लेखक डॉ. सच्चिदानंद जोशी है। यह पुस्तक बनारस के घाटों पर उपलब्ध प्रलेखों पर आधारित है। 7. World Biofuel Day is celebrated? World Bio-fuel Day is celebrated on 10th August every year. This day is celebrated for the purpose of spreading awareness about non-fossil fuels (green fuels). विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है? विश्व जैव ईंधन दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस गैर जीवाश्म ईंधन (हरी ईंधन) के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 8. August Revolution Day is celebrated? August Revolution Day is celebrated on 9th August every year. This day is celebrated every year in memory of the Quit India Movement. The park which started this movement from Mumbai is now known as August Kranti Maidan. अगस्त क्रांति दिवस कब मनाया जाता है? अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस प्रतिवर्ष भारत छोड़ो आंदोलन की याद में मनाया जाता है। मुम्बई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। 9. Where is 'Lake Superior' located? 'Lake Superior' is located in North America. It is one of the largest lakes in North America. This lake connects Canada's Ontario and Minnesota province of America. ‘लेक सुपीरियर’ कहाँ पर स्थित है? ‘लेक सुपीरियर’ उत्तरी अमेरिका में स्थित है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यह झील कनाडा के ओंटारियो और अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत को जोड़ती है। 10. When Khudiram Bose was hanged? Khudiram Bose was hanged on August 11, 1908. Bose was convicted of a bomb attack in Bihar's Muzaffarpur city for which he was sentenced to death. खुदीराम बोस को फांसी कब दी गई थी? खुदीराम बोस को फांसी 11 अगस्त 1908 में दी गई थी। बोस को बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में किए गए एक बम हमले का अपराधी माना गया था जिसके लिए उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। Top Current News 3 August, 2018:Top Current Affairs For Sarkari Naukri Preparation 23 August 20181. Bihar Governor Satya Pal Malik has been appointed as the Governor of Jammu and Kashmir and Lal Ji Tandon has been appointed as the Governor of Bihar, in place of Malik. In addition to this, Satyadev Narayan Arya and Baby Rani Maurya have been appointed the governors of Haryana and Uttarakhand respectively. Other Changes: State- Governor Tripura-Kaptan Singh Solanki Meghalaya-Tathagata Roy Sikkim- Ganga Prasad बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और लालजी टंडन, मलिक की जगह पर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। इसके साथ ही सत्यदेव नारायण आर्य और बेबी रानी मौर्य क्रमश: हरियाणा और उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अन्य बदलाव: राज्य – राज्यपाल त्रिपुरा- कप्तान सिंह सोलंकी मेघालय -तथागत राय सिक्किम-गंगाप्रसाद 2. Senior Congress leader Gurudas Kamat died. He was 63. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। 3. Rahi Sarnobat became the first Indian woman shooter to win an Asian Games gold medal. She triumphed after prevailing in a double shoot-off in the 25m pistol event. राही सरनोबत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गयी। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो बार शूट ऑफ से गुजरने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। 4. Prashant Agrawal has been appointed as the next High Commissioner of India to the Republic of Namibia. प्रशांत अग्रवाल को नामीबिया गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। 5. The Olympic Council of Asia (OCA) has given recognition to India’s indigenous sport of Kho-Kho. एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने भारतीय खेल खो खो को मान्यता दी। 6. Indian Wrestler Divya Kakran has won a bronze medal in the 68kg women wrestling. भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किग्रा महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता। 7. “Xhoixobote Dhemalite” (Rainbow fields), an Assamese film dealing with the sensitive issue of children growing up in violent times, has won the best screenplay award at Treasure Coast International Film Festival in Florida. हिंसक माहौल में बच्चों के पलने-बढ़ने के संवेदनशील मुद्दे पर केंद्रित असमी फिल्म ‘शोइसोबोते धेमालिते’ने फ्लोरिडा के ट्रीजर कोस्ट इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीता। 8. Global financial services firm DBS has raised the real GDP forecast for the current financial year to 7.4 percent. वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म डीबीएस ने चालू वित्त वर्ष के लिये देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। 9. Chhattisgarh Government has decided to re-name state’s new capital Naya Raipur as “Atal Nagar” in memory of late Prime Minister Atal Bihari Vajpayee. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में राज्य की नई राजधानी नया रायपुर को “अटल नगर” के रूप में पुनः नामित करने का फैसला किया है। 10. New Zealand All-rounder Grant Elliott has announced his retirement from all forms of cricket. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्रांट इलियट ने क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा की है। 11. Uttar Pradesh Government has decided to name the Bundelkhand Expressway as ‘Atal Path’. उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को ‘अटल पथ’ के रूप में नामित करने का फैसला किया है। |
|