Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 24 September, 2018


1. Which movie was sent as an official entry to India for the Oscars 2019?

Answer: Village Rockstars Assamese film "Village Rockstars" has been selected as India's official entryfor the Oscars 2019. This film will represent India in the "Best Foreign Language" category at the 91st Academy Awards 2019. This movie is directed by Rima Das. This movie got the Best Feature Film Award for the 65th National Film Awards. It is based on a girl named Dhoonu, who lives in poverty and her dream is to start her own rock band.

ऑस्कर 2019 के लिए किस फिल्म को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया?

उत्तर – विलेज रॉकस्टार्स असमी फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” को ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। यह फिल्म 91वें अकादमी अवार्ड्स 2019 में “सर्वश्रेष्ठ विदेश भाषा” श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फिल्म का निर्देशन रीमा दास द्वारा किया गया है। इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था। यह धूनु नामक लड़की पर आधारित है, जो गरीबी में जीवन व्यतीत करती है और उसका सपना खुद का रॉक बैंड शुरू करना है।

2. Which country will be the third strategic partner of China-Pakistan Economic Corridor?

Answer - Saudi Arabia Pakistan has invited Saudi Arabia to join the $ 50 billion China-Pakistan Economic Corridor. This invitation was given during the newly-elected Pakistani Prime Minister Imran Khan's first foreign trip (Saudi Arabia). Saudi Arabia is the first country to be invited to join the China-Pakistan Economic Corridor. The main purpose of its invitation is to get large amounts of investment from Saudi Arabia.

The China-Pakistan Economic Corridor is part of China's Belt and Road Initiative, aiming to increase the Chinese influence by providing funding to infrastructure projects across the globe. The transport network, energy projects, Gwadar port and special economic zones will be built in the China- Pakistan Economic Corridor, aimed at establishing Pakistan as a manufacturing hub by 2030.

कौन सा देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का तीसरा सामरिक साझेदार बनेगा?

उत्तर – सऊदी अरब पाकिस्तान ने सऊदी अरब को 50 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण नव-निर्वाचित पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली विदेश यात्रा (सऊदी अरब) के दौरान दिया गया। सऊदी अरब ऐसा पहला देश है जिसे चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके आमंत्रण का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब से बड़ी मात्रा में निवेश प्राप्त करना है।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हिस्सा है, इसका उद्देश्य विश्व भर में अधोसंरचना प्रोजेक्ट्स को फंडिंग प्रदान करके चीनी प्रभाव में वृद्धि करना है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर में परिवहन नेटवर्क, उर्जा परियोजनाओं, ग्वादर बन्दरगाह तथा विशेष आर्थिक क्षेत्रों का निर्माण किया जायेगा, इसका उद्देश 2030 तक पाकिस्तान को विनिर्माण हब में रूप में स्थापित करना है।

3. Recently, India's largest cyclotron facility was functional, what is the name of this cyclotron facility?

Answer - cyclotron-30 India's largest cyclotron facility was launched at the Calcutta based variable Energy Cyclotron Center. This center works under the Department of Atomic Energy. Cyclotron is used to build radioisotope for cancer diagnosis and treatment. Cancer cells are destroyed by radiation from this isotope. Radioisotope will be produced by this cyclotron, it is necessary for the diagnosis and treatment of radioisotope cancer. It is the only such facility in the country where Germanium 68 radioisotope will be produced, it is used for the diagnosis of breast cancer. Palladium 103 will also be produced in this cyclotron, it is used in the treatment of prostate cancer. Iodine 123 isotope will also be produced in this facility in the future, by which the thyroid cancer can be diagnosed. With the help of this cyclotron, radioisotope will be available at affordable rates and its imports will also decrease. Radioisotope can be exported from India in the future. India can decide Germanium 68 and Gallium 68. It can be used for research in Material Science and Nuclear Physics.

हाल ही में भारत की सबसे बड़ी साइक्लोट्रोन फैसिलिटी कार्यशील हुई, इस साइक्लोट्रोन फैसिलिटी का नाम क्या है?

उत्तर – साइक्लोट्रोन-30 भारत की सबसे बड़ी साइक्लोट्रोन फैसिलिटी कलकत्ता बेस्ड वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर में शुरू की गयी। यह केंद्र परमाणु उर्जा विभाग के अधीन कार्य करता है। साइक्लोट्रोन का उपयोग कैंसर के निदान व उपचार के लिए रेडियो आइसोटोप के निर्माण के लिए किया जाता है। इस आइसोटोप से रेडिएशन द्वारा कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है। इस साइक्लोट्रोन द्वारा रेडियोआइसोटोप का उत्पादन किया जायेगा, यह रेडियोआइसोटोप कैंसर के निदान व उपचार के लिए आवश्यक है। यह देश की एकमात्र ऐसी फैसिलिटी है जहाँ पर जर्मेनियम 68 रेडियोआइसोटोप का उत्पादन किया जायेगा, इसका उपयोग ब्रैस्ट कैंसर के निदान के लिए किया जाता है। इस साइक्लोट्रोन में पैलेडियम 103 का उत्पादन भी किया जायेगा, इसका उपयोग प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में किया जाता है। भविष्य में इस फैसिलिटी में आयोडीन 123 आइसोटोप का उत्पादन भी किया जायेगा, इसका द्वारा थाइरोइड कैंसर का निदान किया जा सकता है। इस साइक्लोट्रोन की सहायता से सस्ती दरों पर रेडियोआइसोटोप उपलब्ध हो पाएंगे तथा इसके आयात में भी कमी आएगी। भविष्य में भारत से रेडियोआइसोटोप निर्यात किये जा सकते हैं। भारत जर्मेनियम 68 और गैलियम 68 का निर्णय कर सकता है। इसका उपयोग मटेरिअल साइंस और न्यूक्लियर फिजिक्स में अनुसन्धान के लिए किया जा सकता है।

4. Who won the first gold medal for India in the 5 th Track Asia Cup Cycling 2018 Women's Junior 500 meter race?

Answer - Mayuri Lute Mayuri Lute won the first gold medal for India in women's junior 500 meter race in track Asia Cup cycling competition. Apart from them, junior men's team won gold medal by defeating Kazakhstan in Team Sprint. India won 3 gold, 3 silver and one bronze medal on the first day of the competition. This competition is being organized by the Indian Cycling Association at New Delhi's Indira Gandhi Stadium. 12 countries are participating in this competition.

5वें ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग 2018 की महिला जूनियर 500 मीटर रेस में किसने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – मयूरी लूते मयूरी लूते ने ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा में महिला जूनियर 500 मीटर रेस में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा जूनियर पुरुष टीम ने टीम स्प्रिंट में कजाखस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने प्रतिस्पर्धा के पहले दिन 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा एक कांस्य पदक जीता। इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में भारतीय साइकिलिंग संघ द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में 12 देश हिस्सा ले रहे हैं।

5. Who was the founder of the South India Hindi Campaign meeting?

Answer: Mahatma Gandhi On September 22, President Ramnath Kovind inaugurated the centenary celebrations of the South India Hindi Campaign House in New Delhi. The purpose of South India Hindi campaigning is to improve the Hindi literacy rate in non- Hindi-speaking South India. South India Hindi campaign was founded in 1918 by Mahatma Gandhi, he remained its president till his death. The headquarters of South India Hindi Promotions Sabha is located in Chennai, Tamil Nadu.

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कौन थे?

उत्तर – महात्मा गाँधी 22 सितम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के शताब्दी समारोह का उद्घाटन नई दिल्ली में किया। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का उद्देश्य गैर-हिंदी भाषी दक्षिण भारत में हिंदी साक्षरता दर में सुधार करना है। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा स्थापना 1918 में महात्मा गाँधी ने की थी, वे मृत्यु तक इसके अध्यक्ष रहे। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है।

6. In what country will the first International Solar Coalition General Assembly be organized?

Answer: India The first General Assembly of the International Solar Coalition will be organized on October 2 in New Delhi. After this, the Ministerial level meeting of the International Solar Coalition will be organized. The International Solar Coalition started by India and France in November 2015 during the COP 21 United Nations Climate Change Conference. Its framework agreement was implemented in December 2017. It was celebrated on March 11, 2018. Its headquarters is located in National Solar Energy Institute (NISE) in Gururgram, Haryana. This is the first international inter-governmental treaty with its headquarters located in India. ISA's aim is to promote solar energy by uniting countries that are full of solar energy. Due to the large amount of solar energy production, its production cost will also decrease. Work in research and development work in member countries of solar energy production.

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन महासभा का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

उत्तर – भारत अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का आयोजन नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को किया जायेगा। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की मंत्रीस्तरीय सभा का आयोजन किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी। इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था। इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है। यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है। ISA का उद्देश्य सौर उर्जा से परिपूर्ण देशों को एकजुट करके सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। बड़ी मात्रा में सौर उर्जा उत्पादन के कारण इसकी उत्पादन लागत भी कम आएगी। सौर उर्जा उत्पादन के सदस्य देशों में अनुसन्धान व विकास कार्य में मिलकर काम करेंगे।

7. How much did India contribute to the United Nations Solar Project?

Answer - 1 million dollars India has contributed $ 1 million to the United Nations Solar Project, under this project, Solar Panels will be set up in the United Nations Office in New York. This will reduce carbon footprint and promote sustainable energy. During the World Environment Day session in June 2018, India expressed the desire to set up a solar panel in the UN Building along with the United Nations Secretariat. By the next year, the use of solar energy in the UN headquarters will probably be mixed.

संयुक्त राष्ट्र सोलर प्रोजेक्ट के लिए भारत ने कितना योगदान दिया?

उत्तर – 1 मिलियन डॉलर भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है, इस प्रोजेक्ट के तहत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में सोलर पैनल स्थापित किये जायेंगे। इससे कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी और धारणीय उर्जा को बढ़ावा मिलेगा। जून 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस के सत्र के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के साथ UN भवन में सोलर पैनल स्थापित करने के लिए इच्छा प्रकट की थी। अगले वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सौर उर्जा का उपयोग संभवतः मिश्रित रूप से किया जायेगा।

8. Tran Dai Kuang passed away recently, which country was he the current President?

Answer - Vietnam Vietnam's current President, Tran Dai Kuang, passed away on 21 September, 2018 in Hanoi. He was appointed President of Vietnam in April 2016. He was the first police general, during the one-party rule, he had taken action against the freedom of expression. He was born in an agricultural community 115 kilometers away from Hanoi. In Vietnam, the country is headed by the President, the Prime Minister and the President of the Communist Party. Responsibilities in the power structure of Vietnam are split between the party president, the president and the prime minister.

त्रान दाई कुआंग का हाल ही में निधन हुआ, वे किस देश के मौजूदा राष्ट्रपति थे?

उत्तर – वियतनाम वियतनाम के मौजूदा राष्ट्रपति त्रान दाई कुआंग का 21 सितम्बर, 2018 को हनोई में निधन हुआ। उन्हें अप्रैल, 2016 में वियतनाम का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। वे पहले पुलिस जनरल थे, एक-पार्टी शासन के दौरान उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कारवाई की थी। उनका जन्म हनोई से 115 किलोमीटर दूर एक कृषि समुदाय में हुआ था। वियतनाम में देश का नेतृत्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। वियतनाम की शक्ति संरचना में जिम्मेदारियों पार्टी अध्यक्ष, राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के बीच में विभाजित हैं।

9. In what country will the third edition of 'Mahabiz 2018' be organized in International Business Conference?

Answer - United Arab Emirates International Business Conference 'Mahabiz 2018' will be organized in Dubai, United Arab Emirates, on 12-13 October, 2018. Mahabiz serves as a bridge for business opportunities between the Maharashtra and the Gulf Cooperation Council. The Gulf Cooperation Council comprises six Middle Eastern countries - Saudi Arabia, United Arab Emirates, Kuwait, Oman, Bahrain and Qatar. Gulf Cooperation Council is a political and economic organization. In Mahabiz 2018, business, investors and government decision makers will be gathered on a platform where they can share their views and discuss various business opportunities. More than 400 delegates from India, the Gulf countries and Africa will participate in this event.

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन “महाबिज़ 2018’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

उत्तर – सयुंक्त अरब अमीरात अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन ‘महाबिज़ 2018’ का आयोजन सयुंक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में 12-13 अक्टूबर, 2018 को किया जायेगा। महाबिज़ महाराष्ट्र और खाड़ी सहयोग परिषद् के बीच व्यापारिक अवसरों के लिए पुल के रूप में कार्य करता है। खाड़ी सहयोग परिषद् में 6 मध्य पूर्वी देश सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान, बहरीन और क़तर शामिल हैं। खाड़ी सहयोग परिषद् एक राजनीतिक व आर्थिक संगठन है। महाबिज़ 2018 में व्यापार, निवेशकों तथा सरकारी निर्णय निर्माताओं को एक प्लेटफार्म पर एकत्रित किया जायेगा, जहाँ पर वे अपने विचार साझा कर सकते हैं व विभिन्न व्यापारिक अवसरों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। इस इवेंट में भारत, खाड़ी देशों तथा अफ्रीका से 400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

10. Which city will be organized in Para Asian Games 2026?

Answer - Nagoya The fifth Para Asian Games will be held in Nagoya, Japan in 2026. Asia para games are organized every four years. Physically challenged players participate in this sport competitiveness. The Asian paragraph Games will be organized in Hangzhou, China in 2022. While the third Para Asian Games 2018 will be organized in Jakarta from Indonesia between October 6 and 13.

पैरा एशियाई गेम्स 2026 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – नागोया 2026 में पांचवे पैरा एशियाई गेम्स का आयोजन जापान के नागोया में किया जायेगा। एशिया पैरा गेम्स का आयोजन प्रत्येक चार वर्षों में किया जाता है। इस खेल प्रतिस्पर्धा शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। एशियाई पैरा गेम्स का आयोजन चीन के हांगजू में 2022 में किया जायेगा। जबकि तीसरे पैरा एशियाई गेम्स 2018 का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में 6 से 13 अक्टूबर के बीच किया जायेगा।

Top Current News 24 September, 2018:

1. Government has launched the ‘cyber trivia’ app for children.

सरकार ने बच्चों के लिए ‘साइबर ट्रिविया’ ऐप लॉन्च किया है।

2. India has won the silver medal in Asian Team Snooker Championship in Doha, Qatar.

भारत ने क़तर के दोहा में एशियाई टीम स्नूकर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

3. 5th meeting of Nepal-India Boundary Working Group (BWG) was held in Kathmandu.

नेपाल-भारत सीमा कार्य समूह (बीडब्ल्यूजी) की 5 वीं बैठक काठमांडू में आयोजित हुई थी।

4. A gold medal remained elusive for India at the junior world wrestling championship as Deepak Punia settled for a silver after losing the 86kg free style final to Turkey’s Arif Ozen.

भारत का विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया और दीपक पूनिया को 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में तुर्की के आरिफ ओजेन से हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

5. Swimmer Advait Page broke an eight-year-old national record by winning the 800m freestyle event on the concluding day of the National Aquatic Championship.

तैराक अद्वैत पागे ने राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 800 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग में आठ साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

6. Vice President Venkaiah Naidu and Bhutan’s Queen Mother Dorji Wangmo Wangchuck jointly inaugurated ‘Bhutan Week’.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भूटान की राजमाता दोरजी वांगमो वांगचुक ने ‘भूटान सप्ताह’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

7. Sudarshan Singh Bajwa, one of the senior-most IPS officers from Haryana, died. He was 95.

हरियाणा के पूर्व आईपीएस अधिकारी सुदर्शन सिंह बाजवा का निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

8. Former world number one Karolina Pliskova stunned Japanese tennis sensation Naomi Osaka in straights sets to capture the Pan Pacific Open.

दुनिया की पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिस्कोवा ने जापान की टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराकर पैन पैसिफिक ओपन का खिताब जीता।