Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 24 July, 2018


1. Which state government has recently decided to appoint local girls as District Brand Ambassadors?

Madhya Pradesh government has decided to appoint local girls as district brand ambassadors. The Government of Madhya Pradesh has taken this decision to make people of Madhya Pradesh aware about the importance of girls and encourage girls to be educated.

हाल ही में किस राज्य की सरकार ने स्थानीय लड़कियों को जिला ब्रांड राजदूत नियुक्त करने का निर्णय लिया है?

मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय लड़कियों को जिला ब्रांड राजदूत नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने यह निर्णय मध्य प्रदेश के लोगों को लड़कियों के महत्व के बारे में जागरूक करने तथा लडकियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य लिया है।

2. In which country has India's largest Visa center opened recently?

India's largest Visa center has been opened in Bangladesh. This visa center will have different counters for the elderly, women. Last year, India had issued 14 lakh visas to Bangladeshis.

हाल ही में भारत का सबसे बड़ा वीजा केंद्र किस देश में खोला गया है?

भारत का सबसे बड़ा वीजा केंद्र बांग्लादेश में खोला गया है। इस वीजा केंद्र में बुजुर्गों, महिलाओं के लिए अलग काउंटर होंगे। पिछले वर्ष भारत ने 14 लाख बांग्लादेशियों को वीजा जारी किया था।

3. What date will be the longest lunar eclipse of the century?

The longest lunar eclipse of the century will be 27-28 July 2018. The duration of this lunar eclipse will be 1 hour 43 minutes. This lunar eclipse will start from July 27 (11.54 pm) on Indian soil.

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण किस तारीख को होगा?

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई 2018 को होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 43 मिनट होगी। इस चन्द्र ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार (रात्रि 11.54) से होगी।

4. Who is the author of the book "My Life and Work"?

The author of the book "My Life and Work" is Henry Ford. It has been told in this book that change the thinking, let the world do whatever it wants.

“माय लाइफ एंड वर्क” पुस्तक के लेखक कौन है?

“माय लाइफ एंड वर्क” पुस्तक के लेखक हेनरी फोर्ड है। इस पुस्तक में बताया गया है कि सोच बदलो, दुनिया को जो चाहिए वो रास्ते में दो।

5. Who has won the title of Women's Singles in the recent Wimbledon Championships?

Women's singles title won by Angelique Karber of Germany in the Wimbledon Tennis Championships. Kerber won the title by defeating Serena Williams of America 6-3, 6-3 in the women's singles final of the Wimbledon Championships Championship. This is Derbyshire's third Grand Slam title.

हाल ही में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने जीता है। कर्बर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।

6. When did Prince Charles-Diana divorce in Britain?

Prince Charles-Diana divorced in the UK on July 15, 1996. As Prince Charles's wife, Diana has always been in the British media. After the marriage, he did many things in public life. For many international aid organizations, he helped collect money. Diana got compensation of about Rs 155 crore in divorce.

ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स-डायना का तलाक कब हुआ था?

ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स-डायना का तलाक 15 जुलाई 1996 में हुआ था। प्रिंस चार्ल्स की पत्नी के तौर पर डायना हमेशा ही ब्रिटिश मीडिया में छाई रहीं। शादी के बाद सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई काम किए। कई अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों के लिए उन्होंने धन इकट्टा करने में मदद की। तलाक में डायना को करीब 155 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था।

7. Where is the Mad Cool Festival being celebrated recently?

Mad Cool Festival is being celebrated in Spain. Singers arrive from many parts of Spain in this music festival, only after coming out with a special band wearing people's entry tickets.

हाल ही में मैड कूल फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

मैड कूल फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है। इस म्यूजिक फेस्टिवल में स्पेन के कई हिस्सों से सिंगर्स पहुंचते हैं, इसमें लोगों की एंट्री टिकट के साथ एक स्पेशल बैंड पहनकर आने के बाद ही होती है।

8. World Youth Skills Day is celebrated?

World Youth Skills Day is celebrated on 15th July every year. The objective of celebrating this day is to make the youth aware of greater skill development, so that they can find jobs by looking for better opportunities.

विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरुक करना है, ताकि वे बेहतर अवसरों को तलाश कर रोजगार प्राप्त कर सकें।

9. "La Marseillec" is the national anthem of which country?

"La Marseillec" is the national anthem of France. "La Marseillec" was announced as the nation's anthem of France on July 15, 1795.

“ला मारसेइलेसी” किस देश का राष्ट्रगान है?

“ला मारसेइलेसी” फ़्रांस का राष्ट्रगान है। “ला मारसेइलेसी” को 15 जुलाई 1795 में फ़्रांस के राष्ट्र गान के रूप में घोषित किया गया था।

10. Which country won the title of World Women's World Cup?

Denmark's first woman World Cup football title was won by Denmark won the title by defeating Italy 2-0 in the final of the first women's World Cup football.

पहला महिला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब किस देश ने जीता था?

पहला महिला विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब डेनमार्क ने जीता था। डेनमार्क ने पहला महिला विश्व कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में इटली को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता था।

Current News 24 July, 2018

1. India’s former Ambassador to the UN Asoke Mukerji has been awarded an honorary doctorate by one of the top universities in the UK in recognition of his decades-long contribution to diplomacy.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजदूत अशोक मुखर्जी को देशों के बीच कूटनीतिक संबंध बनाए रखने में दशकों लंबा योगदान देने के लिए ब्रिटेन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

2. According to the Public Affairs Index 2018 (PAI) released by the released by the think tank Public Affairs Centre (PAC), Kerala is the best governed state in the country while Karnataka is on the fourth position.

थिंक टैंक पब्लिक अफेयर सेंटर (पीएसी) द्वारा जारी सार्वजनिक मामलों के सूचकांक-2018 (पीएआई) के अनुसार , राज्यों की शासन-व्यवस्था के मामले में केरल देश में अव्वल है जबकि कर्नाटक चौथे पायदान पर है।

3. Dr. Harsh Vardhan has inaugurated the most advanced System of Air Quality and Weather Forecasting (SAFAR) at Chandni Chowk in Delhi.

डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान (सफर) की सबसे उन्नत प्रणाली का उद्घाटन किया है।

4. Ramkumar Ramanathan, who reached the final of the Hall of Fame Open Tournament in Newport, has jumped 46 places to finish at his career-best rank of 115 in the latest ATP ranking.

न्यूपोर्ट में हाल आफ फेम ओपन टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे भारत के रामकुमार रामनाथन 46 पायदान की छलांग लगाकर ताजा एटीपी रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 115वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।

5. Formula-1 Champion Lewis Hamilton won the German Grand Prix title.

फॉर्मूला-1 चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने जर्मन ग्रांप्री का खिताब जीता।

6. Top-seeded Alize Cornet of France defeated Mandy Minella of Luxembourg by 6-4, 7-6 (8-6) to win the Swiss Open title.

फ्रांस की शीर्ष वरीय खिलाड़ी अलिजे कोर्नेट ने लक्जम्बर्ग की मैंडी मिनेला को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (8-6) से हराकर स्विस ओपन का खिताब अपने नाम किया।

7. Government has reduced the minimum annual deposit Amount for accounts under Sukanya Samriddhi Yojana to Rs. 250 from Rs. 1,000 earlier.

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों के लिए न्यूनतम वार्षिक जमा राशी 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दी है।

8. India has won 8 medals in the Junior Asian Wrestling Championship in New Delhi.

भारत ने नई दिल्ली में जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 8 पदक जीते हैं।

9. Haryana Government has decided to set up a cultural centre in Gurugram.

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में एक सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है।

10. Sunil Chhetri has been named as the 2017 All India Football Federation (AIFF) Player of the Year.

सुनील छेत्री को 2017 ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है।

11. Federal Bank has obtained the regulatory nod from Reserve Bank of India to open offices in Bahrain, Kuwait and Singapore.

फेडरल बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक से बहरीन, कुवैत और सिंगापुर में कार्यालय खोलने के लिए नियामक मंजूरी प्राप्त की।

12. Bollywood Actress Deepika Padukone will get a wax statue at the Madame Tussauds museums in London and New Delhi.

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मोम की प्रतिमा लंदन और दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगायी जाएगी।