Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 24 August, 2018


1. Who has recently been appointed as Governor of Uttarakhand?

Babirani Maurya has been appointed as Governor of Uttarakhand. Babirani Maurya is a Mayor of Agra and a member of the Women's Commission. Babirani Maurya is currently a member of the Child Commission in Uttar Pradesh. Bebirani is second woman to be appointed to the post after Margaret Alva.

हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में बेबीरानी मौर्य को नियुक्त किया गया है। बेबीरानी मौर्य आगरा की मेयर तथा महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है। वर्तमान में बेबीरानी मौर्य उत्तर प्रदेश में बाल आयोग की सदस्य है। बेबीरानी मारग्रेट आल्वा के बाद इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।

2. Who has recently been appointed as Governor of Tripura?

Captain Singh Solanki has been appointed as Governor of Tripura. Captain Singh Solanki was nominated for the Rajya Sabha in August 2012. Solanki has served as the Governor of Haryana.

हाल ही में त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कप्तान सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया है। कप्तान सिंह सोलंकी अगस्त 2012 में राज्यसभा के लिए नामांकित किए गए थे। सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है।

3. Who has been appointed as the Governor of Meghalaya recently?

Tathagat Roy has been appointed as the Governor of Meghalaya. At present, Tathagat Roy is working as Governor of Tripura.

हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

मेघालय के राज्यपाल के रूप में तथागत रॉय को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में तथागत रॉय त्रिपुरा के राज्यपाल पद पर कार्यरत है।

4. Who has recently been appointed as the governor of Sikkim?

Ganga Prasad Chaurasia has been appointed as Governor of Sikkim. Ganga Prasad Chaurasia is famous in the corridor of politics as Ganga Babu. Ganga Prasad is currently working as the Governor of Meghalaya.

हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सिक्किम के राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद चौरसिया को नियुक्त किया गया है। गंगा प्रसाद चौरसिया राजनीति के गलियारे में गंगा बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्तमान में गंगा प्रसाद मेघालय के राज्यपाल पद पर कार्यरत है।

5. Who was Kuldeep Nayyar?

Kuldeep Nayyar was a senior journalist and famous writer of India. Nayyas used to write columns for various national and international papers. He also composed many famous books. Kuldeep Nayyar was also arrested during the Emergency. Nayar was a member of India's delegation to the United Nations in 1996. In 1990 he was appointed High Commissioner in Great Britain, was nominated in the Rajya Sabha in August 1997. Kuldeep Nayar used to write columns and op-ed in 14 languages ​​for more than 80 newspapers including Deccan Herald (Bengaluru), The Daily Star, The Sunday Guardian, The News, The Statesman, The Express Tribune Pakistan, Dawn Pakistan, Prabasakshi. He has passed away recently.

कुलदीप नैयर कौन थे?

कुलदीप नैयर भारत के वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रसिद्ध लेखक थे। नैयर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए कॉलम लेखन भी करते थे। इन्होनें कई प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना भी की थी। इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था। नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था, अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था। कुलदीप नैयर डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द डेली स्टार, द संडे गार्जियन, द न्यूज, द स्टेट्समैन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान, डॉन पाकिस्तान, प्रभासाक्षी सहित 80 से अधिक समाचार पत्रों के लिए 14 भाषाओं में कॉलम और ऑप-एड लिखते थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

6. Who is the author of "Educated" book?

Tara Westover is the author of "Educated" book. This book contains the story of a young woman who lives with family in Idaho. Grew up in difficult and tried hard to get educated. He loves this world too and wants everyone to be educated.

“एजुकेटेड” पुस्तक के लेखक कौन है?

“एजुकेटेड” पुस्तक के लेखक तारा वेस्टोवर है। इस पुस्तक में ऐसी युवा महिला की कहानी है, जो इदाहो में परिवार के साथ रहती है। मुश्किल में पली-बढ़ीं और शिक्षित होने के लिए जी-तोड़ प्रयास करती है। वह इस दुनिया से भी प्रेम करती है और चाहती है कि सभी शिक्षित हों।

7. "House for Mr. Who is the author of the book "Biswas"?

"House for Mr. Biswas "V.S. Naipaul is there. This book describes the situation after the colonial era in Trinidad.

“हाउस फॉर मि. बिस्वास” पुस्तक के लेखक कौन है?

“हाउस फॉर मि. बिस्वास” पुस्तक के लेखक वी.एस. नायपॉल है। इस पुस्तक में त्रिनिदाद में औपनिवेशिक युग के बाद की स्थिति का वर्णन किया गया है।

8. Which game is related to Shardul Vihan?

Shardul vihan is related to shooting. Recently, Shardul Vihan won silver medal at the double trap event. Shardul Vihan has become the youngest Indian medal in the Asian Games history. Vihan is the third Indian to win a medal at the Double Trap event in Asian Games. Prior to them, Ranjan Sodhi won gold in 2010 (in Guangzhou) and Rajyavardhan Singh Rathore won the bronze in 2006 (Doha). Vihan won four national titles last year. He also won a medal in the Junior World Cup in Germany.

शार्दुल विहान का संबंध किस खेल से है?

शार्दुल विहान का संबंध निशानेबाजी से है। हाल ही में शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। शार्दुल विहान एशियन गेम्स इतिहास के सबसे युवा भारतीय मेडलिस्ट बन गए है। विहान एशियन गेम्स में डबल ट्रैप इवेंट में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले, रंजन सोढ़ी ने 2010 (ग्वांगझू) में गोल्ड और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2006 (दोहा) में ब्रॉन्ज जीता था। विहान ने पिछले साल चार नेशनल टाइटल जीते थे। इन्होनें जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में भी मेडल जीता था।

9. International Youth Day is celebrated?

International Youth Day is celebrated on 12th August every year. This year the issue of International Youth Day has been kept "a safe place for youth". The purpose of celebrating International Youth Day is to ensure the leading role of young people in achieving poverty eradication and sustainable development goals.

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय “युवाओं के लिए सुरक्षित स्थान” रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है।

10. When was the National Disaster Response Force established?

The National Disaster Response Force was established in 2005. It provides its services under the Central Home Ministry. The main purpose of establishing National Disaster Response Force is to provide security to people in natural disasters such as sea storm, cyclone, earthquake, earthquake, flood etc. and take them to safer places. Recently, the Central Government has approved the establishment of 4 new additional battalions of National Disaster Response Force in Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand and Delhi.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना कब की गई थी?

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना 2005 में की गई थी। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री तूफान, चक्रवात, भू-स्खलन, भूकंप, बाढ़ आदि में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाना है। हाल ही में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ओर दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के 4 नए अतिरिक्त बटालियनों की स्थापना को मंजूरी दी है।

Top Current News of 24 August, 2018: 

1. Shardul Vihan clinched the silver medal in the men’s double trap shooting event at the 18th Asian Games.

शरदुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरूषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता ।

2. Senior journalist Kuldip Nayar passed away. He was 95.

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे ।

3. Industry chamber Assocham has appointed former bureaucrat Uday Kumar Varma as its new Secretary General. He will succeed DS Rawat.

उद्योग मंडल एसोचैम ने पूर्व नौकरशाह उदय कुमार वर्मा को आज नया महासचिव नियुक्त किया। वह डी. एस. रावत का स्थान लेंगे।

4. According to Forbes magazine, Akshay Kumar has emerged as the seventh highest-paid actor in the world. This list is topped by Hollywood star George Clooney.

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने के मामले में दुनिया के सातवें नंबर के अभिनेता के रूप में उभरे हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

5. According to Moody’s Investors Service, the Indian economy is expected to grow by around 7.5 percent in 2018 and 2019.

मूडीज इनवेस्टर सर्विस के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2018 और 2019 में 7.5 प्रतिशत रहेगी।

6. According to a report by SBI, the country’s Gross Domestic Product (GDP) growth rate is expected to be 7.7 per cent in the April-June quarter.

एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

7. President Ramnath Kovind has re-appointed Arun Jaitley as the Finance Minister after recovering from kidney related illness.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरूण जेटली को किडनी संबंधी बीमारी से उबरने के बाद फिर से वित्त मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

8. IT Company Tech Mahindra will acquire Czech Republic based engineering services firm Inter-Informatics for around Rs 8 crore.

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा चेक गणराज्य स्थित इंजीनियरिंग सेवा कंपनी इंटर -इंफोर्मेटिक्स का आठ करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

9. India skipper Virat Kohli regained the top spot in the ICC Test rankings for batsmen following his good form during the ongoing series in England.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

10. Indian tennis player Ankita Raina settled for a bronze medal at the Asian Games after losing to China’s Zhang Shuai in the women’s singles semifinal.

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की झेंग शुआई के खिलाफ शिकस्त के बाद एशियाई खेलों में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।