Current Affairs Quiz: 25 August, 20181. Who has recently been appointed as Governor of Bihar? Lalji Tandon has been appointed as Governor of Bihar. Lalji Tandon has been a member of the 15th Lok Sabha. On the eve of the Lok Sabha election in 2004, Lalji Tandon was distributing saris on the occasion of his birthday, in which a stampede had gone, and 21 women were killed in this stampede. Later Lalji Tandon was freed from all charges. हाल ही में बिहार के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? बिहार के राज्यपाल के रूप में लालजी टंडन को नियुक्त किया गया है। लालजी टंडन 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके है। 2004 में लोक सभा चुनाव की पूर्व संध्या पर लालजी टंडन अपने जन्म दिवस के अवसर पर साड़ी बाँट रहे थे, जिसमें भगदड़ मच गई थी और इस भगदड़ में 21 महिलाओं की मौत हो गई थी । बाद में लालजी टंडन को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। 2. Who has been appointed as the Governor of Haryana recently? Satyadev Narayan Arya has been appointed as Governor of Haryana. Satyadev Narayan Arya has been the Minister of Mines and Geology in Bihar. He has been a lawmaker for eight times from Rajgir, Nalanda, in his assembly constituency. Satyadev Narayan Arya has been named as S.N. Also known as Arya. हाल ही में हरियाणा के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? हरियाणा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य को नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य बिहार में खान एवं भूविज्ञान मंत्री रह चुके हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र नालंदा के राजगीर से आठ बार विधायक रह चुके हैं। सत्यदेव नारायण आर्य को एस.एन. आर्या के नाम से भी जाना जाता है। 3. What is the 'Asian Olympic Council'? 'Asian Olympic Council' is the highest organization of sports in Asia. National Olympic Committees of 45 countries of Asia are its members. Its current president is Sheikh Fahad al-Sabah. The oldest National Olympic Committee within the Council is from Japan, which was recognized by the International Olympic Committee in 1912, while the National Olympic Committee of East Timor is the newest, which became its member in 2003. Its headquarters is located in Kuwait. ‘एशियाई ओलम्पिक परिषद’ क्या है? ‘एशियाई ओलम्पिक परिषद’ एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है। एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियां इसकी सदस्य हैं। इसके वर्तमान अध्यक्ष शेख फहद अल-सबा हैं। परिषद के अन्दर सबसे पुरानी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति जापान की है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की मान्यता 1912 में मिली थी, जबकि पूर्वी तिमोर की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति सबसे नई है, जो 2003 में इसकी सदस्य बनी थी। इसका मुख्यालय कुवैत में स्थित है। 4. Who was Gurudas Kamat? Gurudas Kamat was the senior Congress leader, former Union Minister and in charge of Rajasthan Congress. Kamat has given his services to the post of Secretary General of Rajasthan Congress. Kamat resigned from all his posts in 2017. He has passed away recently. गुरुदास कामत कौन थे? गुरुदास कामत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी थे। कामत राजस्थान कांग्रेस के महासचिव पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है। कामत ने 2017 में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है। 5. Who were Kim Yong Chun? Kim Yong Chun was the former Military Chief of North Korea. Kim Yong Chun was the military chief appointed by the dictator ruler Kim Jong, his father Kim Jong Il. He has passed away recently. किम योंग चुन कौन थे? किम योंग चुन उत्तर कोरिया के पूर्व मिलिट्री चीफ थे। किम योंग चुन देश के तानाशाह शासक किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के नियुक्त किए हुए मिलिट्री चीफ थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है। 6. Who has been recently honored with the 'Legion of Merit' Award? Prior to the 'Legion of Merit' award, the Army Chief, General Dalbir Singh has been honored. This award has been given to Dalbir Singh for exceptional and outstanding services in the form of Army Chief from August 2014 to December 2016. हाल ही में ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को सम्मानित किया गया है। दलबीर सिंह को यह पुरस्कार अगस्त 2014 से दिसंबर 2016 तक सेना प्रमुख के रूप में असाधारण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। 7. What is the game related to Rahi Sarnobhatta? Rahi Sarnobhatt is the target of shooting. Recently, Sarnobat has won gold medal in 25 meter pistol in Asian Games. Sarbanet has won gold medal in the double shootoff by defeating Thailand's profit-making YoungPeibeon. Sarbanet is the first Indian woman shooter to win a gold medal in the double shootoff. राही सरनोबत का संबंध किस खेल से है? राही सरनोबत का संबंध निशानेबाजी है। हाल ही में सरनोबत ने एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है। सरबोनत ने डबल शूटऑफ़ में थाईलैंड की नफास्वान यंगपईबून को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। सरबोनत डबल शूटऑफ़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज है। 8. When did the world's largest military cargo C-130 take the first flight? The world's largest military cargo C-130 was the first flight filled on August 23, 1954. This four-engined carrier was built by Lockheed Company (now Lockheed Martin). The C-130J is the updated version of Lockheed C-130 Hercules's new engine, flight deck and other systems. Currently more than 20 countries including India are using this aircraft. Recently, in the floods of Kerala, this aircraft is playing a vital role in rescue operations. दुनिया के सबसे बड़े सैन्य कार्गो विमान सी-130 ने पहली उड़ान कब भरी थी? दुनिया के सबसे बड़े सैन्य कार्गो विमान सी-130 ने पहली उड़ान 23 अगस्त 1954 में भरी थी। इस चार इंजन वाले मालवाहक विमान को लॉकहीड कंपनी (अब लॉकहीड मार्टिन) ने बनाया था। सी-130 जे, लॉकहीड सी-130 हरक्यूलस के नए इंजन, फ्लाइट डेक और अन्य प्रणालियों के साथ अपडेट वर्जन है। वर्तमान में भारत सहित 20 से अधिक देश इस विमान का इस्तेमाल कर रहे है। हाल ही में केरल बाढ़ में यह विमान रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है। 9. World Photography Day is celebrated? World Photography Day is celebrated on 19th August every year. This day is celebrated with the aim of uniting photographers from around the world. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है? विश्व फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस विश्वभर के फोटोग्राफरों को एकजुट करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 10. Goodwill day is celebrated? Goodwill Day is celebrated on 20th August every year. This day is celebrated as the occasion of the birth anniversary of former Prime Minister of India Rajiv Gandhi. This day is also known as 'Samrasata Day' and 'Rajiv Gandhi Akshay Urja Diwas'. सद्भावना दिवस कब मनाया जाता है? सद्भावना दिवस प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को ‘समरसता दिवस’ तथा राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है। Top Curernt News of 25 August, 20181. Australia’s Finance Minister Scott Morrison has been elected as the new Prime Minister of the country. He will replace Malcolm Turnbull. ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। वह मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे। 2. Odia film and theatre personality Rathindra Nath Bose, popularly known as Debu Bose, passed away. He was 75. ओडिशा के फिल्म और रंगमंच अभिनेता और देबू बोस के नाम से मशहूर रतीन्द्रनाथ बोस का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। 3. Experienced Indian shooter Heena Sidhu won a bronze medal in the women’s 10m air rifle final of the Asian Games. भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने महिला एशियाई खेलों के 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 4. India’s Rohan Bopanna and Divij Sharan won the gold medal in the men’s doubles tennis event at the 18th Asian Games 2018. भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने एशियाई खेलों की पुरूष युगल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 5. Reliance Industries (RIL) became the first Indian company to cross the Rs 8 lakh crore market capitalisation mark. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। 6. Veteran Marathi actor Vijay Chavan, known for his comic roles, died. He was 63. अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर वरिष्ठ मराठी अभिनेता विजय चाह्वाण का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। 7. Fourth Bimstec Summit will be held at Kathmandu in Nepal. चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन नेपाल के काठमांडू में आयोजित होगा। 8. 9th edition of Mountain Echoes Literature Festival has been started in Thimphu, Bhutan. माउंटेन इकोज साहित्य महोत्सव का 9 वां संस्करण भूटान के थिम्फू में शुरू हुआ। 9. Indian women’s team pacer Jhulan Goswami has announced her retirement from T-20 Internationals. भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झुलन गोस्वामी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से अपने संन्यास की घोषणा की है। |
|