Current Affairs Quiz: 25 September, 20181. Prime Minister Narendra Modi inaugurated Sikkim’s first Greenfield Airport built in Pakyong. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकयोंग में बने सिक्किम के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 2. According ‘World Airport Traffic Report’ by Airports Council International (ACI), Indira Gandhi International Airport in the national capital has been ranked as the 16th busiest in the world. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ‘वर्ल्ड एयरपोर्ट ट्रैफिक रिपोर्ट’ के अनुसार, राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा दुनिया का 16वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। 3. Former BCCI president Biswanath Dutt died. He was 92. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का निधन हो गया। वह 92 साल के थे। 4. Prime Minister, Narendra Modi, has launched the health assurance scheme: Ayushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana- at Ranchi, Jharkhand. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची से स्वास्थ्य बीमा योजना आयुषमान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत की है। 5. Indonesia’s Anthony Sinisuka Ginting defeated Japan’s Kento Momota to win China Open Badminton tournament title. इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग ने जापान के केंटो मोमोता को हराकर चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। 6. State-run telecom firm BSNL has inked a pact with Japan’s Softbank and NTT Communications to roll out 5G and internet of things technology in India. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने देश में 5जी और इंटरनेट से जुड़ी प्रौद्योगिकियों को शुरु करने के लिए जापान की सॉफ्टबैंक और एनटीटी कम्युनिकेशन्स के साथ करार किया है। 7. Renowned Filmmaker Kalpana Lajmi has passed away. She was 64. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कल्पना लाजमी का निधन हो गया। वह 64 वर्ष की थीं। 8. J Packirisamy has assumed charge as Managing Director and Chief Executive Officer of Andhra Bank. जे पैकिरिसमी ने आंध्र बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। 9. India successfully conducted an interceptor missile test off the Odisha coast, achieving a major milestone in developing a two-layer Ballistic Missile Defence system. भारत ने ओडिशा तट पर एक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसके साथ ही भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। 10. India will host the World Women’s Boxing Championships. भारत विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। 11. Anil Kumar Chaudhary has been appointed as the Chairman of Steel Authority of India Ltd. अनिल कुमार चौधरी को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 12. Irrfan Khan-starrer “Doob” (“No Bed of Roses”) has been selected as Bangladesh’s official entry for the Oscars Awards. इरफान खान स्टारर ‘डूब’ (फूलों की सेज नहीं) को बांग्लादेश ने आधिकारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कारों की प्रविष्टि के तौर पर भेजने का फैसला लिया है। Top News 25, September, 20181. Integrated Control Room for Emergency Room की स्थापना के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किस संगठन से समझौता किया है? उत्तर- इसरो केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के लिए इसरो तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इस नियंत्रण कक्ष का उपयोग आपदा प्रबंधन तथा आतंरिक सुरक्षा के लिए किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निरीक्षण में किया जायेगा। इसके लिए इसरो द्वारा तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी स्थापना अगले 1.5 वर्ष में कर ली जाएगी। इस नियंत्रण कक्ष द्वारा रियल टाइम बेसिस पर सूचना दी जाएगी, तथा आपातकालीन परिस्थिति की मोनिटरिंग भी संभव हो पायेगी। इससे आपातकालीन स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में सहायता मिलेगी। 2. भारत का पहला 500 मेगावाट क्षमता वाला स्वदेशी निर्मित प्रोटोटाइप फ़ास्ट ब्रीडर रिएक्टर किस राज्य में स्थित है? उत्तर- तमिलनाडु 3. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 2018 किसने जीता ? उत्तर- मीराबाई चानू और विराट कोहली 4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा दाम्बुला वेयरहाउस किस देश में है? उत्तर- श्रीलंका 5. भारतीय वायुसेना ने किस राज्य में ड्रोन निर्माण फैसिलिटी की स्थापना के लिए प्रस्ताव रखा है? उत्तर- आंध्र प्रदेश 6. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने हाल ही में यौन अपराधियों के डेटाबेस को लांच किया? उत्तर- केन्द्रीय गृह मंत्रालय 7. स्वतंत्रता सेनानी कोंडापल्ली कोटेस्वराम्मा का हाल ही में निधन हुआ, उनकी आत्मकथा का नाम किया है? उत्तर- निर्जन वाराधी स्वतंत्रता सेनानी कोंडापल्ली कोटेस्वराम्मा का हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 19 सितम्बर, 2018 को निधन हुआ। वे एक लेखिका व महिलाओं के अधिकारों की समर्थक थीं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ थे। आरम्भ में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुई थीं। परन्तु बाद में भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रति पार्टी के रवैये से कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया। वे स्वतंत्रता सेनानी कोंडापल्ली सीतारमैया की पत्नी थी, वे पीपल्स वॉर ग्रुप के संस्थापक सदस्य थे। कोंडापल्ली कोटेस्वराम्मा ने 2012 में अपनी आत्मकथा निर्जन वाराधी की रचना की थी। 8. हाल ही में DRDO ने स्वदेशी निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रहार’ का परीक्षण किया, इसकी स्ट्राइक रेंज कितनी है? उत्तर- 150 किलोमीटर 9. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को बीमा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किस बीमा कंपनी के साथ समझौता किया है? उत्तर- बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरंस 10. हाल ही में किस भारतीय को मेक्सिको में नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया? उत्तर- रघुपति सिंघानिया |
|