Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 25 July, 2018


1. Which country has recently been elected as the Vice President of the World Customs Organization?

India has been elected as the Vice President of the World Customs Organization. This is an intergovernmental organization. The basic purpose of this organization is to increase the effectiveness and efficiency of the Customs Administration across the world. The boundary of the World Customs Organization is divided into 6 parts. The World Customs Organization was established in 1952 as a Customs Cooperation Council.

हाल ही में किस देश को विश्व सीमा शुल्क संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

भारत को विश्व सीमा शुल्क संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। यह एक अंतरसरकारी संगठन है। इस संगठन का मूल उद्देश्य संपूर्ण विश्व में सीमा शुल्क प्रशासनों की प्रभावशीलता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि लाना है। विश्व सीमा शुल्क संगठन की सीमा 6 भागो में बंटी होती है। विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गयी थी।

2. Which country's foreign minister has resigned from his post recently?

Britain's Foreign Minister Boris Johnson has resigned from his post. Johnson was not satisfied with the prime minister's plans. Johnson was among those leaders who were assigned the responsibility of Brejgit. They were also looking at reconciliation with other countries.

हाल ही में किस देश के विदेश मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन प्रधानमंत्री की योजनाओं से संतुष्ट नहीं थे। जॉनसन उन नेताओं में से थे जिन्हें ब्रेग्जिट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे अन्य देशों के साथ सामंजस्य बनाने का काम भी देख रहे थे।

3. Which country's Prime Minister has resigned from his post recently?

Haiti's Prime Minister Jack Guy Lafontant resigned from his post. Lafontant has resigned due to violent opposition to the rise in fuel prices.

हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है?

हैती के प्रधानमंत्री जैक गाय लफोंटेंट ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। लफोंटेंट ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ हिंसक विरोध के कारण इस्तीफा दिया है।

4. Who are the local winds?

Due to the prevailing prevailing winds, the winds flowing through the local home texture, temperature and air pressure are known as "local winds". Their impact falls on relatively small areas. It is limited to the bottom layers of the troposphere.

स्थानीय पवनें किसे कहते है?

स्थानीय घरातलीय बनावट, तापमान एवं वायुदाब की विशिष्ट स्थिति के कारण स्भावत: प्रचलित पवनों के विपरीत प्रवाहित होने वाली पवनें “स्थानीय पवनें” कहलाती है। इनका प्रभाव अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्रों पर पड़ता है। ये क्षोभमंडल की सबसे नीचे की परतों तक सीमित रहती है।

5. Which ballot system has been arranged for the votes of the voters of which country recently?

Postal ballot arrangements have been made for voting of Divyang and prisoner voters of Pakistan. Those voters who can not go to the polling booth, they can vote at home. So far only government employees engaged in election duty could use postal ballot. This arrangement has been done for the purpose of making voters aware about the vote.

हाल ही में किस देश के मतदाताओं के वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है?

पाकिस्तान के दिव्यांग और कैदी मतदाताओं के वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। वो मतदाता जो पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते हैं, वह घर पर ही वोट डाल सकेंगे। अभी तक सिर्फ चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी ही पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर सकते थे। यह व्यवस्था मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है।

6. Which country's football team has won the FIFA World Cup title recently?

France's football team has won the FIFA World Cup title. France won the title by defeating Croatia 4-2 in the finals of the FIFA World Cup. France is the sixth country that has won the FIFA World Cup title more than once. In this way, the number of countries winning the World Cup has remained only eight.

हाल ही में किस देश की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है?

फ़्रांस की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फ़्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है। फ्रांस छठा ऐसा देश है, जिसने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब एक से अधिक बार जीता है। इस तरह वर्ल्ड कप जीतने वाले देशों की संख्या आठ ही रह गई है।

7. Which player has won the title of Thailand Open Badminton Tournament recently?

The title of the Thailand Open Badminton tournament is won by Japan's Nozomi Akhara. Akhara won the title by defeating India's Olympic silver medalist PV Sindhu 21-15, 21-18 in the finals of Thailand Open Badminton Tournament.

हाल ही में थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है?

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जापान की नोजोमी आकुहारा ने जीता है। आकुहारा ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत की ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को 21-15, 21-18 से हराकर यह ख़िताब जीता है।

8. Which player has won the title of the Wimbledon Tennis Championship recently?

Wimbledon Tennis championship title has been won by Novak Djokiewicz of Serbia. Djokovic won the title by defeating South African Kevin Anderson 6-2, 6-2, 7-6 in the finals of the Wimbledon Tennis Championships. Djokovic won the title for the fourth time. This is the 13th Grand Slam title of Djokovic's career.

हाल ही में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब किस खिलाडी ने जीता है?

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकिविच ने जीता है। जोकिविच ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है। जोकोविच ने चौथी बार यह ख़िताब जीता है। यह जोकोविच के करिअर का 13वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

9. When is the "Puri Yatra" organized in Odisha?

"Puri Yatra" is organized every year on the second day of the Shukla side of the Ashadh month in Odisha. This is the oldest charioteer of India and the world. During this visit, Lord Jagannath, his sister Subhadra and Bhai Balabhadra are taken to a small temple 'house of Goddess', 2 km away from the main temple.

ओडिशा में “पुरी यात्रा” कब आयोजित की जाती है?

ओडिशा में “पुरी यात्रा” प्रतिवर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन आयोजित की जाती है। यह भारत और दुनिया की सबसे पुरानी रथ यात्रा है। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को मुख्य मंदिर से 2 किमी दूर एक छोटे मंदिर ‘गुण्डिचा घर’ में ले जाया जाता है।

10. When was the parking meter used for the first time in America's Oklahoma City?

The first parking meter was used for the first time in America's Oklahoma City on July 16, 1935. When the car was parked in the parking slip, the slip emitted from the machine. This machine was renamed parking meter, to which the rent was fixed.

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी में पहली बार पार्किंग मीटर का उपयोग कब किया गया था?

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी में पहली बार पार्किंग मीटर का उपयोग 16 जुलाई 1935 में किया गया था। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर पर्ची मशीन से निकलती थी। इस मशीन को पार्किंग मीटर नाम दिया गया, जिससे पार्किंग का किराया तय होता था।

Current News, 25 July, 2018:

1. India extended $200 million lines of credit to Rwanda for the economic development, has signed a defence cooperation agreement and approved the establishment of the Indian High Commission in Kigali soon.

भारत ने रवांडा के आर्थिक विकास के लिए उसको 20 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की मंजूरी दी है , एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है और जल्दी ही किगाली में भारतीय उच्चायोग स्थापित किये जाने को मंजूरी दे दी है।

2. Prime Minister Narendra Modi became the first Indian prime minister to visit East African country, Rwanda.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा की यात्रा पर आने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।

3. Noted writer and critic of Maithili literature, Mohan Bharadwaj, died. He was 75.

मैथिली साहित्य के जाने-माने साहित्यकार और समालोचक मोहन भारद्वाज का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

4. According to the Ministry of New and Renewable Energy’s SPIN portal, Rooftop solar installations in India have crossed 1 Giga Watt.

नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के स्पिन पोर्टल के अनुसार, भारत में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन 1 गीगा वाट पार कर लिया है।

5. Tata Technologies has partnered with the Vidarbha Defence Industries Association (VDIA) for setting up an aerospace and defence centre in Nagpur.

टाटा टेक्नोलॉजीज ने नागपुर में एयरोस्पेस और रक्षा केंद्र की स्थापना के लिए विदर्भ रक्षा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीडीआईए) के साथ साझेदारी की है।

6. Justice Syeda Tahira Safdar will be the Chief Justice of the Balochistan High Court. With this, she will become the first woman Chief Justice in any court in Pakistan.

न्यायमूर्ति सैयदा ताहिरा सफदर बूलचिस्तान उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी । इसके साथ ही वह पाकिस्तान में किसी अदालत में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनेंगी।

7. Punjab shot-putter Dhanvir Singh and Kerala 400m hurdler Vishnu Priya set new meet records on the final day of the 15th National Youth Athletics Championships by winning gold medals in their respective events in Vadodra.

पंजाब के गोला फेंक खिलाड़ी धनवीर सिंह और केरल की 400 मीटर बाधा धाविका विष्णु प्रिया ने 15 वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन नया मीट रिकार्ड बनाने के साथ अपनी – अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

8. Many banks and financial institutions, including State Bank, Punjab National Bank and Life Insurance Corporation have signed an inter-creditor agreement for speedy resolution of stressed assests of 50 crores or more given by the bank group.

स्टेट बैंक , पंजाब नेशनल बैंक और जीवन बीमा निगम सहित कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने बैंक समूह से दिये गये 50 करोड़ अथवा इससे अधिक के फंसे कर्ज के त्वरित निपटान के लिये अंतर – ऋणदाता समझौता किया है ।

9. A Statement of Intent (SoI) was signed between NITI Aayog and Lupin Foundation to collaborate in Aspirational Districts Programme.

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में सहयोग के लिए नीति आयोग और ल्‍यूपिन फाउंडेशन के बीच एक आशय वक्‍तव्‍य (एसओआई) पर हस्‍ताक्षर किए गए।