Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 27 September, 2018


1. Badminton player and Olympian PV Sindhu is the only sportsperson featuring in the Forbes India’s maiden ‘tycoons of tomorrow’ list. This is a list of 22 young achievers in the fields of business, acting and sports.

बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता पी.वी.सिंधु एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें फोर्ब्स इंडिया की ‘भविष्य के प्रभावशालियों’ की पहली सूची में जगह मिली है। इस सूची में कारोबार, अभिनय तथा खेल क्षेत्रों के 22 सफल युवाओं को जगह दी गयी है।

2. Charles K. Kao, who won a Nobel Prize in physics in 2009 for optical fiber technology, died. He was 84.

ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी के लिए 2009 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले चार्ल्स के. काव का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

3. Facebook has appointed Ajit Mohan as managing director and vice-president of India operations.

फेसबुक ने अजीत मोहन को भारत संचालन के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

4. Padmaja Chunduru assumed charge as its Managing Director and CEO of Indian Bank.

पद्मजा चुंद्रु ने इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला।

5. Luka Modric has won the FIFA world footballer of the year Award.

लुका मोड्रिच ने फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

6. Union minister Nitin Gadkari dedicated to the nation the renovated and upgraded National Highway-44, which would boost industrial development in Meghalaya.

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समुन्नत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को राष्ट्र को समर्पित किया जिससे मेघालय में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

7. Fourth edition of India International Science Festival will be inaugurated by President Ram Nath Kovind in Lucknow.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समारोह के चौथे संस्करण का लखनऊ में उद्घाटन करेंगे।

8. Deepak Punia has won the silver medal in junior world wrestling championship in Slovakia.

दीपक पुणिया ने स्लोवाकिया में जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

9. Former Union Minister and Congress leader Shantaram Potdukhe has passed away recently. He was 86.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शांताराम पोटदुखे का हाल ही में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

Current Top News of 26 September, 2018:

1. न्यू डेवलपमेंट बैंक ने मध्य प्रदेश की अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए कितनी ऋण राशि मंज़ूर की?

उत्तर – 525 मिलियन डॉलर
ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने मध्य प्रदेश की अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए 525 मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है। इसकी सहायता से मध्य प्रदेश में लगभग 2000 किलोमीटर राष्ट्रीय व राज्य उच्चमार्ग पर कार्य किया जायेगा। इससे मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत सुधरेगी और परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। सड़कों के बेहतर होने से यात्रा में समय की बचत होगी तथा वाहनों की मरम्मत इत्यादि में भी कम खर्च होगा। इसके अलावा न्यू डेवलपमेंट बैंक मध्य प्रदेश की पुल परियोजना के लिए भी 175 मिलियन डॉलर का ऋण देगा, इसका उपयोग 350 पुलों के निर्माण व मरम्मत में किया जायेगा। न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर की थी, इसका उद्देश्य सदस्य देशों में हरित व अधोसंरचना प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना है।

2. हाल ही में मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनावों को किस उम्मीदवार ने जीता?

उत्तर – इब्राहीम मोहम्मद सोलिह
इब्राहीम मोहम्मद सोलिह को मालदीव का नया राष्ट्रपति चुना गया, उन्होंने चुनावों में अब्दुल्लाह यामीन को पराजित किया। वे 17 नवम्बर, 2018 को कार्यभार संभालेंगे। वे राष्ट्रपति के रूप में अब्दुल्लाह यामीन की जगह लेंगे। इब्राहीम मोहम्मद सोलिह को पहली बार 1994 में सांसद चुना गया था। मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्हें मालदीव में उनकी साफ़ छवि के लिए जाना जाता है। वे पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के सम्बन्धी हैं। मालदीव में बहुदलीय लोकतंत्र शुरू करने में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण था। राष्ट्रपति चुनाव 2018 में उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से 38,500 अधिक वोट मिले।

3. केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय द्वारा जारी 2018 इज़ ऑफ़ लिविंग इंडेक्स में किस राज्य को पहला स्थान मिला?

उत्तर – आंध्र प्रदेश
हाल ही में अमृत योजना के तहत इज़ ऑफ़ लिविंग इंडेक्स में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर रहा। जबकि ओडिशा और मध्य प्रदेश क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। आन्ध्र प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश को 24 सितम्बर को National Dissemination Workshop on Ease of Living Index, 2018 के दौरान सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा दिया गया। इस सूचकांक में शहरों में रहने के लिए आवश्यक परिस्थितयों व सुविधाओं का आकलन किया जाता है।
अमृत योजना की शुरुआत जून 2015 में की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य अधोसंरचना को मज़बूत बनाना है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सीवेज नेटवर्क तथा जल आपूर्ति इत्यादि सुविधाएँ सुनिश्चित करना है।

4. अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस 2018 की थीम क्या है?

उत्तर – शान्ति का अधिकार – 70 पर मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा
21 सितम्बर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों व देश के बीच शांति के आदर्शों को मज़बूत करना है। इसकी स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित करने के पश्चात् की थी। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2018 की थीम “शान्ति का अधिकार – 70 पर मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा” है। इस वर्ष सार्वभौमिक मानवाधिकारों की घोषणा की 70वीं वर्षगाँठ हैं।

5. चाइना ओपन 2018 का महिला एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता?

उत्तर – कैरोलिना मारिन
स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने चाइना ओपन 2018 का महिला एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में चीन की चेन युफ़ी को हराया। इससे पहले 2018 में उन्होंने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप को तीसरी बार जीता, वे इस खिताब को तीन बार जीतने वाली पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। चाइना ओपन 2018 के पुरुष एकल वर्ग के ख़िताब को इंडोनेशिया के एंथनी सिनीसुका ने अपने नाम किया, उन्होंने फाइनल में जापान के केन्तो मोमोतो को हराया।

6. हाल ही में कौन सा मेट्रो नेटवर्क देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क बना?

उत्तर – हैदराबाद मेट्रो
हाल ही में लार्सेन एंड टुब्रो मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड ने मेट्रो के 16 किलोमीटर मार्ग को कमीशन किया। इसके साथ ही हैदराबाद मेट्रो के तीन चरणों में से एक चरण पूरा हो गया। अब हैदराबाद मेट्रो की कुल लम्बाई 46 किलोमीटर हो गयी है। इस प्रकार हैदराबाद मेट्रो नेटवर्क देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है, देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क दिल्ली में है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण, सड़क को चौड़ा करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये का व्यय किया। जबकि लार्सेन एंड टुब्रो मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा दो अन्य मार्गों जुबली बस स्टेशन से महात्मा गाँधी बस स्टेशन तथा नागोल से HiTec सिटी/रायदुर्ग पर भी कार्य जारी है।

7. किस देश ने केवल महिला विदेश मंत्रियों के पहले सम्मेलन का आयोजन किया?

उत्तर – कनाडा
पहले महिला विदेश मंत्री सम्मलेन का आयोजन कनाडा के मोंट्रियल में 21-22 सितम्बर, 2018 को किया गया। इस सम्मलेन का उद्देश्य राजनीती व नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना था। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कनाडा की शीर्ष राजनयिक क्रिस्टिया फ्रीलैंड तथा यूरोपीय संघ की विदेश मामले प्रतिनिधि फेदेरिका मोगेरिनी ने की। इस सम्मेलन 20 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया, इसमें अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व शान्ति, लोकतंत्र के सशक्तिकरण तथा लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने पर चर्चा की गयी। इस सम्मलेन में अंडोरा, बुल्गारिया, कोस्टा रिका, क्रोएशिया, डोमिनिकन रिपब्लिक, घाना, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इंडोनेशिया, केन्या, नामीबिया, नॉर्वे, पनामा, दक्षिण अफ्रीका, रवांडा, सेंट लूसिया तथा स्वीडन की शीर्ष महिला राजनयिकों ने हिस्सा लिया।

8. शेर सिंह बिष्ट का हाल ही में निधन हुआ, उन्होंने किस राज्य के राज्यत्व के लिए आन्दोलन किया था?

उत्तर – उत्तराखंड
डॉ. शेर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के राज्यत्व के लिए आन्दोलन किया था, उनका निधन 22 सितम्बर, 2018 को 71 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा में हुआ। उत्तराखंड राज्यत्व आन्दोलन के अलावा उन्होंने जीवन भर वनों व नदियों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। वे एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा पत्रकार थे, चिपको आन्दोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने 1980 में ‘नशा नही रोज़गार दो’ आन्दोलन का नेतृत्व किया था, उन्होंने 40 दिन जेल में भी व्यतीत किये थे। वे उत्तराखंड लोक संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष थे, यह संगठन भ्रष्टाचार तथा वन कटाव के विरुद्ध कार्य करता है।

9. वेस्ट बैंक हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा, यह विवादित क्षेत्र किन दो देशों के बीच स्थित है?

उत्तर – इजराइल व फिलिस्तीन
इजराइल ने वेस्ट बैंक में खान-अल-अहमर गाँव को खाली करने के लिए अक्टूबर तक की समयसीमा निश्चित की है। इस सन्दर्भ में इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के निवासियों को सूचित कर दिया है। खान-अल-अहमर इसरायली बस्तियों माले अदुमिन तथा कफार अदुमिन के बीच में स्थित है। खान-अल-अहमर में लकड़ी और टिन से बने घर हैं, यह जेरूसलम से मृत सागर तक जाने वाले उच्च मार्ग के साथ स्थित है। इजराइल ने इस गाँव को नष्ट करने इसके निवासियों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनायीं है। इस गाँव के निवासियों को 12 किलोमीटर दूरी फिलिस्तीनी गाँव के नजदीक अबू दिस में स्थानांतरित किया जायेगा। इसके लिए फिलिस्तीन व यूरोपीय देशों ने इजराइल की आलोचना की है। इसी महीने इजराइल के सर्वोच्च न्यायालय ने खान-अल-अहमर को नष्ट करने के विरुद्ध अंतिम अपील को ख़ारिज कर दिया था।

10. हाल ही में किस खिलाड़ी को फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर चुना गया?

उत्तर – लुका मोद्रिच
क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोद्रिच को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग एक दशक तक चले लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दबदबे को समाप्त किया। वर्ष 2008 से मेसी और रोनाल्डो ही इस पुरस्कार को जीतते आये हैं, उन दोनों ने इस पुरस्कार को 5-5 बार जीता। लुका मोद्रिच क्रोएशिया के फुटबॉल खिलाड़ी हैं, वे क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 9 सितम्बर, 1985 को हुआ था। वे स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं। फुटबॉल विश्व कप 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया था।

11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने नील कुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की?

उत्तर – तमिलनाडू

तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की, यह पौधा 12 वर्षों में एक बार खिलता है। हाल ही में सरकार को इस पौधे के फूलों की व्यापारिक बिक्री की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। यह एक किस्म का उष्णकटिबंधीय पौधा है। यह पौधा पश्चिमी घाट के शोला वन में पाया जाता है। पूर्वी घाट में यह पौधा शेवरॉय पहाड़ियों में पाया जाता है। यह पौधा केरल में अनामलाई हिल्स और अगाली हिल्स तथा कर्नाटक के संदुरु हिल्स में पाया जाता है। इस पौधे की लम्बाई 30 से 60 सेंटीमीटर होती है। यह पौधा 1300 से 2400 मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर उगता है। नीलकुरिंजी के फूल बैंगनी-नीले रंग के होते हैं, इसमें 12 वर्षों में एक बार ही फूल खिलते हैं। इन फूलों के कारण ही पश्चिमी घाट की नीलगिरी पहाड़ियों को नीला पर्वत कहा जाता है। यह एक दुर्लभ किस्म का पौधा है, यह पश्चिम घाट के अतिरिक्त विश्व के किसी दूसरे हिस्से में नहीं उगता। यह पौधा संकटग्रस्त पौधों की प्रजाति में शामिल है।

12. हाल ही में किस भारतीय को नेपाल पर्यटन का सद्भावना एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?

उत्तर – जया प्रदा

नेपाल सरकार ने पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा को नेपाल पर्यटन का सद्भावना एम्बेसडर नियुक्त किया है। उन्हें चार वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। पर्यटन नेपाल में रोज़गार व आय का एक महत्वपूर्ण साधन है और भारत से बड़ी संख्या से पर्यटक नेपाल जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार इससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे और इससे भारत में नेपाल के पर्यटन स्थलों का प्रचार भी होगा। नेपाल सरकार ने वर्ष 2020 को “विजिट नेपाल ईयर” के रूप में मनाने का फैसला किया है, नेपाल सरकार का लक्ष्य प्रतिवर्ष कम से कम 2 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना है।

13. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – अनिल कुमार चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अनिल कुमार चौधरी को स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त किया। अनिल कुमार चौधरी इस पद पर दिसम्बर, 2020 तक बने रहेगे। वे पी.के. सिंह की जगह, पी.के. सिंह जून, 2018 में सेवानिवृत्त हो गये थे। इससे पहले वे स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत्त थे। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया भारत व विश्व की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक है, यह एक सरकारी उपक्रम है। यह भारत की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है, इसकी वार्षिक स्टील उत्पादन क्षमता 14.38 मिलियन मंत्री टन है, यह विश्व की 24वीं सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है।

14. विश्व का कौन सा देश बाघों की संख्या दोगुना करने की कगार पर है?

उत्तर – नेपाल

नेपाल बाघ की जनसँख्या दोगुना करने की कगार पर है। राष्ट्रीय संरक्षण दिवस 2018 के उपलक्ष्य पर नेपाल ने घोषणा की थी कि देश में बाघों की अनुमानित जनसँख्या 235 है, जबकि 2009 में यह जनसँख्या 121 थी। विश्व वन्यजीव संघ-नेपाल के अनुसार यदि यह गति जारी रहती है तो नेपाल बाघों की राष्ट्रीय जनसँख्या को दोगुना करने वाला पहला देश बन सकता है। 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मलेन में 2022 तक बाघों की जनसँख्या दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निश्चित किया गया था। नेपाल ने नवम्बर 2017 और अप्रैल 2018 के बीच तराई आर्क लैंडस्केप में बाघों सर्वेक्षण करवाया था। इससे पहले 2013 में किये गये सर्वेक्षण में बाघों की अनुमानित जनसँख्या 198 थी।

15. हाल ही में किन देशों ने हायफ़ा युद्ध की 100वीं वर्षगाँठ मनाई?

उत्तर – भारत व इजराइल

भारत ने हायफ़ा युद्ध की सौंवीं वर्षगाँठ नई दिल्ली में 23 सितम्बर, 2018 को मनाई। इसे इजराइल, दिल्ली और जयपुर में मनाया गया। 23 सितम्बर, 1918 को मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर के भारतीय सैनकों ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हायफ़ा नगर को मुक्त करवाया था। शहीद भारतीय सैनिकों की याद में इजराइल में जेरूसलम से हायफ़ा तक 7 कब्रगाह/स्मारक निर्मित किये गये हैं। इन कब्रगाहों में लगभग 900 भारतीय सैनिक दफ़न है। इन सैनिकों की वीरता के सम्मान में भारतीय सेना 23 सितम्बर को हायफ़ा दिवस के रूप में मनाती है।

16. हाल ही में महिलाओं पर केन्द्रित फिल्म बनाने वाली किस प्रसिद्ध फिल्ममेकर का निधन हुआ?

उत्तर – कल्पना लाजमी

कल्पना लाजमी का 23 सितम्बर, 2018 को मुंबई में 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे चित्रकार ललिता लाजमी तथा फिल्ममेकर गुरु दत्त की भतीजी थीं। उन्होंने अपने करियर में वास्तविक विषयों फिल्म बनायीं, उनकी फिल्मे महिलाओं पर केन्द्रित थीं। उनके द्वारा निर्मित मुख्य फिल्मे रुदाली, दामन, दरमियाँ और चिंगारी थी।

17. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने भारत के लिए कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क क�