Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 26 July, 2018


1. In which state has the planting campaign started recently?

Planting campaign has been started in Haryana. Under this campaign, 22 lakh students studying in all the government schools of Haryana along with private schools in the sixth grade from the private schools will plant one each plant during the three months of monsoon (July to September). The purpose of this campaign is to promote greening and to keep the environment clean.

हाल ही में किस राज्य में पौधागिरी अभियान शुरू किया गया है?

हरियाणा में पौधागिरी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों की छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्र मॉनसून के तीन महीनों (जुलाई से सितंबर) के दौरान एक-एक पौधा लगाएंगे। इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना है।

2. Recently, where was the meeting between US President Donald Trump and Russian President Vladimir Putin organized?

The meeting between US President Donald Trump and Russia's President Vladimir Putin has been held in Finland's capital Helsinki. This meeting was held in Finland because Finland is not a member of the NATO. In 1995, Finland joined the European Union, but was not part of the military alliance. Therefore Helsinki is a fair place for both countries.

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य बैठक फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में आयोजित की गई है। फ़िनलैंड में यह बैठक इसलिए आयोजित की गई क्योंकि फ़िनलैंड नाटो का सदस्य नहीं है। वर्ष 1995 में फिनलैंड यूरोपिय संघ में शामिल हुआ था, पर सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बना था. इसलिए दोनों देशों के लिए हेलसिंकी एक निष्पक्ष जगह है।

3. Who is Mary Sharif?

Miriam Sharif is the daughter of former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif. Mary has been sentenced to jail with Nawaz Sharif. Recently, Miriam Sharif has refused to take the facilities of 'B-category' in jail. Due to coming from a rich family, Mary is entitled to a 'B-category' prison. Under this category they are given a mattress, table, chair, fan, 21 inch TV and a newspaper on personal expenditure.

मरियम शरीफ कौन है?

मरियम शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी है। मरियम को नवाज शरीफ के साथ जेल की सजा सुनाई गई है। हाल ही में मरियम शरीफ ने जेल में ‘बी-श्रेणी’ की सुविधाएं लेने से मना कर दिया है। एक अमीर परिवार से आने के कारण मरियम ‘बी-श्रेणी’ के जेल की हकदार हैं। इस श्रेणी के तहत निजी खर्च पर उन्हें गद्दा, टेबल, कुर्सी, पंखा, 21 इंच टीवी और एक अखबार दिया जाता है।

4. How many colors are there in the Olympic ring?

The Olympic ring has 5 colors. These 5 colors represent the 5 continents. Blue is the color of Europe, yellow in color, red in America, black in color and green to Australia.

ओलंपिक रिंग में कितने रंग होते है?

ओलंपिक रिंग में 5 रंग होते है। ये 5 रंग 5 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। नीला रंग यूरोप का, पीला रंग एशिया का, लाल रंग अमेरिका का, काला रंग अफ्रीका का और हरा रंग ऑस्ट्रेलिया को दर्शाता है।

5. Which state is related to Music Kalanidhi Award?

Music Kalanidhi Award belongs to Karnataka. This award is given to the person who achieved mastery in Carnatic music by the Madras Music Academy. The name of this award has been taken from Sanskrit, which means the treasure of music and art. It is considered the prestigious award of Carnatic Music.

संगीत कलानिधि पुरस्कार का संबंध किस राज्य से है?

संगीत कलानिधि पुरस्कार का संबंध कर्नाटक से है। यह पुरस्कार मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत में निपुणता हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस पुरस्कार का नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है संगीत एवं कला का खजाना। इसे कर्नाटक संगीत का प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

6. Which player has been given the Golden Boot Award in FIFA World Cup 2018?

FIFA World Cup has been given to Harry Kane of England, who scored 6 goals in most 6 matches in the Golden Boot Prize tournament in 2018. In 2014 Golden Boot Award was given to Hames Rodriguez of Colombia.

फीफा विश्वकप 2018 में गोल्डन बूट पुरस्कार किस खिलाडी को दिया गया है?

फीफा विश्वकप 2018 में गोल्डन बूट पुरस्कार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 6 मैचों में 6 गोल करने वाले इंग्लैंड के हैरी कैन को दिया गया है। 2014 में गोल्डन बूट पुरस्कार कोलंबिया के हामेस रोड्रिगेज को दिया गया था।

7. Which game is related to Dinesh Chandimal?

Dinesh Chandimal is related to cricket. Dinesh Chandimal is the captain of the Sri Lankan cricket team. Recently, Dinesh Chandimal has been banned from 4 ODIs. Dinesh, who was found guilty for ball tempering during the St. Lucia Test on the West Indies tour last month, has been banned.

दिनेश चांडीमल का संबंध किस खेल से है?

दिनेश चांडीमल का संबंध क्रिकेट से है। दिनेश चांडीमल श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान है। हाल ही में दिनेश चांडीमल पर 4 एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। दिनेश पर पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर सेंट लूसिया टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग के लिए दोषी पाये जाने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।

8. Where is the "La Tirana" festival being celebrated recently?

"La Tirana" Festival is being celebrated in northern Chile. It is celebrated in honor of the Festival Vergen del Carmen. This festival is one of Northern Chile's largest religious festivals.

हाल ही में “ला तिराना” फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

“ला तिराना” फेस्टिवल उत्तरी चिली में मनाया जा रहा है। यह फेस्टिवल वरजन डेल कारमेन के सम्मान में मनाया जाता है। यह उत्सव उत्तरी चिली के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक है।

9. When did the African nation boycott Olympics in protest of New Zealand?

African countries boycotted the Olympics in protest of New Zealand on July 17, 1976. In these games in Montreal, New Zealand had opposed sports relations with South Africa due to apartheid. While the African country wanted the International Olympic Committee to ban New Zealand, the committee did not do this. Since 1964, South Africa has been banned from participating in the Olympics due to apartheid policy. The New Zealand Olympic Committee said that New Zealand Rugby Union organized the tour in Africa. This is an autonomous institution. There is nothing to do with the Olympics.

अफ्रीकी देशों ने न्यूजीलैंड के विरोध में ओलम्पिक का बहिष्कार कब किया था?

अफ्रीकी देशों ने न्यूजीलैंड के विरोध में ओलम्पिक का बहिष्कार 17 जुलाई 1976 में किया था। मान्ट्रियल में हुए इन खेलों में न्यूजीलैंड ने रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल-कूद संबंधों का विरोध किया था। जबकि अफ्रीकी देश चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति न्यूजीलैड पर प्रतिबंध लगा दे, पर समिति ने ऐसा नहीं किया। दक्षिण अफ्रीका पर 1964 से ही रंगभेद नीति के कारण ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। न्यूजीलैड की ओलम्पिक समिति का कहना था कि द. अफ्रीका में जितने भी दौरे हुए, उनका आयोजन न्यूजीलैंड रग्बी संघ ने किया था। ये एक स्वायत्तशासी संस्था है। उसका ओलम्पिक से कोई लेना देना नही है।

10. Where is the Havasu Fall located?

Havasu Fall American State is located in the Grand Canyon of Arizona. This waterfall is just 90 feet high. Recently the 106th birthday of Arizona state has been celebrated.

हावासु फॉल कहाँ पर स्थित है?

हावासु फॉल अमेरिकी राज्य एरिजोना के ग्रैंड कैनयन में स्थित है। यह झरना मात्र 90 फीट ऊंचा है। हाल ही में एरिजोना राज्य का 106वां जन्मदिन मनाया गया है।

Current Affairs 27 July, 2018:

1. India announced two lines of credit worth $200 million to Uganda in energy infrastructure, agriculture and dairy sectors. Along with this, both the countries signed MoUs in the areas of defence cooperation, exemption from visa for official and diplomatic passport holders, cultural exchange programs and materials training laboratory.

भारत ने युगांडा को ऊर्जा बुनियादी ढांचा, कृषि तथा डेयरी क्षेत्रों में करीब 20 करोड़ डालर के दो ऋणों की सुविधा देने की घोषणा की। इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, आधिकारिक तथा राजनयिक पासपोर्टधारकों के लिये वीजा से छूट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम तथा सामग्री प्रशिक्षण प्रयोगशाला के क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये।

2. Instagram Cofounder and CEO Kevin Systrom and Facebook founder Mark Zuckerberg have been placed on the top position in the Fortune’s ’40 Under 40′ list. It is a list of 40 most influential and inspiring young people in business. Three women including four persons of India-origin, have also been named in this list.

इंस्टाग्राम के सह – संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रॉम और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ सूची में शीर्ष स्थान दिया गया है। यह व्यवसाय के क्षेत्र में 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक युवाओं की सूची है। तीन महिलाओं समेत भारतीय मूल के चार लोगों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

3. Prime Minister Narendra Modi and Ugandan President Yoweri Museveni unveiled a bust of India’s first home minister Sardar Vallabhbhai Patel at the Indian community event in Kampala.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कम्पाला में भारतीय समुदाय के एक समारोह के दौरान भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आवक्ष- प्रतिमा का अनावरण किया।

4. DHFL and United States Agency for International Development (USAID) has announced a loan guarantee of around Rs 70 crore ($10 million) to improve capital access for small businesses in the healthcare sector.

डीएचएफएल और अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत छोटे व्यवसायों की पूंजी तक पहुंच में सुधार के लिये करीब 70 करोड़ रुपये (एक करोड़ डॉलर) की ऋण गारंटी की घोषणा की है।

5. Ram Sehgal will be awarded Advertising Agencies Association of India (AAAI) Lifetime Achievement Award.

राम सहगल को एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

6. Ministry of Women and Child Development has launched ‘#Childline1098’ Contest- ‘Spot the Logo and Suggest a Tagline’.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘# चाइल्डलाइन 1098’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया – लोगो को स्पॉट करें और एक टैगलाइन का सुझाव दें’।

7. Odisha Chief Minister Naveen Patnaik has launched Green Mahanadi Mission.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ग्रीन महानदी मिशन लॉन्च किया है।

8. The Government has set up a four-member committee to curb mob violence. It is headed by Home Secretary Shri Rajiv Gauba.

सरकार ने भीड़ की हिंसा पर काबू पाने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। गृह सचिव राजीव गौबा इसके अध्यक्ष होंगे।

9. Odisha Chief Minister Naveen Patnaik set up ministerial committee headed by Finance Minister Sashi Bhusan Behera to draft policies for development of Odia film industry.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओड़िया फिल्म उद्योग के विकास के लिए नीतियों का मसौदा तैयार करने के लिए वित्त मंत्री सशी भूषण बेहरा की अध्यक्षता में मंत्रिस्तरीय समिति की स्थापना की।

10. Tata AIA Life announced the appointment of Rishi Srivastava as the new Chief Executive Officer & Managing Director of the company.

टाटा एआईए लाइफ ने कंपनी नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में ऋषि श्रीवास्तव की नियुक्ति की घोषणा की।

11. Bengali actress Basabi Nandi died. He was 82.

बंगाली अभिनेत्री बसबी नंदी का निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं।

12. Union Home Minister Rajnath Singh, will inaugurate the 2nd Conference of Young Superintendent of Police in New Delhi. It is being organized by Bureau of Police Research & Development (BPR&D).

गृहमंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में द्वितीय युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो कर रहा है।