Current Affairs Quiz: 27 September, 2018
1. Major E-commerce Company Flipkart has acquired an Israel-based analytics start-up Upstream Commerce.
ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने इस्राइल की अपस्ट्रीम कॉमर्स का अधिग्रहण किया।
2. Renowned commentator Jasdev Singh, who did commentary for various sports including Cricket, died. He was 87.
क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले देश के बेहद लोकप्रिय कमेंटेटर जसदेव सिंह का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
3. Asian Development Bank (ADB) has maintained the growth forecast for India for the current fiscal at 7.3 per cent.
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.3% रहने के अपने अनुमान को उसने बरकरार रखा है।
4. South Sudanese doctor Evan Atar Adaha has won the UN refugee agency’s prestigious Nansen award.
दक्षिणी सूडान के डॉक्टर ईवान अतार अदाका ने संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का प्रतिष्ठित नैनसेन अवॉर्ड जीता।
5. President Ramnath Kovind awarded Indian cricket team captain Virat Kohli and world champion weightlifter Meerabai Chanu with the prestigious Rajiv Gandhi Khel Ratna award, while awarded 18 players including Javelin thrower Neeraj Chopra and the runner Hima Das with the Arjuna Award.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और धाविका हिमा दास सहित 18 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
6. UAE will host the Interfaith Alliance Forum in Abu Dhabi.
यूएई, अबू धाबी में इंटरफेद अलायन्स फोरम की मेजबानी करेगा ।
7. Supreme Court has constituted a three-member committee to look into the aspect of jail reforms across the country and suggest measures to deal with them.
सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जेल सुधारों के पहलू को देखने के लिए और उनसे निपटने के उपायों का सुझाव देन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
8. A statue of Nelson Mandela has been unveiled at the United Nations to honour the late South African leader’s birth.
दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी नेता के जन्म को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में नेल्सन मंडेला की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया है ।
9. Andhra Pradesh has topped “Ease of Living Index” rankings launched by the Ministry of Housing and Urban Affairs (MoHUA).
आंध्र प्रदेश आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा जारी की गई “इज ऑफ़ लिविंग इंडेक्स” रैंकिंग में शीर्ष पर रहा है।
10. Defence Minister Nirmala Sitharaman has inaugurated the 37th Coast Guard Commanders’ Conference in New Delhi.
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में 37 वें तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
Top Current News of 27 September, 2018:
1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस दशक को ‘नेल्सन मंडेला शांति दशक’ के रूप में घोषित किया है?
उत्तर – 2019 से 2028
संयुक्त राष्ट्र ने 2019 से 2018 को ‘नेल्सन मंडेला शांति दशक’ घोषित किया है, इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 24 सितम्बर, 2018 को न्यूयॉर्क में की। संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा, विकास तथा मानवाधिकार को आगे बढाने के लिए तीव्र प्रयास करने का आवाहन किया है। इस घोषणा को लगभग 100 देशों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसका उद्देश्य नेल्सन मंडेला के मूल्यों को पुनर्जीवित करना है। हाल ही दक्षिणी अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला की मूर्ती का अनावरण उनकी 100वीं जन्म वर्षगाँठ पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर किया गया।
2. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 23 सितम्बर
23 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा की थीम “सांकेतिक भाषा के साथ सभी शामिल हैं”। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को मनाये जाने के प्रस्ताव विश्व बधिर संघ द्वारा रखा गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने A/RES/72/161 के द्वारा दिसम्बर, 2017 में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की स्थापना की। 23 सितम्बर, 1951 को विश्व बधिर संघ की स्थापना की गयी थी। सितम्बर, 1958 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह मनाया गया था। विश्व बधिर संघ के अनुसार विश्व भर में लगभग 72 मिलियन बधिर लोग हैं, जो सुन नहीं सकते। इनमे से 80% लोग विकासशील देशों में रहते हैं। वे 300 से अधिक सांकेतिक भाषाओँ का उपयोग करते हैं।
3. हाल ही में किस IIT ने पश्चिम बंगाल के जिले में शुद्ध पेयजल प्रोजेक्ट के लिए फैसिलिटी का विकास किया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के पोरापारा में शुद्ध पेयजल प्रोजेक्ट शुरू किया है। IIT खड़गपुर के ग्रामीण विकास केंद्र के डॉ. सोमनाथ घोषाल ने स्वतः कार्य करने वाली जल शुद्धिकरण फैसिलिटी को स्थापित की है। इस जल शुद्धिकरण फैसिलिटी के द्वारा 60 परिवारों को रोजाना 1000 शुद्ध पेयजल मात्र एक रुपये प्रतिदिन की दर से उपलब्ध करवाया जायेगा। इस फैसिलिटी को स्थापित करने के लिए गाँव की ओर से निशुल्क भूमि उपलब्ध करवायी गयी। इस भूमि IIT खड़गपुर में फैसिलिटी का निर्माण किया और इसके लिए फंडिंग भी की। इस इकाई के कार्य व प्रबंधन सम्बन्धी देखरेख गाँव में गठित तीन समितियों द्वारा की जाएगी। इस कार्य के लिए उपयोग की गयी टेक्नोलॉजी के लिए डॉ. घोषाल ने पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है।
4. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित जस्टिस अमिताव रॉय समिति का गठन किस उद्देश्य के लिए किया गया है?
उत्तर – जेल सुधार
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में जेल सुधार के लिए जस्टिस अमिताव रॉय समिति का गठन किया है। यह समिति जेल की मुख्य समस्यों का अध्ययन करेगी। इस समिति को महिला कैदियों के अल्पव्यस्क बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उपाय सुझाने का दायित्व भी सौंपा गया है। इस समिति जेल में होने वाली हिंसा के कारणों का पता लगाएगी तथा जेल में होने वाली अप्राकृतिक मृत्यु को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी। इसके जेलों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के लिए भी सुझाव दिए जायेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने इस समिति को एक वर्ष के भीतर डाटा संकलन पूरा करने के लिए कहा है।
5. IHME संस्थान के अनुसार स्वास्थ्य व शिक्षा में निवेश के मामले में भारत का कौन सा रैंक है?
उत्तर – 158वां
2016 में शिक्षा व स्वास्थ्य में निवेश के मामले में 195 देशों की सूची में भारत का स्थान 158वां है। यह अध्ययन वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) द्वारा किया गया है। इस अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल पत्रिका ‘द लांसेट’ में प्रकाशित किया गया है। 1990 में भारत 162वें स्थान पर था। कार्यबल के स्वास्थ्य सुरक्षा व शिक्षा के मामले में भारत अभी काफी पीछे है। इस अध्ययन के लिएसरकारी एजेंसियों, विद्यालयों तथा स्वास्थ्य प्रणाली इत्यादि से डाटा संगृहीत किया गया है।
6. संयुक्त अरब अमीरात और रेड क्रॉस ने किन देशों में मानवाधिकार प्रयास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – यमन, म्यांमार तथा कांगो
संयुक्त अरब अमीरात और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने यमन, म्यांमार और कांगो में मानवाधिकार के लिए सहयोग करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। संयुक्त अरब अमीरात रेड क्रॉस को यमन में स्वास्थ्य केन्द्रों, जल व स्वच्छता इत्यादि के लिए 6 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देगा। म्यांमार व कांगो में रेड क्रॉस के मानवता सम्बन्धी प्रयासों के लिए संयुक्त अरब अमीरात 1-1 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देगा। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए संयुक्त अरब अमीरात अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को 3 मिलियन डॉलर की सहायता देगा। संयुक्त अरब अमीरात अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के लिए वित्तीय सहायता देने वाले समूह का सदस्य है।
7. इंटरफेथ अलायन्स फोरम 2018 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में 19-20 नवम्बर को इंटरफेथ अलायन्स फोरम का आयोजन किया जायेगा। इस फोरम में धार्मिक नेताओं द्वारा सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी तथा युवाओं को इन्टरनेट के माध्यम से अपराध से बचने में मदद करने पर चर्चा की जाएगी। इंटरफेथ अलायन्स फोरम के साथ-साथ 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस भी मनाया जायेगा। इस फोरम में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धार्मिक विचारों की समग्रता पर चर्चा की जाएगी। इस फोरम में विश्व भर से 450 से अधिक धार्मिक नेता हिस्सा लेंगे। इस प्लेटफार्म पर धार्मिक सह-अस्तित्व, सहिष्णुता तथा मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।
8. हाल ही में प्रसिद्ध इन्द्र जात्रा त्यौहार किस देश में शुरू हुआ?
उत्तर – नेपाल
इंद्र जात्रा त्यौहार का आरम्भ नेपाल की राजधानी काठमांडू में आनंद व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस 8 दिवसीय त्यौहार को वर्षा और अच्छी फसल के देवा इंद्रा के सम्मान में मनाया जाता है। यह त्यौहार को मानसून की समाप्ति तथा फसल कटाई व त्यौहार के आरम्भ को दर्शाता है। इस त्यौहार के मुख्य आकर्षण रथ यात्रा तथा पारंपरिक नृत्य होते हैं। इस त्यौहार के चौथे दिन कुमारी देवी, भगवान् गणेश तथा भगवान् भैरव की रथयात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा ऐतिहासिक बसंतपुर दरबार स्क्वायर से शुरू होती है।
9. हाल ही में केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किस डिवाइस को लांच किया है?
उत्तर – वायु
केन्द्रीय विज्ञान व तकनीक तथा पृथ्वी विज्ञान व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ‘वायु’ (WAYU : Wind Augmentation PurifYing Unit) नामक डिवाइस का उद्घाटन किया गया। इस डिवाइस को नई दिल्ली के ITO और मुबारका चौक के इंटरसेक्शन में स्थापित किया गया है। यह डिवाइस हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को अवशोषित कर लेती है। इस डिवाइस को स्वदेशी रूप से वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् – राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CSIR-NEERI) द्वारा विकसित किया गया है। इस डिवाइस के लिए विज्ञान व तकनीक विभाग द्वारा फंडिंग प्रदान की जाती है। यह प्रोटोटाइप डिवाइस 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में हवा को शुद्ध कर सकती है। इस डिवाइस को मरम्मत इत्यादि का मासिक खर्च केवल 1500 रुपये है।
यह यह डिवाइस पार्टिकुलेट मैटर को फ़िल्टर करती है तथा हानिकारक गैसों को एक्टिवेटिड चारकोल व UV लैंप की सहायता से शुद्ध करती है। इस डिवाइस में एक पंखा व फ़िल्टर लगाया गया है। इसमें 2 UV लैंप तथा आधा किलोग्राम एक्टिवेटिड चारकोल होगा है, इस एक्टिवेटिड चारकोल को टाइटेनियम डाइऑक्साइड नामक विशेष रसायन की परत चढ़ाई जाती है। CSIR-NEERI द्वारा “वायु” डिवाइस का बड़ा संस्करण बनाया जा रहा है, यह बड़ी डिवाइस 10,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में हवा को शुद्ध कर सकेगी।
10. भारत ने किस देश में ‘गाँधी मार्च’ के आयोजन का निर्णय लिया है?
उत्तर – नीदरलैंड्स
भारत नीदरलैंड्स के हेग में पीस पैलेस से ग्रोते कर्क तक ‘गाँधी मार्च’ का आयोजन करेगा। इसका आयोजन महात्मा गाँधी की 150 जन्म वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है। हेग में भारतीय दूतावास ने एक ब्यान में कहा है कि इस मार्च में विभिन्न देशों के लोग तथा 20 देशों के राजदूत हिस्सा लेंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी के जन्म दिवस पर हेग, एम्स्टर्डम, उट्रेक्त और ज़ोएटरमीर में 5 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नीदरलैंड्स में लगभग 30 गलियों के नाम महात्मा गाँधी के नाम पर रखे गये है।
|