Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 27 July, 2018


1. Which country has recently established an unmanned Automatic Weather Monitoring Center near the border of Arunachal Pradesh?

China has set up an unmanned automatic weather monitoring center near the border of Arunachal Pradesh. This unmanned meteorological center has been established for the help of weather, operations and operations of missiles. This center will provide important weather related information in terms of national security. It will be helpful in coordinating the development of the border, the soldiers and the citizens. This center is capable of providing information about things like air temperature, air pressure, wind speed, direction, humidity and rain.

हाल ही में किस देश ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास मानवरहित स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र स्थापित किया है?

चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास मानवरहित स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र स्थापित किया है। इस मानवरहित मौसम केंद्र की स्थापना सेना, विमानों और मिसाइलों के संचालन में मौसम संबंधी मदद के लिए की गई है। यह केंद्र राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से मौसम संबंधी अहम सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। वह सीमा के विकास, सैनिकों और नागरिकों में सामंजस्य स्थापित करने में मददगार साबित होगा। यह केंद्र एयर टेंपरेचर, एयर प्रेशर, हवा की गति, दिशा, उमस और बारिश जैसी चीजों के बारे में जानकारी देने में सक्षम है।

2. Which state has the most affordable drinking water project recently?

The world's cheapest drinking water project has been started in Darbhanga district of Bihar. This project has been started by Easy International.

हाल ही में विश्व की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना किस राज्य में शुरू की गई है?

विश्व की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना बिहार के दरभंगा जिले में शुरू की गई है। यह परियोजना सुलभ इंटरनेशनल द्वारा शुरू की गई है।

3. Recently, how many members have nominated the President of India, Ramnath Kovind for the Rajya Sabha?

Indian President Ramnath Kovind has nominated four members Rakesh Sinha, Sonal Mansingh, Raghunath Mohapatra and Ram Sakal Singh for the Rajya Sabha. Kovind has nominated these four members using the powers conferred under Article 80 of the Constitution and on the advice of the Prime Minister. Rajya Sabha is the Upper House of Representatives of Indian Democracy and Lok Sabha is the Lower House of Representatives. There are 250 members in the Rajya Sabha. 12 members in which are nominated by the President of India. These are called 'named members' and the other members are elected. Members in the Rajya Sabha are elected for 6 years in which one-third of the members are retired in every 2 years.

हाल ही में भारत के राष्टपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत किया है?

भारत के राष्टपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्र और राम सकल सिंह को मनोनीत किया है। कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह पर इन चारों सदस्यों को मनोनीत किया है। राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है और लोकसभा निचली प्रतिनिधि सभा है। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं। इन्हें ‘नामित सदस्य’ कहा जाता हैं तथा अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवा-निवृत होते हैं।

4. Who was Rita Bhaduri?

Rita Bhaduri was a famous film actress. Rita Bhaduri was famous for playing the role of mother and grandmother in TV serials and films. He has passed away recently.

रीता भादुड़ी कौन थी?

रीता भादुड़ी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री थी। रीता भादुड़ी टीवी सीरियल और फिल्मों में माँ और दादी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध थी। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

5. Who is the author of "The Dhoni Touch: Unraveling the Engima That Mahendra Singh Dhoni"?

Bharat Sudarshan is the author of the book "The Dhoni Touch: Unravelling the Engima That Mahendra Singh Dhoni". In this book, Bharat presented different colors of Dhoni in Ranchi.

”The Dhoni Touch: Unravelling the Engima That in Mahendra Singh Dhoni” पुस्तक के लेखक कौन है?

“The Dhoni Touch: Unravelling the Engima That in Mahendra Singh Dhoni” पुस्तक के लेखक भरत सुदर्शन है। इस पुस्तक में भरत ने रांची में धोनी के अलग-अलग रंग प्रस्तुत किये है।

6. 'Compendium of G.T..T. Who is the author of the book?

'Compendium of G.T..T. Kajas' book is written by Dr. Sanjeev Agarwal and Neha Somani. In this book the decisions of June, 2018 have been compiled in one place which has been published with a summary of the dispute decision. The decisions of Supreme Court, various High Courts, Advance Ruling Authority and Anti-Profiting Authority have also been presented. The book is divided into 21 chapters. For the first time in the country, a book has been published on item and service tax laws decisions.

‘कम्पेन्डियम ऑफ़ जी.एस.टी. केसस’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘कम्पेन्डियम ऑफ़ जी.एस.टी. केसस’ पुस्तक के लेखक डॉ. संजीव अग्रवाल एवं नेहा सोमानी है। इस पुस्तक में जून, 2018 तक के निर्णय एक जगह संकलित किए गए हैं जिन्हें विवाद निर्णय के सारांश के साथ प्रकाशित किया गया है। उच्चतम न्यायालय, विभिन्न उच्च न्यायालयों, एडवान्स रूलिंग प्राधिकरण एवं एन्टी प्रोफिटेरिंग प्राधिकरण के निर्णयों को भी प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक को 21 अध्यायों में बांटा गया है। देश में पहली बार वस्तु एवं सेवाकर वाद निर्णयों पर पुस्तक प्रकाशित की गई है।

7. What is the game related to Team Cahil?

Team Cahill belongs to football. Cahill plays from the Australia football team. He has scored 50 goals in 107 appearances from Australia. He scored 96 goals in 371 club matches. This was their fourth consecutive World Cup. Cahill scored a goal in the 2006 World Cup. He was the first player in Australia to score in the World Cup. Recently, Team Cahill has announced the retirement from football.

टीम काहिल का संबंध किस खेल से है?

टीम काहिल का संबंध फुटबॉल से है। काहिल ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल टीम की और से खेलते है। इन्होनें ऑस्ट्रेलिया की और से 107 मैचों में 50 गोल किए है। इन्होनें 371 क्लब मैचों में 96 गोल किए थे। यह उनका लगातार चौथा वर्ल्ड कप था। काहिल ने 2006 वर्ल्ड कप में गोल किया था। वे वर्ल्ड कप में गोल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी थे। हाल ही में टीम काहिल ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।

8. When did Doordarshan show a colorful broadcast on television for the first time from Madras?

Doordarshan, for the first time, had a color television broadcast from Madras on 18 July 1980. In the meantime, programs like 'Hum Log (1984)', 'Beloonad (1986-87)' and the highly popular mythological serial 'Ramayana (1987-88)' and 'Mahabharat (1988-89)' were broadcasted. In 1936 the BBC started the world's first television service.

मद्रास से दूरदर्शन ने पहली बार टेलीविजन पर रंगीन प्रसारण कब दिखाया था?

मद्रास से दूरदर्शन ने पहली बार टेलीविजन पर रंगीन प्रसारण 18 जुलाई 1980 में दिखाया था। इस दौरान ‘हम लोग (1984)’, ‘बुनियाद (1986-87)’ तथा अत्यंत लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण (1987-88)’ और ‘महाभारत (1988-89)’ जैसे कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया था। 1936 में बीबीसी ने दुनिया की पहली टेलीविजन सेवा शुरू की थी।

9. Which National Cultural Fund has been set up by the Ministry?

National Cultural Fund has been set up by the Ministry of Culture. This fund has been set up to maintain cultural heritage. The purpose of this fund is to encourage industrial houses to adopt historic buildings. In this category they will come memorials which do not come under the Indian Survey of India. Recently, the Orissa Government has constituted Heritage Cabinet to preserve the remains and monuments of the state and for the enrichment of rich culture and language.

किस मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल कल्चरल फंड’ स्थापना की गई है?

संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘नेशनल कल्चरल फंड’ स्थापना की गई है। इस फंड की स्थापना सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने के लिए की गई है। इस फंड का उद्देश्य औद्योगिक घरानों को ऐतिहासिक इमारतों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस श्रेणी में वे स्मारक आयेंगे जो भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण के अंतर्गत नहीं आते हैं। हाल ही में ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के अवशेषों और स्मारकों के संरक्षण के लिए तथा समृद्ध संस्कृति और भाषा के प्रसार के लिए हेरिटेज कैबिनेट का गठन किया है।

10. International Nelson Mandela Day is celebrated?

The International Nelson Mandela Day is celebrated on 18th July every year. This day is celebrated on the occasion of the birthday of Nobel laureate former South African President Nelson Mandela. This day is celebrated with the aim of motivating people to make changes for peace and harmony in the world.

अन्तराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को विश्व में शांति एवं सौहार्द हेतु बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Current News 27 July, 2018: 

1. Prime Minister Narendra Modi attended the 10th BRICS Summit in Johannesburg, South Africa. The theme of this year’s summit is, ‘BRICS in Africa – collaboration for inclusive growth and shared prosperity in the 4th industrial revolution’.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 10 वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लिया। इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय है, ”अफ्रीका में ब्रिक्स’ चौथी औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझा समृद्धि के लिए सहयोग’।

2. Veteran sports journalist Swapan Sarkar died. He was 67.

अनुभवी खेल पत्रकार स्वप्न सरकार का निधन हो गया । वह 67 वर्ष के थे।

3. France’s Benjamin Pavard has won the ‘2018 World Cup goal of the tournament’ award for his stunning strike against Argentina.

फ्रांस के बेंजामिन पवार्ड ने अर्जेंटीना के खिलाफ अपने शानदार गोल के लिए ‘2018 वर्ल्ड कप गोल ऑफ द टूर्नामेंट ’ पुरस्कार जीता।

4. The government gave final approval to the mega merger of Vodafone and Idea Cellular. It will create the country’s largest mobile operator with 35% market share and around 430 million subscribers.

सरकार ने वोडाफोन और आइडिया सेलुलर के बड़े विलय को अंतिम मंजूरी दे दी। इस विलय के बाद बनने वाली कंपनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी होगी जिसकी बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत होगी और इसके ग्राहकों की संख्या लगभग 43 करोड़ होगी।

5. President Ram Nath Kovind launched the Chhattisgarh government’s ‘Sanchar Kranti Yojna’. Under this, free smartphones will be distributed to 50 lakh people in the state.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ सरकार की संचार क्रांति योजना की शुरूआत की। इसके तहत राज्य के 50 लाख लोगों को नि:शुल्क स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

6. Invest India and Business France have signed a MoU to promote investment facilitation and cooperation between startups of India and France.

इन्वेस्ट इंडिया और बिजनेस फ्रांस ने भारत एवं फ्रांस के स्टार्ट अप्स के बीच सहयोग बढ़ाने तथा निवेश में सहूलियत के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

7. Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje has launched a Mobile app ‘Bijli Mitra’ on a pilot basis from Jhalawara, Rajasthan. This app will help farmers to get their defunct transformers replaced within 6 hours of registering a complaint through the app.

राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के झालावाड़ जिले से ‘बिजली मित्र’ मोबाइल ऐप की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की। यह ऐप किसानों को ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के 6 घंटे के भीतर उनके खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में मदद करेगा।

8. Oxigen and Fincare Small Finance Bank signed an agreement to start Branchless Banking services, using Oxigen’s flagship Point of Sale device called the Oxigen Micro ATM Super PoS.

ऑक्सीजन और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ऑक्सीजन माइक्रो एटीएम सुपर पीओएस नामक ऑक्सीजन के फ्लैगशिप प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस का उपयोग करके ब्रांचलेस बैंकिंग सेवाओं को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

9. Ramachandra Guha has written a book named “Gandhi: The years that changed the world (1914-1948)”. This book will be released in September 2018.

रामचंद्र गुहा ने “गांधी: द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड(1914-1948)” नामक एक पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक सितंबर 2018 में जारी की जाएगी।

10. Thaawarchand Gehlot, Union Minister for Social Justice & Empowerment attended the Global Disability Summit held in London.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत लंदन में आयोजित वैश्विक दिव्यांगता सम्मेलन 2018 में शामिल हुए।

11. West Bengal Governor K N Tripathi inaugurated the 18th International Children’s Film Festival in the state. 36 films from 17 countries would be screened in this Festival.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के . एन त्रिपाठी ने राज्य में 18 वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में 17 देशों की 36 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।