Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 29-30 July, 2018


1. How many rupees will the Reserve Bank of India issue?

Reserve Bank of India will issue a note of 100 rupees. This note will also be of Mahatma Gandhi Series, which will be the signature of the current Governor Urjit Patel. This note will be purple. On the next part of the note, the letters 'RBI', 'India', 'India' and '100' have been written. Security has also been installed in the security thread, which also has a color shift. Only 100 marks are written on the note. There is also 100 points written in Devanagari. Mahatma Gandhi's picture is in the middle. In the sloping of the note, the green color of its thread becomes blue, India and RBI are in this thread. The statement giving the guarantee of the Governor of RBI on this note is written on the right side of Mahatma Gandhi's picture. The right side of the note is the Ashoka pillar. Note on the previous part of this note is the publication year. The clean India logo and slogan are written. The language panel is kept in place. The Queen is a picture of the wind. In Devanagari script 100 marks have been written.

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक कितने रुपये का नोट जारी करेगा?

भारतीय रिज़र्व बैंक 100 रुपये का नोट जारी करेगा। यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज़ का ही होगा, जिस पर वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। यह नोट बैंगनी रंग का होगा। नोट के अगले भाग पर छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है जिसमें कलर शिफ्ट भी है। नोट पर अंकों में ही 100 लिखा हुआ है। देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है। महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है। नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है, इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ है। इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर का गारंटी देने वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है। नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है। इस नोट का पिछले भाग पर नोट प्रकाशन वर्ष अंकित है। स्वच्छ भारत का लोगो तथा नारा लिखा हुआ है। भाषा का पैनल यथावत रखा गया है। रानी की वाव का चित्र है। देवनागरी लिपी में 100 अंक लिखा गया है।

2. In which country has the nationwide emergency been abolished?

The nationwide emergency situation in Turkey has been eliminated. In Turkey two years ago, an emergency situation was set after the failed attempt of the coup. To try this coup, the exiled Dharmaguru Fitullah Gullen was held responsible. During the coup, the Turkish parliament was bombed at Ankara and about two and a half hundred people were killed in violent clashes in Istanbul, after which the calamity was announced. During this time, the time limit of emergency was increased seven times, usually the emergency is only applied for three months.

हाल ही में किस देश में राष्ट्रव्यापी आपात स्थिति को समाप्त किया गया है?

तुर्की में राष्ट्रव्यापी आपात स्थिति को समाप्त किया गया है। तुर्की में दो वर्ष पहले तख्ता पलट की नाकाम कोशिश के बाद आपात स्थिति लगाई गई थी। इस तख्तापलट की कोशिश के लिए निर्वासित धर्मगुरू फेतुल्लाह गुलेन को जिम्मेदार ठहराया गया था। तख्तापलट के दौरान तुर्की की संसद अंकारा पर बमबारी की गई और इस्तांबुल में हिंसक झड़पों में करीब ढाई सौ लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद आपतकाल की घोषणा की गई थी। इस दौरान आपातकाल की समय सीमा सात बार बढ़ाई गई, आमतौर पर आपातकाल केवल तीन माह के लिए लगाया जाता है।

3. How many rupees per quintal has been increased in the fairly beneficial cost of sugarcane lately?

The appropriate beneficial value of sugarcane has been increased to Rs. 20 per quintal. After this increase, the beneficial price of sugarcane has been increased to 275 rupees per quintal.

हाल ही में गन्ने के उचित लाभकारी मूल्य में कितने रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है?

गन्ने के उचित लाभकारी मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद गन्ने का उचित लाभकारी मूल्य 275 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।

4. What is the queen's queen?

"Queen's Wave" is a famous Baudi (terraced well) located in Patan district of Gujarat. Which was included in UNESCO list of World Heritage Sites in 2014. Within it is a temple and seven stairs of stairs, in which over 500 Sculpture have been exhibited. This attractive Ba'di is about 64 meters long, 27 meters deep and 20 meters wide.

रानी की वाव क्या है?

“रानी की वाव” गुजरात के पाटन ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध बावड़ी (सीढ़ीदार कुआं) है। जिसे यूनेस्को ने वर्ष 2014 में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था। इसके भीतर एक मंदिर और सीढियों की सात कतारे भी है जिसमे 500 से भी ज्यादा मूर्तिकलाओ का प्रदर्शन किया गया गया है। यह आकर्षक बावड़ी तक़रीबन 64 मीटर लम्बी, 27 मीटर गहरी और 20 मीटर चौड़ी है।

5. Who were Gopal Das Neeraj?

Gopal Das Neeraj was the well-known songwriter of Hindi. Neeraj prose, verse and song were the best creators in all kinds of genres. Neeraj was also honored with the Padma Bhushan. He was awarded the Filmfare Award three times for film songs. The Uttar Pradesh government honored him with the Yash Bharti Award. He was the cabinet minister's status in the Yogi Government. He has passed away recently.

गोपाल दास नीरज कौन थे?

गोपाल दास नीरज हिंदी के सुप्रसिद्ध गीतकार थे। नीरज गद्य, पद्य एवं गीत सभी प्रकार की विधाओं में श्रेष्ठ रचनाकार थे। नीरज को पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इन्हें फिल्मी गीतों के लिए लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। योगी सरकार में इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल था। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

6. Who was the first woman Prime Minister of Sri Lanka?

Sri Lanka's first woman Prime Minister, Sirimao Bandaranaike was the ceylon. She was the world's first woman Prime Minister Sirimao's husband Solomon Bhandaranayake was also a PM. On September 26, 1959, he was shot dead by a Buddhist extremist. After that Sirimao came to politics. His full name was Sirimao Rattawte, Deyas Bandaranyake. In the general elections, Sri Lanka Freedom Party of Sirmao won 75 out of 150 seats. Because of the repeated crying during the campaign, he was given the name 'Weeping Vido'. In the election campaign, he repeated his resolve to continue the policies of the deceased husband. However, in 1965, he lost the election and was out of power. Sirimao made a comeback in 1970 and became a PM for the second time. Then, in 1994, he became the Prime Minister for the third time.

श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री सिरिमाओ भंडारनायके सीलॉन थी। वे दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। सिरिमाओ के पति सोलोमन भंडारनायके भी पीएम थे। उनकी 26 सितंबर 1959 को एक बौद्ध चरमपंथी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद ही सिरिमाओ राजनीति में आई थीं। उनका पूरा नाम सिरिमाओ रतवट्‌टे दियास भंडारनायके था। आम चुनाव में सिरमाओ की श्रीलंका फ्रीडम पार्टी ने 150 में से 75 सीटें जीती थीं। चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार रोने की वजह से उन्हें ‘वीपिंग विडो’ यानी रोने वाली विधवा का नाम दिया गया था। चुनाव प्रचार में वे दिवंगत पति की नीतियां जारी रखने का संकल्प दोहराती थीं। हालांकि 1965 में वे चुनाव हार गईं और सत्ता से बाहर हो गईं। सिरिमाओ ने 1970 में वापसी की और दूसरी बार पीएम बनीं। फिर 1994 में चुनाव जीतकर वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनीं थीं।

7. When did the Comet Brosnan-Metcoff be discovered?

The Comet Brosnan-Metcouff was discovered on 20 July 1847. It was discovered by German astronomer Theodore.

धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ़ की खोज कब की गई थी?

धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ़ की खोज 20 जुलाई 1847 में की गई थी। इसकी खोज जर्मन के खगोलशास्त्री थियोडोर ने की थी।

8. When was gay marriage approved in Canada?

Legal acceptance of gay marriage in Canada was given on July 20, 2005. Canada was the fourth country in the world to give legal sanction to gay marriage.

कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति कब दी गई थी?

कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति 20 जुलाई 2005 में दी गई थी। कनाडा समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति देने वाला विश्व का चौथा देश था।

9. Where is the Nokrek National Park located?

Nokrek National Park is located in the Western Garo Hills District of Meghalaya, about 12 km from the Biosphere Reserve Tula. Nokrek is the highest point of the hills, and there are many types of wild species, including elephants and hullock gibbins. Nokrek National Park was established for the protection of wild elephants, rare birds and rare orchids.

नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स ज़िले में बायोस्फीयर रिजर्व तूरा से लगभग 12 किमी की दूरी पर स्थित है। नोकरेक गारों पहाडियों का सबसे ऊँचा बिन्दुर है और यहाँ हाथी तथा हूलॉक गिब्बिन सहित अनेक प्रकार की वन्य प्रजातियाँ पाई जाती हैं। नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना जंगली हाथियों के समूह, दुर्लभ पक्षियों तथा दुर्लभ ऑर्किड के संरक्षण के लिए की गई थी।

10. Where is Simlipal National Park situated?

Simlipal National Park is located in Mayurbhanj district of Odisha state of India. The name of Simlipal National Park is due to the trees of semel or red cotton which is found here in abundance. This park is spread over an area of ​​847.70 square kilometers. In 1956 it was officially selected for Tiger Reserve. Tigers, deer, elephants and many other creatures are found to be found in this park.

सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान भारत के ओडीशा राज्य के मयूरभंज अनुसूचित जिले में स्थित है। सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान का नाम सेमल या लाल कपास के पेड़ों की वजह से पड़ा है जो यहाँ बहुतायत में पाये जाते हैं। यह पार्क 847.70 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था। बाघ, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।

Current Affairs News 28-29-30 July 2018

1. Bollywood actress Sharmila Tagore was conferred with the D Litt (Honoris Causa) by West Bengal Governor Keshari Nath Tripathi at a special convocation of Kazi Nazrul University.

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को काजी नजरुल विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2. Two Indians Bharat Vatwani and Sonam Wangchuk are among the winners of this year’s Ramon Magsaysay Award.

दो भारतीय नागरिकों भरत वटवाणी और सोनम वांगचुक का नाम इस वर्ष के रेमन मैगसेसे पुरस्कार के विजेताओं में शामिल है।

3. Mahesh Kumar Malani of Pakistan People’s Party became the first Hindu to win the National Assembly seat from Tharparkar in southern Sindh province.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के महेश कुमार मलानी दक्षिणी सिंध प्रांत में थरपरकर से नेशनल एसेंबली सीट जीतने वाले पहले हिंदू हैं।

4. Senior Indian Union Muslim League (IUML) leader and former Kerala Minister Cherkalam Abdullah passed away. He was 75.

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री चेरकल्लम अब्दुल्ला का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

5. Hotel chain OYO has signed a MoU with the State Bank of India and Bank of Baroda for extending its support to budget hotels and creating jobs across levels.

होटल चेन ओयो ने बजट होटलों को सहयोग प्रदान करने और नौकरियां पैदा करने के प्रयास में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

6. Subhash Ghai, the famous film producer and director has been appointed as the Chairman of the Media Council in the Media and Entertainment Skill Council (MESC) of Delhi.

दिल्ली के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल (एमईएससी) में मशहूर फिल्म निर्माता व निर्देशक सुभाष घई को मीडिया काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

7. R Ramanan, Mission Director, Atal Innovation Mission and Arvind Gupta CEO, MyGov launched the “#InnovateIndia Platform”, a collaboration between the Atal Innovation Mission and MyGov, a citizen centric platform of the Government of India.

अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक आर.रमणन और माईगव के सीईओ अरविंद गुप्ता ने ‘#इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म’ लांच किया, जो अटल नवाचार मिशन और भारत सरकार के नागरिक केंद्रित प्लेटफॉर्म ‘माईगव’ के बीच गठबंधन है।

8. Raksha Rajya Mantri (RRM) Dr. Subhash Bhamre inaugurated a two-day Air Defence India – 2018 Seminar & Exhibition in New Delhi.

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) डॉ सुभाष भामरे ने दो दिवसीय वायु रक्षा भारत – 2018 संगोष्ठी और प्रदर्शनी का नई दिल्ली में उद्घाटन किया।

9. The Government of India has launched Samagra Shiksha – An Integrated Scheme for school education, w.e.f. 2018-19, which is an overarching programme for the school education sector extending from pre-school to class XII and aims to ensure inclusive and equitable quality education at all levels of school education.

भारत सरकार ने 2018-19 में समग्र शिक्षा- स्‍कूली शिक्षा के लिए एक एकीकृत योजना लांच की। यह स्‍कूल पूर्व से 12वीं कक्षा तक स्‍कूल शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्‍वकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्‍य स्‍कूल शिक्षा के सभी स्‍तरों पर समावेशी और न्‍यायसंगत गुणवत्‍ता शिक्षा सुनिश्चित करना है।

10. World’s oldest person Chiyo Miyako has passed away. She was 117.

विश्व की सबसे वृद्ध व्यक्ति चियो मियाको का में निधन हो गया। वह 117 वर्ष की थीं।

11. 2nd meeting of National Council on India’s Nutrition Challenges under POSHAN Abhiyaan was held in New Delhi.

पोषण अभियान के अंतर्गत भारत की पोषण चुनौतियों पर राष्‍ट्रीय परिषद की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई है।

12. 6th India-UK Science & Innovation Council (SIC) Meeting was held in New Delhi.

6 वीं भारत-यूके विज्ञान और नवाचार परिषद (एसआईसी) की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

13. J P Nadda has Launched National Viral Hepatitis Control Program.

जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय वायरल हेपाटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम का आरंभ किया है।

14. Union Home Minister Rajnath Singh has inaugurated the 2nd Conference of Young Superintendent of Police in New Delhi.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में द्वितीय युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

15. ICICI Bank has acquired a 9.9 % stake in fintech firm Arthashastra Fintech Private Limited.

आईसीआईसीआई बैंक ने फिनटेक फर्म अर्थशास्त्र फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड में 9.9% की हिस्सेदारी खरीदी है।

16. Dharmendra Pradhan has laid the foundation stone for permanent campus of National Skill Training Institute (NSTI) for Women at Mohali, Punjab.

धमेंद्र प्रधान ने पंजाब के मोहाली में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया।

17. A skill eco-framework for Uttarakhand will be developed in the next two months. In order to enhance the employability and self-employment potential of about 40 lakh citizens in the 15-59 years age group, the State Government will prepare a work plan with the help of the Central Government.

उत्तराखण्ड में स्किल इको सिस्टम का फ्रेमवर्क अगले दो माह में तैयार कर लिया जायेगा तथा राज्य में लगभग 40 लाख युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से कार्ययोजना बनायी जायेगी।