Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 28 August, 2018


1. In which city was the fourth Asian voter stakeholder forum organized?

On August 27, 2018, the fourth edition of the Asian Voter Stakeholder Forum was organized in Sri Lanka's capital, Colombo. The aim of this forum is to discuss the elections and democracy in the region. This two-day conference was held for the first time in South Asia. It was organized by the Sri Lanka Election Commission and Asian Free Election Network (ANFREL). In this forum, platforms are provided to the Election Commission of Asia, Election Supervisors and other NGOs to discuss the elections. More than 250 delegates from 45 countries participated in this forum. India's Chief Election Commissioner Ashwani Kumar took part in this forum on behalf of India.

चौथी एशियाई मतदाता हितधारक फोरम का आयोजन किस शहर में किया गया?

27 अगस्त, 2018 को एशियाई मतदाता हितधारक फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलोम्बो में किया गया। इस फोरम का उद्देश्य क्षेत्र में चुनाव तथा लोकतंत्र पर चर्चा करना है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पहली बार दक्षिण एशिया में किया गया। इसका आयोजन श्रीलंका के चुनाव आयोग तथा एशियाई मुक्त चुनाव नेटवर्क (ANFREL) द्वारा किया गया। इस फोरम में एशिया के चुनाव आयोग, चुनाव पर्यवेक्षक तथा अन्य गैर-सरकारी संगठनों को चुनाव पर चर्चा करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है। इस फोरम में 45 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इस फोरम में महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त अश्विनी कुमार ने हिस्सा लिया।

2. Which Indian economist was appointed the Chief and Assistant Secretary General of the New York Office of the United Nations Environment Program?

True s Tripathi, an experienced economist of India has been appointed as Assistant Secretary General and head of the New York office of the United Nations Environment Program. He was appointed by United Nations Secretary-General Antonio Guterres. Satya Tripathi will replace Elliott Harris of Trinidad and Tobago. True s Tripathi has been working in the United States since 1998, he has worked in the development, human rights and democratic governance and legal matters in Europe, Asia and Afghanistan. United Nations Environment Program is the world's leading agency for the environment. It works in conjunction with governments, private sector, civil society, other UN organizations and various international organizations.

किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख तथा सहायक महासचिव नियुक्त किया गया?

सत्य एस. त्रिपाठी, भारत के अनुभवी अर्थशास्त्री को सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस द्वारा की गयी। सत्य त्रिपाठी त्रिनिदाद व टोबागो के इलियट हैरिस की जगह लेंगे। सत्य एस. त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र में 1998 से कार्य कर रहे हैं, वे यूरोप, एशिया और अफिर्चा में धारित विकास, मानव अधिकार और लोकतान्त्रिक शासन व कानूनी मामलों पर कार्य कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम पर्यावरण के लिए कार्य करने वाली विश्व की प्रमुख एजेंसी हैं। यह सरकारों, निजी सेक्टर, सिविल सोसाइटी, अन्य संयुक्त राष्ट्र संगठनों तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर कार्य करती है।

3. Ravinder Kumar Singhal, who completed the Ironman Triathlon, is from which state?

53-year-old Dr. Ravindra Kumar Singhal, IPS officer of Maharashtra cadre, is currently the Police Commissioner of Nashik. He completed the extremely difficult Ironman Triathlon in 15 hours and 13 minutes on August 26, 2018. There are three events in the Ironman Triathlon: 3.8 km swimming, 180 kilometers of biking and 42.2 km race (Full Marathon). It is considered the world's hardest sports competition. Indian actor Milind Soman completed the Ironman Triathlon in 2015. In July 2018, Anju Khosla completed the Ironman Triathlon in Austria, she is the oldest woman in India to complete it at the age of 52. General Vikram Dogra is the first working army officer of India to complete the Ironman Triathlon in July 2018 in Klagenfurt, Austria. He is the only Indian who has successfully completed it.

रविन्द्र कुमार सिंघल, जिन्हों ने आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरी की, वे किस राज्य से हैं?

53 वर्षीय डॉ. रविन्द्र कुमार सिंघल, महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर हैं, वर्तमान में नासिक के पुलिस कमिश्नर हैं। उन्होंने 26 अगस्त, 2018 को अत्यंत मुश्किल आयरनमैन ट्रायथलॉन को 15 घंटे तथा 13 मिनट में पूरा किया। आयरनमैन ट्रायथलॉन में तीन इवेंट होती हैं 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइकिलिंग तथा 42.2 किलोमीटर की दौड़ (फुल मैराथन)। इसे विश्व की सबसे कठिन खेल प्रतिस्पर्धा माना जाता है। भारतीय अभिनेता मिलिंद सोमन ने 2015 में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था। जुलाई, 2018 में अंजू खोसला ने ऑस्ट्रिया ने आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था, वे 52 वर्ष की आयु में इसे पूरा करने वाली भारत की सबसे बड़ी उम्र की महिला हैं। जनरल विक्रम डोगरा भारत के पहले कार्यरत्त थल सेना अफसर हैं जिन्होंने आयरनमैन ट्रायथलॉन को ऑस्ट्रिया के क्लागेनफर्ट में जुलाई 2018 में पूरा किया। वे विश्व के एकमात्र जनरल हैं जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

4. Who became the first Javelin thrower to win gold medal in the Asian Games recently?

Neeraj Chopra won India's first gold medal in the Asian Games in the Bhalafank Competition (Javelin Throw). He broke his own national record while getting the distance of 86.06. He made this feat, Milkha Singh, before he became the second player to win a gold medal in the Commonwealth Games and Asian Games in the same year. He is the third player to win a medal in Javelin Throw after he won a bronze medal in the Gertage Singh (1982 Asian Games) and Persa Singh (he won the silver medal for India in 1951).

हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला जेवलिन थ्रोअर कौन बना?

नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता (जेवलिन थ्रो) में एशियाई खेलों में भारत के पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 86.06 की दूरी प्राप्त करते हुए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। वे एक ही वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, उनसे पहले यह कारनामा मिल्खा सिंह ने किया था। वे गुरतेज सिंह (1982 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था) और पर्सा सिंह (उन्होंने 1951 में भारत के लिए रजत पदक जीता था) के बाद जेवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

5. Who is the author of the book "Atal ji said"?

Brijendra Rehi, author of the book "Atal ji said" is a Doordarshan Producer and a Senior Journalist. This book is based on former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, this book was released by Prime Minister Narendra Modi. This book contains 26 chapters on economy, policies, small industries, social development, nuclear program, science and technology and terrorism. This chapter is based on Atal Bihari Vajpayee's speeches. It has published 11 books like the first Brajendra Rehi Muktiwar, Kaka and Mewar etc.

“अटल जी ने कहा” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

“अटल जी ने कहा” नामक पुस्तक के लेखक ब्रिजेन्द्र रेही हैं, वे दूरदर्शन निर्माता तथा वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह पुस्तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है, इस पुस्तक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस पुस्तक में अर्थव्यवस्था, नीतियों, लघु उद्योगों, सामाजिक विकास, परमाणु कार्यक्रम, विज्ञान व तकनीक तथा आतंकवाद पर 26 अध्याय हैं। यह अध्याय अटल बिहारी वाजपेयी किए भाषणों पर आधारित हैं। इसे पहली ब्रिजेन्द्र रेही मुक्तिस्वर, काका और मेवाड़ इ इतिहास की झांकी जैसी 11 किताबें प्रकाशित कर चुके हैं।

6. Which program has been launched by the Odisha Government for the search of talent in the state?

The Odisha Government has launched a "Mu Hero, Mu Odisha" (I am a hero, I am Odisha) program. Under this program, young talented youth will be searched in Odisha. This campaign will be conducted by members of the Biju Yuva Virh.

राज्य में प्रतिभा (टैलेंट) की खोज के लिए ओडिशा सरकार ने कौन सा प्रोग्राम लांच किया है?

ओडिशा सरकार ने “मु हीरो, मु ओडिशा” (मैं हीरो हूँ, मैं ओडिशा हूँ) प्रोग्राम लांच किया है। इस प्रोग्राम के तहत ओडिशा में युवा प्रतिभाशाली युवाओं को खोज किया जायेगी। इस अभियान का संचालन बीजू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा किया जायेगा।

7. Which Indian personality has been selected for the game changer of the year in the Asia Society?

Chief Executive Chairman of PepsiCo Indra Nooyi has been selected for Asia Something's Game Changer of the Year 2018. These honors will be given to them for commercial achievements, humanity records and women's voice. He will be given this honor during the 5th Annual Asia Game Changer Award in New York on October 9, 2018.

एशिया सोसाइटी के गेम चेंजर ऑफ़ द ईयर के लिए किस भारतीय व्यक्तित्व को चुना गया है?

पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रा नूयी को एशिया सोसाइटी के गेम चेंजर ऑफ़ द ईयर 2018 के लिए चुना गया है। इस सम्मान उन्हें वाणिज्यिक उपलब्धियों, मानवता रिकॉर्ड तथा महिलाओं के लिए आवाज़ उठाने के लिए दिया जा जायेगा। उन्हें यह सम्मान 9 अक्टूबर, 2018 को न्यूयॉर्क में 5वें वार्षिक एशिया गेम चेंजर अवार्ड के दौरान दिया जायेगा।

8. Which country won the FIFA Under-20 Women's World Cup?

On August 24, Japan's women team named their 9th edition of the FIFA U-20 World Cup. In the final Japan defeated Spain 3-1. This World Cup was organized in France. This is the first title of FIFA Under-20 Women's World Cup in Japan's history of football. Apart from this, the Japanese team won the Fair Play award to maintain the game spirit. The 2018 FIFA Women World Cup will be organized in France, this World Cup will be held in June-July.

फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप किस देश ने जीता?

24 अगस्त को जापान की महिला टीम ने फीफा अंडर-20 विश्व कप के 9वें संस्करण को अपने नाम किया। फाइनल में जापान ने स्पेन को 3-1 से हराया। इस विश्वकप का आयोजन फ्रांस में किया गया था। जापान के फुटबॉल के इतिहास में यह फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप का पहला खिताब है। इसके अलावा खेल भावना को बनाये रखने के लिए फेयर प्ले अवार्ड भी जापानी टीम ने जीता। 2019 में फीफा महिला विश्वकप का आयोजन फ्रांस में किया जायेगा, यह विश्व कप जून-जुलाई में होगा।

9. Which river is associated with the Lakhwar Multipurpose Project?

On August 28, the Government of India signed the MoU for construction of Lakhwar Multipurpose Project in Uttarakhand with 6 Upper Yamuna basin states. These 6 states are Uttarakhand, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Rajasthan, Haryana and Delhi. In Lakhwar project, a 204 meter high concrete dam will be constructed on Yamuna river in Lohari village in Dehradun district of Uttarakhand. The storage capacity of this dam will be 330.66 million cubic meters. This will bring 78.83 million cubic meter of water for drinking water, home use and industrial use for 6 basin states. With this help, 33,780 hectares of land will be provided irrigation facility and it will also be produced with 300 MW power. The total cost of this project will be Rs. 3966.51 crore. Out of the total cost, 1388.28 crores will be made by Uttarakhand government. Uttarakhand will get all the benefits of the energy generated when the project is completed. This project will be implemented by Uttarakhand Water Electricity Corporation Limited.

लखवर बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी से सम्बंधित है?

28 अगस्त को भारत सरकार ने 6 अपर यमुना बेसिन राज्यों के साथ उत्तराखंड में लखवर बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट निर्माण के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। यह 6 राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली हैं। लखवर प्रोजेक्ट में उत्तराखंड के देहरादून जिले में लोहारी गाँव में यमुना नदी पर 204 मीटर ऊँचे कंक्रीट बाँध का निर्माण किया जायेगा। इस बाँध की भण्डारण क्षमता 330.66 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी। इससे 6 बेसिन राज्यों को पीने के लिए, घरेलु उपयोग तथा औद्योगिक उपयोग के लिए 78.83 मिलियन क्यूबिक मीटर जल प्राप्त होगा। इसकी सहायता से 33,780 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त हो सकेगी और इसे साथ 300 मेगावाट उर्जा का उत्पादन भी किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 3966.51 करोड़ रुपये आएगी। कुल लागत में से 1388.28 करोड़ रुपये का वाहन उत्तराखंड सरकार द्वारा किया जायेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर उत्पादित की जाने वाली उर्जा का समस्त लाभ उत्तराखंड को ही मिलेगा। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल विद्युत् निगम लिमिटेड द्वारा किया जायेगा।

10. Dutty Chand won the silver medal in the Asian Games 2018 women's 100 meter race, which state are they related to?

Indian runner Duti Chand is a resident of Odisha. He won the silver medal for the country in the Asian Games 2018 in a 100 meter race. India has received a medal in this event since 20. The IAAF suspended him for the Hyperendrogenation Policy in 2014. But he appealed against the suspension in the Court of Arbitration for Sports and won it. Last time, in this event, Rachita Mistry won the bronze medal for India in the 1998 Asian Games.

दुती चंद ने एशियाई खेल 2018 में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, वे किस राज्य से सम्बंधित हैं?

भारतीय धाविका दुती चंद ओडिशा की निवासी हैं। उन्होंने एशियाई खेल 2018 में 100 मीटर की दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीता। इस इवेंट में 20 बाद भारत को कोई पदक प्राप्त हुआ है। 2014 में हाइपरएन्डरोजैनिज़्म नीति के लिए IAAF ने उन्हें निलंबित किया था। परन्तु उन्होंने कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में निलंबन के विरुद्ध अपील की और इसमें उनकी जीत हुई। अंतिम बार इस इवेंट में रचिता मिस्त्री ने 1998 के एशियाई खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

Top Current News of 28 August, 2018: 

1. Global investment bank Goldman Sachs has appointed Prachi Mishra as the managing director and chief India economist.

वैश्विक निवेशक बैंक गोल्डमैन साक्स ने प्राची मिश्रा को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक और मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है।

2. Emmerson Mnangagwa took oath as President of Zimbabwe.

इम्मर्सन मनंगागवा ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

3. US Senator John McCain died. He was 81.

अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

4. According to Ecowrap, an SBI research report, the country’s current account deficit (CAD) is likely to touch 2.8 per cent of GDP in the current financial year.

एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार, देश का चालू खाते का घाटा (कैड) चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.8 प्रतिशत पर रहेगा।

5. G. Satheesh Reddy has been appointed as the Chairman of the Defence Research and Development Organisation (DRDO).

जी सतीश रेड्डी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

6. India’s top badminton player Saina Nehwal had to settle for bronze medal after losing to Chinese Taipei’s world number one Tai Tzu-ying in the Asian Games women’s singles semi-final.

भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को एशियाई खेलों के महिला एकल सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

7. Indra Nooyi will be honoured with the 2018 Asia Game Changer Award by a Global Cultural Organisation.

इंद्रा नूयी को ग्लोबल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 2018 एशिया गेम चेंजर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

8. Tejinderpal Singh Toor has won a Gold Medal in Men’s Shot-Put at Asian Games 2018.

तेजेंद्रपाल सिंह टूर ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों के शॉट-पुट में स्वर्ण पदक जीता।

9. Hima Das has won a silver medal in women’s 400m race in 2018 Asian Games.

हिमा दास ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

10. Muhammed Anas has won a silver medal in Men’s 400m race in 2018 Asian Games.

मोहम्मद अनास ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

11. Dutee Chand has won the silver medal in women’s 100m race in 2018 Asian Games.

दुती चंद ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

12. India won two bronze medals in the debut sport of bridge at the Asian Games after the men and mixed teams lost their semi-final matches.

भारत ने एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहे खेल ब्रिज में सेमीफाइनल में हार के साथ पुरुष और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।

13. Former Bengal cricket captain Gopal Bose died. He was 71.

बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गोपाल बोस का निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।