Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 29 September, 2018


1. Mukesh Ambani has topped the ‘Barclays Hurun India Rich List-2018’ for the seventh consecutive year.

मुकेश अंबानी ने लगातार सातवें वर्ष ‘बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018 ‘ में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

2. India will host the Deaf ICC T20 World Cup 2018.

भारत बधिर आईसीसी टी 20 विश्व कप 2018 की मेजबानी करेगा।

3. Senior IPS officers Rajni Kant Misra and S S Deswal have been appointed director general of the Border Security Force (BSF) and the Sashastra Seema Bal (SSB) respectively.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा और एस एस देसवाल को क्रमश: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

4. First-ever women-only foreign minister conference was held in Montreal, Canada.

पहली बार महिला-विदेश मंत्री सम्मेलन कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित हुआ था।

5. Former Gujarat Minister Manoharsinh Jadeja died. He was 83.

गुजरात के पूर्व मंत्री मनोहर सिंह जडेजा का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

6. 8th Asian Yoga Sports Championship has been started in Thiruvananthapuram, Kerala.

8 वीं एशियाई योग खेल चैंपियनशिप केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुई।

7. Sreeshankar Murali of Kerala shattered the men’s long jump national record with a big jump of 8.20m on way to winning the gold at the National Open Athletics Championships.

केरल के श्रीशंकर मुरली ने पुरुष लंबी कूद में 8 .20 मीटर के प्रयास से नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता।

8. According to United Nations Conference on Trade and Development (UNCTAD), India’s Gross Domestic Product Growth Rate is expected to 7.0 % in the calendar Year 2018.

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) के अनुसार, कैलेंडर वर्षं 2018 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.0% रहने का अनुमान है।

9. Vice President M Venkaiah Naidu has inaugurated a national literary and intellectual conference- “Lok Manthan 2018” at Khel Gaon in Ranchi.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रांची में खेल गॉन में एक राष्ट्रीय साहित्यिक और बौद्धिक सम्मेलन – “लोक मंथन 2018” का उद्घाटन किया है।

10. Manpreet Singh to be captain of Indian hockey team in Asian Champions Trophy in Muscat, Oman.

ओमान के मस्कट में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में मनप्रीत सिंह होंगे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान है।

11. India and United States have formed ‘USAID-India End TB Alliance’ comprising leading experts in public and private sectors to combat the menace of TB.

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ‘यूएसएआईडी-इंडिया एंड टीबी एलायंस’ का गठन किया है जिसमें टीबी के खतरे से निपटने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से अग्रणी विशेषज्ञ शामिल हैं।

12. India has been ranked 158th in the world for its investments in education and healthcare.

शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में भारत के निवेश के लिए उसे विश्व में 158 वें स्थान पर रखा गया है।

13. Four-time Olympic gold medallist athlete Sanya Richards-Ross has been named as the event ambassador for the Delhi Half Marathon scheduled to be held on October 21.

चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की एथलीट सान्या रिचर्ड्स-रोस को 21 अक्तूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन का दूत बनाया गया है।

Current Top News in Hindi 29 September, 2018

1. भारत के पहले TVET स्किल पार्क को किस शहर में स्थापित किया जायेगा?

उत्तर – भोपाल
एशियाई विकास बैंक ने मध्य प्रदेश में बहु-कौशल पार्क की स्थापना के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है। इस ग्लोबल स्किल पार्क (GSP) की स्थापना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में की जाएगी। इस केंद्र से लगभग 20,000 लोगों को लाभ होगा। मध्य प्रदेश के तकनीकी तथा व्यवसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए इस कौशल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे राज्य की कुशल कार्यबल को मांग को पूरा किया जा सकेगा। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को नए कौशल सीखने का मौका मिलेगा जिससे वे रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं तथा राज्य व देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
इसकी सहायता से राज्य में 10 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिकीकृत किया जा सकेगा। इन संस्थानों के कौशल कोर्स को भी आवश्यकतानुसार अपग्रेड किया जायेगा। इसके अलावा एशियाई विकास बैंक द्वारा जापान निर्धनता उन्मूलन फण्ड से 2 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

2. हाल ही परमाणु उर्जा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – कमलेश नीलकंठ व्यास
प्रतिष्ठित परमाणु वैज्ञानिक कमलेश नीलकंठ व्यास को परमाणु उर्जा विभाग का सचिव तथा परमाणु उर्जा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे 3 मई, 2021 तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे शेखर बासु की जगह लेंगे। शेखर बासु को अक्टूबर, 2015 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। वर्तमान में कमलेश व्यास भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC), मुंबई में निदेशक के पद पर कार्यरत्त है। उन्होंने वड़ोदरा की एम.एस. यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है। 1979 में उन्होंने BARC के प्रशिक्षण स्कूल में प्रशिक्षण पूरा किया, उसके पश्चात् वे BARC के फ्यूल डिजाईन एंड डेवलपमेंट सेक्शन में शामिल हुए।

उन्होंने परमाणु सयंत्र के इंधन के डिजाईन और विश्लेषण पर काफी कार्य किया है। उन्हें 2011 में इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी आउटस्टैंडिंग सर्विस अवार्ड, 2006 में होमी भाभा साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्ड, 2007, 2008, 2012 और 2013 में DAE अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

3. आंध्र प्रदेश ने हाल ही में किस अमेरिकी कंपनी के साथ सोलर बैटरी निर्माण प्लांट स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये? उत्तर – ट्राइटन सोलर कंपनी

आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) ने हाल ही में अमेरिका की ट्राइटन सोलर कंपनी के साथ आंध्र प्रदेश में सोलर बैटरी निर्माण प्लांट को स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस प्लांट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निर्मित किया जायेगा। इस प्लांट की सहायता से राज्य को विद्युत् वाहन की ओर रुख करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। इस प्लांट का निर्माण 727 करोड़ की लागत से विभिन्न चरणों में किया जायेगा। इस प्लांट में नैनो और लिथियम पॉलीमर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड बैटरी का निर्माण किया जायेगा।

4. प्रोजेक्ट उन्नति किससे सम्बंधित है?

उत्तर – बंदरगाहों का विकास
प्रोजेक्ट उन्नति शिपिंग मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य चुने गए भारतीय निजी बंदरगाहों और उत्कृष्ट श्रेणी के अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों के साथ 12 प्रमुख बंदरगाहों के संचालन तथा वित्तीय प्रदर्शन में सुधार करना है। इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न बंदरगाहों के लिए 116 इनिशिएटिव चिन्हित किये गये हैं।

5. राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर’ किसे घोषित किया गया?

उत्तर – अहमदाबाद व मांडू

27 सितम्बर को केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अलफोंस ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 प्रदान किये। इस दौरान अहमदाबाद और मांडू को संयुक्त रूप से “सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर” घोषित किया गया। जबकि क़ुतुबमीनार को दिव्यांग लोगों के लिए मैत्रीपूर्ण स्थानों की श्रेणी में पहला पुरस्कार दिया गया। इन पुरस्कारों में गुजरात को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए, सर्वश्रेष्ठ नागरिक प्रबंधन (सतपुड़ा हिल स्टेशन), सर्वश्रेष्ठ विरासत नगर तथा सर्वश्रेष्ठ एअरपोर्ट (अहमदाबाद)। यह पुरस्कार यात्रा, पर्यटन तथा आतिथ्य इत्यादि श्रेणियों में दिए गये। पर्यन के व्यापक विकास के लिए आंध्र प्रदेश को राज्यों की श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला। राजस्थान ने सूचना प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया और वेबसाइट्स के नवीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। अहमदाबाद को यूनेस्को ने 2017 में भारत का पहला विरासत नगर घोषित किया था।

6. भारत-बांग्लादेश सीमा सम्मेलन का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया?

उत्तर -आईजोल
27 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा सम्मेलन का आयोजन मिजोरम के आइजोल में किया गया। इस सम्मेलन में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सीमा सम्बन्धी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यह सम्मेलन मिजोरम में दोनों देशों के बीच सीमांकन के लिए आवश्यक था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व भारतीय सर्वेक्षण के निदेशक संजय कुमार ने किया।

7. हाल ही में किस राज्य ने ‘फायरवुमन’ की पोस्ट शुरू करने का फैसला किया है?

उत्तर – केरल
केरल सरकार ने राज्य अग्नि व बचाव सेवा विभाग में ‘फायरवुमन’ का पद शुरू करने का फैसला किया है, यह कार्यक्षेत्र में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इससे लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

8. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 26 सितम्बर
26 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय द्वारा परमाणु हथियार निशस्त्रीकरण के प्रति वचनबद्धता को दर्शाना है। इस दिवस के द्वारा लोगों व नेताओं को परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लाभ से अवगत करवाना है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर, 2013 में प्रस्ताव पारित करने के पश्चात की थी। इससे पहले 26 सितम्बर, 2013 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में परमाणु निशस्त्रीकरण को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को परमाणु हथियारों के खतरों से अवगत करवाना है।

9. हाल ही में ट्राइब्स इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – मैरी कोम
हाल ही में पांच बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन एम.सी. मैरी कोम को ट्राइब्स इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया। ट्राइब्स इंडिया केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय की पहल है, इसका उद्देश्य जनजातीय कलाकृतियों को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त जनजातीय कलाकृतियों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ‘पंच तंत्र’ नामक संग्रह को लांच किया गया। इस संग्रह में पारंपरिक हस्तकला तथा हथकरघा उत्पादों का कलेक्शन है।

10. लोकपाल खोज समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – रंजना प्रकाश देसाई
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय खोज समिति का गठन किया। यह समिति लोकपल अध्यक्ष तथा सदस्यों के लिए नाम सुझाएगी। लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत लोकपाल के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इस समिति के सदस्य जस्टिस सखा राम सिंह यादव, पूर्व SBI चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य, सेवानिवृत्त आईएएस अफसर रंजित कुमार, पूर्व गुजरात पुलिस प्रमुख ललित के. पंवर, इलाहबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शब्बीरहुसैन एस. खांडवावाला, प्रसार भारती के चेयरपर्सन ए. सूर्य प्रकाश तथा इसरो के पूर्व प्रमुख ए. एस.किरण कुमार हैं। यह खोज समिति शीघ्र ही अपना कार्य शुरू करेगी। यह समिति लोकपाल के चेयरपर्सन तथा सदस्यों लिए नामों का सुझाव देगी।