Current Affairs Quiz: 3 October, 2018
1. International Day of Older Persons is observed every year on 1st October.
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
2. Assam Government has launched Wage Compensation Scheme for Pregnant Women in tea gardens of the state.
असम सरकार ने राज्य के चाय बागानों में गर्भवती महिलाओं के लिए मजदूरी क्षतिपूर्ति योजना शुरू की है।
3. SBI cuts daily ATM cash withdrawal limit to Rs 20,000 effective from Oct 31.
एसबीआई दैनिक एटीएम नकदी निकासी सीमा 31 अक्टूबर से 20,000 रुपये कर दी है।
4. Yuvraj Wadhwani has won the 25th Asian junior individual squash championship title.
युवराज वाधवानी ने 25 वां एशियाई जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप खिताब जीता है।
5. Manu Bhaker has been named as the flag-bearer of the Indian contingent for the third Youth Olympic Games to be held in Buenos Aires, Argentina.
मनु भाकर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले तीसरे युवा ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल के ध्वज-वाहक के रूप में नामित किया गया है ।
6. Central Information Commission (CIC) has ruled that the Board of Control for Cricket in India (BCCI) is covered under the RTI Act.
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने फैसला दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आरटीआई अधिनियम के तहत कवर किया गया है।
7. Canada’s parliament has voted unanimously to effectively strip Myanmar leader Aung San Suu Kyi of her honorary Canadian citizenship over the Rohingya crisis.
म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों पर किये गये अत्याचारों में भागीदारी के लिए कनाडा की संसद ने आंग सान सू ची की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले ली।
8. 150th birth anniversary of Mahatma Gandhi was celebrated in America.
अमेरिका में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गयी।
Top Current News of 3 October, 2018:
1. भारत में पहले AICTE ट्रेनिंग एंड लर्निंग अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जाएगी?
उत्तर – जयपुर
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) जयपुर में भारत की पहली AICTE Training and Learning (ATAL) अकादमी की स्थापना करेगी। अगले वर्ष तीन अन्य अटल अकादमी तिरुवनंतपुरम (केरल), गुवाहाटी (असम) तथा बड़ोदा (गुजरात) में स्थापित की जाएगी। यह अकादमी तकनीकी शिक्षा को प्रभावशाली बनाने के लिए पढ़ाने के नवीन तरीके उपलब्ध करवाएगी। इन अकादमियों में फैकल्टी को पांच महीने के दौरान 8 मोड्यूल वाले कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 2019 से नए अध्यापकों के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक होगा। प्रमोशन के लिए आवेदन करने के लिए मौजूदा अध्यापकों तथा सहायक अध्यापकों को भी यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इन अकादमियों के निर्माण के लिए राज्यों ने निशुल्क अधोसंरचना व भूमि उपलब्ध करवाई है।
2. कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
उत्तर – इंजेती श्रीनिवास
केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय ने इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय के सचिव हैं। यह समिति मौजूदा फ्रेमवर्क की समीक्षा करेगी और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर नीति के लिए रोडमैप तैयार करेगी। यह समिति कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के सन्दर्भ में समय-समय पर जारी किये गये अधिनियम, नियम तथा सर्कुलर की समीक्षा करेगी। यह समिति CSR गतिविधियों के परिणामों, कार्यक्रमों तथा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेगा। यह समिति टेक्नोलॉजी के उपयोग तथा लेखापरीक्षा से सम्बंधित कार्य के लिए सुझाव भी देगी। यह समिति अपनी पहली बैठक के तीन महीने बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
3. बांग्लादेश के 47 वर्षों के इतिहास में पहली बार किस महिला को मेजर जनरल नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुजेन गीति
डॉ. सुजेन गीति बांग्लादेश के 47 वर्षों के इतिहास में पहली महिला मेजर जनरल बनी। उन्हें बंगलादेशी सेना के चीफ जनरल अज़ीज़ अहमद तथा क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शमसुल हक़ ने मेजर जनरल का रैंक बैज प्रदान किया। वर्तमान में सुजेन गीति आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। सुजेन गीति ने बांग्लादेश आर्म्ड फोर्सेज के मेडिकल विंग को 1986 में कैप्टन के रूप में ज्वाइन किया था। वे 1996 हेमाटोलोजी में FCPS की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थी।
4. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य अर्थशास्त्री किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना प्रमुख अर्थशास्त्री नियुक्त किया। वे IMF के मौजूदा प्रमुख अर्थशास्त्री मौरिस ओब्स्टफेल्ड की जगह लेंगी, वे दिसम्बर, 2018 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में गीता गोपीनाथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर कार्य कर रही हैं। वे अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। इसके अतिरिक्त वे केरल के मुख्यमंत्री की आर्थिक सलाहकार भी हैं। गीता गोपीनाथ का जन्म 8 दिसम्बर, 1971 को मैसूर में हुआ था। वे अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन से प्राप्त की। उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी वर्ष 2001 में प्रिन्सटन विश्वविद्यालय से की थी।
5. 17वीं शताब्दी का ऊंट कदल पुल हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, यह पुल किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
ऊंट कदल 17वीं का मुग़लकालीन पुल है, यह जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध दल झील के बीच में स्थित है। यह पुल हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, जर्मनी ने इस पुल के संरक्षण के लिए 32 लाख रुपये की सहायता प्रदान की है। इस पुल की मरम्मत से यह वैश्विक सांकृतिक तथा प्राकृतिक विरासत में एक महत्वपूर्ण स्थान बन जायेगा। इस पुल को यूनेस्को को ने ‘विश्व विरासत स्थलों की संभावित सूची’ में भी शामिल किया है। ऊंट कदल पुल का निर्माण 1670 के दशक में किया गया था। यह विदेशी पर्यटकों, फिल्म निर्देशकों तथा फोटोग्राफरों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। उचित संरक्षण के अभाव यह यह पुल अब जर्जर हो रहा है। यह पुल पत्थरों से निर्मित है।
6. संपीडित बायो-गैस को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने हाल ही में कौन सी पहल लांच की?
उत्तर – SATAT (सतत)
केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सतत (Sustainable Alternative Towards Affordable Transportation – SATAT) पहल लांच की है, इसका उद्देश्य सस्ते परिवहन के लिए स्थायी विकल्प उपलब्ध करवाना है। इस पहल को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, BPCL तथा HPCL) के साथ लांच किया गया। इस पहल के तहत सस्ते परिवहन इंधन की उपलब्धता पर बल दिया जाएगा, इसमें कृषि अवशेष, मवेशियों का गोबर तथा म्युनिसिपल ठोस कचरा शामिल है। इसकी सहायता से किसानों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति भी होगी। इससे वाहन मालिकों, किसानों तथा उद्यमियों को लाभ होगा। संपीडित बायो गैस उत्पादन प्लांट शुरू करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट भी जारी किया गया है।
7. राष्ट्रव्यापी ग्राम पंचायत एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरुआत किस शहर से की गयी?
उत्तर – ग्वालियर
इस विकास योजना को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 1 अक्टूबर, 2018 को लांच किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास है। वर्तमान में इस योजना को 19 राज्यों के 467 ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट के द्वारा विकास तथा प्रशासनिक सुधारों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
8. पंडित तुलसीदास बोरकर का हाल ही में निधन हुआ, वे किस वाद्य यन्त्र प्रसिद्ध वादक थे?
उत्तर – हारमोनियम
पंडित तुलसीदास बोरकर का निधन 83 वर्ष की आयु में 29 सितम्बर, 2018 को मुंबई में हुआ। उनका जन्म गोवा के बोरिम में हुआ था। भारतीय संगीत में योगदान के लिए वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2005 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। बोरकर को एकल प्रदर्शन के लिए जाना जाता था, उन्होंने कई भारतीय शास्त्रीय गायकों के साथ भी कार्य किया। उन्होंने उस्तंद आमिर खान, भीमसेन जोशी और किशोरी अमोनकर के साथ कार्य किया था।
9. गायों के लिए मंत्रालय स्थापित करने वाला देश का दूसरा राज्य कौन बनेगा?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर, 2018 को गौ मंत्रालय शुरू करने की घोषणा की, इसके द्वारा गायों के बेहतर देखभाल की जा सकेगी। गौ मंत्रालय मौजूदा मध्य प्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड (MPGEPSB) का स्थान लेगा, बोर्ड के कार्य तथा शक्तियों की सीमा होती। यदि मध्य प्रदेश सरकार इस फैसले को क्रियान्वित करती है तो मध्य देश का दूसरा राज्य बन जायेगा जहाँ गौ मंत्रालय की स्थापना की गयी है। इससे पहले राजस्थान ने सर्वप्रथम गौ मंत्रालय की स्थापना की थी। मध्य प्रदेश ने देश का पहले गौ उद्यान भी शुरू किया था, यह उद्यान 472 हेक्टेयर में फैला हुआ है, इस उद्यान में 6000 गायें रखी जा सकती हैं। मध्य प्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड (MPGEPSB) राज्य में 600 गौ शेल्टर का संचालन भी करता है।
10. युवा ओलिंपिक खेल, 2018 में भारतीय दल के ध्वज वाहक कौन होंगे?
उत्तर – मनु भाकर
निशानेबाज़ मनु भाकर को तीसरे युवा ओलिंपिक खेल के लिए भारतीय दल का ध्वज वाहक घोषित किया गया है। युवा ओलिंपिक खेल 2018 का आयोजन अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में 6 से 18 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। इस बार युवा ओलिंपिक खेलों में भारत का सबसे बड़ा दल भेजा जा रहा है। इस बार भारत हॉकी, ट्रैक एंड फील्ड, शूटिंग, रिकर्व आर्चरी, बैडमिंटन, तैराकी, टेबल टेनिस, भारतोलन, कुश्ती, रोइंग, मुक्केबाजी, जुडो तथा स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग में हिस्सा लेगा।
|