Current Affairs Quiz: 3 August, 20181. In which state has 'online diesel grant program' started recently? 'Online diesel grant program' has been started in Bihar. Under this program, the money of diesel grants will be transferred directly to the bank account of the farmers. Under the Crop Support Scheme, the government is providing assistance to the farmers, through which the money will be transferred to the registered farmers in the bank account. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन डीजल अनुदान कार्यक्रम’ शुरू किया गया है? बिहार में ‘ऑनलाइन डीजल अनुदान कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत किसानों के बैंक खाते में डीजल अनुदान का पैसा सीधा ऑनलाइन हस्तांतरण होगा। फसल सहायता योजना के तहत सरकार किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है, जिसके द्वारा रजिस्टर्ड किसानों को बैंक खाते में डीजल अनुदान का पैसा हस्तांतरित किया जायेगा। 2. Recently, which country's former president has been declared a runaway? Former Pakistan President Asif Ali Zardari has been declared a runaway. They have been declared as fugitives in the case of money laundering of approximately 35 billion Pakistani rupees by the Federal Investigation Agency of Pakistan. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को भगोड़ा घोषित किया गया है? पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भगोड़ा घोषित किया गया है। इन्हें पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने करीब 35 अरब पाकिस्तानी रुपये के मनी लॉन्डरिंग के मामले में भगोड़ा घोषित किया है। 3. In which state has reservation started in promotions for scheduled castes and tribes recently? Reservation has been initiated in Bihar for promotions for scheduled castes and tribes. In Bihar, 16 percent of the Scheduled Castes employees and 1 percent reservation for Scheduled Tribes will be given. It has been started after the advice issued by the Central Personnel and Training Department. हाल ही में किस राज्य में अनूसूचित जातियों और जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की शुरुआत की गई है? बिहार में अनूसूचित जातियों और जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की शुरुआत की गई है। बिहार में अनूसूचित जातियों के कर्मचारियों को 16 प्रतिशत तथा अनूसूचित जनजातियों को 1 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी सलाह के बाद इसकी शुरुआत की गई है। 4. Which NASA has recently launched a mission to study the Sun? NASA has launched a 'Parker Solar probe' mission for the study of the sun. This space station will approach the Sun and study it. This spacecraft is named after American scientist Eugene Newman Parker. हाल ही में नासा ने सूर्य के अध्ययन हेतु कौनसा मिशन लांच किया है? नासा ने सूर्य के अध्ययन हेतु ‘पार्कर सोलर प्रोब’ मिशन लांच किया है। यह अंतरिक्ष यान सूर्य के करीब पहुंचकर उसका अध्ययन करेगा। इस स्पेसक्राफ्ट का नाम अमेरिकी वैज्ञानिक ‘यूजीन न्यूमैन पार्कर’ के नाम पर रखा गया है। 5. In recent times, which country has developed its own resizing robot? The robot has been developed in Israel easily. This robot can reach the smallest place crawling in place and can easily cross the odd path. With the help of this robot, rescue teams will be able to find people trapped under debris in a disaster or a major accident. This robot has been named 'Rising sprawl-tumed Autonomous robot' (RSTAR). There are wheels attached to its feet, which are connected with its entire body. It can twist like a wheelchair anywhere and move freely from one place to another. Apart from this, the biggest feature in it is that it can change itself in such a way that the wall is climbing. The tunnel and the pipes can reach by crawling their shape. हाल ही में आसानी से अपना आकार बदलने वाला रोबोट किस देश में विकसित किया गया है? आसानी से अपना आकार बदलने वाला रोबोट इजरायल में विकसित किया गया है। यह रोबोट छोटी से छोटी से जगह में रेंगते हुए पहुंच सकता है तथा उबड-खाबड़ रास्ते को भी आसानी से पार कर सकता है। इस रोबोट की मदद से से आपदा या बड़ी दुर्घटना में बचाव टीमों को मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी। इस रोबोट का नाम ‘राइजिंग स्प्राउल-ट्यूंड ऑटोनोमस रोबोट’ (आरएसटीएआर) रखा गया है। इसके पैरों में ऐसे पहिए लगाए गए हैं, जो इसके पूरे शरीर के साथ जुड़े हुए हैं। यह एक व्हील चेयर की तरह कहीं भी झटके से मुड़ सकता है और स्वतंत्र रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। इसके अलावा इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद को इस तरह से बदल सकता है कि दीवार पर चढ़ जाए। सुरंग व पाइप में अपने आकार को बदलते हुए रेंग कर पहुंच सकता है। 6. Who is Swati Maliwal? Swati Maliwal is the head of Delhi Women's Commission. Recently, the Arvind Kejriwal government has extended the term of Swati Maliwal's head of Delhi Women's Commission for three years. स्वाति मालीवाल कौन है? स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्वाति मालीवाल का दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख के रूप कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। 7. Which country has won the title of Rugby World Sevens Cup recently? New Zealand has won the title of Rugby World Sevens Cup. New Zealand won the title by defeating England by 33-12 in the final of Rugby World Seven Cup. New Zealand is the first team, which has won the title twice. Earlier, New Zealand had won the title in Russia by defeating England in 2013. हाल ही में रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप का खिताब किस देश ने जीता है? रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप का खिताब न्यूजीलैंड ने जीता है। न्यूजीलैंड ने रग्बी वर्ल्ड सेवंस कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 33-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है। न्यूजीलैंड पहली टीम है, जिसने लगातार दो बार यह खिताब जीता है। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने रूस में 2013 में इंग्लैंड को हराकर यह ख़िताब जीता था। 8. When did Manmohan Singh launch the budget and start the economic liberalization period in India? Prime Minister Manmohan Singh launched the budget for India's economic liberalization on July 24, 1991. This budget included the suggestion of foreign trade liberalization, financial liberalization, tax reform and the opening of the path of foreign investment. As a result, the average growth rate of GDP (at factor cost), which was 4.34 percent between 1951 and 1991, rose from 6.2 percent in 1991 to 2011. Prior to becoming Finance Minister, Manmohan Singh was the Governor of the Reserve Bank of India. Narasimha Rao was then the Prime Minister of the country. The country was on the brink of insolvency. Then he made Manmohan Singh the finance minister. Congress returned to power in 2004 and Manmohan Singh was made Prime Minister of India. मनमोहन सिंह ने बजट पेश कर भारत में आर्थिक उदारीकरण का दौर कब शुरू किया था? मनमोहन सिंह ने बजट पेश कर भारत में आर्थिक उदारीकरण का दौर 24 जुलाई 1991 में शुरू किया था। इस बजट में विदेश व्यापार उदारीकरण, वित्तीय उदारीकरण, कर सुधार और विदेशी निवेश के रास्ते को खोलने का सुझाव शामिल था। इसका नतीजा यह हुआ कि सकल घरेलू उत्पाद की औसत वृद्धि दर (फैक्टर लागत पर) जो 1951 से 1991 के दौरान 4.34 प्रतिशत थी, 1991 से 2011 के दौरान 6.24 प्रतिशत बढ़ी थी। वित्त मंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। उस वक्त नरसिंह राव देश के प्रधानमंत्री थे। देश दिवालियेपन की कगार पर था। तब उन्होंने मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाया था। 2004 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई और मनमोहन सिंह को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया था। 9. National broadcasting day is celebrated? National broadcast day is celebrated on 23rd July every year. On this day in 1927 Indian Broadcasting Company started radio broadcasting from Bombay Station. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है? राष्ट्रीय प्रसारण दिवस प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण की शुरुआत की थी। 10. When is income-tax day celebrated? Income tax day is celebrated on 24th July every year. In India on July 24, 1860, the first income tax was introduced as a fee. The first income-tax day was observed in 2010. On this day Income Tax Department officials are honored. आयकर दिवस कब मनाया जाता है? आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है। भारत में 24 जुलाई 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की थी। 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया था। इस दिन आयकर विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। Current News 4 August, 2018:1. Akshay Venkatesh, a renowned Indian-Australian mathematician, and four winners has been awarded with the mathematics’ prestigious Fields medal. This award is known as the Nobel Prize for math. नामी भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश समेत चार विजेताओं को गणित का विशिष्ट फिल्ड्स मेडल मिला है। गणित के क्षेत्र में इसे नोबेल पुरस्कार के समान माना जाता है। 2. Lyricist and poet Javed Akhtar has been awarded with “Shalaka Samman” of Hindi Academy Delhi for his contribution in the film and poetry. गीतकार और शायर जावेद अख्तर को फिल्म और शायरी जगत में योगदान देने के लिए हिंदी अकादमी, दिल्ली के ‘शलाका सम्मान’ से सम्मानित किया गया | 3. Dr Bhishma Narain Singh, a Senior Congress leader, who was the Governor of various states, including Assam and Tamil Nadu passed away. He was 85. असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण सिंह का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। 4. England’s captain Joe Root became the world’s third youngest batsman to complete 6,000 Test runs. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सबसे कम उम्र में 6000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। 5. National Highways Authority of India (NHAI) has Signed agreement with SBI for of Rs 25,000 Crore a long-term loan. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 25,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक ऋण के लिए एसबीआई के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 6. According to Morgan Stanley Report, India’s Gross Domestic Product Growth Rate is expected to 7.5 % in the Financial Year 2018-19. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, वितीय वर्षं 2018-19 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान है। 7. Chhattisgarh Chief Minister Raman Singh has launched a smartphone distribution scheme, ‘Mobile Tihar’, under the Sanchar Kranti Yojna (SKY). छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संचार क्रांति योजना (एसकेवाई) के तहत एक स्मार्टफोन वितरण योजना ‘मोबाइल तिहार’ लॉन्च की है। 8. India has been ranked 96th in the United Nation’s E-Government Index. भारत संयुक्त राष्ट्र के ई-गवरनेन्स सूचकांक में 96 वें स्थान पर रहा है। 9. Food ordering and delivery firm Swiggy has acquired Mumbai-based on-demand delivery platform Scootsy for approximately Rs 50 crore. भोजन डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी स्विगी ने मुंबई स्थित डिलीवरी प्लेटफार्म कंपनी स्कूटसी का करीब 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया। 10. Bharat Anand, an Indian-Origin professor at Harvard Business School, has been named Harvard University’s new Vice Provost. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में कार्यरत भारतीय मूल के एक प्रोफेसर भारत आनंद को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नये वाइस प्रोवोस्ट के रूप में नामित किया गया है। |
|