Current Affairs Quiz: 31 July, 20181. Which country has recently joined the International Solar Organization (ISA)? Myanmar has joined the International Solar Organization (ISA). Myanmar is the 68th country to join the International Solar Organization (ISA). Myanmar has committed to join the organization and to make use of solar energy more and more. International Solar Coalition (ISA) is the first international organization, which has secretariat located in India. India initiated the International Solar Coalition to meet future energy needs. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) में कौनसा देश शामिल हुआ है? अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) में म्यांमार शामिल हुआ है| म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) में शामिल होने वाला 68वां देश है| म्यांमार ने इस संगठन में शामिल होकर सौर उर्जा के अधिक से अधिक उपयोग करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है| अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) पहला अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका सचिवालय भारत में स्थित है| भारत ने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल की थी| 2. Who has recently been appointed as the Chairman of Punjab Pollution Control Board? As Professor of Punjab Pollution Control Board Satwinder Singh Marwaha has been appointed. At present, Satvinder Singh is working as Professor in Central University Bathinda. हाल ही में पंजाब पॉल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? पंजाब पॉल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रो. सतविंदर सिंह मरवाहा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सतविंदर सिंह सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत है| 3. What is the name of UR Rao Satellite Center recently changed? UR Rao Satellite Center has been renamed as Dr. Udupi Ramchandra Rao. Dr. Udupi Ramchandra Rao was the former President of ISRO. ISRO is the nodal center for the design, development, construction and testing of Indian satellites. It was founded in 1972. Its headquarters is located in Bengaluru, Karnataka. हाल ही में यू आर राव सैटेलाइट सेंटर का नाम बदलकर क्या रखा गया है? यू आर राव सैटेलाइट सेंटर का नाम बदलकर डॉ. उडुपी रामचंद्र राव रखा गया है| डॉ. उडुपी रामचंद्र राव इसरो के पूर्व अध्यक्ष थे| यह भारतीय के उपग्रहों के डिजाइन, विकास, निर्माण और परीक्षण के लिए इसरो का नोडल केंद्र है| इसे 1972 में स्थापित किया गया था| इसका मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है| 4. What is 'stratlogic'? 'Stratlog' is the world's largest aircraft. Its feathers extend to 385 feet and weighing 580 tonnes. This aircraft is designed to launch rockets in space, thereby reducing the cost of sending cargo to space. ‘स्ट्रैटोलांच’ क्या है? ‘स्ट्रैटोलांच’ दुनिया का सबसे बड़ा विमान है| इसके पंखो का विस्तार 385 फुट है और इसका वजन 580 टन है| इस विमान को अंतरिक्ष में रॉकेट लांच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे अंतरिक्ष में कार्गो भेजने की लागत को कम किया जा सके| 5. Who was Ramchandra Singh Deva? Ramchandra Singh Dev was the first finance minister of Chhag. Ramchandra was also fond of movies, he had worked in Satyajit Ray's two projects. He has passed away recently. रामचंद्र सिंह देव कौन थे? रामचंद्र सिंह देव छग के पहले वित्त मंत्री थे| रामचंद्र को फिल्मों का भी शौक था, इन्होनें सत्यजीत रे के दो प्रोजेक्ट में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है| 6. Who is Park Gunn Hey? Park Gunn is the former President of South Korea. Recently, he was responsible for the financial loss suffered by the government and convicted of interference in parliamentary elections in 2016. In this case, the court has sentenced Gunn eight years to jail. पार्क गुन हे कौन है? पार्क गुन हे दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति है| हाल ही इन्हें सरकार को हुए आर्थिक नुकसान का जिम्मेदार और 2016 के संसदीय चुनाव में दखल का दोषी पाया है। इस मामलें में कोर्ट ने गुन को 8 वर्ष की सजा सुनाई है। 7. Who is the author of the book "The House of Islam: A Global History"? The author of the book "The House of Islam: A Global History" is former Islamist fundamentalist Ed Hussein. This book describes the complexities of Islam and the internal psychology of the Muslim world. “द हाउस ऑफ़ इस्लाम : ए ग्लोबल हिस्ट्री” पुस्तक के लेखक कौन है? “द हाउस ऑफ़ इस्लाम : ए ग्लोबल हिस्ट्री” पुस्तक के लेखक पूर्व इस्लामवादी कट्टरपंथी एड हुसैन है| इस पुस्तक में इस्लाम की जटिलताओं और मुस्लिम दुनिया के आंतरिक मनोविज्ञान का वर्णन किया है| 8. What is the game related to the squared balance? There is a relation between cricket and cricket. Fakir Zaman plays the role of opener in Pakistan cricket team. Recently, he has scored a double century (210) against Zimbabwe. Juman has become the sixth batsman to be the first batsman and sixth batsman in the world. फखर जमान का संबंध किस खेल से है? फखर जमान का संबंध क्रिकेट से है| फखर जमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होनें जिम्बावे के विरुद्ध दोहरा शतक (210) लगाया है| जमान दोहरा शतक ज़माने वाले पाकिस्तान के पहले तथा विश्व के छठें बल्लेबाज बन गए है| 9. Which game is related to Keshav Maharaj? Keshav Maharaj belongs to cricket. Keshav Maharaj plays the role of leg-spinner bowler in South Africa cricket team. Recently Keshav Maharaj took 8 wickets in the second Test against Sri Lanka. This is the best performance of any foreign spinner in Sri Lanka. Maharaj (32-6-116-8) also equaled the South African spinner's best performance on the overseas field. Before him, Hugh Typhide had hit 8 wickets in the Durban against England in 1957. The name of off-spinner Tiifield is also a record of South Africa's best bowling (37-11-113-9). Keshav Maharaj had earlier taken 78 wickets in 21 matches. केशव महाराज का संबंध किस खेल से है? केशव महाराज का संबंध क्रिकेट से है| केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में लेग स्पिनर गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में केशव महाराज ने श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट लिए है| यह श्रीलंका में किसी भी विदेशी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। महाराज (32-6-116-8) ने इसके साथ ही विदेशी मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी भी कर ली है। उनसे पहले ह्यूज टायफील्ड ने 1957 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 8 विकेट झटके थे। ऑफ स्पिनर टायफील्ड के नाम दक्षिण अफ्रीका की बेस्ट बॉलिंग (37-11-113-9) का रिकॉर्ड भी है। केशव महाराज ने इससे पहले 21 मैच में 78 विकेट लिए थे। 10. Who put the first step on the moon? The first step on the moon was made by American astronaut Neil Armstrong on July 21, 1969. They described the moon's surface as a coal shredded, where their yan had landed, there was a foot deep pothole. This historic moment was captured by the cameras captured on their vehicle. Shortly after landing, Armstrong first took photographs of the surface of the moon and collected some samples of its soil. These two astronauts waved the flag of America on the surface of the moon. चांद पर पहला कदम किसने रखा था? चांद पर पहला कदम अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने 21 जुलाई 1969 में रखा था| इन्होनें चांद की सतह को कोयले के चूरे की तरह बताया, जहां उनका यान उतरा था वहां एक फुट गहरे गड्ढे हो गए थे। इस ऐतिहासिक क्षण को उनके यान पर लगे कैमरे ने कैद किया। उतरने के फौरन बाद आर्मस्ट्रांग ने सबसे पहले चांद की सतह की तस्वीरें लीं और उसकी मिट्टी के कुछ नमूने एकत्र किए। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद की सतह पर अमेरिका का झंडा लहराया था| Current News 31 July, 2018:1. The Hongkong and Shanghai Banking Corporation has appointed Surendra Rosha as the Chief Executive Officer for HSBC India. हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एचएसबीसी) ने सुरेंद्र रोशा को एचएसबीसी इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। 2. Acclaimed Bengali writer Ramapada Chowdhury died. He was 95. प्रसिद्ध बंगाली लेखक रामपद चौधरी का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। 3. Eminent poet Ramakanta Rath has been conferred with the Odisha’s highest literary award Atibadi Jagannath Das Samman for 2018. प्रसिद्ध कवि रामकांत रथ को ओडिशा के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार अतीबादी जगन्नाथ दास सम्मन से 2018 के लिए सम्मानित किया गया है। 4. Lewis Hamilton has won the Hungary Grand Prix title. लुईस हैमिल्टन ने हंगरी ग्रां प्री का ख़िताब जीता। 5. Prime Minister Narendra Modi laid the foundation of India’s first Mobile Open Exchange Zone (MOX) at World Trade Centre, Noida in a ceremony held in Lucknow. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा के वल्र्ड ट्रेड सेंटर में बनने वाले देश के पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज (मॉक्स) जोन का लखनऊ में आयोजित एक समारोह में शिलान्यास किया। 6. John Isner defeated compatriot Ryan Harrison to win the Atlanta Open title for the fifth time. अमेरिका के जॉन इसनेर ने हमवतन रियान हैरीसन को हराकर रिकार्ड पांचवीं बार अटलांटा खिताब जीता। 7. Sourabh Verma has won the Russia Open Tour Super 100 tournament. सौरभ वर्मा ने रूस ओपन टूर सुपर 100 टूर्नामेंट जीता है। 8. Veteran film personality John Sankaramangalam and former director of the Film and Television Institute of India (FTII) in Pune, died. He was 84. फिल्म जगत की दिग्गज शख्सियत और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के पूर्व निदेशक जॉन शंकरमंगलम का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। 9. Serbia’s Olga Danilovic defeated Russia’s Anastasia Potapova to win her first WTA title at the age of 17 years. सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच ने रूस की अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर महज 17 साल की उम्र में डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किया। 10. Egypt defeated England 2-0 to win the boy’s title at the WSF-World junior squash team championship. मिस्र ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर बालकों के वर्ग में डब्ल्यूएसएफ-विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैम्पियनशिप जीती। |
|