Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 7 August, 2018


1. Which state assembly has recently passed the proposal to change its name to 'Bengali'?

The Assembly of West Bengal has passed the proposal to change the name of its state to 'Bangla'. However, only after the permission of the Union Home Ministry, the state government will be able to change the name.

हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने अपने राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पास किया है?

पश्चिम बंगाल की विधानसभा ने अपने राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पास किया है। हालांकि, केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही राज्य सरकार नाम बदल सकेगी।

2. What is 'Atal Innovation Mission'?

The 'Atal Innovation Mission' (AIM) is the central initiative of the Central Government to promote innovation and entrepreneurship culture in the country. Under the Atal Innovation Mission, a collaborative ecosystem has been envisaged under which students, teachers, guides and industrial partners will facilitate innovation by cooperating.

अटल नवाचार मिशन’ क्या है?

‘अटल नवाचार मिशन’ (एआईएम) देश में नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख पहल है। अटल नवाचार मिशन के तहत एक ऐसे सहयोगात्मिक परितंत्र की परिकल्पना की गई है, जिसके तहत विद्यार्थी, शिक्षक, मार्गदर्शक एवं औद्योगिक साझेदार आपस में सहयोग कर नवाचार को सुविधाजनक बनाएंगे।

3. What is 'MyGov' Portal?

'MyGov' is a portal of the Government of India. The main purpose of this portal is to connect the citizens with the government and work as a medium of handing over the development of the nation. Citizens can upload papers, case studies, pictures, videos and other action plans on this forum.

‘माईगव’ (MyGov ) पोर्टल क्या है?

‘माईगव’ (MyGov) भारत सरकार का एक पोर्टल है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकार के साथ जोड़ना तथा राष्ट्र के विकास में हाथ बंटाने के माध्यम के रूप में कार्य करना है। नागरिक इस मंच पर कागजात, केस स्टडी, चित्र, वीडियो और अन्य कार्य योजनाएं अपलोड कर सकते हैं।

4. Which planet is known as 'Red Planet'?

Mars is known as 'Red Planet'. Mars is the fourth planet from the Sun in the Solar System. Mars is a terrestrial planet. Its environment is sparse, the surface of the Moon reminds the earth's volcanoes, valleys, deserts and polar ice peaks.

किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है?

मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है। मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। मंगल ग्रह एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है, इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है।

5. Who has been honored with the Ramon Magsaysay Award recently?

Sonam Wangchuk of India has been honored with Ramon Magsaysay award. This award has been given to Sonam Wangchuk for the excellent work done for community development through education, culture and environment in Ladakh in Jammu and Kashmir.

हाल ही में रैमन मैगसेसे पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

रैमन मैगसेसे पुरस्कार से भारत के सोनम वांगचुक को सम्मानित किया गया है। सोनम वांगचुक को यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण के जरिए सामुदायिक प्रगति के लिए किए गये बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है।

6. Which award has been honored by Bharat Vatwani recently?

Bharat Bhatwani has been conferred the Ramon Magsaysay award. Bharat Bhatwani has been given this award to help mentally ill and poor people and their families.

हाल ही में भारत वाटवानी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

भारत वाटवानी को रैमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत वाटवानी को यह पुरस्कार मानसिक रूप से बीमार और गरीब लोगों की मदद करने तथा उनके परिवारों को मिलाने के लिए दिया गया है।

7. Where is the 10th edition of BRICS Summit organized recently?

The 10th edition of the BRICS Summit is held in Johannesburg, South Africa. The theme of this Summit is 'BRICS in Africa: Collaboration for integrated growth and shared prosperity in the 4th Industrial Revolution'. The main purpose of establishing BRICS is to assist our member countries. These countries assist each other in the field of financial, technology and business for the development of each other. The BRICS countries also have a bank of their own, whose name is 'New Development Bank'. Its function is to provide financial support to the member countries and other countries in the form of loans.

हाल ही में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण कहाँ पर आयोजित किया गया है?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय ‘BRICS in Africa: Collaboration for inclusive growth and shared prosperity in the 4th Industrial Revolution’ रखा गया है। ब्रिक्स की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्य देशों की सहायता करना है। ये देश एक दूसरे के विकास के लिए वित्तीय, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में एक दूसरे की सहायता करते हैं। ब्रिक्स देशों के पास खुद का एक बैंक भी है, जिसका नाम ‘नवीन विकास बैंक’ है। इसका कार्य सदस्यों देशों और अन्य देशों को कर्ज के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

8. When did the bomb blasts in Atlanta, Georgia, Georgia?

The bomb blasts occurred in the Olympic Park in Atlanta, Georgia on July 27, 1996. Two people were killed and more than 200 were injured in this blast. Thousands of people had gathered here for a public function at the time of the attack.

जॉर्जिया के अटलांटा में ओलिंपिक पार्क में बम धमाके कब हुए थे?

जॉर्जिया के अटलांटा में ओलिंपिक पार्क में बम धमाके 27 जुलाई 1996 में हुए थे। इस बम धमाके में दो लोग मारे तथा 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले के वक्त हजारों लोग यहां एक सार्वजनिक समारोह के लिए एकत्र हुए थे।

9. What is the celebration of Kargil victory day?

Kargil Vijay Divas is celebrated every year on 26th July. This day is celebrated for the honor of the martyred soldiers in Kargil war. The Kargil war lasted 60 days and ended on July 26. India was victorious in this war. After the end of this war, 93,000 Pakistani soldiers had surrendered.

कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?

कारगिल विजय दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और जिसका अंत 26 जुलाई को हुआ था। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमपर्ण कर दिया था।

10. When was the establishment of the Central Reserve Police Force?

The Central Reserve Police Force was established on July 27, 1939. Central Reserve Police Force is the largest of the Central Armed Police Forces of India. It works under the Home Ministry of the Government of India. The primary role of the Central Reserve Police Force lies in the police action against the support of the States / Union Territories, law and order and counter terrorism.

केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की स्थापना कब की गई थी?

केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 में की गई थी। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल भारत के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की प्राथमिक भूमिका पुलिस कार्रवाई में राज्य / संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोध में निहित है।

Current News 7 Augsut 2018:

1. Spain’s Carolina Marin has won the women’s singles title of World Badminton Championship by defeating P.V. Sindhu in Nanjing, China.

स्पेन की कैरोलिना मारिन ने चीन के नानजिंग में पी. वी. सिंधु को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल का खिताब जीता है।

2. Kento Momota became the first Japanese man to win the Badminton World Championships. He defeated China’s Shi Yuqi by 21-11, 21-13 in the finals.

केंटो मोमोता विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशप का खिताब जीतने वाले पहले जापानी पुरूष खिलाड़ी बने। उन्होंने फाइनल में चीन के शी युकी को 21-11, 21-13 से पराजित किया।

3. Young paddler Swastika Ghosh claimed a bronze medal in the junior girls’ doubles along with Singapore’s Jingyi Zhou in the 2018 Hang Seng Hong Kong Junior and Cadet Open.

भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांग सेंग हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में जूनियर लड़कियों के युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

4. China has successfully tested its first cutting-edge hypersonic aircraft Xingkong-2. It could carry nuclear warheads and penetrate any current generation anti-missile defence systems.

चीन ने अपने पहले अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान शिंगकोंग-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परमाणु आयुधों को ले जाने में और मौजूदा मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है।

5. Noted film producer and former chairman of Indian Film Chamber of Commerce M Bhakthavatsala died. He was 84.

जाने माने फिल्म निर्माता और इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एम भक्तवत्सला का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

6. Escorts group Chairman Rajan Nanda passed away. He was 76.

एस्कॉर्ट्स समूह के चेयरमैन राजन नंदा का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

7. Alexander Zverev defeated Australia’s De Minaur by 6-2, 6-4 to win ATP Washington Open title.

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर को 6 . 2, 6 . 4 से हराकर एटीपी वाशिंगटन ओपन खिताब जीता।

8. Haitian President Jovenel Moise has nominated Jean Henry Ceant as the next prime minister of the country.

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने जीन हेनरी सिएंट को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया।