Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 7 October, 2018


1. Government of India and Asian Development Bank (ADB) today signed a $110 million loan to finance the upgrade of 2,800 kilometers all-weather rural roads in the State of Madhya Pradesh under the Prime Minister’s Rural Roads Program (PMGSY).

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कार्यक्रम (पीएमजीएसवाई) के तहत मध्‍य प्रदेश में 2,800 किलोमीटर लम्‍बी बारहमासी ग्रामीण सड़कों के उन्‍नयन के वित्‍त पोषण के लिए आज 110 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2. Ghaziabad has topped in Uttar Pradesh and secured 11th position across India in a cleanliness survey conducted by an independent agency appointed under the Centre’s Swachh Bharat Abhiyan.

केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नियुक्त एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा आयोजित एक स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में सबसे ऊपर है और भारत भर में 11 वें स्थान पर है।

3. Justice Surya Kant took oath as the Chief Justice of the Himachal Pradesh High Court.

जस्टिस सूर्यकांत ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

4. According to the National Association of Software and Services Companies (Nasscom), With over 17,000 firms and an employee strength of 1.2 million, the business process management (BPM) industry in India is the largest in the world, generating revenue close to $32.5 billion a year.

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनियां (नासकॉम) के अनुसार 17,000 से अधिक फर्मों और 1.2 मिलियन कर्मचारी की ताकत के साथ, भारत में बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) उद्योग दुनिया में सबसे बड़ा उद्योग है, जो सालाना 32.5 अरब डॉलर के करीब राजस्व पैदा करता है,

5. Oscar-winning animator Will Vinton has died at the age of 70 .

ऑस्कर विजेता एनिमेटर विल विंटन का निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे ।

6. The Reserve Bank of India (RBI) maintained its key benchmark lending rates in its fourth bi-monthly monetary policy review of 2018-19 and kept the repo rate unchanged at 6.50%.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो दर 6.5 फीसदी पर बरकरार है।

7. India has signed an over $5-billion deal to buy Russia’s S-400 aerial-defense system during Russian President Vladimir Putin’s visit to India.

भारत आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में भारत ने रूस से $5 अरब में S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के सौदे पर हस्ताक्षर किए।

8. The 2018 Nobel Peace Prize has been awarded to Denis Mukwege and Nadia Murad for their efforts to end the use of sexual violence as a weapon of warfare.

यौन अपराधों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले कॉन्गो के डॉ. डेनिस मुकवेगे और इराक की नादिया मुराद को 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा।

9. According to Forbes magazine, Reliance Industries’ Chairman Mukesh Ambani has emerged as the richest Indian for the 11th consecutive year with a net worth of USD 47.3 billion.

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं।

10. ICICI Bank Managing Director Chanda Kochhar has resigned from the bank with immediate effect. The board has decided to appoint Sandeep Bakhshi as Managing Director and Chief Executive Officer.

आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने संदीप बख्शी को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय किया है।

11. Ramon Laguarta assumed the role of Chief Executive Officer of global beverage giant PepsiCo. He has replaced India-born Indra Nooyi.

रमन लगुआर्ता ने दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला। उन्होंने भारतीय मूल की इंद्रा नूयी की जगह ली।

12. According to the survey by The Economist Intelligence Unit, India’s overall ranking on the government’s adoption of e-payments has significantly improved and India has moved up to 28th in 2018, from 36th in 2011.

द इकनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के अनुसार, सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को अपनाने के मामले में भारत की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और भारत की रैंकिंग 2011 में 36वें स्थान से सुधरकर 28वें स्थान पर आ गई है।

13. Three Indian films, “Gali Guleiyan”, “Sanju” and “Newton”, have been nominated in the Best Asian Film category of Australian Academy of Cinema and Television Arts (AACTA) Awards.

भारत की तीन फिल्मों ‘गली गुलियां’, ‘संजू’ और ‘न्यूटन’ को ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स (एएसीटीए) पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म वर्ग के लिए नामित किया गया है।

14. The sixth edition of IBSAMAR, a joint Multi – National Maritime Exercise between the Indian, Brazilian and South African Navies, is being held at Simons Town, South Africa.

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त बहुराष्ट्रीय सामुद्रिक अभ्यास आईबीएसएएमएआर का छठा संस्करण , दक्षिण अफ्रीका के सिमन्स टाउन में आयोजित किया जा रहा है।

15. India and ADB Sign $240 Million Loan to Provide Safe Drinking Water Service in 3 West Bengal Districts.

पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भारत और एडीबी ने 240 मिलियन डॉलर ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

16. SIDBI has launched a National Level Entrepreneurship Awareness Campaign, “Udyam Abhilasha” in 115 Aspirational Districts identified by NITI Aayog in 28 States.

सिडबी ने 28 राज्यों में नीति आयोग द्वारा पहचाने गए 115 आकांक्षी जिलों में राष्ट्रीय स्तर का उद्यमिता जागरूकता अभियान “उद्यम अभिलाषा” शुरू किया है।

17. Cabinet approves MOU between India and Russia on cooperation in the field of Micro, Small and Medium Enterprises.

मंत्रिमंडल ने सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम (एमएसएमई) के क्षेत्र में भारत और रूस के बीच एमओयू को मंजूरी दी है।

18. Government of India and the Asian Development Bank (ADB) sign $150 Million Loan Agreement to establish India’s First Global Skills Park in State of Madhya Pradesh.

मध्य प्रदेश राज्य में भारत का पहला वैश्विक कौशल पार्क स्थापित करने के लिए भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने $ 150 मिलियन ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

Top Current News in Hindi of 7 October 2018: 

1. 10वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा सम्मेलन – इंडिया केम 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – मुंबई
10वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा सम्मेलन – इंडिया केम 2018 का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में 4-6 अक्टूबर, 2018 के दौरान किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन केमिकल व पेट्रोकेमिकल विभाग तथा भारतीय वाणिज्य व उद्योग महासंघ (FICCI) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सम्मेलन में केमिकल सेक्टर के विकास के लिए सरकारी नीति प्रस्तुत की गयी, इस सम्मेलन में निवेशकों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल तथा केमिकल का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में विश्व भर से केमिकल व पेट्रोकेमिकल से सम्बंधित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

2. ई-पेमेंट प्रणाली के एडॉप्शन के मामले में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर – 28वां
हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार ई-भुगतान (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) के एडॉप्शन के मामले में भारत का स्थान विश्व में 28वां है, 2011 में भारत इस सूची में 36वें स्थान पर था। इस सर्वेक्षण में भारत सरकार द्वारा ई-भुगतान (इलेक्ट्रॉनिक भुगतान) को बढ़ावा देने के लिए उठाये गए क़दमों की सराहना की गयी है। 73 देशों की रैंकिंग में नॉर्वे को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि फ्रांस और डेनमार्क क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। इस सर्वेक्षण में सरकारी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन सर्विसेज की उपलब्धता, नीति तथा अधोसंरचना के आधार पर देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।

3. विश्व अध्यापक दिवस 2018 की थीम क्या है?

उत्तर – शिक्षा के अधिकार का अर्थ है एक क्वालिफाइड अध्यापक का अधिकार
विश्व अध्यापक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक दिवस प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस विश्व अध्यापक दिवस का उद्देश्य “विश्व के शिक्षकों की प्रशंसा, मूल्यांकन तथा सुधार” है। यह दिवस 1966 में अध्यापकों की स्थिति से सम्बन्धी “ILO/UNESCO अनुशंसा” पर हस्ताक्षर किये जाने की याद में मनाया जाता है। इस दिवस के लिए यूनेस्को ने वर्ष 2018 की थीम “शिक्षा के अधिकार का अर्थ है एक क्वालिफाइड अध्यापक का अधिकार” निश्चित की है। इसी दिन 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकारों की घोषणा की गयी थी। इस दिवस के द्वारा यह स्मरण करवाया जाता है कि प्रशिक्षित व क्वालिफाइड अध्यापकों के बिना शिक्षा का अधिकार प्रदान नहीं किया जा सकता।

4. हाल ही में भारत का प्रमुख सांख्यिकी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – 5 सितम्बर
प्रवीण श्रीवास्तव 1983 बैच के भारतीय सांख्यिकीय सेवा के अधिकारी हैं, उन्हें हाल ही में भारत का प्रमुख सांख्यिकी अधिकारी नियुक्त किया गया। वे अपनी सेवानिवृत्ति (31 अगस्त, 2020) अथवा भविष्य के आदेश तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगे। उन्होंने 35 वर्षों के अपने करियर में सांख्यिकी मंत्रालय तथा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया, कुछ समय तक उन्होंने केन्द्रीय लोक सेवा आयोग में भी कार्य किया। वे भारतीय सांख्यिकीय आयोग (रंगराजन आयोग) के सचिव भी थे। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का गठन 2005 में किया गया था।

5. भारत के पहले “मेथनॉल कुकिंग फ्यूल प्रोग्राम” को किस राज्य में लांच किया गया?

उत्तर – असम
असम में भारत के पहले ‘मेथनॉल कुकिंग फ्यूल प्रोग्राम’ को 5 अक्टूबर, 2018 को लांच किया गया, इसे असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा लांच किया गया है। इस प्रोजेक्ट को नीति आयोग द्वारा प्रमोट किया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षित कनस्तर बेस्ड कुकिंग स्टोव स्वीडिश टेक्नोलॉजी का उपयोग तकनीक हस्तांतरण नीति के तहत किया जा रहा है। अगले 18 महीनों में इस प्रकार के कुकिंग स्टोव के निर्माण के लिए एक प्लांट स्थापित किया जायेगा, इस प्लांट में प्रतिवर्ष 10 लाख स्टोव तथा 1 करोड़ कनस्तर का निर्माण किया जायेगा। इस तकनीक में मेथनॉल को सुरक्षित तरीके से हैंडल किया जाता है, इसके लिए किसी रेगुलेटर अथवा पाइपलाइन की ज़रुरत नहीं होती। इस प्रोग्राम की पहली लाभार्थी असम के नामरूप की ऋतू बारदोलोई बनी। आरम्भ में पायलट बेसिस पर 500 लोगों को 1.2 लीटर का मेथनॉल कनस्तर तथा एक कुकिंग कुकिंग स्टोव दिया जायेगा। असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड मेथनॉल का उत्पादन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत का एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – पंकज शर्मा
पंकज शर्मा को संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण सम्म्मेलन के लिए भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। पंकज शर्मा वर्तमान में विदेश मंत्रालय में निशस्त्रीकरण तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा डिवीज़न में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत्त है। वे अमनदीप गिल की जगह लेंगे। एक एक बहुराष्ट्रीय फोरम है जहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा हथियारों पर नियंत्रण करने तथा निशस्त्रीकरण के लिए समझौतों पर वार्ता की जाती है। इसकी स्थापना 1984 में की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है। वर्तमान में 65 देश इसके सदस्य हैं। हालांकि यह फोरम संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र है, परन्तु यह कई माध्यमों से संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यलय का महानिदेशक इस फोरम का महासचिव होता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा इस फोरम के लिए विशिष्ट मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित कर सकती है। यह फोरम प्रतिवर्ष अपने कार्य की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र महासभा को देती है।

7. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ एक्सचेंजेस की कार्यकारी समिति का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – विक्रम लिमाये
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ एक्सचेंजेस (WFE) ने हाल ही में भारत के विक्रम लिमाये को कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया, लन्दन एक्सचेंज ग्रुप, बौर्सा कुवैत, टुनिस स्टॉक एक्सचेंज, चाइना सिक्योरिटीज डिपाजिटरी एंड क्लीयरिंग कारपोरेशन तथा नैरोबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज इसके नए सदस्य हैं।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ एक्सचेंजेज अंतर्राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंजों का संगठन है, इसमें 63 सार्वजनिक नियमित स्टॉक, फ्यूचर्स तथा आप्शन एक्सचेंजेस शामिल हैं। इसकी स्थापना 1961 में की गयी थी, इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है। WFE लगभग 45,000 लिस्टेड कंपनियों का प्रतिनिधत्व करता है।

8. भारतीय क्षेत्र के राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – गुवाहाटी
7 अक्टूबर, 2018 को भारतीय क्षेत्र के राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन जोन 3 का आरम्भ असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ। इस चार दिवसीय सम्मेलन में उत्तर-पूर्वी भारत के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन “स्पीकर्स रिसर्च इनिशिएटिव” को लांच करेंगी। इस इवेंट में उत्तर-पूर्वी भारत के सांसद व विधायक हिस्सा लेंगे।

9. वामपंथी उग्रवाद का सामना करने के लिए किन राज्यों के पुलिस बलों ने एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – ओडिशा व आंध्र प्रदेश
ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश पुलिस बल वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध संयुक्त ऑपरेशन तथा सूचना साझा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। यह पुलिस बल इन दो राज्यों के सीमा क्षेत्रों पर मुख्य रूप से कार्य करेंगे। यह निर्णय ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में लिया गया, इस बैठक में ओडिशा के DGP आर.पी. शर्मा तथा आंध्र प्रदेश के DGP आर.पी. ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध दोनों राज्यों द्वारा मलकानगिरी जैसे जिलों में समन्वय तथा सहयोग के साथ संयुक्त ऑपरेशन का संचालन करना है।

10. RBI की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट में वर्तमान रेपो दर कितनी है?

उत्तर – 6.5
भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 5 अक्टूबर, 2018 को द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा की, इस दौरान RBI ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट को 6.50 पर ही रखा। जबकि रिवर्स रेपो रेट 6.25% पर स्थित है। आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा समिति के अनुसार महंगाई दर 4% रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त वर्तमान वित्त वर्ष के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं किया गया, आर्थिक वृद्धि दर को भी 7.4% पर स्थिर रखा गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने वित्त 2019-20 में आर्थिक विकास दर के 7.6% रहने की सम्भावना प्रकट की है।