Current Affairs Quiz: 8, October, 2018
1. India’s Keerthana Pandian has won the girls’ title in IBSF World Under-16 Snooker Championships.
भारत की कीरथाना पांडियन ने आईबीएसएफ विश्व अंडर-16 स्नूकर चैम्पियनशिप में महिलाओ का खिताब जीता है।
2. Third edition of Japan-India Maritime Exercise (JIMEX) has been started at Visakhapatnam.
जापान-भारत सामुद्रिक अभ्यास (जेआईएमईएक्स) का तीसरा संस्करण विशाखापत्तनम में शूरु हुआ है।
3. The country’s biggest skill competition, India Skills 2018 has concluded in New Delhi.
देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, इंडिया स्किल्स 2018 नई दिल्ली में संपन्न हुई है।
4. Sultan of Johor Cup Junior Men’s Hockey tournament has been started in Johor Bahru, Malaysia.
सुल्तान ऑफ जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट मलेशिया के बाहरू में शुरू हुआ है।
5. President Ram Nath Kovind, inaugurated the 4th India International Science Festival in Lucknow.
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लखनऊ में चौथे भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समारोह का उद्घाटन किया।
6. India has been ranked 28th in government e-payment adoption.
भारत सरकार ई-पेमेंट अपनाने में 28 वें स्थान पर रही है।
7. Prime Minister Narendra Modi has inaugurated Uttarakhand Investors Summit in Dehradun.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया है।
8. 19th India-Russia Annual Bilateral Summit was held in New Delhi.
19 वां भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
Top Current News of 8 October, 2018:
1. भारत और जापान के बीच समुद्री युधाभ्यास “JIMEX-18” का आरम्भ किस शहर में हुआ?
उत्तर – विशाखापत्तनम
भारत-जापान समुद्री युधाभ्यास JIMEX का तीसरा संस्करण आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। JIMEX 18 का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी तथा आपसी समझ को बेहतर बनाना है। इस समुद्री युद्ध अभ्यास का आयोजन 7 से 15 अक्टूबर के बीच किया जा रहा है। इसमें 4 दिन बंदरगाह चरण तथा 4 दिन समुद्री चरण में अभ्यास किया जायेगा। बंदरगाह चरण में पोत के क्रू के साथ योजना निर्माण, विचार-विमर्श तथा खेल गतिविधियों इत्यादि शामिल हैं। जबकि समुद्री चरण में पनडुब्बी विरोधी युद्ध अभ्यास, गन फायरिंग, VBBS ड्रिल (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर) तथा क्रॉस चेक हेलो ऑपरेशन इत्यादि शामिल हैं।
2. हाल ही में नटवर ठक्कर का निधन हुआ, वे किस राज्य के प्रसिद्ध गांधीवादी थे?
उत्तर – नागालैंड
हाल ही में प्रसिद्ध गांधीवादी नटवर ठक्कर का निधन 7 अक्टूबर, 2018 को हुआ, उन्हें नागालैंड का गाँधी कहा जाता जाता है। उन्होंने मोकोकचुंग जिले के चूचुयिमलांग गाँव में नागालैंड गाँधी आश्रम की स्थापना की थी। इसके साथ-साथ उन्होंने गाँव में एक पुस्तकालय की स्थापना भी की। उनके द्वारा गाँधीवादी विचारों तथा शान्ति को फैलाने के प्रयासों के लिए उन्हें “नागालैंड का गाँधी” का उपनाम दिया गया। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, 1999 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे, परन्तु सामाजिक कार्य के लिए वे 23 वर्ष की आयु में 1955 नागालैंड चले गये।
3. किस खिलाड़ी ने बालिकाओं की IBSF वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप 2018 को जीता? उत्तर – कीर्तना पांडियन
भारत की कीर्तना पांडियन ने बालिका वर्ग की IBSF वर्ल्ड अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप 2018 को जीता। उन्होंने यह ख़िताब फाइनल में बेलारूस को अल्बीना लेस्चुक को 3-1 से हराकर जीता। यह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है। पुरुष वर्ग में यह ख़िताब बेल्जियम के बेन मार्टेन्स ने जीता। इसका आयोजन रूस के सैंट पीटर्सबर्ग में किया गया था।
4. अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2018 किस टीम ने जीता?
उत्तर – भारत
भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 144 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। अंडर-19 एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकार एशिया कप जीता था।
अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में श्रीलंका के साथ फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से यशस्वी जैसवाल ने 85, अनुज रावत ने 57, पी सिमरन सिंह (कप्तान) ने नाबाद 65, आयुष बदोनी ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। 304 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 38.4 ओवरों में 160 रन पर आल आउट हो गयी।
इस मैच में भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज़ हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए। हर्ष त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए “मैन ऑफ़ द मैच” का पुरस्कार दिया गया, जबकि यशस्वी जैसवाल ने “मैन ऑफ़ द सीरीज” का ख़िताब जीता। यह भारत का 6वां अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप ख़िताब है, इससे पहले भारत 1989, 2003, 2012, 2014 तथा 2016 में यह खिताब जीत चुका है।
5. हाल ही में किस राज्य ने सशक्त किसान योजना तथा कृषि समूह योजना लांच की?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त किसान योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना को ईटानगर में लांच किया। सशक्त किसान योजना में राज्य की तीन योजनाओं मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना, मुख्यमंत्री कृषि मैकेनाईजेशन प्रोग्राम तथा चाय व रबड़ के लिए मुख्यमंत्री फ्लैगशिप कार्यक्रम को शामिल किया गया है। सशक्त किसान योजना का उद्देश्य किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी तथा बेहतर कीमत के लिए सरकार बाज़ार में भी हस्तक्षेप कर सकती है। इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
6. हाल ही में किस राज्य ने निर्माण कुसुम कार्यक्रम लांच किया?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया, इस योजना के द्वारा निर्माण क्षेत्र में कार्यरत्त लोगों को के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत आईटीआई छात्र को 23,600 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता तथा डिप्लोमा छात्र को 26,300 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इसके योजना के द्वारा 1878 छात्रों को लाभ होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 1.09 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
7. हाल ही में उप-राष्ट्रीय सलाहकार किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – आर. एन. रवि
कैबिनेट नियुक्ति समिति ने आर. एन. रवि को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया, वर्तमान में वे जॉइंट इंटेलिजेंस समिति के अध्यक्ष हैं। वे तीसरे उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। अजीत डोवाल वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार है। रवि 1976 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वे नागा उग्रवादी समूह नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ़ नागालैंड (NSCN-IM) के साथ जारी वार्ता के लिए वार्ताकार हैं। उत्तर पूर्वी भारत में उग्रवादी समूहों को वार्ता के लिए राज़ी करने में उनकी भूमिका महत्व महत्वपूर्ण थी।
8. पुनर्गठित पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – भूरे लाल
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण का पुनर्गठन किया। इसका कार्यकाल 3 अक्टूबर, 2018 को समाप्त हुआ था। पूर्व आईएएस अफसर भूरे लाल पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण के अध्यक्ष बने रहेंगे। इस प्राधिकरण के 20 सदस्य अजय माथुर (उर्जा अनुसन्धान संस्थान के महानिदेशक), अनुराभा घोष (उर्जा, पर्यावरण तथा जल केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी), नवरोज़ के. दुबश (नीति अनुसन्धान केंद्र के सीनियर फेलो), विष्णु माथुर (भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसाइटी के महानिदेशक), कृष्ण धवन (शक्ति स्थायी उर्जा फाउंडेशन), अरविन्द कुमार (पूर्व शल्यचिकित्सा प्रोफेसर) इत्यादि हैं।
9. हाल ही ओलिंपिक (सीनियर अथवा जूनियर) में पदक जीतने वाले भारत के पहले जुडोका कौन बने?
उत्तर – तबाबी देवी थान्गजम
भारत में ग्रीष्मकालीन युवा ओलिंपिक खेलों में अपना मैडल का खाता खोला, सबसे पहले भारत के तुषार माने ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। उनके बाद तबाबी देवी थान्गजम ने लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में रजत पदक जीता। इसके साथ ही तबाबी देवी थान्गजम ओलिंपिक (सीनियर अथवा जूनियर) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है। तबाबी देवी थान्गजम मणिपुर की निवासी हैं।
तुषार माने ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 247.5 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। युवा ओलिंपिक खेल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व 13 खेलों में 46 खिलाड़ी कर रहे हैं। यह युवा ओलिंपिक खेलों में भेजा गया भारत का सबसे बड़ा दल है। 2014 के नानजिंग युवा ओलिंपिक खेलों में भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीते थे।
10. अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर – विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर
हाल ही में अमेरिकी अर्थशास्त्रियों विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को 9 मिलियन क्रोनर (लगभग 1.01 मिलियन डॉलर) इनामस्वरूप दिए जायेंगे। इन्हें यह नोबेल पुरस्कार नवोन्मेष और जलवायु परिवर्तन को आर्थिक ग्रोथ के साथ एकीकृत करने के लिए दिया गया है। पिछले वर्ष भी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को दिया गया था।
विलियम नोर्डहाउस एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 31 मई, 1941 को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में अलबकर्क में हुआ था। वे वर्तमान में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें इकनोमिक मॉडलिंग तथा जलवायु परिवर्तन पर उनके कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार जलवायु परिवर्तन को दीर्घकाल में समष्टि आर्थिक विश्लेषण से जोड़ने के लिए जीता।
पॉल रोमर एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उन्हें आंतरिक आर्थिक विकास के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वे विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के स्टेम स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।
|