Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 7 September, 2018


1. Which team won the 57th edition of the Duleep Trophy?

Answer: India blue
India Blue won the 57th edition of the Duleep Trophy. India Blue defeated India Red with an innings and 187 runs in the final. India Blue bowlers Deepak Jagbir Hooda and Saurabh Kumar took 5-5 wickets on the fourth day of the match and India Red all-out for 172 runs in the second innings. India Blue scored 541 runs in the first innings. While India Red scored 182 in the first innings and 172 in the second innings. Himachal Pradesh batsman Nikhil Gupta was adjudged Man of the Match, he played a superb innings of 136 runs. Duleep Trophy is the first-class cricket competition to be played in India, its name has been named on Kumar Dulip Singh, Kumar of Navanagar.

दलीप ट्राफी के 57वें संस्करण को किस टीम ने जीता?

उत्तर: इंडिया ब्लू
इंडिया ब्लू ने दलीप ट्राफी के 57वें संस्करण को जीता। इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को फाइनल में पारी और 187 रनों से पराजित किया। इंडिया ब्लू के गेंदबाज़ दीपक जगबीर हुड्डा और सौरभ कुमार ने मैच के चौथे दिन 5-5 विकेट लिए और इंडिया रेड को दूसरी पारी में 172 रन पर आल-आउट कर दिया। इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 541 रन बनाये थे। जबकि इंडिया रेड ने पहली पारी में 182 रन तथा दूसरी पारी में 172 रन बनाये। हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज़ निखिल गुप्ता को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, उन्होंने 136 रनों की शानदार पारी खेली। दलीप ट्राफी भारत में खेली जाने वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका नाम नवानगर के कुमार श्री दलीपसिंहजी पर रखा गया है।

2. World Certification Summit 2018 is being organized in which city of India?

Answer: New Delhi
The fourth summit of the World Certification Summit (WOSA 2018) is being organized in New Delhi in India, its '' Challenges and Opportunities in Results Based Certification ''. The conference began on September 7, 2018, this conference will last for three days. Innovative ideas will be discussed in this conference which will provide information about new trends related to education in the world. This bi-annual conference is being organized by the National Certification Board.

विश्व प्रमाणन शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन भारत के किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर: नई दिल्ली
विश्व प्रमाणन शिखर सम्मेलन (WOSA 2018) के चौथे शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में नई दिल्ली में किया जा रहा है, इसकी ठीम “परिणाम आधारित प्रमाणन में चुनौतियाँ व अवसर” हैं। इस सम्मेलन का आरम्भ 7 सितम्बर, 2018 को हुआ, यह सम्मलेन तीन दिन तक चलेगा। इस सम्मलेन में नवीन विचारों पर चर्चा की जाएगी जिससे विश्व में शिक्षा से सम्बंधित नए ट्रेंड्स के बारे में जानकारी मिलेगी। इस द्वि-वार्षिक सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

3. Which player was recently declared as the sports brand ambassador of Assam?

Answer: Hima Das
India runner Hima Das has been selected as sports brand ambassador of Assam. He had a great performance in the recent 2018 Jakarta Asian Games and the IAAF World Under-20 Championships. The name of the Assam Sports Ambassador, Hima Das, was announced at the Shankardev International Auditorium in Guwahati. On this occasion Assam Chief Minister Sarwananda Sonowal provided a check of Rs 1.6 crores to Hima Das and also offered him a job in the senior post of the Sports and Youth Welfare Department. Sarvananda Sonowal announced the construction of 500 rural stadiums in Assam. At the recently concluded Asian Games, Hema Das set a national record with a time of 51.00 to qualify for the 400-meter final. In this competition, he won a silver medal with a timing of 50.79. In the IAAF Under-20 Athletics Championship 2018, he won gold medal in the track event, he is the first Indian women athlete to achieve this feat.

हाल ही में किस खिलाड़ी को असम का खेल ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया?

उत्तर: हिमा दास
भारत धाविका हिमा दास को असम का खेल ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है। उन्होंने ने हाल ही में 2018 जकार्ता एशियाई खेलों तथा IAAF विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। असम खेल एम्बेसडर के हिमा दास के नाम की घोषणा गुवाहाटी में शंकरदेव इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में की गयी। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने हिमा दास को 1.6 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया तथा उन्हें खेल व युवा कल्याण मामले विभाग में वरिष्ठ पद पर नौकरी को पेशकश भी की। सर्वानन्द सोनोवाल ने असम में 500 ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400 मीटर की फाइनल दौड़ में क्वालीफाई करने के लिए 51.00 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इस स्पर्धा में उन्होंने 50.79 की टाइमिंग के साथ रजत पदक जीता। IAAF अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में उन्होंने ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

4. Which Indian author wrote the novel "The Rule Breakers"?

Answer: Preeti Shenoy
The novel "The Rule Breakers" is composed by Preeti Shenoy. This novel will be released on September 17. This is an inspirational book for those who feel free to take steps for their dreams in life. This book is around female equality. This book is based on a woman named Veda in the late 1990's. Earlier, Preity Shenoy has composed books like 'A Hundred Little Flames' and 'It's All In The Planets'.

“द रूल ब्रेकर्स” नामक उपन्यास को किस भारतीय लेखिका ने लिखा है?

उत्तर: प्रीती शेनॉय
“द रूल ब्रेकर्स” उपन्यास की रचना प्रीती शेनॉय ने की है। इस उपन्यास को 17 सितम्बर को रिलीज़ किया जायेगा। यह उन लोगों के लिए प्रेरणादायी पुस्तक है जिन्हें जीवन में अपने सपनों के लिए कदम उठाने में जिझक महसूस होती है। यह पुस्तक महिला समानता के इर्द-गिर्द है। यह पुस्तक 1990 के दौर में वेदा नामक महिला पर आधारित है। इससे पहले प्रीती शेनॉय ने ‘ए हंड्रेड लिटिल फ्लेम्स” और “इट्स आल इन द प्लैनेट्स” जैसी पुस्तकों की रचना की है।

5. Which Oriya poet will be honored with the prestigious 39th Sarla Award?

Answer: Sarturghana Pandav
The famous Oriya poet Satraghna Pandav will be honored with the 'Sarla Award' 2018, he will be honored for his poetic collection 'Mera Dhrupad'. In this honor, a reward of Rs 5 lakhs and a citation is given to the winner. This honor will be given to them on October 26. The Sarla award was established in 1979 by industrialist Dr. Bansidhar Panda and Ila Panda, Odisha. Apart from Sarturghna Pandav, two other people will be honored for contributing to the field of music and art. Pandit Umesh Chandra Kar will be conferred 'Ela Panda Music Award' and Binod Moharana will be awarded 'Ela Panda Painting Award'. They will be given Rs. 150,000 and citation.

किस उड़िया कवि को प्रतिष्ठित 39वें ‘सरला पुरस्कार’ से सम्मानित किया जायेगा?

उत्तर: सतरुघना पांडव
प्रसिद्ध ओड़िया कवि सतरुघना पांडव को ‘सरला पुरस्कार’ 2018 से सम्मानित किये जायेगा, उन्हें उनके काव्य संग्रह ‘मिश्र ध्रुपद’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान में विजेता को 5 लाख रुपये तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। उन्हें यह सम्मान 26 अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा। ‘सरला पुरस्कार’ की स्थापना ओडिशा के उद्योगपति डॉ. बंसीधर पांडा तथा इला पांडा ने 1979 में की थी। सतरुघना पांडव के अतिरिक्त दो अन्य लोगों को संगीत व कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा। पंडित उमेश चन्द्र कर को ‘इला पांडा संगीत सम्मान’ तथा बिनोद मोहराना को ‘इला पांडा चित्रकला सम्मान’ से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें 1,50,000 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

6. 'Honoris Causes' was given to the Indian Economist by the University of Engineering and Management in Calcutta?

Answer: Bibek Debroy
Indian economist Dr. Bibek Debroy was honored with 'Honoris Causes' by the University of Engineering and Management in Calcutta. He is currently working as Chairman of the Prime Minister's Economic Advisory Council. Dr. Bibek Debroy is also a member of the Policy Commission. Honoris Causes' degree is provided without trial in honor of the degree.

किस भारतीय अर्थशास्त्री को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने कलकत्ता में ‘होनोरिस कौज़ा’ प्रदान की गयी?

उत्तर: बिबेक देबरॉय
भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने कलकत्ता में ‘होनोरिस कौज़ा’ से सम्मानित किया। वे वर्तमान में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के चेयरमैन के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉ. बिबेक देबरॉय नीति आयोग के सदस्य भी हैं। ‘होनोरिस कौज़ा’ डिग्री सम्मानस्वरुप बिना परीक्षण के प्रदान की जाती है।

7. Recently, the Odisha state passed a resolution under which article to establish the Legislative Council?

Answer: Article 169
The Odisha Legislative Assembly passed the resolution on September 6 to establish the Legislative Council in the state. According to the proposal passed, the Legislative Council will work as the Rajya Sabha functions in Parliament. This legislative council will have 49 members. After every two years, 1/3 members of the Legislative Council will be retired. Now this proposal will be sent to the center for the approval of the Parliament. After that, the approval of the President will be necessary for the creation of the Legislative Council in Odisha.
Article 169 has been constituted for the formation of the Legislative Council. According to this paragraph, if the Assembly of the State passes the proposal for the constitution of the Legislative Council with a 2/3 majority of the members present, then the Legislative Council can be formed. For this Parliament will have to make laws. Presently there are 7 State Legislative Councils, these are seven states - Andhra Pradesh, Bihar, Jammu and Kashmir, Karnataka, Maharashtra, Telangana and Uttar Pradesh.

हाल ही में ओडिशा ने राज्य ने विधानपरिषद की स्थापना के लिए किस अनुच्छेद के तहत प्रस्ताव पारित किया?

उत्तर: अनुच्छेद 169
ओडिशा विधानसभा ने 6 सितम्बर को राज्य में विधानपरिषद् की स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित किया। पारित प्रस्ताव के अनुसार विधानपरिषद् उसी प्रकार काम करेगी जिस प्रकार राज्यसभा संसद में कार्य करती है। इस विधानपरिषद् के 49 सदस्य होंगे। प्रत्येक दो वर्ष बाद विधानपरिषद् के 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। अब यह प्रस्ताव संसद के मंज़ूरी के लिए केंद्र को भेजा जायेगा। उसके बाद ओडिशा में विधानपरिषद् के निर्माण के लिए राष्ट्रपति की मंज़ूरी आवश्यक होगी।
अनुच्छेद 169 में विधान परिषद् के गठन की व्यवस्था की गयी है। इस अनुच्छेद के अनुसार यदि राज्य की विधानसभा उपस्थित सदस्यों के 2/3 बहुमत से विधानपरिषद् के गठन के प्रस्ताव को पारित कर देता है, तो विधानपरिषद का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए संसद को कानून बनाना होगा। वर्तमान में 7 राज्यों में विधानपरिषदें हैं, यह सात राज्य हैं – आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश।

8. Which famous celebrity was recently made the first honorary Ambassador of the Lal Bahadur Shastri Memorial Foundation?

Answer: Akshay Kumar
Renowned actor Akshay Kumar, honored with the National Award, has been made the first honorary Ambassador of the Lal Bahadur Shastri Memorial Foundation. Lal Bahadur Shastri Memorial Foundation is a social organization, founded by the family of Lal Bahadur Shastri, the second Prime Minister of India.

हाल ही में किस प्रसिद्ध हस्ती को लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन का पहला मानद एम्बेसडर बनाया गया?

उत्तर: अक्षय कुमार 
नेशनल अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार को लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन का पहला मानद एम्बेसडर बनाया गया है। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है, इसकी स्थापना भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के परिवार द्वारा की गयी थी।

9. What is the dispute between the two countries in relation to the recent Chagos Island in the headlines?

Answer: Mauritius and the United Kingdom
Chagos Island is a group of more than 60 small islands, it is located 500 kilometers south of the Maldives Islands in the Indian Ocean. There is a dispute between Mauritius and the United Kingdom in terms of domination over the archipelago. This island has recently been in the limelight, because India has endorsed the settlement of this island in the international court. India has clarified in the International Court that the Chagos Islands have been part of Mauritius region before and after the colonization period. After the entry of colonialism in Mauritius, the control of the United Kingdom was established on this archipelago. On the issue of the Chagos Islands, 22 countries are giving their legal opinions, in support of the United Kingdom, there are countries like America, Australia and Israel. While Mauritius has 17 countries, including India.

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे चागोस द्वीप के सम्बन्ध में किन दो देशों के बीच विवाद है?

उत्तर: मॉरिशस व यूनाइटेड किंगडम
चागोस द्वीप 60 से अधिक छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है, यह हिन्द महासागर में मालदीव द्वीपसमूह से 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इस द्वीपसमूह पर प्रभुत्व के सन्दर्भ में मॉरिशस और यूनाइटेड किंगडम के बीच में विवाद है। यह द्वीप हाल ही में सुर्ख़ियों में आया है, क्योंकि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस द्वीप से उपनिवेश समाप्त करने का समर्थन किया है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में स्पष्ट किया कि चागोस द्वीप समूह उपनिवेश के दौर से पहले और बाद में मॉरिशस के क्षेत्र का हिस्सा रहा है। मॉरिशस में उपनिवेशवाद के प्रवेश के बाद इस द्वीपसमूह पर यूनाइटेड किंगडम का नियंत्रण स्थापित हो गया था। चागोस द्वीप समूह के मुद्दे पर 22 देश अपनी कानूनी राय दे रहे हैं, यूनाइटेड किंगडम के समर्थन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इजराइल जैसे देश हैं। जबकि मॉरिशस के पक्ष में भारत समेत 17 देश हैं।

10. Which city is being organized in the 6th International Geriatric Orthopedic Society of India Conference, 2018?

Answer: New Delhi
6th International Geriatric Orthopedic Society of India Conference, 2018 inaugurated by Union Home Minister Rajnath Singh on 7th September at All India Institute of Medical Sciences, Delhi, Delhi. The purpose of this conference is to make people aware about the health needs of the people with aging. The theme of this conference is "Increased Longevity with Reduce Fragility and Enhanced Mobility".

6वीं अंतर्राष्ट्रीय जेरियाट्रिक ओर्थपेडीक सोसाइटी ऑफ़ इंडिया कांफ्रेंस, 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर: नई दिल्ली
6वीं अंतर्राष्ट्रीय जेरियाट्रिक ओर्थपेडीक सोसाइटी ऑफ़ इंडिया कांफ्रेंस, 2018 का उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में 7 सितम्बर को किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य उम्र बढ़ने के साथ लोगों को स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में जागरूक करवाना है। इस सम्मेलन की थीम “Increased Longevity with Reduce Fragility and Enhanced Mobility” है।

Top Current News 7 Sept, 2018:

1. HDFC Bank retained its top spot in the BrandZ India Top 50 for the fifth year in a row, growing its brand value by 21 per cent to USD 21.7 billion in 2018.

एचडीएफसी बैंक लगातार पांचवें साल देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड रहा है। ‘ब्रांड्ज इंडिया टॉप 50’ में एचडीएफसी बैंक शीर्ष पर रहा है और 2018 में उसका ब्रांड मूल्य 21 प्रतिशत बढ़कर 21.7 अरब डॉलर हो गया है।

2. Indian shooter Hriday Hazarika notched up a gold medal in the 10m air rifle junior men’s event of the ISSF World Championships.

भारतीय निशानेबाज हृदय हजारिका ने आईएसएसएफ विश्व कप में जूनियर 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता ।

3. With the Supreme Court decriminalising gay sex, India became the 126th country where homosexuality is legal.

उच्चतम न्यायालय द्वारा समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के साथ ही भारत 126वां देश बन गया है जहाँ समलैंगिकता वैध है।

4. Anshula Kant has been appointed as the Managing Director of State Bank of India (SBI).

अंशुला कान्त को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

5. Prime Minister Narendra Modi inaugurated the MOVE: India’s ever first Global Mobility Summit organized by NITI Aayog at New Delhi.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग द्वारा आयोजित मूव: भारत के पहले वैश्विक गतिशीलता शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

6. India and France signed an agreement to work together for Gaganyaan, while expanding cooperation in the field of space. This will be ISRO’s first manned mission.

भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए गगनयान पर साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह इसरो का पहला मानवयुक्त यान मिशन है।

7. The first two plus two dialogue between India and the USA was held in New Delhi.

भारत और यूएसए के बीच पहला टू प्लस टू डायलाग नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

8. Hun Sen has been re-elected as the Prime Minister of Cambodia.

हुन सेन को कंबोडिया के प्रधान मंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित गया है।

9. Vice President to visit US to participate in 2nd World Hindu Congress.

उप-राष्‍ट्रपति द्वितीय विश्‍व हिन्‍दू सम्‍मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे।

 

10. SBI Mutual Fund has appointed Ashwani Bhatia as Managing Director and Chief Executive Officer.

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अश्विनी भाटिया को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

11. India and Bulgaria have signed four agreements on Investment, Tourism, Civil Nuclear Cooperation and Establishment of Hindi Chair at Sofia University.

भारत और बुल्गारिया ने निवेश, पर्यटन, नागरिक परमाणु सहयोग और सोफिया विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ की स्थापना सहित चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

12. Union Home Minister Rajnath Singh has inaugurated the Defence & Homeland Security Expo and Conference – 2018 in New Delhi.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा और गृहभूमि सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्मेलन – 2018 का उद्घाटन किया है।

13. Constitutional Council of Nepal has recommended Navin Kumar Ghimire as the new Chief Commissioner of Commission for the Investigation of Abuse of Authority (CIAA).

नेपाल की संवैधानिक परिषद ने प्राधिकरण के दुरुपयोग (सीआईए) की जांच के लिए नवीन कुमार घिमिरे की आयोग के नए मुख्य आयुक्त के रूप में सिफारिश की है।

14. BSNL has appointed Indian boxer M. C. Mary Kom as its brand ambassador for two years.

बीएसएनएल ने भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम को दो वर्ष के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।