Dear SarkariResultU Users Always Type .Com after SarkariResultU Beware of Duplicate Websites with SarkariResultU Similar Name.

Current Affairs Quiz: 8 August, 2018


1. Which of the following state's acid attack victims have been included in the category of Divya category?

Madhya Pradesh's acid attack victims have been included in the category of Divya. Now the acid attack victims will be given benefits of different schemes of the government under the Divya Act-2013.

हाल ही में किस राज्य के एसिड अटैक पीड़ित लोगों को दिव्यांगों की श्रेणी में शामिल किया गया है?

मध्य प्रदेश के एसिड अटैक पीड़ित लोगों को दिव्यांगों की श्रेणी में शामिल किया गया है| अब एसिड अटैक पीड़ित को दिव्यांग अधिनियम-2016 के अंतर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ दिये जायेंगे|

2. In which state has separate Directorate has been set up for Divisions recently?

Separate directorate has been set up for the people of Assam. The Social Welfare Department has made provision of giving Rs 1,000 for every Divayan every month.

हाल ही में किस राज्य में दिव्यांगों के लिए अलग निदेशालय स्थापित किया गया है?

असम में दिव्यांगों के लिए अलग निदेशालय स्थापित किया गया है| सामाजिक कल्याण विभाग ने सभी दिव्यांगों को प्रति माह 1 हजार रुपये देने का प्रावधान किया है|

3. Where has the first Shaurya garden of India been recently established?

India's first bravery garden has been established in Jhunjhunun. Two exhibition galleries and a Plaza of Freedom were built in this building dedicated to martyrs and soldiers. Outside the building, a battle field (scene of war) is shown, in which 12 positions of soldiers were shown during the war. In this park, there will be information about all the three armies and wars. It will also provide information about ranking, medal and uniform formation of all the three forces. The important battle in this park and the skills of the army will be performed in D-D and 3D. It will be the stories of the heroes of the army, who demonstrated better strategies during the war.

हाल ही में भारत का पहला शौर्य उद्यान कहाँ पर स्थापित किया गया है?

भारत का पहला शौर्य उद्यान झुंझुनूं में स्थापित किया गया है| शहीदों व सैनिकों को समर्पित इस भवन में दो एक्जीबिशन गैलेरी व एक प्लाजा ऑफ फ्रीडम बनाया गया है। बिल्डिंग के बाहर एक बैटल फील्ड (युद्ध का दृश्य) दिखाया गया है, जिसमें युद्ध के दौरान सैनिक की 12 पोजीशन दिखाई गई है। इस उद्यान में तीनों सेनाओं व युद्धों की जानकारी होगी| इसमें तीनों सेनाओं की रैंकिंग, पदक व यूनीफॉर्म की जानकारी भी उपलब्ध होगी| इस उद्यान में अब तक हुए महत्पवूर्ण युद्ध व सेना के कौशल का टू डी व थ्री डी में प्रदर्शन किया जायेगा| इसमें सेना के उन वीरों की गाथाएं होगी, जिन्होंने युद्ध के दौरान बेहतर रण कौशल का प्रदर्शन किया था|

4. Who is Mahesh Kumar Malani?

Mahesh Kumar Malani is the first Indian to become a Member of Parliament in Pakistan. He has won parliamentary elections from the general seat of Tharparkar of Sindh province. Mahesh Kumar was the candidate of Zardari party. Malani was earlier the first Hindu to become a legislator by winning the PS-61 assembly seat of Sindh province in 2013.

महेश कुमार मलानी कौन है?

महेश कुमार मलानी पाकिस्तान में सांसद बनने वाले पहले भारतीय है| इन्होनें सिंध प्रांत की थरपरकर की जनरल सीट से संसदीय चुनाव जीता है| महेश कुमार जरदारी पार्टी के प्रत्याशी थे| मलानी इससे पहले 2013 में सिंध प्रांत की पीएस-61 विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बनने वाले पहले हिंदू थे|

5. Who was Eli Souter?

Eli Suter was Britain's young Snow Border. Eli won a medal at the European Youth Olympic Winter Festival in 2017. He was Britain's only medialist at that event. He has passed away recently.

एली साउटर कौन थी?

एली साउटर ब्रिटेन की युवा स्नो बोर्डर थी| एली ने 2017 में यूरोपियन यूथ ओलिंपिक विंटर फेस्टिवल में मेडल जीता था। वे उस इवेंट में ब्रिटेन की इकलौती मेडलिस्ट थीं। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. Who recently won the "Round the World" Yachts Race?

Saina Serenity Coast, the team that won the 'Round the World' yacht race, Australia's Sailor Wendy Tuck. Wendy is the first woman captain to win this race. This is the first time in the 22-year history of this tournament, when the women's cellar was at Top 2. This race included 712 sellers from 41 countries (professional and amateur).

हाल ही में “राउंड द वर्ल्ड’ याट रेस किसने जीती है?

“राउंड द वर्ल्ड’ याट रेस ऑस्ट्रेलिया की सेलर वेंडी टक की कप्तानी वाली टीम सान्या सेरेनटी कोस्ट ने जीती है| वेंडी यह रेस जीतने वाली पहली महिला कप्तान है| इस टूर्नामेंट के 22 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब टॉप-2 पर महिला सेलर ही रही हैं। इस रेस में 41 देशों के 712 सेलर (प्रोफेशनल और अमेच्योर) शामिल थे|

7. Who recently won the title of the Atlanta Open?

The Atlanta Open title has won John Isner of America. Isner won the title by defeating compatriot Ryan Harrison 5-7, 6-3, 6-4 in the final of the Atlanta Open.

हाल ही में अटलांटा ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

अटलांटा ओपन का ख़िताब अमेरिका के जॉन इस्नर ने जीता है| इस्नर ने अटलांटा ओपन के फाइनल मुकाबले में हमवतन रेयान हैरिसन को 5-7, 6-3, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

8. Where is the Tomoroland Electronic Music Festival being celebrated recently?

The Tomorolland Electronic Music Festival is being celebrated in Belgium. This festival is celebrated in the third and fourth week of July.

हाल ही में टुमोरोलैंड इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

टुमोरोलैंड इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल बेल्जियम में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल जुलाई महीने के तीसरे और चौथे वीकेंड में मनाया जाता है|

9. World Hepatitis Day is celebrated?

World Hepatitis Day is celebrated on 28th July every year. This day is celebrated with the aim of making people aware of hepatitis. It is an infectious disease caused by hepatitis virus, which also infects the liver of monkey species with humans, causing liver inflammation and irritation.

विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| हेपेटाइटिस वायरस के काऱण होने वाली यह एक संक्रामक बीमारी है, जो मनुष्य के साथ बंदरों की प्रजाति के लीवर को भी संक्रमित करती है, जिसके वजह से लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है|

10. World Nature Conservation Day is celebrated?

World Nature Conservation Day is celebrated on 28th July every year. This day is celebrated with the aim of conserving the animals and plants, becoming extinct from the natural environment of the Earth.

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव-जन्तुओं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Current News 8 August, 2018: 

1. Anita Kumar became the first Indian-American to be elected to the board of the White House Correspondents Association (WHCA).

अनीता कुमार, व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) बोर्ड के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं।

2. Former Union Minister and Veteran Congress leader Rajinder Kumar Dhawan has passed away. He was 81.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता राजिंदर कुमार धवन का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

3. Bharti Airtel and Telecom Egypt announced a strategic partnership through which the Indian firm will get the right to use sub-marine cable networks — MENA and TE North.

भारती एयरटेल और टेलिकॉम एजिप्ट ने रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारतीय कंपनी को समुद्री केबल नेटवर्क एमईएनए तथा टीई नार्थ के उपयोग का अधिकार मिलेगा।

4. Netherlands defeated Ireland to win the eighth Women’s Hockey World Cup title.

नीदरलैंड ने आयरलैंड को हराकर आठवां महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीता।

5. 51st ASEAN Foreign Ministers meeting was held in Singapore.

51 वीं आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक सिंगापुर में आयोजित हुई थी।

6. Joel Robuchon, a Chef with world’s most number of Michelin stars, died. He was 73.

विश्व के सर्वाधिक मिशेलिन स्टार वाले खानसामा जोएल रोबुचोन का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे।

7. PHD Chamber of Commerce and Industry (PHDCCI) and Confederation of Nepalese Industries (CNI) has signed a memorandum of understanding (MoU) to establish India-Nepal Centre.

पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और कन्फेडरेशन ऑफ नेपाली इंडस्ट्रीज (सीएनआई) ने भारत-नेपाल केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

8. Prime Minister Narendra Modi will inaugurate an investors’ summit ‘Destination Uttarakhand: Investors’ summit’ in the first week of October in Dehradun to attract investments to the hill state.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देहरादून में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ का उद्घाटन करेंगे।

9. The Constitution Amendment Bill related to granting constitutional status to the National Backward Classes Commission got parliament approval.

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी।

10. With the swearing-in of Justice Indira Banerjee as Judge, the Supreme Court will for the first time in its history have three sitting women judges.

न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी द्वारा शीर्ष अदालत की न्यायाधीश के पद की शपथ ग्रहण करने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या इतिहास में पहली बात बढ़कर तीन हो गयी है।

11. The Minister for Road Transport & Highways, Shipping, Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation Nitin Gadkari launched Bidder Information Management System (BIMS) and Bhoomi Rashi and PFMS linkage.

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रौद्योगिकी पहल के रूप में बोलीदाता सूचना प्रबंधन प्रणाली और भूमि राशि तथा पीएफएमएस संपर्क पोर्टल का शुभारंभ किया।