Current Affairs Quiz: 9 August, 20181. Which Ministry has recently launched "Mission Integrated"? "Mission Satyanthal" has been launched by Ministry of Railways. This mission has been launched with the objective of eliminating corruption in the railway. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “मिशन सत्यनिष्ठ” लांच किया गया है? रेल मंत्रालय द्वारा “मिशन सत्यनिष्ठ” लांच किय गया है। यह मिशन रेलवे में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से लांच किया गया है। 2. In which state has the 'e-Pragati' portal started recently? 'E-Pragati' portal has been launched in Andhra Pradesh. The 'e-Pragati' portal will act as a platform for connecting all the departments and solving issues. हाल ही में किस राज्य में ‘ई-प्रगति’ पोर्टल की शुरुआत की गई है? आंध्र प्रदेश में ‘ई-प्रगति’ पोर्टल की शुरुआत की गई है। ‘ई-प्रगति’ पोर्टल सभी विभागों को जोड़ने और मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच के रूप कार्य करेगी। 3. Which city of India has recently been banned in the roundabout? Roundabout has been banned in Vadodara, India. This restriction has been imposed in Vadodara to prevent the spread of seasonal diseases. हाल ही में भारत के किस शहर में गोल-गप्पों पर प्रतिबंध लगाया गया है? भारत के वडोदरा में गोल-गप्पों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध वडोदरा में मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया है। 4. Who has recently been appointed as the Chef de Mission (CDM) for the 18th Asian Games? Brij Bhushan Sharan Singh has been appointed as the Chef de Mission (CDM) for the 18th Asian Games. At present, Brij Bhushan Sharan Singh is working as the Chairman of the Indian Wrestling Association (WFI). हाल ही में 18वें एशियाई खेलों के लिए शेफ डी मिशन (सीडीएम) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 18वें एशियाई खेलों के लिए शेफ डी मिशन (सीडीएम) के रूप में बृज भूषण शरण सिंह को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। 5. Where has the 'Baby League' Open Tournament started recently? 'Baby League' Open Tournament has been started in Delhi and Meghalaya. In this league children from 4 to 13 years can play. A team of 'Baby League' must have at least one girl. This league has started on the initiative of the All India Football Federation (AIFF). There are 200 teams participating in this. हाल ही में ‘बेबी लीग’ ओपन टूर्नामेंट कहाँ पर शुरू किया गया है? ‘बेबी लीग’ ओपन टूर्नामेंट दिल्ली और मेघालय में शुरू किया गया है। इस लीग में 4 से 13 वर्ष तक के बच्चे खेल सकते है। ‘बेबी लीग’ की एक टीम में कम से कम एक लड़की होना अनिवार्य है। यह लीग ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की पहल पर शुरू हुई है। इसमें 200 टीमें भाग ले रही है। 6. Which player has won the title of Russia Open Badminton Tournament recently? Saurabh Verma of India won the title of Russia Open Badminton Tournament. Saurabh Verma won the title by defeating Japan's Kokey Vatambane 19-21, 21-12, 21-17 in the final of the Russia Open Badminton Tournament. Saurabh is the first male player to win this tournament. Earlier, women had won the title in 2016 by Ruthika Shivani Gadade. हाल ही में रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता है? रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब भारत के सौरभ वर्मा ने जीता है। सौरभ वर्मा ने रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जापान के कोकी वतांबे को 19-21, 21-12, 21-17 से हराकर यह ख़िताब जीता है। सौरभ इस टूर्नामेंट को जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाडी है। इससे पहले महिलाओं में रुत्विका शिवानी गाड़े ने 2016 में यह ख़िताब जीता था। 7. Where is the Kataragama Parahara Festival being celebrated recently? Kartagama Parahara Festival is being celebrated in Colombo. This festival is celebrated in memory of Skanda Dev. This festival is celebrated in Colombo for 15 days. हाल ही में कतारागामा पेराहारा फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है? कतारगामा पेराहारा फेस्टिवल कोलंबो में मनाया जा रहा है। यह फेस्टिवल स्कंद देव की याद में मनाया जाता है। यह फेस्टिवल कोलंबो में 15 दिनों तक मनाया जाता है। 8. Where is the Bonalu festival celebrated recently? Bonalu Festival is being celebrated in Hyderabad. At this festival people visit the Mahakali temple and worship the Kali Maa. This festival is celebrated annually in the month of Ashadh and Shravan. हाल ही में बोनालू फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है? बोनालू फेस्टिवल हैदराबाद में मनाया जा रहा है। इस फेस्टिवल में लोग महाकाली मंदिर में जाकर काली मां की पूजा करते है। यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष आषाढ़ और श्रावण महीने में मनाया जाता है। 9. Where is the Nayau festival celebrated recently? The Nayau Festival is being celebrated in China. According to the tradition of the Rongshui community, there is a fight for fishing at this festival. They believe that whichever fish they catch, there is good crop in the field. हाल ही में नायोऊ फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है? नायोऊ फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है। रोंगशुई समुदाय के लोगों की प्रथा के मुताबिक इस फेस्टिवल में मछली पकड़ने की लड़ाई होती है। इनकी मान्यता है कि जो भी मछली को पकड़ लेता, उसके खेत में अच्छी फसल होती है। 10. When was the Northern Grid Bad? The northern grid was spoiled on July 30, 2012. This power cut was historic. With this, 36 crore people in Delhi, Uttar Pradesh, Jammu and Kashmir, Punjab, Haryana, Chandigarh and Himachal Pradesh suddenly reached the dark. Many trains had to stop in the middle. Apart from this, the Metro service in Delhi was stalled. People in multi-storey buildings were disturbed for water, because the water on the roof of their tower was unable to reach water. After the struggle of about 15 hours, the grid could be cured, but on the next day on July 31, at one o'clock the grid sat and the electricity in 22 states of the country went back again. उत्तरी ग्रिड कब ख़राब हुई थी? उत्तरी ग्रिड 30 जुलाई 2012 में ख़राब हुई थी। यह पॉवर कट ऐतिहासिक था। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36 करोड़ लोग अचानक अंधेरे में पहुंच गए थे। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा था। इसके अलावा दिल्ली में मेट्रो सेवा ठप हो गई थी। बहुमंजिला इमारतों में लोग पानी के लिए परेशान हुए, क्योंकि उनके टॉवर की छत पर मौजूद टैंक में पानी नहीं पहुंच सका था। लगभग 15 घंटों के संघर्ष के बाद ग्रिड ठीक की जा सकी थी, लेकिन अगले ही दिन 31 जुलाई को दोपहर एक बजे फिर ग्रिड बैठ गई और देश के 22 राज्यों में बिजली फिर चली गई थी। Current News, 9 August, 2018:1. US President Donald Trump has nominated a prominent Indian-American law professor and legal expert Aditya Bamzai to an agency on privacy and civil liberties. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक भारतीय-अमेरिकी कानून प्राध्यपक और कानून विशेषज्ञ आदित्य बामजई कोप्राइवेसी एंड सिविल लिबर्टीज ओवरसाइट बोर्ड का सदस्य नामित किया है। 2. Former Tamil Nadu chief minister M Karunanidhi has passed away. He was 94. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। 3. A Joint Military Exercise “Maitree 2018” between Indian Army and Thailand Army commenced at Chachoengsao Province in Thailand. भारतीय सेना और थाईलैंड सेना के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास “मैत्री 2018” थाईलैंड के चाचोएंगसाओ प्रॉविन्स में शुरू हुआ। 4. NITI Aayog, United Nations in India and the Confederation of Indian Industries (CII) will jointly organize a Government and Business Partnership Conclave in New Delhi. नीति आयोग, भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय तथा उद्योग संगठन सीआईआई की ओर से सरकार और कारोबारियों के बीच साझेदारी पर एक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 5. Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) has integrated its Mobile App DND 2.0 & MyCall with UMANG Platform with the objective of reaching out to consumers and safeguarding their interests. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उपभोक्ताओं तक पहुंचने और उनके हितों की रक्षा के लिये संस्था के मोबाइल एप्प डीएनडी 2.0 और मॉय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ा है। 6. Road Transport & Highways Minister Nitin Gadkari has inaugurated International Conference on Sustainable Growth through Material Recycling in New Delhi. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में “वस्तुओं की रीसाइक्लिंग के माध्यम से सतत विकास’’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्धाटन किया। 7. Non-banking financial company Home Credit India Finance has appointed Ondrej Kubik as its new chief executive officer. घरेलू सामानों के लिये ऋण देने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी होम क्रेडिट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ओंद्रेज कुबिक को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया है। 8. Public sector non-life insurance firm United India Insurance Company announced the appointment of S Gopakumar as its Director and General Manager. सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने एस गोपाकुमार को निदेशक और महाप्रबंधक नियुक्त किये जाने की घोषणा की। 9. Kannada writer, poet Sumatheendra R. Nadig has passed away. He was 83. कन्नड़ लेखक, कवि सुमाथीन्द्र आर नदीग का निधन हो गया। वह 83 वर्ष का थे। 10. S. Gurumurthy and Satish Kashinath Marathe have been appointed as part-time non-official directors on the central board of Reserve Bank of India for four years. एस गुरुमूर्ति और सतीश काशीनाथ मराठे को भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में चार वर्ष के लिए अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशकों के रूप में नियुक्त किया गया है। 11. 3rd India-Nepal Coordination meeting was held in New Delhi. तीसरी भारत-नेपाल समन्वय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। |
|