Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 4 March 2020
1. Recently which tri-state sanctuary has been declared as an eco-sensitive zone (ESZ)?
Answer: National Chambal Sanctuary
On March 2, 2020, the Government of India declared the National Chambal Sanctuary an eco-sensitive zone. Ganga dolphins and critically endangered crocodiles are found in this sanctuary. 75% of the crocodiles live in this sanctuary. 180 species of migratory birds and freshwater Ganges dolphin are also found in this sanctuary. Being declared an eco-sensitive zone prohibits the construction of resorts, hotels or other residential and industrial activities.
2. Mobile service ‘Humsafar’, which has been in the headlines recently, is associated with which service?
Answer - Doorstep delivery of fuel
Labor Minister Santosh Gangwar recently launched a mobile application called ‘Humsafar’. The purpose of this app is to deliver fuel at the doorstep of housing societies, hotels and hospitals in the National Capital Region. The move will curb unsafe practices of fuel transportation in the city.
3. Which state government has recently abolished the policy of extending service to its employees after retirement?
Answer: Punjab
The Punjab government has recently scrapped the policy of giving optional extension in service to the state government employees after retirement. This decision has been taken with the objective of creating employment for the youth of the state. The state government had earlier allowed service extension for all employees up to the age of 60 or 62 years. Recently, the state has reduced the retirement age of employees from 60 to 58.
4. ‘Mo Sarkar’ is a service initiative of which state government?
Answer: Odisha
The ‘Mo Sarkar’ program was launched by Odisha Chief Minister Naveen Patnaik on October 2, 2019, with the objective of providing respectable service to citizens visiting government offices. This scheme has been in the news recently because five more departments of Odisha government have been included in the ‘Mo Sarkar’ program. With this, a total of 22 departments of the state government have come under the scheme.
5. Benjamin Netanyahu, who was recently in the news, is the Prime Minister of which country?
Answer: Israel
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu has claimed victory in the recent general elections in the country. This is the third election in Israel in less than a year. According to the main exit poll, Netanyahu is in a strong position to form the next government. Netanyahu belongs to the right-wing Likud Party of Israel. The previous elections held in April and September were inconclusive.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 4 March 2020:
1. हाल ही में किस त्रि-राज्य अभ्यारण्य को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य
2 मार्च, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया। इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं। 75% घड़ियाल इस अभ्यारण्य में रहते हैं। इस अभ्यारण्य में प्रवासी पक्षियों की 180 प्रजातियाँ और ताजे पानी की गंगा डॉल्फिन भी पायी जाती हैं। इको सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने के कारण रिसॉर्ट्स, होटल या अन्य आवासीय और औद्योगिक गतिविधियों के निर्माण पर रोक होती है।
2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मोबाइल एप्लीकेशनन ‘हमसफर’ किस सेवा से जुड़ी हुई है?
उत्तर – ईंधन की डोरस्टेप डिलीवरी
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में ‘हमसफर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्प का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे पर ईंधन की डिलीवरी करना है। इस कदम से शहर में ईंधन परिवहन की असुरक्षित प्रथाओं पर अंकुश लगेगा।
3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद अपने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की नीति को समाप्त कर दिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को सेवा में वैकल्पिक विस्तार देने की नीति को खत्म कर दिया है। यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने पहले 60 या 62 वर्ष की आयु तक के सभी कर्मचारियों के लिए सेवा विस्तार की अनुमति दी थी। हाल ही में, राज्य ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से घटाकर 58 कर दी है।
4. ‘मो सरकार’ किस राज्य सरकार की सेवा पहल है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 2 अक्टूबर, 2019 को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक सेवा प्रदान करना है। यह योजना हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं क्योंकि ओडिशा सरकार के पांच और विभागों को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम में शामिल किया है। इससे राज्य सरकार के कुल 22 विभाग इस योजना के दायरे में आ गए हैं।
5. बेंजामिन नेतन्याहू, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थे, किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर – इज़राइल
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हाल ही में देश में हुए आम चुनावों में जीत का दावा किया है। यह इजराइल में एक साल से भी कम समय में देश का तीसरा चुनाव है। मुख्य एग्जिट पोल के अनुसार नेतन्याहू अगली सरकार बनाने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नेतन्याहू इजरायल की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से सम्बंधित हैं। अप्रैल और सितंबर में हुए पिछले चुनाव अनिर्णायक थे।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 4 March 2020:
1-India and the United States today finalized defence deals worth three billion dollars and signed three agreements, including in health and oil sectors.
भारत औरअमेरिका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे को अंतिम रूप दिया और स्वास्थ्य तथा तेल क्षेत्र सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2-Madhya Pradesh has become the first state in the country to launch the unified vehicle registration card.
मध्यप्रदेश देश में वाहनों का यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।
3-TransUnion Cibil, the largest credit information bureau, appointed Rajesh Kumar of HDFC Bank as its new managing director and chief executive.
ऋण संबंधी सूचनाएं देने वाले सबसे बड़े ब्यूरो ट्रांस यूनियन सिबिल ने एचडीएफसी बैंक के राजेश कुमार को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
4-Delhi topped the list of most polluted capital cities in the world in 2019. According to the World Air Quality Report 2019 compiled by IQAir Air Visual, 21 of the world’s 30 most polluted cities are in India.
वर्ष 2019 में दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी शहरों की कुख्यात सूची में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। ‘आईक्यूएयर एयर विजुअल’ द्वारा तैयार 2019 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 21 भारत के हैं।
5-Hosni Mubarak, the former Egyptian president who ruled the country from 1981 until the revolution of 2011, has died at the age of 91.
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक जिन्होंने 1981 से 2011 की क्रांति तक देश पर शासन किया था, उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
6-Mastercard is naming an insider as its new CEO. Michael Miebach, who is currently the company’s chief product officer, will takeover for CEO Ajay Banga to start 2021.
मास्टरकार्ड ने कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी माइकल माइबैश को नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर नामित किया है। माइबैश मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 2021 से शुरू होगा।
7-Indian-origin MP Suella Braverman sworn in as the United Kingdom’s Attorney General at a ceremony at the Royal Courts of Justice in London.
भारतीय मूल की सांसद सुजेला ब्रावरमैन ने लंदन के रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में एक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के अटॉर्नी जनरल के रूप में शपथ ली।
Read Here – More Current Affairs
4 मार्च का इतिहास – 4 March Today Historical Events
4 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 4
- पश्चिम बंगाल में 1788 में कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ।
- सन 1930 में फ्रांस में आयी भयंकर बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
- ब्रिटिश वायसराय, गवरनोर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में सन 1931 में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
- नयी दिल्ली में सन 1951 में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया।
- रोमानिया में 1977 में आये जबरदस्त भूकंप से लगभग 1541 लोगों की मौत हुई।
- संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को 1999 में जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
- तालिबान ने 2001 में मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
- हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को 2008 में प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2008 में ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।
- राजस्थान के पोखरन से 2009 में “ब्रह्मोस मिसाइल” के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
- व्लादिमिर पुतिन ने 2012 में रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
4 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 March
- 1856 में अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का जन्म।
- 1881 में प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का जन्म।
- 1886 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का जन्म।
- हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का 1921 में जन्म हुआ।
- 1922 में प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म।
- 1980 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म।
- 1980 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी का जन्म।
4 मार्च को हुए निधन – Died on 4 March
- मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह का 1899 में निधन।
- प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का 1928 में निधन।
- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का 1939 में निधन।
- भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का 2007 में निधन।
- भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का 2016 में निधन।
4 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)
Read more daily history at here
Current Affairs in Hindi –4 March 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. सरकार ने पैरासिटामॉल सहित कितनी फॉर्मूलेशन और एपीआई के निर्यात पर रोक लगा दी है?
क. 12
ख. 15
ग. 22
घ. 26
प्रश्न 2. निम्न में से किस बैंक को आईपीओ के लिए सेबी ने मंजूरी दे दी है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
ग. यस बैंक
घ. बंधन बैंक
प्रश्न 3. भारत की किस राज्य सरकार ने ऑनलाइन खाने की सप्लाई पर रोक लगाने का फैसला किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार
प्रश्न 4. भारतीय रेल ने हाल ही में किस रेलवे स्टेशन पर अपना पहला ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ लॉन्च किया है?
क. निज्जामुदीन रेलवे स्टेशन
ख. गोरखपुर रेलवे स्टेशन
ग. छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन
घ. आसनसोल रेलवे स्टेशन
प्रश्न 5. एपल कंपनी ने पुराने आईफोन को जानबूझकर स्लो करने के मुकदमों में यूजर्स को कितने करोड़ डॉलर का भुगतान करने की घोषणा की है?
क. 10 करोड़ डॉलर
ख. 20 करोड़ डॉलर
ग. 50 करोड़ डॉलर
घ. 80 करोड़ डॉलर
प्रश्न 6. रिलायंस कैपिटल ने एचडीएफसी और किस बैंक को 5.5 करोड़ रुपए के ब्याज भुगतान पर डिफॉल्ट किया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. एक्सिस बैंक
घ. बैंक ऑफ़ जम्मू कश्मीर
प्रश्न 7. नाडा ने किस पूर्व एशियाई सिल्वर मेडल विजेता से डोपिंग प्रतिबंध को हटा दिया है?
क. सुशील पहलवान
ख. संजय माथुर
ग. सुमित सांगवान
घ. संजय नांगल
प्रश्न 8. 4 मार्च को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय महिला दिवस
ख. राष्ट्रीय डाक दिवस
ग. राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
घ. राष्ट्रीय मात्रभाषा दिवस
प्रश्न 9. कारबाओ कप यानी इंग्लिश फुटबॉल लीग कप लगातार कौन सी बार हाल ही में मैनचेस्टर सिटी ने जीता है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार
प्रश्न 10. कोरोना वायरस की वजह से भारत ने किस देश के नागरिको का जारी वीजा रद्द कर दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ईरान
घ. इराक
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply