1. Union Defense Minister Rajnath Singh launched a book called ‘Invincible’, which is based on which former Union Defense Minister?
Answer: Manohar Parrikar
Union Defense Minister Rajnath Singh paid tribute to the late Chief Minister of Goa and former Defense Minister Manohar Parrikar ahead of his death anniversary. He also launched a book titled ‘Invincible - A Tribute to Manohar Parrikar’. Manohar Parrikar served as India’s Defense Minister from 2014 to 2017.

2. According to the latest notification of the Reserve Bank of India, PA will be regulated by the central bank. What is the full form of PA?
Answer - Payment Aggregator
The Reserve Bank of India recently announced that it will regulate the entire activities of Payment Aggregators (PAs). Payment aggregators enable e-commerce sites and merchants to accept various payment instruments from customers. As per the guidelines for payment aggregator and payment gateway regulation, the existing payment aggregator will have to acquire a total assets of Rs 15 crore by March 31, 2021 and Rs 25 crore on or before March 31, 2023.

3. Who is the author of the recently released book “My Encounters in Parliament”?
Answer: Bhalchandra Mungekar
Former Vice President of India Hamid Ansari released the book written by Bhalchandra Mungekar, titled “My Encounters in Parliament”. The event was attended by NCP Chief Sharad Pawar, CPI General Secretary D. Raja and CPI (M) General Secretary Sitaram Yechury. Bhalchandra Mungekar is an Indian economist, social worker and former member of the Rajya Sabha.

4. With reference to the recently passed Aircraft (Amendment) Bill, 2020, how many regulatory institutions will be converted into statutory bodies?
Answer - 3
Recently the Lok Sabha passed a bill under the Ministry of Civil Aviation to convert the three existing regulatory bodies into statutory bodies. The Aircraft (Amendment) Bill, 2020 was passed by voice vote. The Bill will amend the Aircraft Act, 1934. The regulatory institutions mentioned in this bill are DGCA (Directorate General of Civil Aviation), BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) and AAIB (Bureau of Aircraft Accident Investigation).

5. Which technology firm started the ‘Innovate for Accessible India’ campaign along with NASSCOM Foundation?
Answer - Microsoft
Microsoft India and NASSCOM Foundation have partnered to launch the ‘Innovate for Accessible India’ campaign. The objective of this campaign is to use technology to provide better access to equal opportunities for PwDs. Under this campaign, applications have been invited from students, citizens and social organizations through which the challenges faced by PwDs can be resolved. The ten best solutions will be provided by financial grants as well as mentoring by Microsoft and the NASSCOM Foundation.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 19 March 2020:

1. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘Invincible’ नामक एक पुस्तक लॉन्च की, यह किस पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पर आधारित है?
उत्तर – मनोहर पर्रिकर
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि से पहले श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘इनविंसिबल-ए ट्रिब्यूट टू मनोहर पर्रिकर’ नामक पुस्तक भी लॉन्च की। मनोहर पर्रिकर ने 2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

2. भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, PA को केंद्रीय बैंक द्वारा विनियमित किया जायेगा। PA का पूर्ण स्वरूप क्या है?
उत्तर – भुगतान एग्रीगेटर (Payment Aggregator)
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में घोषणा की कि वह भुगतान एग्रीगेटर्स (पीए) की संपूर्ण गतिविधियों को विनियमित करेगा। भुगतान एग्रीगेटर्स ई-कॉमर्स साइटों और व्यापारियों को ग्राहकों से विभिन्न भुगतान उपकरणों को स्वीकार करने में सक्षम बनाते हैं। भुगतान एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे के नियमन के दिशानिर्देशों के अनुसार, मौजूदा भुगतान एग्रीगेटर को 31 मार्च, 2021 तक 15 करोड़ रुपये और 31 मार्च, 2023 को या उससे पहले 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति हासिल करनी होगी।

3. हाल ही में जारी पुस्तक “माय एनकाउंटर्स इन पार्लियामेंट” के लेखक कौन हैं?
उत्तर – भालचंद्र मुंगेकर
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भालचंद्र मुंगेकर द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया, इस पुस्तक का शीर्षक “माय एनकाउंटर्स इन पार्लियामेंट” है। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई महासचिव डी. राजा और सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने भाग लिया। भालचंद्र मुंगेकर एक भारतीय अर्थशास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं।

4. हाल ही में पारित विमान (संशोधन) विधेयक, 2020 के संदर्भ में, कितने नियामक संस्थानों को वैधानिक निकायों में परिवर्तित किया जायेगा?
उत्तर – 3
हाल ही में लोकसभा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत तीन मौजूदा नियामक निकायों को वैधानिक निकायों में परिवर्तित करने के लिए एक विधेयक पारित किया। विमान (संशोधन) बिल, 2020 को ध्वनिमत से पारित किया गया। इस बिल के द्वारा विमान अधिनियम, 1934 में संशोधन किया जाएगा। इस बिल में जिन नियामक संस्थानों का उल्लेख है, वे DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन), BCAS (ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी) और AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो) हैं।

5. नैसकॉम फाउंडेशन के साथ किस तकनीकी फर्म ने ‘इनोवेट फॉर एक्सेसिबल इंडिया’ अभियान शुरू किया?
उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और नैसकॉम फाउंडेशन ने ‘Innovate for Accessible India’ अभियान शुरू करने के लिए भागीदारी की है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समान अवसरों तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है। इस अभियान के तहत छात्रों, नागरिकों और सामाजिक संगठनों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं जिनके द्वारा दिव्यांगजनों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान किया जा सके। दस सर्वश्रेष्ठ समाधानों को वित्तीय अनुदान के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट और नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा मेंटरिंग प्रदान की जाएगी।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 19 March 2020:

1-The government has set up a 25-member development council for pulp, paper and allied industries, to spur growth of the sector. J K Paper Ltd President A S Mehta will be the chairman of the council.

लुग्दी, कागज और संबंधित उद्योगों के विकास के लिए सरकार ने एक 25 सदस्यीय विकास परिषद गठित की है। जे. के. पेपर लिमिटेड के अध्यक्ष ए.एस. मेहता को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

2-Nita Ambani, the owner of Mumbai Indians cricket team franchise, has been named in the list of 10 most influential women in sports for 2020 alongside likes of tennis superstar Serena Williams and gymnast Simone Biles.

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स की मालिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की पहली महिला भारतीय सदस्य नीता अंबानी को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ 2020 के लिये खेलों में दस सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

3-A Crime Multi Agency Centre (Cri-MAC) which aims to share information between various police forces on heinous crimes was launched.

जघन्य अपराधों के संबंध में विभिन्न पुलिस बलों के बीच सूचनाओं को साझा करने के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्राइ-एमएसी) शुरू की गई।

4-Retail inflation dropped for the first time after six months in February, easing to 6.58 per cent as prices of vegetables and other kitchen items cooled, government data showed.

सब्जियों और रसोई की अन्य सामानों की कीमतों में नरमी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में घट कर 6.58 प्रतिशत पर आ गयी। पिछले छह माह पहली बार मुद्रास्फीति में नरमी दर्ज की गयी है।

5-India’s industrial output grew by 2 per cent in January amid subdued performance of manufacturing sector, government data showed.

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन में गिरावट आई।

6-The UK will levy the additional 2% tax called the ‘Digital Services Tax’ on technology firms from April 1, which has been opposed by US.

यूके 1 अप्रैल से प्रौद्योगिकी फर्मों पर ‘डिजिटल सेवा कर’ नामक अतिरिक्त 2% कर लगाएगा, जिसका अमेरिका द्वारा विरोध किया गया है।

7-Japan’s second-largest advertising company, Hakuhodo Inc. has acquired Indian digital agency AdGlobal360.

जापान की दूसरी सबसे बड़ी विज्ञापन कंपनी, हाकुहोडो इंक ने भारतीय डिजिटल एजेंसी एडग्लोबल 360 का अधिग्रहण किया है।

8-Microsoft has appointed Eric Horvitz as its first-ever Chief Scientific Officer.

माइक्रोसॉफ्ट ने एरिक होर्विट्ज़ को अपना पहला मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी नियुक्त किया है।

19 मार्च का इतिहास – 19 March Today Historical Events

दोस्तों 19 मार्च के इतिहास में कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पता होना चाहिए, और इस दिन जिन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में एक बड़ा नाम बनाया, साथ ही इस दिन दुनिया छोड़ने वाले उन प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में।

19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 19

  • अमेरिका में, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में सन 1831 में पहली बैंक डकैती हुयी जिसमें 245,000 डॉलर को लुटा गया।
  • सन 1866 में मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से भरा जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
  • लूमियर्स ब्रदर्स ने 1895 में अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
  • अमेरिकी सीनेट ने 1920 में लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
  • जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच 1927 में खूनी संघर्ष हुआ।
  • आजाद हिंद फौज ने 1944 में पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
  • पहली बार एकेडमी अवार्ड का 1953 में प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
  • इंडोनेशिया ने 1965 में सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • भारत और बांग्लादेश के बीच 1972 में मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • फ्रांस ने 1977 में मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • ब्रिटेन तथा बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद 1982 में राजनयिक संबंध स्थापित।
  • कनाडा की राजधानी ओटावा में 1990 में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
  • जापान के योकोहामा में 1994 में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
  • सन 1996 में बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
  • अटल बिहारी वाजपेयी 1998 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का 1999 में अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • ब्रिटेन के उच्च सदन ने 2001 में संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
  • अमेरिका ने 2004 में विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
  • पाकिस्तान ने 2005 में “शाहीन-II” प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • डोनकुपर रॉय ने 2008 में मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2008 में सरबजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
  • सन 2013में महाराष्ट्र में हुए बस दुर्घटना में लगभग 30 लोग मरे।

19 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 19 March

  • मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री नारायण भास्कर खरे का 1884 में जन्म।
  • जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का 1911 में जन्म।
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का 1939 में जन्म।
  • भारतीय शिक्षाविद इंदु शाहानी का 1954 में जन्म।
  • भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का 1984 में जन्म।

19 मार्च को हुए निधन – Died on 19 March

  • सन 1890 में स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य एवं आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी का निधन।
  • सन 1978 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन हुआ।
  • सन 1982 में महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।
  • सन 1998 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का निधन।
  • सन 2011 में भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ।
  • सन 2015 में प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ।

Register For Free Govt Job Alert