1. Recently which scheme has been launched to provide nutritional support to pregnant women and adolescent girls?
Answer: Well-educated mother campaign
Lok Sabha Speaker Om Birla recently launched the “well-informed mother campaign”, aimed at providing nutritional support to pregnant women and adolescent girls. The scheme was launched in Kota, Rajasthan, which is also the Speaker’s parliamentary constituency. Union Minister for Women and Child Development Smriti Irani also attended the launch event.

2. The proposed ‘Chair of Excellence’ in the Department of Defense and Strategic Studies is named after which Indian Air Chief Marshal?
Answer: Arjan Singh
The Indian Air Force and Savitribai Phule University of Pune recently signed a memorandum of understanding to establish ‘Chair of Excellence’ in the Department of Defense and Strategic Studies. To commemorate the birth centenary year of Arjan Singh, the only five star-ranked Air Force officer, the Chair has been named the ‘Marshal of Air Force Arjan Singh Chair of Excellence’. The Chair will facilitate Indian Air Force officers to pursue higher studies and doctoral research in the field of defense and strategic studies.

3. Recently Mohideen Yasin was sworn in as the new Prime Minister of which country?
Answer: Malaysia
A former Deputy Prime Minister of Malaysia, Muhyiddin Yasin has recently been appointed as the country’s new Prime Minister. His appointment was announced by the King of Malaysia, Sultan Abdullah Sultan Ahmed Shah. Muheedin was recently sworn in as the new Prime Minister. He succeeds Mahathir Mohammed, the country’s previous chief, who resigned as prime minister last week.

4. When is Zero Discrimination Day observed all over the world?
Answer - 1 March
Zero Discrimination Day was observed globally on 1 March 2020. The day was celebrated to challenge discrimination and inequality by women and girls. It aims to protect the rights of women and promote their empowerment and gender equality. This year’s theme is ‘zero discrimination against women and girls’.

5. Which university was the winner of Khelo India University Games 2020?
Answer: Punjab University
The first ‘Khelo India University Games 2020’ was organized in Bhubaneswar, Odisha. These games were held in Bhubaneswar from 21 February to 1 March 2020. In these games, Punjab University won the Champions Trophy, Punjab University won a total of 46 medals, including 17 gold, 19 silver and 10 bronze medals. Savitribai Phule was second in Pune University in terms of medal winning.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 3 March 2020:

1. हाल ही में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है?
उत्तर – सुपोषित माँ अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना राजस्थान के कोटा में लांच की गई, जो स्पीकर का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं।

2. रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – अर्जन सिंह
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने हाल ही में रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में ‘चेयर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करने के लिए एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए, चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

3. मुहीदीन यासिन ने हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर – मलेशिया
मलेशिया के एक पूर्व उपप्रधानमंत्री, मुहिद्दीन यासिन को हाल ही में देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की। मुहीदीन ने हाल ही में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

4. विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस ’कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 मार्च
1 मार्च, 2020 को वैश्विक स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।

5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?
उत्तर – पंजाब यूनिवर्सिटी
ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 3 March 2020:

1-India and the United States today finalized defence deals worth three billion dollars and signed three agreements, including in health and oil sectors.

भारत औरअमेरिका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र सहित तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।

2-Madhya Pradesh has become the first state in the country to launch the unified vehicle registration card.

मध्यप्रदेश देश में वाहनों का यूनिफाईड पंजीयन कार्ड बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।

3-TransUnion Cibil, the largest credit information bureau, appointed Rajesh Kumar of HDFC Bank as its new managing director and chief executive.

ऋण संबंधी सूचनाएं देने वाले सबसे बड़े ब्यूरो ट्रांस यूनियन सिबिल ने एचडीएफसी बैंक के राजेश कुमार को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

4-Delhi topped the list of most polluted capital cities in the world in 2019. According to the World Air Quality Report 2019 compiled by IQAir Air Visual, 21 of the world’s 30 most polluted cities are in India.

वर्ष 2019 में दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी शहरों की कुख्यात सूची में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है। ‘आईक्यूएयर एयर विजुअल’ द्वारा तैयार 2019 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 21 भारत के हैं।

5-Hosni Mubarak, the former Egyptian president who ruled the country from 1981 until the revolution of 2011, has died at the age of 91.

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक जिन्होंने 1981 से 2011 की क्रांति तक देश पर शासन किया था, उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

6-Mastercard is naming an insider as its new CEO. Michael Miebach, who is currently the company’s chief product officer, will takeover for CEO Ajay Banga to start 2021.

मास्टरकार्ड ने कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी माइकल माइबैश को नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर नामित किया है। माइबैश मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 2021 से शुरू होगा।

7-Indian-origin MP Suella Braverman sworn in as the United Kingdom’s Attorney General at a ceremony at the Royal Courts of Justice in London.

भारतीय मूल की सांसद सुजेला ब्रावरमैन ने लंदन के रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में एक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के अटॉर्नी जनरल के रूप में शपथ ली।

Read HereMore Current Affairs

3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 3

  • भारतीय मुग़ल बादशाह अकबर ने 1575 में बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया।
  • राजा राव नंदलाल मंडलोई ने 1716 में इंदौर शहर की स्थापना की थी।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1812 में पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था।
  • फ्लोरिडा 1845 में अमेरिका का 28वां राज्य बना था।
  • चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच 1857 में युद्ध हुआ था।
  • 1915 में की स्थापना नाका जो कि बाद में नासा बना।
  • 1923 में टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ।
  • कैल्विन कूलेज 1924 में व्हाइट हाउस से रेडियो संदेस प्रसारित करने वाले पहले अमेरिकि राष्ट्रपति बने।
  • सऊदी अरब में कच्चे तेल की 1938 में खोज हुई थी।
  • महात्मा गाँधी जी ने 1939 में “सविनय अवज्ञा आन्दोलन” का प्रारम्भ किया।
  • फ्रांस से उत्तर अफ्रीका के देश मोरक्को को 1956 में आजादी मिली थी।
  • तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान 1974 में पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई।
  • सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में 1983 में संपन्न हुआ।
  • आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम 1986 लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था।
  • पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

03 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 March

  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का 1839 में जन्म हुआ था।
  • टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का 1847 में जन्‍म हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी जी का 1955 में जन्म हुआ था।
  • कारगिल युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाने के लिए 1999 में परमवीर चक्र से सम्मानित राइफलमैंन संजय कुमार जी का 1976 में जन्म हुआ।

03 मार्च को हुए निधन – Died on 3 March

  • मुगल साम्राज्य का आख़िरी शक्तिशाली मुग़ल बादशाह औरंगजेब का सन 1707 में अहमदनगर में निधन हुआ था।
  • मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे जी का 1919 में निधन हुआ था।
  • उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का 1982 में निधन हुआ था।
  • भारत के राजनेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी. एम. सी. बालायोगी जी का 2002 में आंध्र प्रदेश में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

03 मार्च के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 03 March

  • विश्व वन्यजीव दिवस (World Wild Life Day)

Read more daily history at here

Current Affairs in Hindi – 3 March 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. इसरो ने 5 मार्च को किस स्पेस सेंटर से जियो इमेजिंग सैटेलाइट यानी जीसैट-1 को लांच करने की घोषणा की है?
क. अब्दुल कलाम स्पेस सेंटर
ख. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर
ग. सतीश धवन स्पेस सेंटर
घ. श्री रामानुजन स्पेस सेंटर

उत्तर: ख. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 5 मार्च को किस स्पेस सेंटर से जियो इमेजिंग सैटेलाइट यानी जीसैट-1 को लांच करने की घोषणा की है. इस जियो इमेजिंग सैटेलाइट को जीएसएलवी एफ-10 रॉकेट से लांच किया जायेगा.

प्रश्‍न 2. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किस राज्य में एक राष्ट्रीय अभियान ‘सुपोषित माँ अभियान’ की शुरुआत की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. राजस्थान

उत्तर: घ. राजस्थान – राजस्थान के कोटा में हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय अभियान ‘सुपोषित माँ अभियान’ की शुरुआत की है. यह अभियान देश में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं का के लिए लाभकारी होगा.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसने विमान में उड़ान के दौरान वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. महाराष्ट्र हाईकोर्ट
ग. पंजाब हाईकोर्ट
घ. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

उत्तर: घ. नागरिक उड्डयन मंत्रालय – नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में विमान में उड़ान के दौरान वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए विमान अधिनियम, 1937 में बदलाव किया है.

प्रश्‍न 4. 3 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व वन्यजीव दिवस
ख. विश्व महिला दिवस
ग. विश्व पुरुष दिवस
घ. विश्व डाक दिवस

उत्तर: क. विश्व वन्यजीव दिवस – विश्वभर में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाया जाता है

प्रश्‍न 5. पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 66 वर्ष
ख. 77 वर्ष
ग. 88 वर्ष
घ. 95 वर्ष

उत्तर: ख. 77 वर्ष – पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का हाल ही में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है. उनका जन्म 08 अगस्त 1942 को हुआ था.

प्रश्‍न 6. निम्न में से किस द्वारा हाल ही में महिलाओं और लड़कियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करने के लिए “विश्व शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया है?
क. केंद्र सरकार
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. यूनेस्को
घ. संयुक्त राष्ट्र

उत्तर: घ. संयुक्त राष्ट्र – संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हाल ही में महिलाओं और लड़कियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करने के लिए “विश्व शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया है. जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

प्रश्‍न 7. एल-क्लासिको में विनिसियस जूनियर किस खिलाडी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है?
क. लियोनेल मेस्सी
ख. क्रिस्तायानो रोनाल्डो
ग. जेम्स कैमरून
घ. सुनील छेत्री

उत्तर: क. लियोनेल मेस्सी – एल-क्लासिको में विनिसियस जूनियर, लियोनेल मेस्सी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है. विनिसियस जूनियर ने हाल ही में 19 साल 233 दिन की उम्र में गोल किया है इससे पहले 2007 में मेसी ने मार्च 19 साल 259 दिन की उम्र में गोल किया था.

प्रश्‍न 8. कोरोना वायरस की वजह से किस देश में होने वाले अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट को रद्द करके अप्रैल की जगह अब सितंबर में करने का फैसला किया गया है?
क. चीन
ख. ईरान
ग. ईराक
घ. मलेशिया

उत्तर: घ. मलेशिया – मलेशिया में अप्रैल में होने वाले अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से रद्द करके अब सितंबर में करने का फैसला किया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 18 अप्रैल तक होना था

प्रश्‍न 9. भारत के सुनील शर्मा ने कितने किलोमीटर के स्टेडियम रन में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
क. 50 किलोमीटर
ख. 100 किलोमीटर
ग. 150 किलोमीटर
घ. 200 किलोमीटर

उत्तर: ख. 100 किलोमीटर – भारत के सुनील शर्मा ने हाल ही में 100 किलोमीटर के स्टेडियम रन में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने की रेस को 8 घंटे 2 मिनट में पूरा कर लिया है. 12 सितंबर को यूरोप के नीदरलैंड में 100 मीटर के स्टेडियम की वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश की अयातुल्ला अली खुमैनी के सलाहकार मोहम्मद मीरमोहम्मदी की कोरोनावायरस से मौत हो गई है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ईरान
घ. इराक

उत्तर: ग. ईरान – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी के सलाहकार मोहम्मद मीरमोहम्मदी की कोरोनावायरस से मौत हो गई है. वे 71 साल के थे. साथ ही मीर मोहम्मदी एक्सपेडिशिएंसी डिस्क्रिमिनेशन काउंसिल के सदस्य थे.

Register For Free Govt Job Alert