Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 25 February 2020
1. Which country became India’s largest trading partner in February 2020?
North America
The US has overtaken China to become India’s largest trading partner. According to data from the Commerce Ministry, bilateral trade between India and the US stood at around $ 88 billion in FY 2018-19. During the same period, India’s bilateral trade with China stood at $ 87.1 billion. Apart from this, bilateral trade between India and US stood at $ 68 billion in April-December, 2019-20, while bilateral trade between India and China was $ 65 billion. America is one of the few countries with which India has a trade surplus. On the other hand, India has a large trade deficit with China. In 2018-19, India had a trade surplus of $ 16.9 billion with the US, while it had a deficit of $ 53.6 billion with China. China was India’s largest trading partner from 2013-14 to 2017-18.
2. Which is the rank of India in Asian Wrestling Championship held in New Delhi?
Answer - Third
Recently the Asian Wrestling Championship, 2020 was held in New Delhi. It was held at Jadhav Indoor Stadium, Indira Gandhi Arena. The competition was held between 18 and 23 February. Due to the outbreak of coronavirus, China was not allowed to participate in this competition. Japan, Iran, India and Kazakhstan won the most medals in this competition. Japan won a total of 16 medals, including 8 gold medals. While India won a total of 20 medals including 5 gold medals.
3. Recently in which city International Judicial Conference, 2020 was organized?
Answer: New Delhi
A two-day International Judicial Conference, 2020 was held at the Supreme Court Auditorium, New Delhi. The theme of this conference was ‘Judiciary and the Changing World’.
4. What is the maximum land limit for availing the PM-Kisan scheme?
Answer - There is no limit
On 24 February 2020, one year of the Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana (PM-Kisan) has been completed. The scheme was launched with an aim to increase the income of farmers. Under this scheme, financial assistance of Rs 6,000 per year is provided to the farmers. This scheme was launched by Prime Minister Narendra Modi on 24 February 2019 from Gorakhpur in Uttar Pradesh. It is being implemented by the Union Ministry of Agriculture and Farmers Welfare.
5. Recently formed Sanjeev Puri Expert Group is related to which field?
Answer: Agricultural exports
The 15th Finance Commission has recently constituted a high level expert group for agricultural exports. The committee is headed by ITC chairman Sanjeev Puri, the committee will submit its report within three months. This expert group will suggest ways to increase agricultural exports. This group will give suggestions on giving incentives to states, increase agricultural productivity, value addition, waste reduction, improve logistics infrastructure.
6. Recently discovered ‘C. Which species is C. gretathunbergae?
Answer: Snail
Scientists in the Netherlands have named a species of snail discovered in Brunei after Sweden’s climate activist Greta Thunberg. Cresspedotropis gratathonberge (Craspedotropis gretathunbergae) is a newly discovered species of land snail. This snail is known to be sensitive to drought, forest degradation and temperature rise. It belongs to a group of snails, called kinogastropods.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 25 February 2020:
1. फरवरी, 2020 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन सा देश बना?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिका, चीन को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 अरब डॉलर रहा। इसी अवधि में जबकि चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 87.1 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा अप्रैल-दिसम्बर, 2019-20 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 65 अरब डॉलर रहा। अमेरिका उन चुनिन्दा देशों में से एक है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है। दूसरी ओर, भारत के पास चीन के साथ एक बड़ा व्यापार घाटा (trade deficit) है। 2018-19 में, भारत के पास अमेरिका के साथ 16.9 बिलियन डॉलर का व्यापार अधिशेष था, जबकि चीन के साथ 53.6 बिलियन डॉलर का घाटा था। भारत के 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।
2. नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – तीसरा
हाल ही में नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2020 का आयोजन के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम, इंदिरा गाँधी एरीना में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 फरवरी के बीच किया गया। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चीन को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नही दिया गया। इस प्रतियोगिता में जापान, ईरान, भारत और कजाखस्तान ने सर्वाधिक पदक जीते। जापान ने 8 स्वर्ण पदकों समेत कुल 16 पदक जीते। जबकि भारत ने 5 स्वर्ण पदक समेत कुल 20 पदक जीते।
3. हाल ही में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की थीम ‘न्यायपालिका और बदलता विश्व’ (Judiciary and the Changing World) थी।
4. PM-Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए अधिकतम भूमि सीमा कितनी है?
उत्तर – कोई सीमा नहीं है
24 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना को किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से लांच किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लांच किया था। इसका क्रियान्वयन केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
5. हाल ही में गठित संजीव पुरी विशेषज्ञ समूह किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – कृषि निर्यात
15वें वित्त आयोग ने हाल ही में कृषि निर्यात के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस समिति के प्रमुख ITC के चेयरमैन संजीव पुरी हैं, यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह विशेषज्ञ समूह कृषि निर्यातों को बढ़ाने के तरीकों का सुझाव देगा। यह समूह राज्यों को इंसेंटिव देने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन, अपशिष्ट में कमी, लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर सुझाव देगा।
6. हाल ही में खोजी गयी ‘सी. ग्रेटथनबर्गे’ (C. gretathunbergae) किसकी प्रजाति है?
उत्तर – घोंघा (snail)
नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ब्रूनेई को खोजी गयी एक घोंघे की प्रजाति का नाम स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर रखा है। क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) भूमि घोंघा की एक नई खोजी गई प्रजाति है। यह घोंघा सूखे, वन क्षरण और तापमान वृद्धि पर संवेदनशील होने के लिए जाना जाता है। यह घोंघे के एक समूह के अंतर्गत आता है, जिसे काइनोगैस्ट्रोपोड्स कहा जाता है।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 25 January 2020:
1-Veteran Indian left-arm spinner Pragyan Ojha announced retirement from international and first-class cricket with immediate effect.
अनुभवी भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
2-Defence Minister Rajnath Singh laid the foundation stone for construction of the Army headquarter’s new building in Delhi Cantonment.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में सेना के नये मुख्यालय के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।
3-Hrithik Roshan won the Best Actor award for his performance in ‘Super 30’ at the Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards.
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में ‘सुपर 30’ में अपने अभिनय के लिए ऋतिक रोशन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
4-The Department of Telecom (DoT) approved the merger of the country’s largest mobile tower company Indus Towers with Bharti Infratel.
दूरसंचार विभाग ने देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स का भारती इंफ्राटेल के साथ विलय की मंजूरी दे दी।
5-Competition Commission of India has given approval for GMR group’s proposed 49 per cent stake sale in its airport business to France’s Groupe ADP.
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जीएमआर समूह के हवाईअड्डा कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रांस की एडीपी समूह को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
6-Three-time Lok Sabha member and noted educationist Krishna Bose, passed away. She was 89.
तीन बार की लोकसभा सदस्य और प्रसिद्ध शिक्षाविद कृष्णा बोस का निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।
7-The Brazilian Football Confederation (CBF) unveiled a statue of football legend Pele at its headquarters to commemorate the 50th anniversary of the team’s third World Cup triumph of 1970.
ब्राजील के फुटबॉल परिसंघ (CBF) ने 1970 के दशक में टीम के तीसरे विश्व कप जीत की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अपने मुख्यालय में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी पेले की एक प्रतिमा का अनावरण किया।
8-Australian spinner Ashton Agar has become the first-ever left-arm bowler to take a T20I hat-trick.
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर टी20अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लेने वाले पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।
9-Russia will host the new format of the International Boxing Association Team World Cup later this year.
रूस इस साल के अंत में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ टीम विश्व कप के नए प्रारूप की मेजबानी करेगा।
10-Rio Olympics bronze medallist wrestler Sakshi Malik won silver in the 65kg category and Asian Games gold medallist Vinesh Phogat won bronze in 53kg in the Asian Championships in New Delhi.
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट ने 53 किलोग्राम में नई दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य जीता।
25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 25
- अकबर के दरबारी कवि बीरबल 1586 में विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
- पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट 1788 में पारित किया गया।
- सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए 1836 में पेटेंट लिया।
- रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर 1921 में कब्जा किया।
- पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच 1925 में राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
- जर्मनी पर 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की।
- नार्वे की राजधानी ओस्लो में 1952 में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 1962 में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
- मारिया कोराजोन अकीनो के सन 1986 में फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
- सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का 1988 में सफल प्रक्षेपण।
- खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने 1991 में सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।
- भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा 2000 में द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
- दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को 2006 में ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
- सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए 2008 में शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
- फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 2008 में 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
- आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में 2009 में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए।
25 फ़रवरी को हुए जन्म – Born on 25 February
- 1707 में प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म।
- 1894 में भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म।
- 1897 में भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म।
- 1925 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म।
- 1948 में भारतीय अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म।
- 1981 में भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म।
- 1994 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी उर्वशी रौतेलाका जन्म।
25 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 25 February
- जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का 1899 में निधन।
- केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का 1970 में निधन।
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का 1987 में निधन।
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का 2001 में निधन।
- दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का 2004 में निधन।
- हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का 2008 में निधन।
Read more daily history at here
Current Affairs in Hindi – 25 February 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात के किस स्टेडियम में आयोजित होने वाले “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं?
क. सरदार पटेल स्टेडियम
ख. मोटेरा स्टेडियम
ग. सीबी पटेल इंटरनेशनल स्टेडियम
घ. एथलेटिक स्टेडियम
प्रश्न 2. भारत के ____ में दारा शिकोह की कब्र ढूंढने के लिए भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण का सात सदस्यीय पैनल गठित किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. दिल्ली
घ. महाराष्ट्र
प्रश्न 3. हाल ही में जारी वर्ल्ड वाइड एजुकेटिंग फॉर द फ्यूचर इंडेक्स में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 35वां
ख. 50वां
ग. 65वां
घ. 70वां
प्रश्न 4. यूनिसेफ के द्वारा जारी ग्लोबल फ्लौरिशिंग इंडेक्स में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 125वां
ख. 131वां
ग. 165वां
घ. 170वां
प्रश्न 5. वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक आदर्श (Moto) बताइए?
क. United by Emotion
ख. United by Sports
ग. United by Win
घ. United by We
प्रश्न 6. भारत के किस शहर की रहने वाली एडलीन कैस्टेलिनो ने लिवा मिस डीवा यूनिवर्स 2020 का ख़िताब जीता है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. मैंगलोर
प्रश्न 7. निम्न में से किस राज्य सरकार ने “थाई मांगुर” मछली के उत्पादन केंद्रों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार
प्रश्न 8. आईसीसी ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर कितने वर्ष का बैन लगाया है?
क. 3 वर्ष
ख. 5 वर्ष
ग. 7 वर्ष
घ. 10 वर्ष
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाडी ट्विटर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गया है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. अजिंक्य रहाने
घ. शिखर धवन
प्रश्न 10. इनमे से किस देश के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. भारत
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अफ्रीका
घ. मलेशिया
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply