Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 5 March 2020
1. Who has been appointed the new Finance Secretary of India after Rajiv Kumar?
Answer - Ajay Bhushan Pandey
The Appointments Committee of the Cabinet has approved the appointment of Ajay Bhushan Pandey as the new Finance Secretary. Ajay Bhushan Pandey replaces Rajiv Kumar, Rajiv Kumar retired last month. The most senior bureaucrat in the Ministry of Finance is usually designated as Finance Secretary. Debashish Panda has recently been appointed as the Secretary of the Department of Financial Services.
2. Within how long will the Lokpal have to settle the complaint of corruption against the public servants?
Answer: 30 days
The Lokpal is an apex body to investigate allegations of corruption against Central Government officials. The Lokpal will settle any complaint within 30 days. Justice Pinaki Chandra Ghosh was sworn in by President Ram Nath Kovind as the first Speaker of Lokpal in March 2019. Recently, the government has issued a draft to the Lokpal to file a complaint of alleged corruption against public servants (including the Prime Minister).
3. The week of March 1 to March 7 is being celebrated as which week in the whole country?
Answer: Jan Aushadhi Week
The country is being celebrated as Jan Aushadhi Week from March 1 to March 7, 2020, Jan Aushadhi Day will be celebrated on March 7. During this week various activities like health check-up camps, free doctor consultation, free drug delivery are being organized at various centers. The objective of Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Yojana is to provide quality medicines at affordable prices to all people.
4. Recently which country has assumed the chairmanship of UN Security Council for the month of March 2020?
Answer: China
China recently took over as chairman of the UN Security Council for the month of March 2020. The Security Council was established by the United Nations Agreement to maintain international peace and security. The Security Council consists of 15 members (5 permanent and 10 non-permanent members for 2 years). 15 members take the position of president every month in turn.
5. In which act will be amended to give more powers to RBI to regulate cooperative banks?
Answer: Banking Regulation Act
On March 3, 2020, Finance Minister Nirmala Sitharaman introduced a bill in Parliament to amend the Banking Regulation Act to regulate cooperative banks. It aims to prevent incidents like fraud seen in Punjab and Maharashtra Cooperative Bank (PMC). This amendment is being done only for multi-state cooperative banks and urban cooperative banks. The co-operative banks are presently under the dual control of the Reserve Bank of India and the Registrar of Co-operative Societies. Following this amendment, RBI will be given additional powers in addition to regulatory functions such as capital adequacy and cash reserve. However, the administrative role of the bank will remain with the Registrar of Societies.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 5 March 2020:
1. राजीव कुमार के बाद भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अजय भूषण पांडे
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किये जाने के लिए मंजूरी दे दी है। अजय भूषण पांडे, राजीव कुमार का स्थान लेंगे, राजीव कुमार पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए थे। वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह को आमतौर पर वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है। देबाशीष पांडा को हाल ही में वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
2. लोकपाल को कितने समय के भीतर लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत का निपटारा करना होगा?
उत्तर – 30 दिन
लोकपाल केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए एक शीर्ष निकाय है। लोकपाल किसी भी शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर करेगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मार्च 2019 में लोकपाल के पहले अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को शपथ दिलाई थी। हाल ही में, सरकार ने लोकपाल को लोक सेवकों (प्रधानमंत्री सहित) के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के लिए एक प्रारूप जारी किया है।
3. 1 मार्च से 7 मार्च के सप्ताह को पूरे देश में किस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर – जन औषधि सप्ताह
देश भर में 1 मार्च से 7 मार्च, 2020 को जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, मुफ्त चिकित्सक परामर्श, मुफ्त दवा वितरण जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना का उद्देश्य सभी लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है।
4. हाल ही में किस देश ने मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है?
उत्तर – चीन
चीन ने हाल ही में मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र समझौते द्वारा सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई थी। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य (5 स्थायी और 2 वर्ष के लिए 10 गैर-स्थायी सदस्य) होते हैं। 15 सदस्य बारी-बारी से हर महीने अध्यक्ष पद ग्रहण करते हैं।
5. सहकारी बैंकों को विनियमित करने के लिए आरबीआई को अधिक अधिकार प्रदान करने के लिए किस अधिनियम में संशोधन किया जायेगा?
उत्तर – बैंकिंग विनियमन अधिनियम
3 मार्च, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सहकारी बैंकों को विनियमित करने के लिए बैंकिंग विनियमन कानून में संशोधन के लिए संसद में बिल पेश किया। इसका उद्देश्य पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) में देखी गई धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। यह संशोधन केवल बहु-राज्य सहकारी बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों के लिए किया जा रहा है। सहकारी बैंक वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के दोहरे नियंत्रण में हैं। इस संशोधन के बाद आरबीआई को पूंजी पर्याप्तता और कैश रिज़र्व जैसे नियामक कार्यों के अलावा अतिरिक्त शक्तियां प्रदान की जाएंगी। हालांकि, बैंक की प्रशासनिक भूमिका रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज के पास ही रहेगी।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 5 March 2020:
1-The government has extended the term of Securities and Exchange Board of India Chairman Ajay Tyagi by six months or until further orders.
सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल छह महीने या अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।
2-US President Donald Trump announced Republican lawmaker John Ratcliffe as his intelligence chief.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन सांसद जॉन रैटक्लिफ को अपना खुफिया प्रमुख नामित करने की घोषणा की ।
3-India’s top rally driver Gaurav Gill took home a special award at The Federation of Motor Sports Club of India (FMSCI) Awards.
भारत के शीर्ष रैली ड्राइवर गौरव गिल को भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लब महासंघ (एफएमएससीआई) पुरस्कार समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया।
4-India’s fastest woman Dutee Chand clinched gold in 100m dash while long distance runner Narendra Pratap Singh bagged his second title at Khelo India University Games at Bhubaneswar.
भारत की शीर्ष महिला धाविका दुती चंद ने 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि लंबी दूरी के धावक नरेंद्र प्रताप सिंह ने भुवनेश्वर में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में दूसरा सोने का तमगा जीता।
5-Muhyiddin Yassin was officially sworn in at Istana Negara as Malaysia’s prime minister.
मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में मोहिउद्दीन यासीन को आधिकारिक रूप से इस्ताना नेगारा में शपथ दिलाई गई ।
6-The United States signed a landmark deal with the Taliban, laying out a timetable for a full troop withdrawal from Afghanistan within 14 months as it seeks an exit from its longest-ever war.
अमेरिका ने तालिबान के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए और 14 माह के भीतर अपने सारे सैनिकों को वापस बुलाने की एक रूपरेखा भी पेश की।
7-Australia fast bowler Pat Cummins took three wickets in the first of the three ODIs against South Africa to complete 100 ODI wickets.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में तीन विकेट लेकर 100 एकदिवसीय विकेट पूरे किए।
8-New Zealand pacer Tim Southee has become the first bowler to dismiss India captain Virat Kohli 10 times in international cricket.
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के कप्तान विराट कोहली को 10 बार आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
9-Karan Johar was honoured with ‘Iconic Entertainment Leader of the Year’ award at India Business Leader Awards 2020.
करण जौहर को इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स 2020 में ‘आइकोनिक एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Read Here – More Current Affairs
5 मार्च का इतिहास – 5 March Today Historical Events
5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 5
- नासिर खुसरो ने 1046 में अपने 6 साल लंबे मध्यपूर्व सफ़र का आरंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिनी जाने वाली “सफ़रनामा” लिखी।
- महाराजा जय सिंह ने 1699 में अंबर का सिंहासन संभाला।
- आॅस्ट्रिया के सैनिकों ने 1793 में फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा किया।
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की 1851 में स्थापना।
- निकोला टेस्ला ने 1904 में बॉल तड़ित की व्याख्या की।
- सोवियत संघ ने 1918 में पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
- महात्मा गांधी ने 1931 में सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
- भारत में झारखंड पार्टी की 1949 में स्थापना हुई।
- कनाडा में 1962 में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।
- मार्टिन लूथर किंग की 1968 में हत्या।
- 1974 में हुए योम किप्पुर युद्ध में इसरायल स्वेज नहर की पश्चिमी सीमा से पीछे हटा।
- “वेनेरा 14” नामक रूसी उपग्रह 1982 में बुध की कक्षा में पहुँचा।
- सन 1990 में सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 1997 में 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।
- अभिनेता संजय दत्त के पिता और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने 1999 में कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।
- मक्का मदीना में 2001 में हुए ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे।
- सन 2002 में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का 2008 में सफल परीक्षण किया।
- इफ्को (‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) 2009 में एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
5 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 5 March
- भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का 1905 में पंजाब में जन्म।
- ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का 1913 में जन्म।
- ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 1916 में जन्म हुआ।
- पसोलीनी, इतालवी फिल्म निर्देशक पियर पयोलो का 1922 में जन्म हुआ।
- पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य वसंत साठे का 1925 में जन्म हुआ।
- मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार सोम ठाकुर का 1934 में जन्म हुआ।
- ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का 1959 में जन्म हुआ।
5 मार्च को हुए निधन – Died on 5 March
- 1827 में इतालवी वैज्ञानिक अलेस्सांद्रो वोल्टा।
- 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का 1953 में निधन।
- लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का 1989 में निधन।
- 2010 में भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन।
Read more daily history at here
Current Affairs in Hindi –5 March 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपना नया बजट पेश करते हुए 100 यूनिट बिजली मुफ्त करने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. झारखण्ड सरकार
प्रश्न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने अपना बजट 2020 पेश करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. छत्तीसगढ़ सरकार
ग. महाराष्ट्र सरकार
घ. बिहार सरकार
प्रश्न 3. नॉर्थ ईस्ट लिंकनशायर के ग्रिम्सबी की रहने किस महिला ने मिस ग्रेट ब्रिटेन का खिताब जीता है?
क. जेन एटकिन्स
ख. चलीज़ ठेरों
ग. एमा स्टोन
घ. मेगन फॉक्स
प्रश्न 4. केंद्र सरकार ने किस राज्य में “राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य” को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है?
क. गुजरात
ख. बिहार
ग. कर्नाटक
घ. मध्यप्रदेश
प्रश्न 5. आरबीआई के द्वारा 2 साल पहले बैन करने के बाद किसने हाल ही में क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग की मंजूरी दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. महाराष्ट्र हाईकोर्ट
प्रश्न 6. आरकॉम के रिजोल्यूशन प्लान को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. दिल्ली हाईकोर्ट
घ. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
प्रश्न 7. निम्न में से किस ड्रामा/फिल्म ने 5 मार्च 2018 को 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते थे?
क. द शेप ऑफ़ वाटर
ख. एवेंजर
ग. फ़ास्ट फुरीयस
घ. द डार्क नाईट
प्रश्न 8. आईसीसी की महिला टी-20 की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में कौन से महिला खिलाडी 19 स्थान की बढ़ोतरी के साथ पहले स्थान पर पहुच गयी है?
क. हरमनप्रीत कौर
ख. शेफाली वर्मा
ग. तानिया भाटिया
घ. दीप्ति शर्मा
प्रश्न 9. भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में कौन से स्थान पर पहुच गयी है?
क. दुसरे
ख. तीसरे
ग. चौथे
घ. सातवे
प्रश्न 10. चीन के बाद किस देश में हाल ही में कोरोना प्रभावितों की संख्या लोगो की संख्या करीब 5000 पहुच गयी है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. अमेरिका
ग. ईरान
घ. दक्षिण को
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply