1. ‘Mukhyamantri Urban Employment Guarantee Scheme’ is an initiative of which state to provide employment to urban dwellers for at least 120 days?
Answer: Himachal Pradesh
The Himachal Pradesh government has decided to launch a program called ‘Chief Minister Urban Employment Guarantee’, which aims to guarantee employment for at least 120 days to urban dwellers. The cabinet also announced that those employed would also be trained to upgrade their skills.

2. Which is the first state in India to provide free and cashless insurance cover to the people among Kovid-19?
Answer: Maharashtra
The Maharashtra state government announced that all the people of the state would be covered under the state government health scheme, making Maharashtra the first state in India to provide free and cashless insurance cover to the people. About 85 percent of the state’s population was already covered under the Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY) and now this cover will be extended to the remaining 15% of the population. The state has signed an MoU to include government, semi-government employees and white ration card holders in the scheme.

3. Indian professor Thalappil Pradeep has been selected for the 25th Nikkei Asia Awards 2020. The Nikkei Asia Award is given by the Media Corporation based in which country?
Answer: Japan
The Nikkei Asia Award is conferred on individuals who have contributed to sustainable development in Asia. The award is given by Nikkei, one of the largest media groups in Japan. The award is given for three categories namely Regional Development, Science, Technology and Innovation and for contribution in the field of culture. This year in the field of science and technology, this award has been conferred on Professor Thalappil Pradeep at IIT-Madras, he is being given this honor for developing nano-capable water filters which are clean in India at a cost of 2 paise per liter. Can give water.

4. What is the theme of World Press Freedom Day celebrated worldwide on 3 May?
Answer - Journalism without Fear or Favor
World Press Freedom Day is celebrated every year on 3 May to celebrate the fundamental principles of press freedom, as well as to evaluate the freedom of the press worldwide. The day serves to protect the media from attacks on media freedom and to pay tribute to the journalists who died. The theme of World Press Freedom Day for the year 2020 is ‘Journalism without Fear or Favor’.

5. Recently Lokpal member and former Chief Justice of Chhattisgarh High Court passed away, what is his name?
Answer - Ajay Kumar Tripathi
Justice Ajay Kumar Tripathi, one of the four judicial members of the Lokpal and former Chief Justice of Chhattisgarh High Court, died recently at the age of 62. They were infected with the coronavirus last month. He was appointed as a member of the Anti-Corruption Lokpal last year. He has served as Additional Advocate General of Bihar State and Additional Judge of Patna High Court and later its Chief Justice.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 5 May 2020:

1. ‘मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना’ किस राज्य की पहल है, जिसके तहत शहरी निवासियों को कम से कम 120 दिनों के लिए रोजगार प्रदान किया जायेगा?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यलमंत्री शहरी रोजगार गारंटी’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य शहरी निवासियों को कम से कम 120 दिनों के लिए रोजगार की गारंटी देना है। कैबिनेट ने यह भी घोषणा की कि जो लोग कार्यरत होंगे उन्हें भी अपने कौशल को उन्नत करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

2. कोविड-19 के बीच लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने घोषणा की कि राज्य के सभी लोगों को राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिससे महाराष्ट्र लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। राज्य की लगभग 85 प्रतिशत आबादी पहले से ही महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) के तहत कवर की गई थी और अब इस कवर को शेष 15% आबादी तक बढ़ाया जाएगा। राज्य ने सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारियों और सफेद राशन कार्ड धारकों को योजना में शामिल करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

3. भारतीय प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को 25वें निक्केई एशिया पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। निक्केई एशिया पुरस्कार किस देश में स्थित मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा दिया जाता है?
उत्तर – जापान
निक्केई एशिया पुरस्कार से उन व्यक्तियों पर सम्मानित किया जाता है जिन्होंने एशिया में सतत विकास में योगदान दिया है। यह पुरस्कार जापान के सबसे बड़े मीडिया समुहों में से एक निक्केई द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों अर्थात क्षेत्रीय विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा पर संस्कृति क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह पुरस्कार आईआईटी-मद्रास में प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को प्रदान किया गया है, उन्हें यह सम्मान नैनो-सक्षम पानी फिल्टर विकसित करने के लिए दिया जा रहा है जो भारत में प्रति लीटर 2 पैसे की लागत से स्वच्छ पानी दे सकता है।

4. 3 मई को दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या है?
उत्तर – Journalism without Fear or Favour
3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मौलिक सिद्धांतों का जश्न मनाने के साथ-साथ दुनिया भर में प्रेस की आजादी का मूल्यांकन करने हेतु हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मीडिया की आजादी पर हमलों से मीडिया की रक्षा करने तथा मरने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य करता है। वर्ष 2020 के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘Journalism Without Fear or Favour’ रखा गया है।

5. हाल ही में लोकपाल सदस्य और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन हुआ, उनका नाम क्या है?
उत्तर – अजय कुमार त्रिपाठी
लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का हाल ही में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले महीने कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बिहार राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता और पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और बाद में इसके मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है।

Read HereMore Current Affairs

5 मई का इतिहास – 5 May Today Historical Events

दोस्तों 5 मई के इतिहास में कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पता होना चाहिए, और इस दिन जिन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में एक बड़ा नाम बनाया, साथ ही इस दिन दुनिया छोड़ने वाले उन प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में।

5 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 5

  • कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा 1260 में बना।
  • रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर 1762 में हस्ताक्षर किया।
  • मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला 1809 में बनीं।
  • बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन 1836 में शुरू हुई थी।
  • सुरेन्द्र नाथ बनर्जी 1883 में जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
  • स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा 1912 में बनी।
  • पेरिस में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना 1919 में हुई।
  • ब्रोंक्स में 1922 को यांकी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ।
  • पहली बार जर्मनी में 1926 को आइन्सटीन की फिल्म बैटलशिप पोटेमकिन दिखाई गई।
  • जापान और चीन ने शांति समझौते पर 1932 में हस्ताक्षर किये।
  • इटली के सैनिकों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पर 1936 में कब्जा किया।
  • महात्मा गांधी को 1944 में जेल से रिहा किया गया।
  • भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना 1949 में हुई।
  • ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए 1951 में बनाया गया था।
  • कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में 1961 को जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से 1980 में आज़ाद कराया गया था।
  • फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय 1984 में बने।
  • एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण 1988 को किया गया।
  • ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को 1994 में हराया।
  • रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी 1999 में अध्यक्ष बने।
  • भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन 2003 में हुआ।
  • आज ही के दिन ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर 2005 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने 2006 में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था।
  • एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड 2008 में मिला।
  • पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार 2008 को सम्पन्न हुआ।
  • राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने 2010 में आंदोलन समाप्त कर दिया।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा 2010 में की।
  • साउथ एशिया सैटेलाइट 2017 में इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।

5 मई को जन्मे व्यक्ति – 5 May Famous Birthdays

  • सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म 1479 में हुआ।
  • प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म 1818 में हुआ।
  • महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म 1888 में हुआ।
  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह 1916 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म 1929 में हुआ।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म 1935 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म 1937 में हुआ।
  • हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म 1970 में हुआ।

5 मई को हुए निधन – 5 May Famous Deaths

  • फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन 1821 में हुआ था।
  • गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन 1961 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन 2006 में हुआ।
  • डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन 2008 में हुआ।
  • भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन 2017 में हुआ।

Current Affairs in Hindi – 5 May 2020 Questions and Answers

प्रश्न 1. अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने किस भारतीय कंपनी की 5,655.75 करोड़ रुपये में 1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है?
क. टाटा कंसल्टेंसी
ख. अशोक लेलैंड
ग. रिलायंस जियो
घ. भारती एयरटेल

उत्तर: ग. रिलायंस जियो – अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने भारत की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 5,655.75 करोड़ रुपये में 1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. रिलायंस जियो अभी 388 मिलियन से अधिक ग्राहकों को कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म देता है.

प्रश्न 2. आइसलैंड के पावरलिफ्टर हेफथॉर जॉर्नसन ने कितने किग्रा वजन उठाकर डेडलिफ्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. 350 किलो
ख. 450 किलो
ग. 500 किलो
घ. 501 किलो

उत्तर: घ. 501 किलो – आइसलैंड के पावरलिफ्टर हेफथॉर जॉर्नसन ने हाल ही में थॉर पावर जिम में 501 किग्रा वजन उठाकर पिछले ब्रिटेन के एडी का 500 किग्रा वजन का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. 31 वर्षीय जॉर्नसन एचबीओ वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में ग्रेगर ‘द माउंटेन’ क्लेगन की भूमिका निभा चुके हैं.

प्रश्न 3. भारत के किस राज्य में हाल ही में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का पहला मामला आया है जहां पर 2500 सुअरों की मौत हो गयी है?
क. केरल
ख. महाराष्ट्र
ग. गुजरात
घ. असम

उत्तर: घ. असम – भारत के असम राज्य में हाल ही में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का पहला मामला आया है जहां पर 2500 सुअरों की मौत हो गयी है. लेकिन असम की राज्य सरकार ने कहा है की इस अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कोरोना से कोई संबंध नहीं है साथ ही इसका असर इंसानों पर नहीं होता है.

प्रश्न 4. केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत हाल ही में कितने राज्यों को जोड़ने की घोषणा की है?
क. 2 राज्यों
ख. 3 राज्यों
ग. 4 राज्यों
घ. 5 राज्यों

उत्तर: 5 राज्यों – केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत हाल ही देश के 5 राज्यों (बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन-दिऊ) को जोड़ने की घोषणा की है. जबकि जनवरी 2020 में इस योजना में कुल 12 राज्यों को आपस में जोड़ा गया था.

प्रश्न 5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने बिना PSV बैज वाले ई-रिक्शा मालिकों को 5000 रुपये आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. यूपी सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार

उत्तर: क. दिल्ली सरकार – दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के बीच दिल्ली के ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा ड्राइवरों की मदद के लिए सरकार PSV बैज धारकों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है. जिसके लिए यूजर को दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.

प्रश्न 6. सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि बढाकर सरकार ने कितनी कर दी है?
क. 10 जून 2020
ख. 17 जून 2020
ग. 21 जून 2020
घ. 30 जून 2020

उत्तर: घ. 30 जून 2020 – सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि बढाकर सरकार ने 30 जून 2020 कर दिया है. सरकार ने इस पुरस्कार की घोषणा राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए की थी.

प्रश्न 7. 5 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व वाइफ दिवस
ख. विश्व मिडवाइफ दिवस
ग. विश्व पुरुष दिवस
घ. विश्व डाक दिवस

उत्तर: ख. विश्व मिडवाइफ दिवस – 5 मई को विश्वभर में विश्व मिडवाइफ दिवस (International Day of the Midwife) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान एक महिला का ख्याल रखने वाली के समर्पण को रक मुकाम हासिल हो सके.

प्रश्न 8. इनमे से किस क्रिकेट बोर्ड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को 25 हजार और ग्राउंड स्टाफ को 10 हजार की आर्थिक देने की घोषणा की है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
ख. अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड
ग. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
घ. श्री लंका क्रिकेट बोर्ड

उत्तर: ग. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड – कोरोनावायरस के वजह से आर्थिक संकट से जूझ फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 25 हजार, ग्राउंड स्टाफ को 10 हजार और मैच ऑफिशियल को 15 हजार की आर्थिक देने की घोषणा की है. पाकिस्तान में अब तक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गयी है.

प्रश्न 9. हाल ही में किस देश ने इस वर्ष के अंत तक आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी के लिए पहला सैटेलाइट लांच करने की घोषणा की है?
क. चीन
ख. रूस
ग. अमेरिका
घ. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ख. रूस – रूस ने हाल ही में इस वर्ष के अंत तक आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी के लिए पहला सैटेलाइट लांच करने की घोषणा की है. यह सॅटॅलाइट आर्कटिका-एम रिमोट-सेंसिंग और आपातकालीन संचार उपग्रह पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में मौसम संबंधी डेटा एकत्र करेगा.

प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की सहायता से आयोजित गुट निरपेक्ष सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे?
क. चीन
ख. इराक
ग. ईरान
घ. अजरबैजान

उत्तर: घ. अजरबैजान – अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की सहायता से आयोजित गुट निरपेक्ष सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव अभी गुट निरपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमैन हैं. संयुक्त राष्ट्र के बाद गुट निरपेक्ष (NAM) देशो का सबसे बड़ा समूह है.

Register For Free Govt Job Alert