Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 12 February 2020
1. The 13th United Nations Migratory Bird Species Conservation Conference will be held in which city?
Answer: Gandhinagar
The 13th United Nations Migratory Bird Species Conservation Conference will be held in India from February 17, 2020 to February 22, 2020. This conference is abbreviated as CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals).
2. Recently the Supreme Court upheld the Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Amendment Act, when was the original Act of 1989 amended?
Answer - 2018
The Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 aims to prevent the oppression of scheduled communities. In March 2018 ruling of the Supreme Court made this original act less effective, in which advance bail was arranged for the accused of harassment. This was followed by massive protests, as a result of which the Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Amendment Act, 2018 was passed. The Supreme Court has upheld the constitutional validity of this amendment.
3. ‘American Factory’ won an Oscar Award in Best Feature-Length Documentary, which famous American has produced the film?
Answer: Barack Obama
Recently ‘American Factory’ won an Oscar Award in Best Feature-Length Documentary. This is the first documentary released by Barack and Michelle Obama’s production company Higher Ground. This documentary was released on Netflix. This documentary is about a glass factory in Ohio run by a Chinese investor. This documentary focuses on the rights of workers, globalization and automation etc.
4. Who has been chosen as the mascot of the 13th United Nations Migratory Bird Species Conservation Conference?
Answer: Great Indian Bustard
The 13th United Nations Migratory Bird Species Conservation Conference will be held in Gandhinagar, Gujarat. India has been elected as the President of this conference for the next three years. Delegates from 130 countries will participate in this conference. The Great Indian Bustard (Godavan) is the mascot for this conference.
5. With which country do India organize a war exercise called ‘Unbeatable Warrior’?
Answer: United Kingdom
The invincible warrior, a joint military exercise between India and the United Kingdom, will be held from 13 February. The exercise has been organized since 2005. 120 soldiers will take part in this exercise. This is the fifth version of this practice. The exercise will be held in Salisbury Plains, United Kingdom.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 12 February 2020:
1. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – गांधीनगर
भारत में 17 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 के बीच 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन का संक्षिप्त नाम CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals) है।
2. हाल ही ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन अधिनियम को बरक़रार रखा, 1989 के मूल अधिनियम में कब संशोधन किया गया था?
उत्तर – 2018
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम, 1989 का उद्देश्य अनुसूचित समुदायों के उत्पीड़न को रोकना है। मार्च 2018 में सर्वोच्च न्यायालय की रूलिंग में इस मूल अधिनियम को कम प्रभावशाली कर दिया, इसके तहत उत्पीड़न के आरोपी के लिए अग्रिम जमानत की व्यवस्था की गयी। इसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके परिणामस्वरुप अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2018 पारित किया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने इस संशोधन की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है।
3. ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ ने बेस्ट फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री में ऑस्कर पुरस्कार जीता, इस फिल्म को किस सुप्रसिद्ध अमेरिकी ने प्रोड्यूस किया है?
उत्तर – बराक ओबामा
हाल ही में ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ ने बेस्ट फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री में ऑस्कर पुरस्कार जीता। यह बराक और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कम्पनी ‘हायर ग्राउंड’ के द्वारा रिलीज़ की गयी पहली डाक्यूमेंट्री है। इस डाक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। यह डाक्यूमेंट्री ऑहियो में शीशे की फैक्ट्री के बारे में हैं जिसे चीनी निवेशक द्वारा चलाया जाता है। इस डाक्यूमेंट्री में कामगारों के अधिकार, वैश्वीकरण और ऑटोमेशन इत्यादि मुद्दों पर फोकस किया गया है।
4. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का शुभंकर किसे चुना गया है?
उत्तर – ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया जायेगा। भारत को अगले तीन वर्ष के लिए इस कांफ्रेंस का अध्यक्ष चुना गया है। इस सम्मेलन में 130 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के लिए ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोदावण) को शुभंकर बनाया गया है।
5. ‘अजेय वारियर’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश देश के साथ मिलकर किया जाता है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वारियर’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है। इस अभ्यास में 120 सैनिक हिस्सा लेंगे। यह इस अभ्यास का पांचवां संस्करण है। इस अभ्यास का आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स, यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 12 January 2020:
1-Director Bong Joon Ho scripted history by becoming the first Asian and South Korean filmmaker to bag the best director Oscar for his sensational class satire “Parasite” at the 92nd Academy Awards.
92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सनसनीखेज वर्गीय व्यंग्य ‘पैरासाइट’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीत डायरेक्टर बॉन्ग जून हो ने पहले एशियाई और दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्माता बनकर इतिहास रचा।
2-Bangladesh beat India by three wickets to win maiden ICC U-19 World Cup cricket title by Duckworth-Lewis method in South Africa.
बांग्लादेश ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप जीत लिया।
3-Haryana thrashed Sports Authority of India (SAI) 6-0 to win the 10th Hockey India Senior Women National Championship 2020 (A Division) title.
हरियाणा ने एकतरफा मुकाबले में भारतीय खेल प्राधिकरण को 6-0 से हराकर 10वीं हाकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 (ए डिविजन) का खिताब जीत लिया।
4-Well-known Hindi litterateur and Padma Shri awardee Giriraj Kishore passed away. He was 83.
जाने-माने हिंदी साहित्यकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित गिरिराज किशोर का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
5-A new cricket stadium of international standards was inaugurated by Tamil Nadu Chief Minister K Palaniswami.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के नये क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया।
6-HDFC Bank has appointed Anjani Rathor as its chief digital officer (CDO).
एचडीएफसी बैंक ने अंजनि राठौड़ को मुख्य डिजिटल अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया है।
7-Bengaluru Raptors become the first team to win two PBL titles.
बेंगलुरु रैप्टर्स लगातार दो पीबीएल खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
8-Private life insurer HDFC Life launched its latest brand campaign – BounceBack to Success.
निजी जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने अपना नवीनतम ब्रांड अभियान – बाउंसबैक टू सक्सेस लॉन्च किया।
9-Laura Dern won the Best Supporting Actress Oscar for her performance in the film ‘Marriage Story’ at the 92nd Academy Awards.
लॉरा डर्न ने 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फिल्म ‘मैरिज स्टोरी’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता।
12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 12
- वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए 1502 में अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
- इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को 1544 में मौत की सज़ा दी गई।
- नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने 1577 में गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
- विलियम और मेरी 1689 में इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
- नादिरशाह 1736 में फ़्रांस का शासक बना।
- कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर ब्रिटेन की नौसेना ने 1762 में कब्जा किया।
- दक्षिण अमेरिकी देश चिली को 1818 में स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
- जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का 1885 में गठन हुआ।
- 1912 में चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
- 1922 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।
- कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने 1925 में प्रतिबंध लगाया।
- गांधी जी ने 1928 में बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
- जर्मनी की सेना ने 1938 में ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
- 1946 की में 14 लोग कलकत्ता दंगों में मारे गए।
- सूडान के बारे में मिस्र और ब्रिटेन के बीच 1953 में समझौता हुआ।
- मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को 1974 में गिरफ़्तार किया गया।
- बिहार में 1999 से राष्ट्रपति शासन लागू।
- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 2009 में कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
- उत्तर कोरिया ने 2013 में तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 February
- 1742 में मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का जन्म हुआ।
- 1809 में मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ।
- 1824 में आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ।
- 1871 में एक ईसाई मिशनरी एवं भारत में सामाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का जन्म हुआ।
- 1882 में मशहूर बंगाली कवी सत्येन्द्रनाथ दत्त का जन्म हुआ।
- 1920 में हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक प्राण का जन्म हुआ।
- 1967 में भारतीय संगीतकार चित्रवीणा एन रविकिरण का जन्म हुआ।
- 1972 में भारतीय-अमरीकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म हुआ।
12 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 12 February
- 1266 में दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
- 1794 में रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी महादजी शिन्दे का निधन।
- 1919 में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता सूफ़ी अम्बा प्रसाद का निधन।
- 1919 में भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन।
- 1998 में हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था।
Current Affairs in Hindi – 12 February 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए किस राज्य सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने सरकारी डीजल वाहन पर रोक लगा दी है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. बिहार सरकार
प्रश्न 2. भारत की थल और वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए किसने प्रनाश मिसाइल को विकसित करने की घोषणा की है?
क. इसरो
ख. डीआरडीओ
ग. आरबीआई
घ. इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 3. हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार गिरिराज किशोर का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 55 वर्ष
ख. 67 वर्ष
ग. 83 वर्ष
घ. 92 वर्ष
प्रश्न 4. भारत के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरुआत की गयी है?
क. सर्व शिक्षा अभियान
ख. एक भारत श्रेष्ठ भारत
ग. निष्ठा
घ. जिज्ञासा अभियान
प्रश्न 5. दिल्ली चुनाव 2020 में किस पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल करते हुए जीत दर्ज की है?
क. आम आदमी पार्टी
ख. भाजपा
ग. कांग्रेस
घ. समाजवादी पार्टी
प्रश्न 6. मैग्जीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स लगातार कौन सी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी घोषित किया हैं?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार
प्रश्न 7. भारतीय महिला हॉकी टीम की किस खिलाडी को एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019 अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. रानी रामपाल
ख. लालरेमसियामी
ग. गुरजीत कौर
घ. नमिता टोप्पो
प्रश्न 8. पाकिस्तान टीम के किस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के विरुद्ध हैट्रिक लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
क. मोहमद आमिर
ख. नसीम शाह
ग. शाहीन अफरीदी
घ. बाबर आज़म
प्रश्न 9. भारतीय पुरुष टीम के किस खिलाडी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2019 का उभरता हुआ हॉकी खिलाड़ी चुना है?
क. क्रिशन पाठक
ख. सुमित नंगाल
ग. विवेक सागर
घ. संजय वर्मा
प्रश्न 10. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए किस टीम ने बल्लेबाज जेम्स फॉस्टर को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है?
क. दिल्ली कैपिटल
ख. कोलकाता नाइट राइडर्स
ग. चेन्नई सुपर किंग्स
घ. मुंबई इंडियन्स
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply