1. The temperature at the Esperanza base of Antarctica Prideep recently reached 18.3 ° C, now it has become the hottest place in Antarctica, which country is the research station in Esperanza Base Antarctica?
Answer: Argentina
Esperanza Base (Hope Base) is Argentina’s permanent research station located in the Hope Bay of Trinity Atidip, Antarctica.

2. What is Pranash related to Indian defense sector?
Answer - Missile
Pranash is India’s strategic ballistic missile, being built by the Defense Research and Development Organization (DRDO). The strike range of this missile is about 200 km. It is an advanced version of the Prahar missile with a strike range of 150 km. The Pranash is a surface-to-surface missile, to be used by the Army and Air Force.

3. Nasim Shah became the youngest bowler to take a hat-trick in Test cricket, he is from which country?
Answer: Pakistan
Pakistani cricketer Naseem Shah has recently become the youngest bowler to take a hat-trick in Test cricket, he did this feat at the age of 16 and 359 days. He did this against Bangladesh on 9 February 2020.

4. In which city was the National Conference 2020 organized on e-governance?
Answer: Mumbai
Recently the National Conference on E-Governance 2020 concluded in Mumbai. The conference focused on promoting the use of digital platforms to provide public services.

5. Which American astronaut recently set the record for the most time spent in space in the women’s section?
Answer - Christina Koch
American astronaut Christina Koch holds the record for the most time spent in space in the women’s section. He spent a total of 328 days at the International Space Station. She returned to Earth on 6 February.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 10 February 2020:

1. अंटार्कटिका प्रायदीप के एस्पेरान्ज़ा बेस पर हाल ही में तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अब यह अंटार्कटिका का सबसे गर्म स्थान बन गया है, एस्पेरान्ज़ा बेस अंटार्कटिका में किस देश का अनुसन्धान स्टेशन है?
उत्तर – अर्जेंटीना
एस्पेरान्ज़ा बेस (होप बेस) अंटार्कटिका के ट्रिनिटी प्रायदीप की होप बे में स्थित अर्जेंटीना का स्थायी अनुसन्धान स्टेशन है।

2. भारतीय रक्षा क्षेत्र से संबंधति ‘प्रणाश’ क्या है?
उत्तर – मिसाइल
‘प्रणाश’ भारत की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है, इसका निर्माण रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जा रहा है। इस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज लगभग 200 किलोमीटर है। यह 150 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली प्रहार मिसाइल का एडवांस्ड संस्करण है। प्रणाश एक सतह से सतह तक मार कर सकने वाली मिसाइल है, इसका उपयोग थलसेना तथा वायुसेना द्वारा किया जाएगा।

3. नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने, वे किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने गये हैं, उन्होंने यह कारनामा 16 वर्ष तथा 359 दिन की आयु में किया। उन्होंने 9 फरवरी, 2020 को बांग्लादेश के विरुद्ध यह कारनामा किया।

4. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – मुंबई
हाल ही में मुंबई में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का समापन हुआ। इस सम्मेलन में सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया।

5. किस अमेरिकी अंतरिक्षयात्री ने हाल ही में महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – क्रिस्टीना कोच
अमेरिकी अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर कुल 328 दिन बिताये। वे 6 फरवरी को पृथ्वी पर वापस लौटीं।

Read HereMore Current Affairs

10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 10

  • इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को 1495 में मौत के घाट उतार दिया गया।
  • ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो 1616 में मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
  • बेलग्रेड पर रूसी सैनिकों ने 1811 में कब्ज़ा किया।
  • आस्ट्रिया, ब्रिटेन, रूस और प्रसिया ने 1817 में फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
  • तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेजों तथा मराठा के बीच 1818 में लड़ा गया।
  • दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार 1828 में कोलंबिया के शासक बने।
  • सिख और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच 1846 में सोबराऊं की जंग शुरू हुई।
  • फर्नीनांड प्रथम ने 1848 में नया संविधान लागू किया।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में 1879 में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
  • रूस तथा जापान ने 1904 में युद्ध की घोषणा की।
  • ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी 1912 में भारत से रवाना।
  • ब्रिटेन में सैन्य भर्ती 1916 में शुरू हुआ।
  • सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने 1918 में रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
  • महात्मा गांधी जी ने 1921 में काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
  • ड्यूक आफ़ कनॉट ने 1921 में इंडिया गेट की नींव रखी।
  • नयी दिल्ली 1931 में भारत की राजधानी बनी।
  • जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने 1933 में मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
  • जापानी सैनिकों ने 1939 में हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
  • नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना 1947 में हुईं।
  • अमेरिका के सेंट लुईस में 1959 में हुए तूफान से लगभग 20 की मौत 265 घायल।
  • ईटानगर को 1979 में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
  • खगोलविद राय पेंथर द्वारा 1981 में धूमकेतु की खोज।
  • अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से 1989 में परमाणु परीक्षण किया।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप 1992 से विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
  • श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच 2008 में हुए संघर्ष में 50 विद्रोही मारे गये।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 February

  • 1970 में हिन्दी मंच के कवि कुमार विश्वास का जन्म।
  • 1805 में केरल के समाज सुधारक तथा सीरियन कैथॉलिक संत कुरिआकोसी इलिआस चावारा का जन्म।
  • 1847 में बांग्‍ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्‍म हुआ था।
  • 1915 में प्रसिद्ध लेखक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म।
  • 1890 में नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म।
  • 1922 में हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गाँक्ज़ का जन्म।

10 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 10 February

  • प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का 1995 में निधन।
  • कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का 1692 में कलकत्ता में निधन।
  • सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का 1984 में देहांत।

Current Affairs in Hindi – 10 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. महिला सुरक्षा को लेकर किस राज्य सरकार ने राज्य में देश का पहला “दिशा’” महिला पुलिस स्टेशन खोला है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. आंध्र प्रदेश सरकार

उत्तर: घ. आंध्र प्रदेश सरकार – आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य में देश का पहला “दिशा’” महिला पुलिस स्टेशन खोला है. राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने उद्घाटन किया है साथ ही आंध्र प्रदेश में 18 ‘दिशा’ पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किसने चेक ट्रंकेशन सिस्टम को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की है?
क. केंद्र सरकार
ख. योजना आयोग
ग. भारतीय रिजर्व बैंक
घ. निति आयोग

उत्तर: ग. भारतीय रिजर्व बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में चेक ट्रंकेशन सिस्टम को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की है. आरबीआई ने कहा है कि चेक ट्रंकेशन सिस्टम का सितंबर 2020 तक इसका इस्तेमाल हर जगह शुरू किया जाएगा.

प्रश्‍न 3. श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हाल ही में भारत के किस शहर की यात्रा पर पहली बार आये है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. वाराणसी

उत्तर: घ. वाराणसी – श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हाल ही में वाराणसी शहर की यात्रा पर पहली बार आये है. उन्होंने यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्य को देखा है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस संस्थान ने हाल ही में “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” के दूसरे सत्र की शुरुआत की है?
क. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन
घ. आरबीआई
ग. डीआरडीओ
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: क. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने हाल ही में “युवा विज्ञानी कार्यक्रम” के दूसरे सत्र की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान और इससे जुड़ी दूसरी तकनीक की जानकारी दी जाती है.

प्रश्‍न 5. 10 फरवरी 1947 को इनमे से किसकी स्थापना की गयी थी?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. यूनेस्को
ग. नीदरलैंडस रेडियो यूनियन
घ. निति आयोग

उत्तर: ग. नीदरलैंडस रेडियो यूनियन – 10 फरवरी 1947 को नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना की गयी थी.

प्रश्‍न 6. कोरोना वायरस के प्रकोप से किस कंपनी ने उल्सान कंप्लैक्स में उत्पादन स्थगित करने का फैसला किया है?
क. हीरो
ख. हौंडा
ग. ह्युंडई
घ. वोल्कासवेगन

उत्तर: ग. ह्युंडई – चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से ह्युंडई कंपनी ने उल्सान कंप्लैक्स में उत्पादन स्थगित करने का फैसला किया है. पांच प्लांट वाले इस नेटवर्क में प्रति वर्ष 14 लाख वाहनों का उत्पादन किया जाता है.

प्रश्‍न 7. कोरोना वायरस की वजह से किस देश ने वन्यजीव के व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. भारत

उत्तर: ख. चीन – कोरोना वायरस की वजह से चीन ने वन्यजीव के व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. चीन में जंगली जानवरों के व्यापार और उनके सेवन की वजह से ही कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है.

प्रश्‍न 8. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस देश में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराने की पुष्टि की है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. यमन
घ. भारत

उत्तर: ग. यमन – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यमन में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराने की पुष्टि की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा ने कासिम अल रिमी को अरब देशों में आतंक की कमान संभालने की जिम्मेदारी दे रखी थी.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस देश में 140,000 डॉलर की परियोजना की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी थ्रीडी प्रिंटेड इमारत बनायीं गयी है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. संयुक्त राज्य अमीरात
घ. जापान

उत्तर: ग. संयुक्त राज्य अमीरात – संयुक्त राज्य अमीरात के दुबई में 140,000 डॉलर की परियोजना की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी थ्रीडी प्रिंटेड इमारत बनायीं गयी है. साथ ही कहा है की वर्ष 2030 तक 25 प्रतिशत इमारतों को थ्रीडी कर दिया जायेगा.

प्रश्‍न 10. हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान होकर किस देश ने 60 हाथियों को मारने की अनुमति दे दी है?
क. जापान
ख. अफ्रीका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंडोनेशिया

उत्तर: ख. अफ्रीका – हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान होकर अफ्रीका ने 60 हाथियों को मारने की अनुमति दे दी है. वर्तमान में अफ्रीका में करीब 1.30 लाख हाथी हैं. हाल ही में अफ्रीका ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है.

Register For Free Govt Job Alert