1. In which city will the Second BIMSTEC Disaster Management Exercise 2020 be organized?
Answer: Bhubaneshwar
The Second BIMSTEC Disaster Management Exercise -2020 (BIMSTEC DMEx-2020) is being organized by Bhubaneswar, Odisha by the National Disaster Response Force (NDRF). The exercise is being conducted between 11 February 2020 to 13 February 2020. In this exercise, existing emergency procedures will be tested for disasters during floods, earthquakes and storms. In this exercise, emphasis will also be laid on the restoration of heritage sites damaged due to disasters. Bangladesh, India, Myanmar, Sri Lanka and Nepal are participating in this exercise. Two BIMSTEC countries Thailand and Bhutan are not participating in this exercise this time.

2. Who has been appointed as the chairman of the newly formed public sector enterprise ‘New Space India Limited’?
Answer: G. Narayanan
Well-known space scientist G. Narayanan has been appointed as the chairman of ‘New Space India Limited’. New Space India Limited is the commercial arm of ISRO. Earlier G. Narayanan was working as deputy director at LPSC (Liquid Propulsion Systems Center), a unit of ISRO in Thiruvananthapuram. ‘New Space India Limited’ is a public sector entity, formed under ISRO, to utilize commercial opportunities in the space market. New Space India Limited will build an SSLV (Small Satellite Launch Vehicle) to launch smaller satellites.

3. ‘Pratham Safety’ is an Internet security initiative of which tech company?
Answer - Google
Google India has recently announced a public awareness initiative called ‘First Safety’. Through this initiative, people will be informed about security measures while using the Internet. Google India has also launched powerful tools called ‘security check up’ and ‘password check up’.

4. National Winter Games will be organized in Gulmarg, in which state / union territory is Gulmarg located?
Answer: Jammu and Kashmir
The National Winter Games will be held in Gulmarg, Jammu and Kashmir. These games will start on March 7, this game will run for five days. These games are being organized under Khelo India. The tourism department will create awareness about this event through roadshows. About 30 events will be organized in this event. In this, sports will be organized in snow skiing, snowboarding, snow show and cross country categories.

5. ‘We Think Digital’ is a digital literacy initiative of which tech company?
Answer - Facebook
We Think Digital is the digital literacy campaign of the American company Facebook. It was launched by Facebook in 2019. It aims to reduce gender inequality on the Internet. Recently Facebook in association with National Commission for Women and Cyber ​​Peace Foundation in Uttar Pradesh has launched ‘We Think Digital’ campaign. Under this program, digital literacy will be provided to about one lakh women in 7 states of India.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 13 February 2020:

1. द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – भुबनेश्वर
राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 11 फरवरी, 2020 से 13 फरवरी, 2020 के बीच किया जा रहा है। इस अभ्यास में बाढ़, भूकंप और तूफ़ान के दौरान आपदाओं के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जायेगा। इस अभ्यास में आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त धरोहर स्थलों के जीर्णोंधार पर भी बल दिया जाएगा। इस अभ्यास में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास में दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान इस बार हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

2. नव गठित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जी. नारायणन
जाने-माने अंतिरक्ष वैज्ञानिक जी. नारायणन को ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। इससे पहले जी. नारायणन तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है, इसका गठन इसरो के अधीन किया गया है, इसके द्वारा स्पेस मार्केट में वाणिज्यिक अवसरों का उपयोग किया जाएगा। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ छोटे उपग्रहों को लांच करने के लिए SSLV (Small Satellite Launch Vehicle) का निर्माण करेगा।

3. ‘पहले सेफ्टी’ किस टेक कंपनी की इन्टरनेट सुरक्षा पहल है?
उत्तर – गूगल
गूगल इंडिया ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ नामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है। इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। गूगल इंडिया ने ‘सिक्यूरिटी चेक अप’ और ‘पासवर्ड चेक अप’ नामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं।

4. गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा, गुलमर्ग किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा। इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी। इन खेलों का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है। पर्यटन विभाग इस इवेंट के बारे में रोडशो के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करेगा। इस इवेंट में लगभग 30 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्नो स्कींग, स्नोबोर्डिंग, स्नो शो तथा क्रॉस कंट्री श्रेणियों में खेलों का आयोजन किया जाएगा।

5. ‘वी थिंक डिजिटल’ किस टेक कंपनी की डिजिटल साक्षरता पहल है?
उत्तर – फेसबुक
‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है। इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है। हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 13 January 2020:

1-EY, the global professional services organisation, will felicitate Adi Godrej, chairman of the Godrej group, with the Lifetime Achievement Award at its 21st Entrepreneur of the Year – India (EOY) 2019 Awards.

ईवाई, वैश्विक पेशेवर सेवा संगठन अपने 21वें एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – इंडिया (ईवाई)अवार्ड में गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगा।

2-Justice Sanjeeb Kumar Panigrahi took oath as a new judge of the Orissa High Court.

न्यायमूर्ति संजीब कुमार पाणिग्रही ने ओडिशा उच्च न्यायालय के नये न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

3-The Indian men’s team mid-fielder Vivek Sagar Prasad was named as 2019’s rising star of the year by the International Hockey Federation (FIH).

भारतीय पुरुष टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने 2019 का साल का उभरता हुआ हाकी खिलाड़ी चुना।

4-Waqar Hasan, the last surviving member of Pakistan’s first Test side that toured India in 1952, died. He was 87.

1952 में भारत का दौरा करने वाले पाकिस्तान के पहले टेस्ट पक्ष के अंतिम जीवित सदस्य वकार हसन का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

5-The Competition Commission has approved Mahindra & Mahindra’s acquisition of majority stake in a wholly-owned subsidiary of Ford Motor Co, which will create a joint venture in the country.

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फोर्ड मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी। इससे देश में दोनों कंपनियों का संयुक्त उद्यम बनाने का रास्ता साफ होगा।

6-The US has approved the sale of an Integrated Air Defence Weapon System to India for an estimated cost of $1.867 billion to modernise its armed forces and to expand its existing air defense architecture to counter threats posed by air attack.

अमेरिका ने 1.867 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत के लिए भारत को एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचने को मंजूरी दे दी है, इससे भारत को अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ ही वर्तमान वायु रक्षा ढांचे को विस्तारित करने में मदद मिलेगी।

7-With an emphasis on counter-terrorist operations in urban and semi-urban areas, the armies of India and the UK will conduct a joint military exercise at Salisbury Plains from February 13 to February 26.

भारत और ब्रिटेन की सेनाएं 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच सैलिसबेरी प्लेंस में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आतंकवाद रोधी कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा।

8-The Andhra Pradesh government signed a “path-breaking” memoranda of understanding with 11 premier agricultural institutions in the country to usher in revolutionary changes in the sector through technology and knowledge transfer to farmers in the state.

आंध्र प्रदेश सरकार ने देश में 11 प्रमुख कृषि संस्थानों के साथ एक विशेष ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जिसका उद्देश्य प्रदेश के किसानों के लिये प्रौद्योगिकी और ज्ञान हस्तांतरण के माध्यम से इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 13

  • इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को 1542 में मौत के घाट उतार दिया गया।
  • फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का 1575 में रेम्स में राज्याभिषेक।
  • लंदन में 1601 में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
  • इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को 1633 में रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • स्पेन ने पुर्तग़ाल को 1688 में एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
  • विलियम और मैरी 1689 में इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
  • अमेरिका में 1795 में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
  • सन 1820 में फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
  • नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने 1861 में ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
  • अमेरिका में 1920 में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
  • सोवियत संघ ने 1945 में जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1948 में आज ही के दिन आमरण अनशन शुरू किया।
  • सन 1959 में बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
  • सोवियत संघ ने 1966 में पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • तुर्की ने 1975 में साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
  • अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1990 में जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
  • अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर 2001 में पहला मानव रहित यान उतरा।
  • सन 2003 में यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला।
  • भारतीय टीम ने 2004 में क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • इराक में 2005 में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
  • उत्तर कोरिया 2007 में परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।

13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 13 February

  • 1995 में भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म।
  • 1879 में भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
  • 1915 में भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म।
  • 1911 में प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
  • 1916 में भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
  • 1944 में भारतीय अभिनेता ओडूविल उन्नीकृष्णनन का जन्म।
  • 1949 में पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक राकेश शर्मा का जन्म।
  • 1978 में भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म।
  • 1958 में समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का जन्म।
  • 1959 में समकालीन कवि कमलेश भट्ट कमल का जन्म।
  • 1945 में भारतीय सिनेमा के अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।

13 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 13 February

  • 1832 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का निधन।
  • 1974 में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन।
  • 1976 में भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
  • 1988 में चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो की मृत्यु।
  • 2000 में बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
  • 2008 में हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
  • 2015 में दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।

Current Affairs in Hindi – 13 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. नेस्ले और बजाज फिनसर्व को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी देश की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है?
क. हिन्दुस्तान यूनिलिवर
ख. डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट)
ग. टाटा
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ख. डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट) – सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के नाम से कारोबार करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट नेस्ले और बजाज फिनसर्व को पीछे छोड़कर देश की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. ढाई वर्ष में डीमार्ट के शेयर ने 290% का रिटर्न दिया है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि” योजना लांच की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. हरियाणा सरकार

उत्तर: घ. हरियाणा सरकार – हरियाणा सरकार ने हाल ही में 100 दिन पूरे होने पर “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि” योजना लांच की है. हाल ही में हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम से प्रदेश के 90 हजार परिवारों के खातो में एक साथ 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं.

प्रश्‍न 3. विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में हराकर किस खिलाडी ने नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप 2020 का खिताब जीत लिया है?
क. संजय वर्मा
ख. आदित्य मेहता
ग. संदीप वर्मा
घ. शोमेश नांगल

उत्तर: ख. आदित्य मेहता – विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप में 6-2 से हराकर आदित्य मेहता ने नेशनल स्नूकर चैंपियनशिप 2020 का खिताब जीत लिया है. आदित्य मेहता ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की है.

प्रश्‍न 4. इनमे से किस राज्य सरकार ने सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. उत्तराखंड सरकार
ग. केरल सरकार
घ. पंजाब सरकार

उत्तर: ग. केरल सरकार – केरल सरकार ने हाल ही में सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध के साथ केरल सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर प्रतिबंध लगाने वाले देश का पहला राज्य बन गया है.

प्रश्‍न 5. अमेरिका की _________ ने भारतीय संसद से सीएए और एनआरसी को ख़त्म करने के लिए इन दोनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है?
क. केम्ब्रिया यूनिवर्सिटी
ख. टेक्सास यूनिवर्सिटी
ग. कैम्ब्रिज सिटी कॉउंसिल
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ग. कैम्ब्रिज सिटी कॉउंसिल – अमेरिका की कैम्ब्रिज सिटी कॉउंसिल ने भारतीय संसद से सीएए और एनआरसी को ख़त्म करने के लिए नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है.

प्रश्‍न 6. यूएनईपी के 13वें माइग्रेटरी स्पीसीज कॉन्फ्रेंस का ब्रांड एम्बेसडर किस भारतीय अभिनेता को बनाया गया है?
क. अक्षय कुमार
ख. रणदीप हुड्‌डा
ग. अजय देवगन
घ. आमिर खान

उत्तर: ख. रणदीप हुड्‌डा – यूएनईपी के 13वें माइग्रेटरी स्पीसीज कॉन्फ्रेंस का ब्रांड एम्बेसडर भारतीय अभिनेता रणदीप हुड्‌डा को बनाया गया है. यह 13वा माइग्रेटरी स्पीसीज पर कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज ऑफ कन्वेंशन गुजरात के गांधीनगर में 15 से 22 फरवरी को होगा.

प्रश्‍न 7. भारत की किस राज्य सरकार ने भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को मंजूरी दे दी है?
क. उत्तर प्रदेश सरकार
ख. दिल्ली सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. पंजाब सरकार

उत्तर: क. उत्तर प्रदेश सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में भूजल के गिरते स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को मंजूरी दे दी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल स्तर को दूषित करने वालों के खिलाफ जुर्माने और सजा के प्रावधानों को भी मंजूरी दी है.

प्रश्‍न 8. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने कितने साल की सजा सुनाई है?
क. 5 साल
ख. 11 साल
ग. 17 साल
घ. 23 साल

उत्तर: ख. 11 साल – मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने हाल ही में 2 मामलों में 11 साल की सजा सुनाई है. प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा सरगना को टेरर फंडिंग के दो मामलों में लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने यह सजा सुनाई है.

प्रश्‍न 9. भारत और किस देश के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर” का आयोजन करने की घोषणा की गयी है?
क. बांग्लादेश
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इंग्लैंड
घ. श्री लंका

उत्तर: ग. इंग्लैंड – हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर” का आयोजन करने की घोषणा की गयी है. इस संयुक्त सैन्य अभ्यास 120 सैनिक हिस्सा लेंगे और इसका आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स में किया जाएगा.

प्रश्‍न 10. अमेरिका की सरकार ने हाल ही में किस देश को इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम बेचने की मंजूरी दे दी है?
क. पकिस्तान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन

उत्तर: ख. भारत – अमेरिका की सरकार ने हाल ही में भारत को इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम यानि एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचने की मंजूरी दे दी है साथ ही अमेरिका ने 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की इस डील को मंजूरी दे दी है.

Register For Free Govt Job Alert