1. In India, the organization called ‘U.V. Has developed an ultra-violet (UV) disinfection tower called ‘Blaster’?
Answer - DRDO
The New Delhi-based Laser Science and Technology Center (a laboratory of the Defense Research and Development Organization) in collaboration with a private firm based in Gurgaon has developed an ultra violet (UV) disinfection tower named ‘UV Blaster’. This device is used in laboratories to disinfect electronic equipment, computers, and other gadgets that cannot be disinfected by conventional chemical methods. It can also be established in places where a large number of people gather, including malls, hotels and offices.

2. ‘India SME Services Platform’ is a digital initiative of which financial institution in India?
Answer - Small Industries Development Bank of India (SIDBI)
The Lucknow-based Small Industries Development Bank of India (SIDBI) recently announced that it will launch a digital platform called ‘India SME Services Platform’. The platform will provide information to micro, small and medium enterprises (MSMEs) about starting operations, financing or lending and other support services. A dashboard of all government schemes will also be placed in this platform.

3. On which social media handle did the International Fact-Checking Network (IFCN) of journalism and research organization Poynter Institute launch its chatbot?
Answer - Whatsapp
The International Fact-Checking Network (IFCN) of the Poynter Institute, a US-based journalism and research organization, launched its chatbot on WhatsApp. The IFCN reviews fact-checking organizations based on their code of conduct. Using this latest WhatsApp bot, people around the world can test whether a piece of news about Covid-19 is rated by professional fact-checking organizations as false or fake. The bot will connect people with professional fact-checkers in more than 70 countries.

4. Associated Press photographers Dar Yasin, Mukhtar Khan and Channi Anand have recently been selected for which award?
Answer - Pulitzer Prize for Photography
Photographers Dar Yasin, Mukhtar Khan and Channi Anand of the New York-based American nonprofit news agency Associated Press have been named as winners of the Pulitzer Prize for feature photography. The Pulitzer Prize is a prestigious award in the field of journalism in America. After the repeal of Article 370, he has been selected for this award for outstanding photography of protests, curfew and clashes in Kashmir. This is the 54th Pulitzer Prize for the Associated Press. Last year, the agency won the Pulitzer Prize in the stories, photographs and videos category.

5. What is the theme of the Non-Aligned Movement’s Online Contact Group Summit held in May 2020?
Answer - united against COVID-19
The online contact group summit of the Non-Aligned Movement (NAM) 2020 was held recently to discuss the response to the COVID-19 crisis. Prime Minister Narendra Modi attended this online summit, hosted by the President of the Republic of Azerbaijan and the current Chairman of the Non-Aligned Movement.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 6 May 2020:

1. भारत में संगठन ने ‘यू.वी. ब्लास्टर’ नामक एक अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर को विकसित किया है?
उत्तर – DRDO
नई दिल्ली स्थित लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की एक प्रयोगशाला) ने गुड़गांव स्थित एक निजी फर्म के साथ मिलकर ‘यूवी ब्लास्टर’ नाम से एक अल्ट्रा वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर विकसित किया है। इस उपकरण का उपयोग प्रयोगशालाओं में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स के कीटाणुशोधन के लिए किया जाता है, जिन्हें पारंपरिक रासायनिक तरीकों से कीटाणुरहित नहीं किया जा सकता है। यह उन स्थानों पर भी स्थापित किया जा सकता है जहां मॉल, होटल और कार्यालयों सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

2. ‘India SME Services Platform’ भारत के किस वित्तीय संस्थान की एक डिजिटल पहल है?
उत्तर – भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)
लखनऊ स्थित भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने हाल ही में घोषणा की कि वह ‘India SME Services Platform’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा। यह प्लेटफार्म सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को परिचालन शुरू करने, वित्त या ऋण बढ़ाने और अन्य सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। सभी सरकारी योजनाओं का एक डैशबोर्ड भी इस प्लेटफॉर्म में रखा जाएगा।

3. पत्रकारिता और शोध संगठन पॉयन्टर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) ने किस सोशल मीडिया हैंडल पर अपना चैटबॉट लॉन्च किया?
उत्तर – व्हाट्सएप
अमेरिका बेस्ड पत्रकारिता व शोध संगठन पॉयन्टर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) ने व्हाट्सएप पर अपना चैटबॉट लॉन्च किया। IFCN अपनी आचार संहिता के आधार पर तथ्य-जांच करने वाले संगठनों की समीक्षा करता है। इस नवीनतम व्हाट्सएप बॉट का उपयोग करके दुनिया भर के लोग यह जांच सकते हैं कि क्या Covid-19 के बारे में खबरों का एक टुकड़ा पेशेवर तथ्य-जाँच संगठनों द्वारा गलत या नकली के रूप में रेट किया गया है। यह बॉट 70 से अधिक देशों में पेशेवर फैक्ट-चेकर्स के साथ लोगों को जोड़ेगा।

4. एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को हाल ही में किस पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर – फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार
न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी गैर-लाभकारी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर डार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को फीचर फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है। पुलित्जर पुरस्कार अमेरिका में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद उन्हें कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, कर्फ्यू और झड़प की उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। एसोसिएटेड प्रेस के लिए यह 54वां पुलित्जर पुरस्कार है। पिछले साल इस एजेंसी ने कहानियों, तस्वीरों और वीडियो श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार जीता था।

5. मई 2020 में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के ऑनलाइन संपर्क समूह शिखर सम्मेलन की थीम क्या है?
उत्तर – COVID-19 के खिलाफ एकजुट
गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) 2020 का ऑनलाइन संपर्क समूह शिखर सम्मेलन हाल ही में आयोजित किया गया, इसमें COVID-19 संकट की प्रतिक्रिया पर चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लिया, इसकी मेजबानी अज़रबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति और गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के वर्तमान अध्यक्ष ने की।

Read HereMore Current Affairs

6 मई का इतिहास – 6 May Today Historical Events

दोस्तों 6 मई के इतिहास में कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पता होना चाहिए, और इस दिन जिन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में एक बड़ा नाम बनाया, साथ ही इस दिन दुनिया छोड़ने वाले उन प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में।

6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 6

  • 1529 में हुए घाघरा के युद्ध में बाबर ने बंगाल और बिहार के शासकों को पराजित किया।
  • हेनरी अष्टम ने 1536 में हर चर्च में बाइबिल रखे जाने का आदेश दिया।
  • ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर 1672 में हस्ताक्षर किये।
  • पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच 1733 को खेला गया।
  • हैती में 1794 में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
  • ब्रिटेन ने 1804 में सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
  • जॉन डेरे ने 1833 में इस्पात का पहला हल बनाया।
  • अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का 1835 में प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
  • ब्रिटेन में पहला डाक टिकट पेनी ब्लैक 1840 में जारी हुआ।
  • जोसेफ स्टालिन 1841 में रूस के प्रधानमंत्री बने।
  • अमेरिका के नार्वाक में 1853 में हुए पहले बड़े रेल हादसे में लगभग 46 लोगों की मौत हुई।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर 1889 में आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
  • ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद 1910 में उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
  • 1944 में पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
  • ज़ाकिर हुसैन 1967 में भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
  • इटली में 1976 में आए विनाशकारी भूकंप से 989 लोगों की मौत हुई।
  • फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला 1997 में बनी।
  • चीन ने सिक्किम को 2004 में भारत का अंग माना।
  • संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में 2005 में डाला।
  • दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने 2006 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति 2007 के चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
  • बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल 2008 में किया।
  • मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को 2010 में मौत की सज़ा सुनाई गई।
  • उमारू मुसा यार अदुआ की मृत्यु के बाद 2010 में गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति बने।

6 मई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 6 May

  • आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म 1856 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ मोतीलाल नेहरू का जन्म 1861 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री लल थनहवला का जन्म 1942 में हुआ।
  • पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म 1953 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म 1964 में हुआ।

6 मई को हुए निधन – Famous Death on 6 May

  • महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन 1589 में हुआ।
  • प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन 1946 में हुआ।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन 1985 में हुआ।
  • टाइटैनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का 2006 में निधन।

6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 6 May

  • विश्व हास्य दिवस

Current Affairs in Hindi – 6 May 2020 Questions and Answers

प्रश्न 1. गूगल और किस कंपनी ने कोरोना वायरस को लेकर बनाए जा रहे लोकेशन ट्रैकिंग ऐप्स को बैन करने की घोषणा की है?
क. अमेज़न
ख. माइक्रोसॉफ्ट
ग. एप्पल
घ. फेसबुक

उत्तर: ग. एप्पल – गूगल और एप्पल कंपनी ने कोरोना वायरस को लेकर बनाए जा रहे लोकेशन ट्रैकिंग ऐप्स को बैन करने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है की इसके लिए कम से कम डेटा कलेक्ट करना होगा और इसे विज्ञापन के लिए यूज नहीं किया जाना चाहिए.

प्रश्न 2. अमेरिका में भारतीय मूल की अभियोजक ____ को न्यूयॉर्क की अदालत में न्‍यायाधीश नियुक्त किया गया है?
क. सरिता कोमातिरेड्डी
ख. सविता कोमातिरेड्डी
ग. सुष्मिता कोमातिरेड्डी
घ. सुमन कोमातिरेड्डी

उत्तर: क. सरिता कोमातिरेड्डी – भारतीय मूल की अभियोजक सरिता कोमातिरेड्डी अमेरिका के न्यूयॉर्क की अदालत में न्‍यायाधीश नियुक्त किया गया है. 12 फरवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए सरिता कोमातिरेड्डी को नामित किया था.

प्रश्न 3. कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कॉमनवेल्थ गेम्स कितने को वर्ष के लिए स्थगित कर दिया है?
क. 1 वर्ष
ख. 2 वर्ष
ग. 3 वर्ष
घ. 5 वर्ष

उत्तर: ख. 2 वर्ष – कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कॉमनवेल्थ गेम्स को 2 वर्ष यानी साल 2023 तक स्थगित कर दिया है. टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन इस वर्ष 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना था.

प्रश्न 4. इनमे से किस राज्य की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 120 दिन का रोजगार देने की घोषणा की है?
क. दिल्ली कैबिनेट
ख. महाराष्ट्र कैबिनेट
ग. बिहार कैबिनेट
घ. हिमाचल कैबिनेट

उत्तर: घ. हिमाचल कैबिनेट – हिमाचल कैबिनेट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 120 दिन का रोजगार देने की घोषणा की है. साथ ही जरूरी हुआ तो लोगो को कौशल उन्नयन के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा.

प्रश्न 5. निम्न में किस राज्य के हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया है?
क. दिल्ली हाईकोर्ट
ख. पंजाब हाईकोर्ट
ग. गुजरात हाईकोर्ट
घ. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

उत्तर: घ. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया है. वे कोरोना से पीडित थे और उनका भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली के के ट्रॉमा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था.

प्रश्न 6. पुलित्जर पुरस्कार 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कितने अवॉर्ड जीते है?
क. 2 अवॉर्ड
ख. 3 अवॉर्ड
ग. 4 अवॉर्ड
घ. 5 अवॉर्ड

उत्तर: ख. 3 अवॉर्ड- पुलित्जर पुरस्कार 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने 3 अवॉर्ड जीते है. न्यूयॉर्क टाइम्स को यह अवार्ड भ्रष्टाचार, कानून प्रवर्तन और अमेरिका में नस्लवाद जैसे मुद्दे को उजागर के लिए दिया गया है.

प्रश्न 7. हाल ही में किस पोलिटिकल पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष चुना गया है?
क. भाजपा
ख. आम आदमी पार्टी
ग. कांग्रेस
घ. समाजवादी पार्टी

उत्तर: ग. कांग्रेस – कांग्रेस पोलिटिकल पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष चुना गया है. साथ ही कमेटी में लोकसभा और राज्यसभा के 19 दूसरे सदस्य भी चुने गए हैं. इस समिति का कार्यकाल 1 मई 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक का होगा.

प्रश्न 8. निम्न में से किसने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बिना केमिकल के होटल, मॉल और एयरपोर्ट को सैनेटाइज करने वाला यूवी ब्लास्टर टॉवर बनाया है?
क. दिल्ली आईआईटी संस्थान
ख. मुंबई आईआईटी संस्थान
ग. डीआरडीओ
घ. मद्रास आईआईटी संस्थान

उत्तर: ग. डीआरडीओ – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बिना केमिकल के होटल, मॉल और एयरपोर्ट को सैनेटाइज करने वाला 6 लैंप का यूवी ब्लास्टर टॉवर बनाया है. जिसमे 43 वॉट की अल्ट्रा वॉयलेट-सी पावर है.

प्रश्न 9. 6 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. इंटरनैशनल नो डायट डे
ख. इंटरनैशनल डायट डे
ग. इंटरनैशनल ह्यूमन बॉडी डे
घ. इंटरनैशनल सेंस डे

उत्तर: क. इंटरनैशनल नो डायट डे – 6 मई को विश्वभर में इंटरनैशनल नो डायट डे (International No Diet Day) मनाया जाता है. इस दिवस के शुरुआत 90 के दशक में ब्रिटिश महिला मैरी इवांस ने शुरू की थी. ताकि लोग जैसे हैं वैसे खुद को स्वीकार सकें.

प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के रक्षा मंत्री नफ़तली बेनेट ने उनके संस्थान द्वारा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का दावा किया है?
क. इराक
ख. ईरान
ग. इजरायल
घ. सऊदी अरब

उत्तर: ग. इजरायल – इजरायल के रक्षा मंत्री नफ़तली बेनेट ने उनके संस्थान जैविक अनुसंधान संस्थान द्वारा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन, एंटीबॉडी विकसित करने का दावा किया है. जल्द ही इस वक्सीन को पेटेंट कराया जायेगा.

Register For Free Govt Job Alert